logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आगरा थाना सदर ब्रेकिंग!!! बंद मकान में चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार; ₹10 लाख के जेवर बरामद आगरा थाना सदर ब्रेकिंग!!! बंद मकान में चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार; ₹10 लाख के जेवर बरामद आगरा। थाना सदर बाजार पुलिस ने सेवला नैनाना ब्राह्मण स्थित एक बंद मकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से करीब 55 ग्राम पीली धातु और 516 ग्राम सफेद धातु के आभूषण बरामद हुए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त को मकान मालिक को पड़ोसी ने फोन कर घर में चोरी की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचने पर गेट और कमरों के ताले टूटे मिले, जबकि अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी की गई थी। मामले में थाना सदर बाजार में मु0अ0सं0 543/2026 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने CCTV फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर 31 अगस्त को नैनाना ब्राह्मण रोड के पास से अमित उर्फ डकैत और छोटू को गिरफ्तार किया। बरामद सामान में सोने की 2 चेन, गणेश जी के 4 लॉकेट, कान के टॉप्स, नाक की लौंग, चूड़ी के टुकड़े, कान की चेन और 3 अंगूठियां शामिल हैं। वहीं चांदी के 6 जोड़ी पायल, प्लेट, 7 सिक्के, मछली, नारियल और सुपारी भी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक अमित उर्फ डकैत के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि छोटू के खिलाफ भी चोरी समेत अन्य मामलों में आपराधिक इतिहास दर्ज है।

7 hrs ago
user_प्रभु दयाल वर्मा
प्रभु दयाल वर्मा
Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

आगरा थाना सदर ब्रेकिंग!!! बंद मकान में चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार; ₹10 लाख के जेवर बरामद आगरा थाना सदर ब्रेकिंग!!! बंद मकान में चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार; ₹10 लाख के जेवर बरामद आगरा। थाना सदर बाजार पुलिस ने सेवला नैनाना ब्राह्मण स्थित एक बंद मकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से करीब 55 ग्राम पीली धातु और 516 ग्राम सफेद धातु के आभूषण बरामद हुए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त को मकान मालिक को पड़ोसी ने फोन कर घर में चोरी की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचने पर गेट और कमरों के ताले टूटे मिले, जबकि अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी की गई थी। मामले में थाना सदर बाजार में मु0अ0सं0 543/2026 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने CCTV फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर 31 अगस्त को नैनाना ब्राह्मण रोड के पास से अमित उर्फ डकैत और छोटू को गिरफ्तार किया। बरामद सामान में सोने की 2 चेन, गणेश जी के 4 लॉकेट, कान के टॉप्स, नाक की लौंग, चूड़ी के टुकड़े, कान की चेन और 3 अंगूठियां शामिल हैं। वहीं चांदी के 6 जोड़ी पायल, प्लेट, 7 सिक्के, मछली, नारियल और सुपारी भी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक अमित उर्फ डकैत के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि छोटू के खिलाफ भी चोरी समेत अन्य मामलों में आपराधिक इतिहास दर्ज है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पापरी नागर गांव में 3 सितंबर को होगा विशाल दंगल मेला का आयोजन पापरी नागर गांव में 3 सितंबर को होगा विशाल दंगल मेला का आयोजन देश के कई राज्यों से विशाल दंगल मेला में पहुंचेंगे पहलवान गोपाल गौ सेवा समिति द्वारा कराया जा रहा विशाल दंगल मेला आयोजन पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह एवं विधायक सिंह पक्षालिका सिंह भदावर दंगल मेला का करेंगे उद्घाटन दंगल मेला की प्रथम पुरस्कार की इनाम राशि 2 लाख 51 हजार द्वितीय पुरस्कार की 1 लाख 51 हजार, तृतीय पुरस्कार 1 लाख रुपए होगी विशाल दंगल मेला देखने के लिए भारी संख्या में मरेगा सैलाब, आयोजक गोपाल परिहार ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी पिनाहट ब्लॉक के गांव पापरी नागर में होगा आयोजन।
    1
    पापरी नागर गांव में 3 सितंबर को होगा विशाल दंगल मेला का आयोजन 

