logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नर्मदापुरम संभाग आयुक्त के रूप में श्री श्रीकांत बनोठ ने पदभार ग्रहण किया नवागत संभाग आयुक्त श्रीकांत बनोठ ने सोमवार को आयुक्त कार्यालय में नर्मदा पुरम संभाग आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। बनोठ इससे पूर्व आयुक्त सहसंचालक नगर तथा ग्राम निवेश थे। उल्लेखनीय है कि संभागायुक्त श्री श्रीकांत बनोठ मु्लत; आंध्र प्रदेश से हैं तथा 2009 बैंच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने आईआईटी मद्रास से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की उपाधि प्राप्त की है। इसके पूर्व श्री बनोठ हरदा एवं धार जिले के कलेक्टर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु जैन भी उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_ABDUL
ABDUL
Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
2 hrs ago
ec6fe7d9-be9a-4e43-88fa-a87d32ae3c2a

नर्मदापुरम संभाग आयुक्त के रूप में श्री श्रीकांत बनोठ ने पदभार ग्रहण किया नवागत संभाग आयुक्त श्रीकांत बनोठ ने सोमवार को आयुक्त कार्यालय में नर्मदा पुरम संभाग आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। बनोठ इससे पूर्व आयुक्त सहसंचालक नगर तथा ग्राम निवेश थे। उल्लेखनीय है कि संभागायुक्त श्री श्रीकांत बनोठ मु्लत; आंध्र प्रदेश से हैं तथा 2009 बैंच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने आईआईटी मद्रास से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की उपाधि प्राप्त की है। इसके पूर्व श्री बनोठ हरदा एवं धार जिले के कलेक्टर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु जैन भी उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद रैली में देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने और पेट्रोल-डीजल का संयम से इस्तेमाल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह देश की विदेशी मुद्रा बचाने के लिए आवश्यक है।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद रैली में देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने और पेट्रोल-डीजल का संयम से इस्तेमाल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह देश की विदेशी मुद्रा बचाने के लिए आवश्यक है।
    user_Lakhan Singh
    Lakhan Singh
    Photographer होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • नर्मदापुरम के पर्यटन घाट पर दादा की अस्थि विसर्जन करने आया 16 वर्षीय किशोर नर्मदा नदी में डूब गया। छिंदवाड़ा से आए परिवार में खुशी का माहौल मातम में बदल गया; करीब पांच घंटे बाद किशोर का शव नदी से निकाला गया। इस घटना के बाद घाटों पर सुरक्षा बढ़ाने और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
    2
    नर्मदापुरम के पर्यटन घाट पर दादा की अस्थि विसर्जन करने आया 16 वर्षीय किशोर नर्मदा नदी में डूब गया। छिंदवाड़ा से आए परिवार में खुशी का माहौल मातम में बदल गया; करीब पांच घंटे बाद किशोर का शव नदी से निकाला गया। इस घटना के बाद घाटों पर सुरक्षा बढ़ाने और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
    user_APN News Chainal Hbd
    APN News Chainal Hbd
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में नर्मदा नदी में पिकनिक मनाने गए दोस्तों के साथ हादसा हो गया, जहां एक युवक पानी के तेज बहाव में लापता हो गया। मंडीदीप से आए छह दोस्तों में से एक ने दूसरे की जान बचाई, पर कैलाश नाम का युवक अब भी लापता है। अंधेरा होने के कारण रविवार शाम को तलाशी अभियान रोक दिया गया, जो सोमवार सुबह फिर शुरू होगा।
    1
    मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में नर्मदा नदी में पिकनिक मनाने गए दोस्तों के साथ हादसा हो गया, जहां एक युवक पानी के तेज बहाव में लापता हो गया। मंडीदीप से आए छह दोस्तों में से एक ने दूसरे की जान बचाई, पर कैलाश नाम का युवक अब भी लापता है। अंधेरा होने के कारण रविवार शाम को तलाशी अभियान रोक दिया गया, जो सोमवार सुबह फिर शुरू होगा।
    user_Basant Manjhi
    Basant Manjhi
