logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनपद संभल में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार चालान से मचा हड़कंप, 250 वाहन सीज। जनपद संभल में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार चालान से मचा हड़कंप, 250 वाहन सीज। जनपद संभल में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए संभल पुलिस ने नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस की कार्रवाई से सड़क पर मनमानी करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी संभल विकास चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक सितंबर माह में अब तक करीब 6 हजार वाहनों के चालान किए जा चुके हैं, जबकि करीब 250 वाहनों को सीज किया गया है। एसपी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। पुलिस उन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, जो निर्धारित नियमों और मानकों का उल्लंघन कर सड़क पर दौड़ रहे हैं। सबसे ज्यादा कार्रवाई ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा के खिलाफ सामने आई है। क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने और वाहनों में नियम विरुद्ध बदलाव किए जाने की शिकायतों के बाद पुलिस ने अभियान चलाया। अब तक करीब 1100 ई-रिक्शा के चालान किए गए हैं, जबकि 200 से अधिक ई-रिक्शा सीज किए जा चुके हैं। इसके अलावा वाहनों में प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर चलने वालों पर भी पुलिस की नजर है। खासकर मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने साफ किया कि अभियान किसी एक इलाके तक सीमित नहीं रहेगा। सभी थाना क्षेत्रों में कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि यातायात नियमों का पालन हो और आम लोगों का आवागमन सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से हो सके।

17 hrs ago
user_Nitin Sagar
Nitin Sagar
Court reporter चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

जनपद संभल में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार चालान से मचा हड़कंप, 250 वाहन सीज। जनपद संभल में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार चालान से मचा हड़कंप, 250 वाहन सीज। जनपद संभल में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए संभल पुलिस ने नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस की कार्रवाई से सड़क पर मनमानी करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी संभल विकास चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक सितंबर माह में अब तक करीब 6 हजार वाहनों के चालान किए जा चुके हैं, जबकि करीब 250 वाहनों को सीज किया गया है। एसपी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। पुलिस उन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, जो निर्धारित नियमों और मानकों का उल्लंघन कर सड़क पर दौड़ रहे हैं। सबसे ज्यादा कार्रवाई ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा के खिलाफ सामने आई है। क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने और वाहनों में नियम विरुद्ध बदलाव किए जाने की शिकायतों के बाद पुलिस ने अभियान चलाया। अब तक करीब 1100 ई-रिक्शा के चालान किए गए हैं, जबकि 200 से अधिक ई-रिक्शा सीज किए जा चुके हैं। इसके अलावा वाहनों में प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर चलने वालों पर भी पुलिस की नजर है। खासकर मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने साफ किया कि अभियान किसी एक इलाके तक सीमित नहीं रहेगा। सभी थाना क्षेत्रों में कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि यातायात नियमों का पालन हो और आम लोगों का आवागमन सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से हो सके।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • रामपुर में कुत्तों का आतंक! बच्चों को घर से निकलने में डर | मामून शाह से बड़ा सवाल रामपुर के मन्नत होटल के सामने अली मस्जिद के पास आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुत्तों की वजह से बच्चों को घर से बाहर भेजने में डर लग रहा है। लोगों के मुताबिक, कुछ दिन पहले एक बच्चे को कुत्ते ने काट लिया। वहीं, गुलवेज की बकरी के बच्चे पर भी कई कुत्तों के हमला करने और उसकी मौत होने की बात सामने आई है। लोगों ने नगर पालिका से आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर मामून शाह खान से भी लोगों ने सवाल उठाए हैं कि कुत्ते पकड़ने वाली नगर पालिका की टीम इलाके में कब पहुंचेगी। वीडियो में दिखाई गई बातें स्थानीय लोगों के बयान और उपलब्ध जानकारी पर आधारित हैं। संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से शामिल किया जाएगा। खान उबेद यूनुस | यूके इंडिया टीवी | रामपुर #Rampur #RampurNews #DogAttack #StreetDogs #RampurNewsToday #NagarPalika #MannatHotel #AliMasjid #UttarPradeshNews #HindiNews