पापरी नागर गांव में 3 सितंबर को होगा विशाल दंगल मेला का आयोजन 
देश के कई राज्यों से विशाल दंगल मेला में पहुंचेंगे पहलवान 
गोपाल गौ सेवा समिति द्वारा कराया जा रहा विशाल दंगल मेला आयोजन 
पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह एवं विधायक  सिंह पक्षालिका सिंह भदावर दंगल मेला का करेंगे उद्घाटन 
दंगल मेला की प्रथम पुरस्कार की इनाम राशि 2 लाख 51 हजार द्वितीय पुरस्कार की 1 लाख 51 हजार, तृतीय पुरस्कार 1 लाख रुपए होगी 
विशाल दंगल मेला देखने के लिए भारी संख्या में मरेगा सैलाब, आयोजक गोपाल परिहार ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी 
पिनाहट ब्लॉक के गांव पापरी नागर में होगा आयोजन।
    user_विद्याराम वर्मा पत्रकार
    विद्याराम वर्मा पत्रकार
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आगरा ब्रेकिंग रेलवे ब्रेकिंग!!! आगरा कैंट जीआरपी और आरपीएफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही। चेकिंग के दौरान 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार। आगरा ब्रेकिंग रेलवे ब्रेकिंग!!! आगरा कैंट जीआरपी और आरपीएफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही। चेकिंग के दौरान 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से हजारों के नगदी ,आभूषण और मोबाइल हुए बरामद। ट्रेनों में घटनाओं अंजाम देने बाले मध्यप्रदेश के है शातिर अभियुक्त। शातिर अभियुक्तों पर पूर्व में दर्ज है आपराधिक मुकदमे।
    4
    आगरा ब्रेकिंग रेलवे ब्रेकिंग!!!