    बुधनी, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • गंगाजली पूजन (रसोई) उपरांत जरूरतमंद बेघर बेसहारा लोगों को भी कराए गए भोजन- सैहागपुर (नर्मदापुरम)- शास्त्री वार्ड निवासी रेलवे गेट के पास रहने वाले रेल विभाग से सेवानिवृत्त श्री प्रहलाद कुशवाहा जी द्वारा अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती दुर्गाबाई कुशवाहा की गंगाजली पूजन व रसोई के कार्यक्रम के उपरांत राम रहीम रोटी बैंक के माध्यम से यहां आकर इन जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को मिष्ठान नमकीन के साथ स्वादिष्ट भोजन कराकर पुण्य लाभ अर्जित किया गया। इस दौरान इनके पुत्र योगेश कुशवाहा (गोलू) एवं इनके दामाद नगर परिषद के इलेक्ट्रीशियन श्री ललित कुशवाहा (सोनू) ने भोजन भिजवाने में सहयोग प्रदान किया। भगवान दिवंगत पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। 🙏शत-शत नमन 🙏 विनम्र श्रद्धांजलि 💐
    1
    गंगाजली पूजन (रसोई) उपरांत जरूरतमंद बेघर बेसहारा लोगों को भी कराए गए भोजन- 
सैहागपुर (नर्मदापुरम)- शास्त्री वार्ड निवासी रेलवे गेट के पास रहने वाले रेल विभाग से सेवानिवृत्त श्री प्रहलाद कुशवाहा जी द्वारा अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती दुर्गाबाई कुशवाहा की गंगाजली पूजन व रसोई के कार्यक्रम के उपरांत राम रहीम रोटी बैंक के माध्यम से यहां आकर इन जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को मिष्ठान नमकीन के साथ स्वादिष्ट भोजन कराकर पुण्य लाभ अर्जित किया गया।
इस दौरान इनके पुत्र योगेश कुशवाहा (गोलू) एवं इनके दामाद नगर परिषद के इलेक्ट्रीशियन श्री ललित कुशवाहा (सोनू) ने भोजन भिजवाने में सहयोग प्रदान किया।
भगवान दिवंगत पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। 🙏शत-शत नमन 🙏 विनम्र श्रद्धांजलि 💐
    user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
    जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
    Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    9 min ago
  • सिवनी मालवा पुलिस का 'सिंघम' स्टाइल एक्शन: सिवनी मालवा में आधी रात को घर में घुसकर लूट करने वालो को दबोचा सिवनी मालवा पुलिस का 'सिंघम' स्टाइल एक्शन: सिवनी मालवा में आधी रात को घर में घुसकर लूट करने वालो को दबोचा घर में घुसकर बुजुर्ग को डराने और लूटने वाले नकाबपोश लुटेरों का सिवनी मालवा पुलिस ने 'गेम ओवर' कर दिया है। 6 मई की रात शिवपुर रोड निवासी रामभरोस जाट के घर घुसे तीन बदमाशों ने हथियारों के दम पर 10,000 नगद और जेवर साफ कर दिए थे।थाना प्रभारी और साइबर सेल की टीम ने कैमरों की फुटेज और मुखबिरों की सटीक सूचना पर घेराबंदी की। पुलिस ने दो शातिर बदमाशों आशीष कटारे और अनिल बाथव उर्फ लूक्खा को दबोच लिया है। इनके पास से लूट के 7,000 रुपये, सोने की अंगूठी और चांदी के जेवर बरामद हुए हैं। टीम की फुर्ती देख एसपी नर्मदापुरम ने 5,000 रुपये इनाम की घोषणा की। पकड़ा गया आरोपी आशीष कटारे आदतन अपराधी है, जिस पर पहले से 5 केस दर्ज हैं। वारदात में शामिल तीसरा साथी अनिल पिता राम बाथव अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
    1
    सिवनी मालवा पुलिस का 'सिंघम' स्टाइल एक्शन: सिवनी मालवा में आधी रात को घर में घुसकर लूट करने वालो को दबोचा 
सिवनी मालवा पुलिस का 'सिंघम' स्टाइल एक्शन: सिवनी मालवा में आधी रात को घर में घुसकर लूट करने वालो को दबोचा 
घर में घुसकर बुजुर्ग को डराने और लूटने वाले नकाबपोश लुटेरों का सिवनी मालवा पुलिस ने 'गेम ओवर' कर दिया है। 6 मई की रात शिवपुर रोड निवासी रामभरोस जाट के घर घुसे तीन बदमाशों ने हथियारों के दम पर 10,000 नगद और जेवर साफ कर दिए थे।थाना प्रभारी और साइबर सेल की टीम ने कैमरों की फुटेज और मुखबिरों की सटीक सूचना पर घेराबंदी की। पुलिस ने दो शातिर बदमाशों आशीष कटारे और अनिल बाथव उर्फ लूक्खा को दबोच लिया है। इनके पास से लूट के 7,000 रुपये, सोने की अंगूठी और चांदी के जेवर बरामद हुए हैं। टीम की फुर्ती देख एसपी नर्मदापुरम ने 5,000 रुपये इनाम की घोषणा की। पकड़ा गया आरोपी आशीष कटारे आदतन अपराधी है, जिस पर पहले से 5 केस दर्ज हैं। वारदात में शामिल तीसरा साथी अनिल पिता राम बाथव अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    22 min ago