    1
    रामपुर में कुत्तों का आतंक! बच्चों को घर से निकलने में डर | मामून शाह से बड़ा सवाल
रामपुर के मन्नत होटल के सामने अली मस्जिद के पास आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुत्तों की वजह से बच्चों को घर से बाहर भेजने में डर लग रहा है। लोगों के मुताबिक, कुछ दिन पहले एक बच्चे को कुत्ते ने काट लिया। वहीं, गुलवेज की बकरी के बच्चे पर भी कई कुत्तों के हमला करने और उसकी मौत होने की बात सामने आई है। लोगों ने नगर पालिका से आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर मामून शाह खान से भी लोगों ने सवाल उठाए हैं कि कुत्ते पकड़ने वाली नगर पालिका की टीम इलाके में कब पहुंचेगी।
वीडियो में दिखाई गई बातें स्थानीय लोगों के बयान और उपलब्ध जानकारी पर आधारित हैं। संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से शामिल किया जाएगा।
खान उबेद यूनुस | यूके इंडिया टीवी | रामपुर
#Rampur
#RampurNews
#DogAttack
#StreetDogs
#RampurNewsToday
#NagarPalika
#MannatHotel
#AliMasjid
#UttarPradeshNews
#HindiNews
    user_Khan ubaid
    Khan ubaid
    TV News Anchor Rampur, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • मीरगंज डिग्री कॉलेज: NSS शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र सम्मानित, पूरनलाल लोधी और विधायक डॉ. डीसी वर्मा रहे मौजूद मीरगंज डिग्री कॉलेज: NSS शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र सम्मानित, पूरनलाल लोधी और डॉ. डीसी वर्मा रहे मौजूद
    1
    मीरगंज डिग्री कॉलेज: NSS शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र सम्मानित, पूरनलाल लोधी और विधायक डॉ. डीसी वर्मा रहे मौजूद
मीरगंज डिग्री कॉलेज: NSS शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र सम्मानित, पूरनलाल लोधी और डॉ. डीसी वर्मा रहे मौजूद
    user_राजेश शर्मा
    राजेश शर्मा
    Local News Reporter मीरगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बदायूं। न्यायालय परिसर में भीड़ का फायदा उठा असमाजिक तत्वों ने वादकारियों की जेबों से रुपया और मोबाइल चोरी कर लिए। वादकारियों की शिकायत के बाद परिसर से पुलिस कर्मियों ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया। युवकों के पास से कोई नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ है। पुलिस दोनों को अपने साथ पूछताछ का ले गई है। गुरूवार की दोपहर जजी परिसर में वादकारियों की विभिन्न न्यायालयों में गहमागहमी थी इसी दौरान भीड़ में कुछ असमाजिक तत्व शामिल हो गए और कई वादकारियों की जेब से रुपया और एक युवक के जेब से कीमती मोबाइल चोरी कर लिया। मोबाइल चोरी होने के बाद युवक ने पुलिस कर्मियों से इसकी शिकायत की। जब मोबाइल चोरी की बात वादकारियों को पता चली तब उन्होंने भी अपनी जेबें देखी तोे कई के जेब से रुपया गायब मिले। बताते है कि इस दौरान दो संदिग्ध नजर आने पर वादकारियों ने न्यायालय की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों को उनके बारे में बताया तब पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और उनसे पूछताछ की मगर वह संतोषजनक जबाब पुलिस को नही दे पाए जिस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। इस दौरान जामा तलाशी लेने पर एक युवक के पास कोई नशीला पदार्थ भी मिला है।
    1
    बदायूं। न्यायालय परिसर में भीड़ का फायदा उठा असमाजिक तत्वों ने वादकारियों की जेबों से रुपया और मोबाइल चोरी कर लिए। वादकारियों की शिकायत के बाद परिसर से पुलिस कर्मियों ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया। युवकों के पास से कोई नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ है। पुलिस दोनों को अपने साथ पूछताछ का ले गई है। 
गुरूवार की दोपहर जजी परिसर में वादकारियों की विभिन्न न्यायालयों में गहमागहमी थी इसी दौरान भीड़ में कुछ असमाजिक तत्व शामिल हो गए और कई वादकारियों की जेब से रुपया और एक युवक के जेब से कीमती मोबाइल चोरी कर लिया। मोबाइल चोरी होने के बाद युवक ने पुलिस कर्मियों से इसकी शिकायत की। जब मोबाइल चोरी की बात वादकारियों को पता चली तब उन्होंने भी अपनी जेबें देखी तोे कई के जेब से रुपया गायब मिले। 