आगरा कैंट जीआरपी और आरपीएफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

चेकिंग के दौरान 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार।
आगरा ब्रेकिंग रेलवे ब्रेकिंग!!!
आगरा कैंट जीआरपी और आरपीएफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
चेकिंग के दौरान 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से हजारों के नगदी ,आभूषण और मोबाइल हुए बरामद।
ट्रेनों में घटनाओं अंजाम देने बाले मध्यप्रदेश के है शातिर अभियुक्त।
शातिर अभियुक्तों पर पूर्व में दर्ज है आपराधिक मुकदमे।
    user_प्रभु दयाल वर्मा
    प्रभु दयाल वर्मा
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • चीनी की किल्लत और बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, फतेहाबाद में पुरानी गल्ला मंडी के गोदामों का निरीक्षण, कालाबाजारी करने वालों को चेतावनी फतेहाबाद,। त्योहारी सीजन से पहले बाजार में चीनी की किल्लत और लगातार बढ़ रहे दामों को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए फतेहाबाद तहसील प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। तहसीलदार फतेहाबाद शेखर मिश्र के नेतृत्व में मंडी सचिव प्रवीन कुमार, विपणन अधिकारी फतेहाबाद विजय करन की संयुक्त टीम ने मंगलवार को फतेहाबाद की पुरानी गल्ला मंडी स्थित कई बड़े थोक गोदामों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने गोदामों में रखे चीनी के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया और स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री के बिल और लाइसेंस की गहनता से जांच की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गोदाम संचालकों से चीनी की आवक और बिक्री की पूरी जानकारी ली। जांच में फतेहाबाद के अधिकांश गोदामों में व्यवस्थाएं ठीक पाई गईं। स्टॉक रजिस्टर में दर्ज माल और मौके पर मौजूद माल में अंतर नहीं मिला। तहसीलदार शेखर मिश्र ने बताया कि सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी व्यापारी चीनी की जमाखोरी कर कृत्रिम कमी न पैदा करे। आम जनता को उचित मूल्य पर चीनी मिलती रहे, इसके लिए लगातार छापामार कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने सभी थोक विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वे निर्धारित मूल्य से अधिक पर चीनी की बिक्री न करें और हर बिक्री का पक्का बिल दें। यदि किसी भी गोदाम में तय सीमा से अधिक अवैध स्टॉक या कालाबाजारी पाई गई तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिसमें गोदाम सील करने और लाइसेंस निरस्त करने तक की कार्रवाई शामिल है। प्रशासन की इस कार्रवाई से गल्ला मंडी के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। वहीं आम लोगों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की चेकिंग से चीनी के दामों पर लगाम लगेगी।
    2
    चीनी की किल्लत और बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, फतेहाबाद में पुरानी गल्ला मंडी के गोदामों का निरीक्षण, कालाबाजारी करने वालों को चेतावनी
फतेहाबाद,। त्योहारी सीजन से पहले बाजार में चीनी की किल्लत और लगातार बढ़ रहे दामों को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए फतेहाबाद तहसील प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की।
तहसीलदार फतेहाबाद शेखर मिश्र के नेतृत्व में मंडी सचिव प्रवीन कुमार, विपणन अधिकारी फतेहाबाद विजय करन  की संयुक्त टीम ने मंगलवार को फतेहाबाद की पुरानी गल्ला मंडी स्थित कई बड़े थोक गोदामों का औचक निरीक्षण किया।
टीम ने गोदामों में रखे चीनी के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया और स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री के बिल और लाइसेंस की गहनता से जांच की।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गोदाम संचालकों से चीनी की आवक और बिक्री की पूरी जानकारी ली। जांच में फतेहाबाद के अधिकांश गोदामों में व्यवस्थाएं ठीक पाई गईं। स्टॉक रजिस्टर में दर्ज माल और मौके पर मौजूद माल में अंतर नहीं मिला। 
