Shuru
Apke Nagar Ki App…
hamari syster ki shaadi ho rahi hai aap log jarur aana
Arbind Kumar
hamari syster ki shaadi ho rahi hai aap log jarur aana
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बाराबंकी में हरियाली पर लकड़ी व्यापारियों का आतंक काटे जा रहे प्रतिबंधित पेड़ बताते चले बाराबंकी जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में बाराबंकी में हरियाली पर लकड़ी व्यापारियों का आतंक काटे जा रहे प्रतिबंधित पेड़1
- सरकार के वादों पर सवाल, सामाजिक न्याय के लिए संगठित होने का आह्वान अपना दल (कमेरावादी) के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. पल्लवी पटेल ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना की बाराबंकी। फतेहपुर स्थित सरदार पटेल संस्थान में रविवार शाम अपना दल (कमेरावादी) द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिराथू से विधायक डॉ. पल्लवी पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. पल्लवी पटेल ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि बीते वर्षों में जनता से किए गए कई प्रमुख वादों, जैसे अमृतकाल, प्रत्येक खाते में 15 लाख रुपये, किसानों की आय दोगुनी करने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर अपेक्षित परिणाम आम लोगों को नहीं मिल सके। उन्होंने किसानों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भी किसान आवारा पशुओं से अपनी फसलों की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। वर्ष 2016 की नोटबंदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उस निर्णय के दौरान आम नागरिकों को विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पूंजीवादी सोच और स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी उठाए सवाल डॉ. पल्लवी पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक व्यवस्था पर पूंजीवादी सोच का प्रभाव रहेगा, तब तक आम लोगों के हित पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो सकेंगे। उन्होंने लोकतंत्र में जागरूक नागरिकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यदि जनता अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग नहीं रहेगी तो सरकारों के निरंकुश होने की आशंका बनी रहेगी। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौर का उल्लेख करते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। संविधान को बताया अधिकारों की रक्षा का आधार डॉ. पटेल ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा का आधार है और यह नागरिकों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है। उन्होंने सामाजिक न्याय, शिक्षा, किसानों के अधिकार तथा महिलाओं के आरक्षण सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज को संगठित करने तथा बच्चों के बेहतर भविष्य और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहने की अपील की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुशील पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पटेल, प्यारेलाल पटेल, राम प्रकाश पटेल, ओम प्रकाश पटेल, राजकुमार पटेल, राकेश कुमार पटेल, रमेश चंद्र पटेल, राजेश कुमार रावत, विनय वर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।1
- DM व SP ने महादेव मेले का किया निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखा कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा बाराबंकी।जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा संयुक्त रूप से श्रावण मास मेला/कावड़ मेला के प्रथम सोमवार के दृष्टिगत लोधेश्वर महादेवा मन्दिर व कावड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश- सोमवार को श्रावण मास/कावड़ मेला के प्रथम सोमवार के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा संयुक्त रूप से थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित लोधेश्वर महादेवा मंदिर व श्रावण मास मेला/कांवड़ यात्रियों/श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया था साथ ही कावंड यात्रा के दौरान कावंड़ियों/श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों के रूट डायवर्जन, पुलिस पिकेट एवं पेट्रोलिंग का भी निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।1
- श्रावण माह के प्रथम सोमवार पर पृथ्वीनाथ मंदिर में बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की किए कड़े इंतजाम श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर पृथ्वीनाथ मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम गोण्डा। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीओ सिटी एवं थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा पृथ्वीनाथ मंदिर परिसर में व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की गई। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि श्रद्धालुओं को जलाभिषेक के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिसकर्मी लगातार भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात संचालन पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, यातायात नियमों का सम्मान करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।3
- *रामनगर/बाराबंकी* *3/7/26***/ *सोमवार* *🔸महादेवा मेला में चोरों का आतंक* *🔸महादेवा मेला मैदान से पूजा करने आए संदीप कुमार,मीरानगर पैंतेपुर की मोटर साइकिल रविवार की रात हुई चोरी।* *🔸 सूत्रों प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम को मंदिर परिसर से एक श्रद्धालु के पांच हजार रुपए जेब से हुए चोरी* *🔸 महादेव मेला क्षेत्र से हुई चोरियो से सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल*1
- सावन के पहले सोमवार पर लोधेश्वर महादेव में उम्र आस्था का जन्म सैलाब बाराबंकी रामनगर स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर सावन के पहले सोमवार पर लोधेश्वर महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब बाराबंकी – रामनगर स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर सावन के पहले सोमवार पर बाराबंकी के प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव मंदिर में शिवभक्तों और कांवरियों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और भक्तों की लंबी कतारें मंदिर परिसर से लेकर दूर तक देखने को मिलीं। 🔰 श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। 👉 जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 👉 वहीं पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने भी खुद मोर्चा संभालते हुए सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। 👮♂️ भारी पुलिस बल, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी और ट्रैफिक कंट्रोल के साथ प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन की सुविधा प्रदान की। 🙏 भक्तों ने जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल देखने को मिला। 📹 वीडियो देखें – आस्था का अद्भुत नजारा LIVE1
- नेता जी का दबदबा हमेशा कायम रहा जीत से समर्थको का होसिला बुलंद सत्य की शक्ति एक महत्वपूर्ण शक्ति है जो व्यक्ति को मजबूत, सफल और आध्यात्मिक रूप से उन्नत बनाती है. सत्य बोलने और सत्य रहने से व्यक्ति को शांति, सफलता और आत्म-सम्मान प्राप्त होता है. यह न्याय और सत्य की निर्णायक जीत है! सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। नई दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में आदरणीय नेता जी को बरी कर दिया है। आदरणीय नेता जी एवं उनके सभी साथी सहयोगी एवं शुभचिंतको को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस फैसले हेतु न्यायपालिका को बहुत बहुत बधाई। न्यायपालिका ज़िंदाबाद, आदरणीय नेताजी ज़िंदाबाद! समर्थको मे बड़ा हीं उत्साह दिखाई दिया2
- hamari syster ki shaadi ho rahi hai aap log jarur aana1