बताते है कि इस दौरान दो संदिग्ध नजर आने पर वादकारियों ने न्यायालय की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों को उनके बारे में बताया तब पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और उनसे पूछताछ की मगर वह संतोषजनक जबाब पुलिस को नही दे पाए जिस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। इस दौरान जामा तलाशी लेने पर एक युवक के पास कोई नशीला पदार्थ भी मिला है।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नगर पालिका परिषद की चेयरमैन श्रीमती शशि जैन ने जल निकासी योजना के निर्माणाधीन नाले का किया निरीक्षण गुणवत्ता से समझौता न करने और निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के दिए निर्देश अमरोहा नगर में जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से सीवरेज एवं जल निकासी योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन महत्वपूर्ण नाले का निर्माण कार्य कार्ड रोड पर चल रहा है जिसका आज नगर पालिका परिषद अमरोहा की अध्यक्ष श्रीमती शशि जैन ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद के सभासदगण तथा सीएनडीएस के अधिकारी भी मौजूद रहे। Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 8630442201
    1
    नगर पालिका परिषद की चेयरमैन श्रीमती शशि जैन ने  जल निकासी योजना के निर्माणाधीन नाले का  किया निरीक्षण
 गुणवत्ता से समझौता न करने और निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के दिए निर्देश
  अमरोहा नगर में जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से सीवरेज एवं जल निकासी योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन महत्वपूर्ण नाले का निर्माण कार्य कार्ड रोड पर चल रहा है जिसका आज नगर पालिका परिषद अमरोहा की अध्यक्ष श्रीमती शशि जैन ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद के सभासदगण तथा सीएनडीएस के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Mashkoor Amrohvi 
JPN 7 NEWS 
8630442201
    user_Jpn7 News
    Jpn7 News
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Free Fire.....................,...................... f
    1
    Free Fire.....................,...................... f
    user_Arvind
    Arvind
    हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अमरोहा विधायक फार्म हाउस कांड में नया खुलासा, गृह मंत्रालय की अधिकारी बताकर खुलवाए गए कमरे! अमरोहा में युवती से कथित गैंगरेप के मामले में फार्म हाउस को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। मामले में फार्म हाउस के केयरटेकर रामनिवास का बयान सामने आने के बाद घटनाक्रम को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। केयरटेकर के मुताबिक, रजबपुर थाने में तैनात एक दरोगा के फोन के बाद फार्म हाउस के दो कमरे खुलवाए गए थे। फोन पर युवती को गृह मंत्रालय की अधिकारी बताया गया और उसके साथ सुरक्षाकर्मी होने की बात कही गई।अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में युवती से कथित गैंगरेप के मामले में अब फार्म हाउस से जुड़ी एक अहम कड़ी सामने आई है। अतरासी-हसनपुर रोड स्थित विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस के केयरटेकर रामनिवास ने पूरे घटनाक्रम को लेकर अपना बयान दिया है।केयरटेकर के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब सात बजे रजबपुर थाने में तैनात एक दरोगा का फोन आया था। दरोगा ने फोन पर बताया कि गृह मंत्रालय की एक अधिकारी जांच के सिलसिले में फार्म हाउस पर आई हैं और उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद हैं।केयरटेकर का दावा है कि दरोगा के फोन के बाद उससे फार्म हाउस के दो कमरे खोलने के लिए कहा गया।रामनिवास के मुताबिक, उसने जब विधायक उमेश शर्मा से बात कराने की बात कही तो दरोगा ने बताया कि विधायक से उसकी पहले ही बात हो चुकी है।इसके बाद फार्म हाउस में पांच लोगों के ठहरने की बात कही गई। केयरटेकर के अनुसार, इसके बाद वह वहां से चला गया।फार्म हाउस पर उस समय केवल चौकीदार मंगली उर्फ रुस्तम मौजूद था।इसके बाद घटनाक्रम ने उस वक्त नया मोड़ लिया, जब करीब साढ़े तीन बजे हसनपुर और रजबपुर पुलिस फार्म हाउस पर पहुंची। चौकीदार ने फोन कर केयरटेकर को मामले की जानकारी दी।अब युवती की शिकायत, पुलिस कार्रवाई और फार्म हाउस के केयरटेकर के बयान के बाद यह सवाल उठ रहा है कि आखिर गृह मंत्रालय की अधिकारी बताकर फार्म हाउस में कमरे किसके कहने पर खुलवाए गए थे। मामले में पुलिस और CRPF से जुड़े लोगों पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और केयरटेकर के इस बयान ने फार्म हाउस कांड की जांच में एक नई कड़ी जोड़ दी है। बाइट:- रामनिवास, केयरटेकर WKT
    4
    अमरोहा विधायक फार्म हाउस कांड में नया खुलासा, गृह मंत्रालय की अधिकारी बताकर खुलवाए गए कमरे!