तहसीलदार शेखर मिश्र ने बताया कि सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी व्यापारी चीनी की जमाखोरी कर कृत्रिम कमी न पैदा करे। आम जनता को उचित मूल्य पर चीनी मिलती रहे, इसके लिए लगातार छापामार कार्रवाई जारी रहेगी।
अधिकारियों ने सभी थोक विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वे निर्धारित मूल्य से अधिक पर चीनी की बिक्री न करें और हर बिक्री का पक्का बिल दें। यदि किसी भी गोदाम में तय सीमा से अधिक अवैध स्टॉक या कालाबाजारी पाई गई तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिसमें गोदाम सील करने और लाइसेंस निरस्त करने तक की कार्रवाई शामिल है।
प्रशासन की इस कार्रवाई से गल्ला मंडी के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। वहीं आम लोगों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की चेकिंग से चीनी के दामों पर लगाम लगेगी।
    user_प्रदीप कुमार
    प्रदीप कुमार
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    37 min ago
  • आगरा , एत्मादपुर से बड़ी खबर प्रदर्शनकारियों पर दरोगा ने किया लाठीचार्ज आगरा, एत्मादपुर से बड़ी खबर प्रदर्शनकारियों पर दरोगा ने किया लाठीचार्ज ,वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा भीड़ में गिरने पर दरोगा जी हुए उग्र यूजीसी रोल बेक की माँग को लेकर सवर्ण समाज का था प्रदर्शन दरोगा जयप्रकाश तिवारी ने किया लाठीचार्ज लाठी चार्ज की घटना कैमरे में हुई कैद एक प्रदर्शनकारी युवा हुआ घायल आगरा तहसील एत्मादपुर में चल रहा शांति से प्रदर्शन हुआ उग्र प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे 19 को भी किया जाम
    1
    आगरा , एत्मादपुर से बड़ी खबर प्रदर्शनकारियों पर दरोगा ने किया लाठीचार्ज 
आगरा, एत्मादपुर से बड़ी खबर
प्रदर्शनकारियों पर दरोगा ने किया लाठीचार्ज
,वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा
भीड़ में गिरने पर दरोगा जी हुए उग्र यूजीसी रोल बेक की माँग को लेकर सवर्ण समाज का था प्रदर्शन दरोगा जयप्रकाश तिवारी ने किया लाठीचार्ज लाठी चार्ज की घटना कैमरे में हुई कैद एक प्रदर्शनकारी युवा हुआ घायल आगरा तहसील एत्मादपुर में चल रहा शांति से प्रदर्शन हुआ उग्र प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे 19 को भी किया जाम
    user_Kirshna Parjapati
    Kirshna Parjapati
    Photographer फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गांव गुर्जा मेवली खुर्द फतेहाबाद के विधायक श्री छोटेलाल वर्मा ने रास्ते में भरा हुआ तालाब व बारिश का पानी एक दिन में निकलबा दिया विधायक जी आपको धन्यवाद आप ऐसे कार्य करते रहें गांव गुर्जा मेवली खुर्द फतेहाबाद के विधायक श्री छोटेलाल वर्मा ने रास्ते में भरा हुआ तालाब व बारिश का पानी एक दिन में निकलबा दिया विधायक जी आपको धन्यवाद आप ऐसे कार्य करते रहें
    1
    गांव गुर्जा मेवली खुर्द फतेहाबाद के विधायक श्री छोटेलाल वर्मा ने रास्ते में भरा हुआ तालाब व बारिश का पानी एक दिन में निकलबा दिया  विधायक जी आपको धन्यवाद आप ऐसे कार्य करते रहें
गांव गुर्जा मेवली खुर्द फतेहाबाद के विधायक श्री छोटेलाल वर्मा ने रास्ते में भरा हुआ तालाब व बारिश का पानी एक दिन में निकलबा दिया  विधायक जी आपको धन्यवाद आप ऐसे कार्य करते रहें
    user_आगरा देहात संवाददाता
    आगरा देहात संवाददाता
    Photographer फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बुजुर्ग दंपती का नकदी-जेवर से भरा बैग ऑटो में छूटा: चालक ने थाने पहुंचाकर 70 हजार कैश और सोने-चांदी के जेवर लौटाए जसवंतनगर में एक बुजुर्ग दंपती का नकदी और सोने-चांदी के जेवर से भरा बैग ऑटो में छूट गया। बाजार से खरीदारी के बाद वे अपने दामाद के घर जा रहे थे। ऑटो चालक ने ईमानदारी दिखाते हुए बैग थाने पहुंचा दिया। पुलिस की मदद से यह बैग दंपती को वापस मिल गया। बैग में 70 हजार रुपये नकद और सभी आभूषण सुरक्षित थे। नगला तौर गांव के रहने वाले 80 साल के हरे लाल पाल अपनी 75 साल की पत्नी सुहागा देवी के साथ मंगलवार को जसवंतनगर बाजार आए थे। खरीदारी के बाद वे जसवंतनगर बस स्टैंड चौराहे से ऑटो में बैठे। उन्हें सिरसागंज इलाके के गुराऊ गांव में अपने दामाद रणवीर