Shuru
Apke Nagar Ki App…
बादशाह थाना रिपोर्ट लिखवाने गया था सुभाष चंद्र कांस्टेबल ने गली की लॉन्च करी है इसकी वीडियो है मुझे धमकी मिल रही है सरकार से यही गुजरी से उसको सस्पेंड करो
मुकेश चंद्रवंशी बागरी
बादशाह थाना रिपोर्ट लिखवाने गया था सुभाष चंद्र कांस्टेबल ने गली की लॉन्च करी है इसकी वीडियो है मुझे धमकी मिल रही है सरकार से यही गुजरी से उसको सस्पेंड करो
More news from राजस्थान and nearby areas
- बादशाह थाना रिपोर्ट लिखवाने गया था सुभाष चंद्र कांस्टेबल ने गली की लॉन्च करी है इसकी वीडियो है मुझे धमकी मिल रही है सरकार से यही गुजरी से उसको सस्पेंड करो1
- Post by सत्यम न्यूज़ लाइव1
- गुना जिले के राघोगढ़ ऐतिहासिक नगर राघोगढ़ की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक, 201 वर्ष प्राचीन 'रामलला मंदिर' में नवरात्रि एवं रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित विशेष अनुष्ठान हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुए। वर्ष 1825 में राज दीवान परिवार द्वारा निर्मित इस भव्य मंदिर की स्थापना के 201 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित 'राम-जानकी कल्याण महोत्सव' ने संपूर्ण नगर को भक्तिमय कर दिया। वैदिक परंपराओं का अद्भुत संगम इस गौरवशाली अवसर पर तिरुपति के प्रख्यात संत उमाशंकर त्रिपाठी जी के सानिध्य में विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। संपूर्ण आयोजन के दौरान भारतीय पद्धति और प्राचीन वैदिक परंपराओं का अक्षरशः पालन किया गया। नवरात्रि के दौरान आयोजित रुद्र चंडी महायज्ञ की दिव्यता और मंत्रोच्चार से क्षेत्र का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। विधायक जयवर्धन सिंह ने की शिरकत महोत्सव के विशेष सत्र और राम-जानकी कल्याण महोत्सव के कार्यक्रमों में क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। श्री सिंह ने मंदिर के गर्भगृह में विराजमान प्रभु रामलला और माता जानकी की विशेष महाआरती की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने पूरे उत्साह के साथ धार्मिक अनुष्ठान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। राज दीवान परिवार की समर्पित सेवा और प्रबंधन वर्तमान में इस प्राचीन मंदिर की सेवा और पूजा-अर्चना श्री नितिन वत्स द्वारा पूर्ण निष्ठा के साथ की जा रही है। मंदिर की भव्यता को बनाए रखने, इसके प्रबंधन और रख-रखाव में श्री सचिन वत्स एवं राहुल वत्स का विशेष रूप से सक्रिय योगदान रहता है। पूरा राज दीवान परिवार अपनी इस अनमोल विरासत को संभालने और सहेजने में पूरी श्रद्धा के साथ समर्पित है।1
- शाहाबाद उपखंड क्षेत्र के गदरेटा ग्राम पंचायत के माल में आग लग जाने से किसानों का काफी नुकसान हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गदरेटा ग्राम पंचायत क्षेत्र के माल के खेतों में शनिवार देर शाम अचानक आग लग जाने से खेत में पराली जलकर राख हो गई वहीं खेतों की बड़े भूभाग में आग लगने से किसान एवं पास रह रहे मकानों के लोग दहशत में आ गए जिस क्षेत्र में आग लगी थी उसी के पास बड़ी संख्या में लोगों के मकान है जिनमें लोग रहते हैं जिससे लोग काफी दहशत में आ गए। पहले तो लोगों ने अपने स्तर पर आग को बुझाने की कोशिशें में जुटे रहे बाद में जिला प्रशासन को आग लगने की सूचना दी गई लेकिन 2 घंटे इंतजार करने के बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची किसनो एवं ग्रामीणों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड को तुरंत ही सूचना दे दी गई थी लेकिन 2 घंटे बीत जाने के बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची बाद में फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने के बाद ही आग पर काबू पाया जा सका और बड़ा हादसा होने से टल गया, फिलहाल आग लगेे के कारण का पता नहीं चल सका ।3
- Post by हिन्दी दैनिक दो गज दूरी1
- झालावाड़-संपूर्ण जिले मे प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना किस तरह से लोग स्वावलंबी स्वयं रोजगार को प्रोत्साहन दे रहे है। शिक्षा के क्षेत्र स्वास्थ्य के बारे में हेल्दी डाइट फार्म पौंड के जरिए मत्स्य पालन हो।या सोलर प्लांट हो ,हाथों की कारीगरी हो,किस तरह बरसात के पानी को रोक कर जल संरक्षण कर रहे हैं भूमि जल स्तर को बढ़ाया जाए। ऐसे कई रोजगार के संसाधनों पर चर्चा हुई । बरसात से पहले नदी नालो बांध सरोवर की सफाई की जाए जिससे प्रदूषण से बचा जाए आप के द्वारा जनहितैषी योजनाओं व जनभागीदारी का मनकी बात के माध्यम से दर्शाना एक व्यक्तित्व का अपनो के प्रति अपनत्व को दर्शाता है।3
- बमोरी कस्बे के ग्राम खंडेला में बालाजी सरकार के मंदिर पर हर शनिवार को सुंदरकांड पाठ किया जाता है इसी क्रम में कल शनिवार को सुदामा किरार का सुंदरकांड पाठ हुआ सभी मित्रों को जय सियाराम1
- गुना जिले के राघौगढ़ में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में एक युवक के साथ थाने में मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों और हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने दो आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया है और जांच के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार घटना रामनवमी के दिन की बताई जा रही है। जुलूस के दौरान बज रहे डीजे को पुलिस द्वारा बंद कराए जाने के बाद राघौगढ़ निवासी युवक नीरज सैनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें पुलिस पर धार्मिक कार्यक्रम में व्यवधान डालने के आरोप लगाए गए थे। इसी पोस्ट के बाद कथित तौर पर पुलिसकर्मी युवक को उसकी दुकान से उठाकर थाने ले गए। परिजनों का आरोप है कि थाने में युवक के साथ लात-घूंसे, बेल्ट और डंडों से बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वह बेहोश हो गया। बाद में लोग उसे बेहोशी की हालत में थाने से बाहर लाते दिखाई दिए। घायल युवक को उपचार के लिए ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए और घेराव कर विरोध जताया। युवक के चाचा मुकेश सैनी ने आरोप लगाया कि मामूली सोशल मीडिया पोस्ट पर इतनी बर्बरता से मारपीट करना गलत है और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को झूठे मामलों में फंसाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा। वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए एसपी हितिका वासल ने आरक्षक देवेन्द्र नरूपा और अजय सिकरवार को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1