अमरोहा में युवती से कथित गैंगरेप के मामले में फार्म हाउस को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। मामले में फार्म हाउस के केयरटेकर रामनिवास का बयान सामने आने के बाद घटनाक्रम को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। केयरटेकर के मुताबिक, रजबपुर थाने में तैनात एक दरोगा के फोन के बाद फार्म हाउस के दो कमरे खुलवाए गए थे। फोन पर युवती को गृह मंत्रालय की अधिकारी बताया गया और उसके साथ सुरक्षाकर्मी होने की बात कही गई।अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में युवती से कथित गैंगरेप के मामले में अब फार्म हाउस से जुड़ी एक अहम कड़ी सामने आई है।
अतरासी-हसनपुर रोड स्थित विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस के केयरटेकर रामनिवास ने पूरे घटनाक्रम को लेकर अपना बयान दिया है।केयरटेकर के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब सात बजे रजबपुर थाने में तैनात एक दरोगा का फोन आया था। दरोगा ने फोन पर बताया कि गृह मंत्रालय की एक अधिकारी जांच के सिलसिले में फार्म हाउस पर आई हैं और उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद हैं।केयरटेकर का दावा है कि दरोगा के फोन के बाद उससे फार्म हाउस के दो कमरे खोलने के लिए कहा गया।रामनिवास के मुताबिक, उसने जब विधायक उमेश शर्मा से बात कराने की बात कही तो दरोगा ने बताया कि विधायक से उसकी पहले ही बात हो चुकी है।इसके बाद फार्म हाउस में पांच लोगों के ठहरने की बात कही गई। केयरटेकर के अनुसार, इसके बाद वह वहां से चला गया।फार्म हाउस पर उस समय केवल चौकीदार मंगली उर्फ रुस्तम मौजूद था।इसके बाद घटनाक्रम ने उस वक्त नया मोड़ लिया, जब करीब साढ़े तीन बजे हसनपुर और रजबपुर पुलिस फार्म हाउस पर पहुंची। चौकीदार ने फोन कर केयरटेकर को मामले की जानकारी दी।अब युवती की शिकायत, पुलिस कार्रवाई और फार्म हाउस के केयरटेकर के बयान के बाद यह सवाल उठ रहा है कि आखिर गृह मंत्रालय की अधिकारी बताकर फार्म हाउस में कमरे किसके कहने पर खुलवाए गए थे। मामले में पुलिस और CRPF से जुड़े लोगों पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और केयरटेकर के इस बयान ने फार्म हाउस कांड की जांच में एक नई कड़ी जोड़ दी है।
बाइट:- रामनिवास, केयरटेकर
WKT
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जहरीले कीड़े के काटने से मासूम की हालत नाजुक, जिला अस्पताल पर लापरवाही का आरोप जहरीले कीड़े के काटने से मासूम की हालत नाजुक, जिला अस्पताल पर लापरवाही का आरोप सम्भल में जहरीले कीड़े के काटने से पांच वर्षीय मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक, घर में मिट्टी से कंचा निकालते समय बच्चे की उंगली में किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के बाद तबीयत और बिगड़ने का आरोप है। परिजनों का यह भी आरोप है कि हालत गंभीर होने के बाद दोबारा जिला अस्पताल पहुंचने पर बच्चे को भर्ती नहीं किया गया। फिलहाल मासूम का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि, जिला अस्पताल पर लगाए गए आरोपों की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। सम्भल के थाना कैलादेवी क्षेत्र के ईसापुर मूसापुर गांव में करीब पांच वर्षीय अदीब के साथ यह घटना हुई। सोमवार दोपहर अदीब घर में मिट्टी के अंदर कंचे खेल रहा था। एक कंचा मिट्टी में चला गया, जिसे निकालने के दौरान बच्चे की उंगली में किसी कीड़े ने काट लिया। कीड़े के काटने के कुछ ही देर बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल सम्भल लेकर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक, वहां बच्चे को इंजेक्शन और दवा दी गई। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद बच्चे की हालत में सुधार होने के बजाय और बिगाड़ हो गया। हालत गंभीर होने पर जब वे बच्चे को दोबारा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो आरोप है कि उसे भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद परिजन बच्चे को शहर के हसीना बेगम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। परिजनों के अनुसार बच्चे की हालत नाजुक है और वह कोमा जैसी स्थिति में है। वहीं, जिला अस्पताल के उपचार को लेकर लगाए गए लापरवाही के आरोपों की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग या जिला अस्पताल की ओर से भी मामले में फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बाइट- अब्दुल हसन (बच्चे के पिता) बाइट- तबारक हुसैन (बच्चे के चाचा)
    1
    जहरीले कीड़े के काटने से मासूम की हालत नाजुक, जिला अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
जहरीले कीड़े के काटने से मासूम की हालत नाजुक, जिला अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