सिंह के घर जाना था। गुराऊ गांव पहुंचने पर दंपती ऑटो से उतरकर दामाद के घर चले गए। कुछ देर बाद उन्हें याद आया कि उनका एक बैग ऑटो में ही छूट गया है। नकदी और जेवरात होने के कारण वे काफी परेशान और चिंतित हो गए। इसी दौरान जसवंतनगर इलाके के मीरखपुर पुठिया गांव के मजरा निवासी ऑटो चालक सतेंद्र यादव की नजर छूटे हुए बैग पर पड़ी। सतेंद्र ने बैग को अपने पास रखने के बजाय जसवंतनगर थाने पहुंचा दिया। उन्होंने पुलिस को बैग मिलने की जानकारी दी। पुलिस ने बैग के मालिक की तलाश की और बुजुर्ग हरे लाल पाल को थाने बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में जब बैग खोला गया, तो उसमें 70 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण सुरक्षित मिले। अपना सामान वापस पाकर बुजुर्ग दंपती ने राहत महसूस की। हरे लाल पाल ने ऑटो चालक सतेंद्र यादव की ईमानदारी की तारीफ की और उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने पुलिस का भी आभार जताया। ऑटो चालक की इस ईमानदारी और जिम्मेदारी की चर्चा पूरे इलाके में होती रही।
    1
    बुजुर्ग दंपती का नकदी-जेवर से भरा बैग ऑटो में छूटा: चालक ने थाने पहुंचाकर 70 हजार कैश और सोने-चांदी के जेवर लौटाए
जसवंतनगर में एक बुजुर्ग दंपती का नकदी और सोने-चांदी के जेवर से भरा बैग ऑटो में छूट गया। बाजार से खरीदारी के बाद वे अपने दामाद के घर जा रहे थे। ऑटो चालक ने ईमानदारी दिखाते हुए बैग थाने पहुंचा दिया। पुलिस की मदद से यह बैग दंपती को वापस मिल गया। बैग में 70 हजार रुपये नकद और सभी आभूषण सुरक्षित थे।
नगला तौर गांव के रहने वाले 80 साल के हरे लाल पाल अपनी 75 साल की पत्नी सुहागा देवी के साथ मंगलवार को जसवंतनगर बाजार आए थे। खरीदारी के बाद वे जसवंतनगर बस स्टैंड चौराहे से ऑटो में बैठे। उन्हें सिरसागंज इलाके के गुराऊ गांव में अपने दामाद रणवीर सिंह के घर जाना था।
गुराऊ गांव पहुंचने पर दंपती ऑटो से उतरकर दामाद के घर चले गए। कुछ देर बाद उन्हें याद आया कि उनका एक बैग ऑटो में ही छूट गया है। नकदी और जेवरात होने के कारण वे काफी परेशान और चिंतित हो गए।
इसी दौरान जसवंतनगर इलाके के मीरखपुर पुठिया गांव के मजरा निवासी ऑटो चालक सतेंद्र यादव की नजर छूटे हुए बैग पर पड़ी। सतेंद्र ने बैग को अपने पास रखने के बजाय जसवंतनगर थाने पहुंचा दिया। उन्होंने पुलिस को बैग मिलने की जानकारी दी।
पुलिस ने बैग के मालिक की तलाश की और बुजुर्ग हरे लाल पाल को थाने बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में जब बैग खोला गया, तो उसमें 70 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण सुरक्षित मिले। अपना सामान वापस पाकर बुजुर्ग दंपती ने राहत महसूस की।
हरे लाल पाल ने ऑटो चालक सतेंद्र यादव की ईमानदारी की तारीफ की और उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने पुलिस का भी आभार जताया। ऑटो चालक की इस ईमानदारी और जिम्मेदारी की चर्चा पूरे इलाके में होती रही।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • करहल कार की टक्कर से 4 वर्षीय मासूम आशु की मौत,इटावा रिश्तेदारी जा रहे थे,सैफई में तोड़ा दम । करहल,मैनपुरी। कस्बे के बाईपास मार्ग स्थित गढ़िया चौराहे पर मंगलवार को कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार चार वर्षीय मासूम आशु पुत्र दिलीप निवासी मखिया गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सैफई अस्पताल ले जाया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मखिया निवासी नारायण अपने भतीजे आशु और ताऊ को बाइक पर बैठाकर इटावा रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही बाइक गढ़िया चौराहे पर पहुंची,तभी कार की उसकी बाइक में टक्कर लग गयी। टक्कर लगने से आशु गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक का शव सैफई मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखा गया है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पाण्डेय ने बताया कि घटना के सम्बन्ध मे कोई तहरीर व सूचना प्राप्त नहीं हुई है
    1
    करहल कार की टक्कर से 4 वर्षीय मासूम आशु की मौत,इटावा रिश्तेदारी जा रहे थे,सैफई में तोड़ा दम ।

