Shuru
Apke Nagar Ki App…
बख्तियारपुर SH-106 की हालात जर्जर। पटना/बख्तियारपुर से महज 1.5 Km पश्चिम का हाल, मुख्यमंत्री के आने से पहले मरम्मत, फिर वही हाल।
Khabar Junction Live
बख्तियारपुर SH-106 की हालात जर्जर। पटना/बख्तियारपुर से महज 1.5 Km पश्चिम का हाल, मुख्यमंत्री के आने से पहले मरम्मत, फिर वही हाल।
More news from Patna and nearby areas
- पटना/बख्तियारपुर से महज 1.5 Km पश्चिम का हाल, मुख्यमंत्री के आने से पहले मरम्मत, फिर वही हाल।1
- Post by सुरज कुमार पासवान जी बख्तियार1
- Post by Randhir Rai Yadav1
- वैशाली जिले के जंदाहा प्रखंड अंतर्गत वेदौलिया पंचायत के भथाही गांव में ताड़ के पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान राजनरायन पासवान (35), पिता स्वर्गीय केशवर पासवान के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार राजनरायन पासवान गांव में रहकर नीरा बेचने का काम करते थे। मंगलवार की शाम करीब 4:30 बजे वे घर के पास ताड़ के पेड़ पर ताड़ी उतारने के लिए चढ़े थे। इसी दौरान अचानक उनका हाथ फिसल गया और वे लगभग 30 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गए। गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिजन उन्हें खाट पर रखकर पहले सुरक्षित स्थान पर ले गए, फिर स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान शाम करीब 7 बजे उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार सुबह शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी रीना देवी, एक पुत्री और दो पुत्र छोड़ गए हैं। पत्नी ने बताया कि वे ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले थे। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीण परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। #वैशाली_न्यूज़ #जंदाहा #भथाही_गांव #दर्दनाक_हादसा #ताड़_पेड़_से_गिरकर_मौत #नीरा_व्यवसायी #हाजीपुर_सदर_अस्पताल #परिवार_पर_टूटा_दुख #स्थानीय_समाचार #BiharNews #Vaishali #BreakingNews #ग्रामीण_क्षेत्र_की_खबर #सच्ची_खबर #LiveUpdate1
- Post by FAST INDIA FAST BIHAR1
- अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी के कदम से देश सकते में1
- बख्तियारपुर में 801 लीटर विदेशी शराब बरामद, बंद मकान से मिली बड़ी खेप बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना नें गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम लक्ष्मणपुर स्थित धोवा नदी किनारे एक एकांत घर में अवैध रूप से विदेशी शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी दल का गठन किया और मौके पर पहुंचकर संदिग्ध मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। छापेमारी में 750 एमएल की 09 कार्टन (कुल 108 बोतल) तथा 375 एमएल की 80 कार्टन (कुल 1920 बोतल) रॉयल मेंशन गोल्ड व्हिस्की बरामद हुई। कुल मिलाकर 801 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है। बरामद शराब विनोद सहनी (पिता स्व. जगन सहनी) के बंद पड़े मकान से मिली है। पुलिस द्वारा संभावित शराब तस्कर/विक्रेता की पहचान के लिए छानबीन की जा रही है। मामले में अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।1
- पटना जिले के बख्तियारपुर नगर परिषद के वार्ड 21 में कराए गए विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय पार्षद ने आरोप लगाया है कि सड़क, नाली और अन्य निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता हुई है। इस संबंध में उन्होंने पहले ही प्रशासन को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कार्रवाई नहीं होने से नाराज पार्षद ने एक बार फिर आवेदन देकर चेतावनी दी है कि यदि जल्द जांच शुरू नहीं हुई तो वे पहले धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद आत्मदाह जैसा कठोर कदम उठाने को भी मजबूर होंगे। इस घोषणा के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोग भी पार्षद के समर्थन में उतरने लगे हैं। वहीं प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी।1