सम्भल में जहरीले कीड़े के काटने से पांच वर्षीय मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक, घर में मिट्टी से कंचा निकालते समय बच्चे की उंगली में किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के बाद तबीयत और बिगड़ने का आरोप है। परिजनों का यह भी आरोप है कि हालत गंभीर होने के बाद दोबारा जिला अस्पताल पहुंचने पर बच्चे को भर्ती नहीं किया गया। फिलहाल मासूम का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि, जिला अस्पताल पर लगाए गए आरोपों की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
सम्भल के थाना कैलादेवी क्षेत्र के ईसापुर मूसापुर गांव में करीब पांच वर्षीय अदीब के साथ यह घटना हुई। सोमवार दोपहर अदीब घर में मिट्टी के अंदर कंचे खेल रहा था। एक कंचा मिट्टी में चला गया, जिसे निकालने के दौरान बच्चे की उंगली में किसी कीड़े ने काट लिया। कीड़े के काटने के कुछ ही देर बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल सम्भल लेकर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक, वहां बच्चे को इंजेक्शन और दवा दी गई।
परिजनों का आरोप है कि इसके बाद बच्चे की हालत में सुधार होने के बजाय और बिगाड़ हो गया। हालत गंभीर होने पर जब वे बच्चे को दोबारा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो आरोप है कि उसे भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद परिजन बच्चे को शहर के हसीना बेगम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। परिजनों के अनुसार बच्चे की हालत नाजुक है और वह कोमा जैसी स्थिति में है।
वहीं, जिला अस्पताल के उपचार को लेकर लगाए गए लापरवाही के आरोपों की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग या जिला अस्पताल की ओर से भी मामले में फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
बाइट- अब्दुल हसन (बच्चे के पिता)
बाइट- तबारक हुसैन (बच्चे के चाचा)
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मीरगंज विधायक और एसडीएम ने लगाया 'एक पेड़ मां के नाम': सेवा ज्वालापुर में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प! मीरगंज विधायक और एसडीएम ने लगाया 'एक पेड़ मां के नाम': सेवा ज्वालापुर में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प!
    1
    मीरगंज विधायक और एसडीएम ने लगाया 'एक पेड़ मां के नाम': सेवा ज्वालापुर में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प!
मीरगंज विधायक और एसडीएम ने लगाया 'एक पेड़ मां के नाम': सेवा ज्वालापुर में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प!
    user_राजेश शर्मा
    राजेश शर्मा
    Local News Reporter मीरगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • रालोद का जिला स्तरीय सम्मेलन,, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आवाहन *अमरोहा: रालोद का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान* जोया। अमरोहा राष्ट्रीय लोकदल के तत्वावधान में गुरुवार को शहर स्थित निशा पैलेस में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार समेत जिलेभर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधानसभा 41 अमरोहा से संभावित प्रत्याशी कामिल पाशा ने भी सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आपसी समन्वय के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से ही पार्टी का जनाधार मजबूत होता है। सम्मेलन के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संगठन की तैयारियों, क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। अंत में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को लेकर सक्रिय रहने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की अपील की।
    4
    रालोद का जिला स्तरीय सम्मेलन,, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आवाहन 
*अमरोहा: रालोद का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान*
जोया। अमरोहा  राष्ट्रीय लोकदल के तत्वावधान में गुरुवार को शहर स्थित निशा पैलेस में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार समेत जिलेभर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधानसभा 41 अमरोहा से संभावित प्रत्याशी कामिल पाशा ने भी सम्मेलन में भाग लिया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आपसी समन्वय के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से ही पार्टी का जनाधार मजबूत होता है।
सम्मेलन के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संगठन की तैयारियों, क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया।
कार्यकर्ताओं ने पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। अंत में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को लेकर सक्रिय रहने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की अपील की।
    user_नरेन्द्र कुमार
    नरेन्द्र कुमार
    TV News Anchor अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.