डंडई में ‘नीलगाय संकट’ गहराया: रातों-रात उजड़ रहीं फसलें, किसान मुआवजे की राह तकते । डंडई प्रखंड के डंडई पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों नीलगायों का भारी आतंक देखा जा रहा है। नीलगायों के झुंड ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरते हुए बड़े पैमाने पर फसलों को बर्बाद कर दिया है, जिससे क्षेत्र के किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। पीड़ित किसानों में मुख्य रूप से बोलिया ग्राम के मंदिश भुईयां तथा डंडई पंचायत के रोज मोहम्मद अंसारी, सुल्तान अंसारी, रामकिशुन ठाकुर, कृष्ण ठाकुर, रामलाल ठाकुर एवं अमेरिका ठाकुर शामिल हैं। किसानों ने बताया कि रात के अंधेरे में नीलगायों का झुंड खेतों में घुसकर गेहूं, अरहर और मटर जैसी महत्वपूर्ण फसलों को चर जा रहा है या पैरों तले रौंदकर नष्ट कर दे रहा है। शनिवार दोपहर 3:00 बजे किसानों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर और कड़ी मेहनत कर फसलें तैयार की थीं, लेकिन अब उनकी आंखों के सामने फसल बर्बाद हो रही है। प्रभावित किसानों ने विभागीय अधिकारियों और प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में नीलगायों के आतंक से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही नष्ट हुई फसलों का उचित आकलन कर मुआवजा दिया जाए तथा वन विभाग द्वारा घेराबंदी या अन्य सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित किए जाएं। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं निकाला गया, तो उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो सकता है।

- मतदान से पहले गढ़वा में पुलिस का सख्त पहरा! चिनीयां थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच, हर गाड़ी की ली गई तलाशी हेमंत कुमार की रिपोर्ट गढ़वा नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। Garhwa में 23 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार की देर शाम 6:00 बजे से चिनीयां थाना क्षेत्र के थाना चौक सहित विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चुनाव की पूर्व संध्या पर पुलिस ने मुख्य सड़कों पर हर छोटे-बड़े वाहनों की गहन जांच की। वाहनों की डिक्की, कागजात, हेलमेट और संदिग्ध सामानों की बारीकी से जांच की गई ताकि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो और चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। तो वही चिनिया-गढ़वा मुख्य सड़क पर थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर काशिद हुसैन, ओमप्रकाश कुमार समेत पुलिस बल के जवान पूरी मुस्तैदी से वाहनों की जांच में जुटे रहे। इस दौरान पुलिस की सख्ती देख राहगीरों में भी सतर्कता साफ नजर आई। तोवहीं एक ओर प्रशासन का स्पष्ट संदेश है—चुनाव में किसी भी तरह की लापरवाही या अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है।1
- Post by दैनिक भास्कर डंडई1
- Post by Sunil singh1
- Breaking News; गढ़वा सोना दुकान पुरानी बाजार से 20 लाख की चोरी1
- डिम्पल यादव का ये वीडियो सोसल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है l1
- नरेश बाबू शराब से दिनदहाड़े 20 लाख के सोने के गहनों की हुई चोरी1
- नया नया रंगदार का हाल मुनुवा पकड़ा दिया..... #bageshwardhamsarkar #Bageshwardham #balaji #reelschallengereelschallenge #reelschallenge1
- Post by दैनिक भास्कर डंडई1