Shuru
Apke Nagar Ki App…
खुद को गोली मारकर की आत्महत्या गरोठ क्षेत्र में सनसनीके मामला गरोठ थाना क्षेत्र के ग्राम मलकाना में एक 42 वर्षी युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली देखिए विस्तृत खबर
यशस्वी दुनिया साप्ताहिक
खुद को गोली मारकर की आत्महत्या गरोठ क्षेत्र में सनसनीके मामला गरोठ थाना क्षेत्र के ग्राम मलकाना में एक 42 वर्षी युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली देखिए विस्तृत खबर
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- गरोठ थाना क्षेत्र के ग्राम मलकाना में एक 42 वर्षी युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली देखिए विस्तृत खबर1
- Post by Sanjay Kumar yati1
- आगामी त्योहारों ईद और नवरात्रि को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकित जयसवाल ने रामपुरा पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कप्तान अंकित जयसवाल एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों और धार्मिक स्थलों का दौरा कर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारी विपिन मसीह को सतर्क रहने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी बनाए रखने के निर्देश दिए। इसी क्रम में नगर में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च भी निकाला गया। फ्लैग मार्च शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचा, जहां पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पुलिस प्रशासन ने बताया कि त्योहारों के दौरान अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है और लगातार गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही, सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर नजर रखने के लिए विशेष टीम सक्रिय है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की बात कही गई है। पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।3
- आलोट भोजाखेड़ी ट्रेडर्स फाइनेंस सुविधा के साथ टायर उपलब्ध है98260839551
- Post by Mangal Dev rathore1
- आगर मालवा। शहर के बीच स्थित गुप्ता पेट्रोल पंप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मारुति ओमनी वैन में अचानक आग लग गई। पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील स्थान पर आग लगने से बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन कर्मचारियों की तत्परता और सूझबूझ से स्थिति पर समय रहते काबू पा लिया गया। घटना के दौरान पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने बिना देर किए जलती हुई वैन को तुरंत पंप परिसर से बाहर धकेलकर सड़क पर पहुंचाया, जिससे पेट्रोल और अन्य ज्वलनशील पदार्थों तक आग फैलने का खतरा टल गया। सूचना मिलने पर नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन वैन अंदर से पूरी तरह जलकर खाक हो गई। स्थानीय लोगों ने कर्मचारियों की बहादुरी और समझदारी की सराहना की, जिनकी वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।1
- ताल:- नगर परिषद ताल के तत्वाधान में अंबे माता मंदिर मेला परिसर में भव्य मेला लगेगा मेले की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। दुकानदारों और झूला चकरी वाले भी अपनी अपनी दुकानें सजाने लगे है।1
- रामपुरा) सोशल मीडिया की चकाचौंध में , हमारी सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक उल्लास की यादें धुंधली होती जा रही हैं। कभी नगर में अमावस्या का दिन केवल एक तिथि नहीं, बल्कि एक उत्सव हुआ करता था। आज के दिन केदारेश्वर से उठती थी गैर की गूंज पुराने जानकारों की मानें तो अमावस्या के अवसर पर नगर का माहौल भक्ति और उत्साह से सराबोर रहता था। केदारेश्वर से शुरू होने वाली गैर पारंपरिक जुलूस नगर की पहचान थी। डबली वादक जब लोकगीतों के माध्यम से अपनी खास धुन छेड़ते थे, तो पूरा नगर उनके साथ थिरक उठता था। यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता का प्रतीक था। आज स्थिति यह है कि 'गैर' का नामोनिशान तक मिटता जा रहा है। नई पीढ़ी को तो शायद इस परंपरा का आभास तक नहीं है। सामुदायिक भावना कम हुई है; लोग अब सामूहिक उत्सवों की बजाय व्यक्तिगत जीवन में सीमित हो गए हैं। विरासत को बचाने की जरूरत अमावस्या की गैर एवं लोकगीतों का गायन केवल मनोरंजन नहीं थे, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा थे। यदि इन्हें समय रहते पुनर्जीवित नहीं किया गया, तो आने वाली पीढ़ियां इन्हें केवल कहानियों और पुस्तकों में ही जान पाएंगी। कल का शोर आज की खामोशी में बदल चुका है। डबली की वह थाप अब केवल यादों में गूंजती है।4