करहल,मैनपुरी।

कस्बे के बाईपास मार्ग स्थित गढ़िया चौराहे पर मंगलवार को कार ने बाइक में टक्कर मार दी। 

हादसे में बाइक पर सवार चार वर्षीय मासूम आशु पुत्र दिलीप निवासी मखिया गंभीर रूप से घायल हो गया। 

उसे उपचार के लिए सैफई अस्पताल ले जाया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मखिया निवासी नारायण अपने भतीजे आशु और ताऊ को बाइक पर बैठाकर इटावा रिश्तेदारी में जा रहा था। 

जैसे ही बाइक गढ़िया चौराहे पर पहुंची,तभी कार की उसकी बाइक में टक्कर लग गयी। 

टक्कर लगने से आशु गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मृतक का शव सैफई मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखा गया है।
हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पाण्डेय ने बताया कि घटना के सम्बन्ध मे कोई तहरीर व सूचना प्राप्त नहीं हुई है
    user_अंकित कुमार पत्रकार
    अंकित कुमार पत्रकार
    Karhal, Mainpuri•
    2 hrs ago
  • आगरा थाना सदर ब्रेकिंग!!! बंद मकान में चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार; ₹10 लाख के जेवर बरामद आगरा थाना सदर ब्रेकिंग!!! बंद मकान में चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार; ₹10 लाख के जेवर बरामद आगरा। थाना सदर बाजार पुलिस ने सेवला नैनाना ब्राह्मण स्थित एक बंद मकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से करीब 55 ग्राम पीली धातु और 516 ग्राम सफेद धातु के आभूषण बरामद हुए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त को मकान मालिक को पड़ोसी ने फोन कर घर में चोरी की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचने पर गेट और कमरों के ताले टूटे मिले, जबकि अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी की गई थी। मामले में थाना सदर बाजार में मु0अ0सं0 543/2026 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने CCTV फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर 31 अगस्त को नैनाना ब्राह्मण रोड के पास से अमित उर्फ डकैत और छोटू को गिरफ्तार किया। बरामद सामान में सोने की 2 चेन, गणेश जी के 4 लॉकेट, कान के टॉप्स, नाक की लौंग, चूड़ी के टुकड़े, कान की चेन और 3 अंगूठियां शामिल हैं। वहीं चांदी के 6 जोड़ी पायल, प्लेट, 7 सिक्के, मछली, नारियल और सुपारी भी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक अमित उर्फ डकैत के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि छोटू के खिलाफ भी चोरी समेत अन्य मामलों में आपराधिक इतिहास दर्ज है।
    1
    आगरा थाना सदर ब्रेकिंग!!!

 बंद मकान में चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार; ₹10 लाख के जेवर बरामद
आगरा थाना सदर ब्रेकिंग!!!
बंद मकान में चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार; ₹10 लाख के जेवर बरामद
आगरा। थाना सदर बाजार पुलिस ने सेवला नैनाना ब्राह्मण स्थित एक बंद मकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से करीब 55 ग्राम पीली धातु और 516 ग्राम सफेद धातु के आभूषण बरामद हुए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त को मकान मालिक को पड़ोसी ने फोन कर घर में चोरी की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचने पर गेट और कमरों के ताले टूटे मिले, जबकि अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी की गई थी।
मामले में थाना सदर बाजार में मु0अ0सं0 543/2026 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने CCTV फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर 31 अगस्त को नैनाना ब्राह्मण रोड के पास से अमित उर्फ डकैत और छोटू को गिरफ्तार किया।
बरामद सामान में सोने की 2 चेन, गणेश जी के 4 लॉकेट, कान के टॉप्स, नाक की लौंग, चूड़ी के टुकड़े, कान की चेन और 3 अंगूठियां शामिल हैं। वहीं चांदी के 6 जोड़ी पायल, प्लेट, 7 सिक्के, मछली, नारियल और सुपारी भी बरामद की गई है।
पुलिस के मुताबिक अमित उर्फ डकैत के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि छोटू के खिलाफ भी चोरी समेत अन्य मामलों में आपराधिक इतिहास दर्ज है।
    user_प्रभु दयाल वर्मा
    प्रभु दयाल वर्मा
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.