  • सिवनी मालवा पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार सिवनी मालवा पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार सिवनी मालवा थाना पुलिस ने शिवपुर रोड पर हुई लूट और मारपीट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है जिसकी तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को 5 हजार रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। पुलिस के अनुसार फरियादी रामभरोस जाट (60 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 07 शिवपुर रोड सिवनी मालवा ने थाना सिवनी मालवा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6 मई 2026 की रात करीब 9:30 बजे वह अपने घर पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाश अचानक घर में घुस आए और फरियादी के साथ मारपीट करते हुए धारदार हथियार से डराकर घायल कर दिया। आरोपियों ने घर में रखे 10 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी और बैंटेक्स के जेवर लूट लिए और फरार हो गए। फरियादी की शिकायत पर थाना सिवनी मालवा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 312/26 धारा 331(6), 309(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर बारस्कर ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गईं। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, बस स्टैंड और अन्य स्थानों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से पुलिस ने संदेही आशीष कटारे और अनिल बाथव उर्फ लूक्खा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त छूरा, लूट कीये गए 7 हजार रुपये नकदी, चांदी और बैंटेक्स के जेवर तथा सोने की अंगूठी बरामद की है। आरोपियों ने पूछताछ में एक अन्य साथी अनिल बाथव पिता राम बाथव का नाम भी बताया, जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। आरोपी इस प्रकार हैं आशीष कटारे पिता गोवर्धन कटारे, अनिल बाथव उर्फ लूक्खा पिता राजेश बाथव, अनिल बाथव पिता राम बाथव तीनों निवासी सिवनी मालवा हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी आशीष कटारे आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ थाना सिवनी मालवा में मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं के तहत कुल पांच आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वहीं आरोपी अनिल बाथव उर्फ लूक्खा के खिलाफ भी चोरी का एक मामला पहले से दर्ज है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्णा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन और एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर बारस्कर एवं थाना सिवनी मालवा पुलिस तथा साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
    1
    सिवनी मालवा पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
सिवनी मालवा पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
सिवनी मालवा थाना पुलिस ने शिवपुर रोड पर हुई लूट और मारपीट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है जिसकी तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को 5 हजार रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
पुलिस के अनुसार फरियादी रामभरोस जाट (60 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 07 शिवपुर रोड सिवनी मालवा ने थाना सिवनी मालवा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6 मई 2026 की रात करीब 9:30 बजे वह अपने घर पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाश अचानक घर में घुस आए और फरियादी के साथ मारपीट करते हुए धारदार हथियार से डराकर घायल कर दिया। आरोपियों ने घर में रखे 10 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी और बैंटेक्स के जेवर लूट लिए और फरार हो गए। फरियादी की शिकायत पर थाना सिवनी मालवा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 312/26 धारा 331(6), 309(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर बारस्कर ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गईं। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, बस स्टैंड और अन्य स्थानों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से पुलिस ने संदेही आशीष कटारे और अनिल बाथव उर्फ लूक्खा को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त छूरा, लूट कीये गए  7 हजार रुपये नकदी, चांदी और बैंटेक्स के जेवर तथा सोने की अंगूठी बरामद की है। आरोपियों ने पूछताछ में एक अन्य साथी अनिल बाथव पिता राम बाथव का नाम भी बताया, जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। आरोपी इस प्रकार हैं आशीष कटारे पिता गोवर्धन कटारे, अनिल बाथव उर्फ लूक्खा पिता राजेश बाथव, अनिल बाथव पिता राम बाथव तीनों निवासी सिवनी मालवा हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी आशीष कटारे आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ थाना सिवनी मालवा में मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं के तहत कुल पांच आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वहीं आरोपी अनिल बाथव उर्फ लूक्खा के खिलाफ भी चोरी का एक मामला पहले से दर्ज है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्णा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन और एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर बारस्कर एवं थाना सिवनी मालवा पुलिस तथा साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भोपाल के नूरगंज में ग्रामीण पिछले 3 दिनों से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकान आवासीय क्षेत्र में होने से शांति भंग हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि मांग पूरी न होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
    1
    भोपाल के नूरगंज में ग्रामीण पिछले 3 दिनों से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकान आवासीय क्षेत्र में होने से शांति भंग हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि मांग पूरी न होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
    user_PS24NEWS
    PS24NEWS
    Local News Reporter कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सोहागपुर में जनगणना 2027 का 92% कार्य पूरा, उत्कृष्ट कार्य पर 6 सुपरवाइजर सम्मानित सोहागपुर में जनगणना 2027 का 92% कार्य पूरा, उत्कृष्ट कार्य पर 6 सुपरवाइजर सम्मानित सोहागपुर में जनगणना 2027 के पहले चरण का काम तेजी से जारी है। ग्रामीण चार्ज सोहागपुर में अब तक 92 प्रतिशत हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग गणना का कार्य पूरा हो चुका है। बेहतर काम करने वाले 6 सुपरवाइजरों को तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी रामकिशोर झरवडे ने सोमवार दोपहर 3:00 बजे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में प्रवीण दुबे, मोनिश अवस्थी, राजन रघुवंशी, निखिलेश रघुवंशी, के.एस. धुर्वे और चंद्रकांत पालीवाल शामिल हैं। इस दौरान एसडीएम प्रियंका भल्लावी ने सभी कर्मचारियों को शेष कार्य भी समय पर पूरा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जनगणना से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    सोहागपुर में जनगणना 2027 का 92% कार्य पूरा, उत्कृष्ट कार्य पर 6 सुपरवाइजर सम्मानित
सोहागपुर में जनगणना 2027 का 92% कार्य पूरा, उत्कृष्ट कार्य पर 6 सुपरवाइजर सम्मानित
सोहागपुर में जनगणना 2027 के पहले चरण का काम तेजी से जारी है। ग्रामीण चार्ज सोहागपुर में अब तक 92 प्रतिशत हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग गणना का कार्य पूरा हो चुका है। बेहतर काम करने वाले 6 सुपरवाइजरों को तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी रामकिशोर झरवडे ने सोमवार दोपहर 3:00 बजे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में प्रवीण दुबे, मोनिश अवस्थी, राजन रघुवंशी, निखिलेश रघुवंशी, के.एस. धुर्वे और चंद्रकांत पालीवाल शामिल हैं।
इस दौरान एसडीएम प्रियंका भल्लावी ने सभी कर्मचारियों को शेष कार्य भी समय पर पूरा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जनगणना से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    27 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.