logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायबरेली मे एक पति ने अपनी पत्नी की बेवफाई से तंग आकर सुसाइड कर लिया है। मृतक गुड्डू गुरबख्शगंज थाना इलाके के सालारपुर का बताया जा रहा है। गुड्डू सुबह हरचंद्रपुर थाना इलाके के महिंद्रा एजेंसी के पीछे पहुंचा। यहाँ प्रयागराज लखनऊ रेलमार्ग पर उसने पहले वीडियो बनाया जिसमे अपनी प्रेमिका की बेवफाई का ज़िक्र किया और उसके प्रेमी का भी नाम बताया रघुनाथ। उसने उस घटना का भी ज़िक्र किया जिसके चलते उसे अपने जिंदगी बेमक़सद लगने लगी। गुड्डू ने वीडियो बनाने के बाद अपना मोबाईल वहीं छोड़ा और उसी समय वहां से गुजरने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ महाराजगंज प्रदीप कुमार का कहना है कि फिलहाल सीधे तौर पर आत्मह्त्या का मामला है। उन्होंने कहा कि अगर तहरीर मिलती है तो उसके अनुसार कार्रवाई की जायेगी।

8 hrs ago
user_Journalist Anurag Srivastava
Journalist Anurag Srivastava
Court reporter Rae Bareli, Uttar Pradesh•
8 hrs ago

रायबरेली मे एक पति ने अपनी पत्नी की बेवफाई से तंग आकर सुसाइड कर लिया है। मृतक गुड्डू गुरबख्शगंज थाना इलाके के सालारपुर का बताया जा रहा है। गुड्डू सुबह हरचंद्रपुर थाना इलाके के महिंद्रा एजेंसी के पीछे पहुंचा। यहाँ प्रयागराज लखनऊ रेलमार्ग पर उसने पहले वीडियो बनाया जिसमे अपनी प्रेमिका की बेवफाई का ज़िक्र किया और उसके प्रेमी का भी नाम बताया रघुनाथ। उसने उस घटना का भी ज़िक्र किया जिसके चलते उसे अपने जिंदगी बेमक़सद लगने लगी। गुड्डू ने वीडियो बनाने के बाद अपना मोबाईल वहीं छोड़ा और उसी समय वहां से गुजरने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ महाराजगंज प्रदीप कुमार का कहना है कि फिलहाल सीधे तौर पर आत्मह्त्या का मामला है। उन्होंने कहा कि अगर तहरीर मिलती है तो उसके अनुसार कार्रवाई की जायेगी।

More news from Rae Bareli and nearby areas
  • ऊंचाहार, रायबरेली: सोमवार की शाम एनटीपीसी स्थित गंगा भवन में ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने बिजली विभाग के आला अधिकारियों और क्षेत्रीय जनता के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में व्याप्त बिजली की किल्लत और जनता को हो रही परेशानियों का समाधान निकालना था। अधिकारियों की रही मौजूदगी, ऊंचाहार एसडीओ पर बरसे लोग बैठक में अधिशासी अभियंता एक्स सी एन उमेश कुमार, जगतपुर एसडीओ विशाल कुशवाहा समेत विभिन्न क्षेत्रों के अवर अभियंता जेइ मौजूद रहे, जिनमें अनुपम त्रिपाठी (ऊंचाहार तहसील), अभिनव पटेल (रोहनिया), चंद्रेश पटेल (जगतपुर), अवनीश (रसूलपुर) और ओंकार (जमनापुर) शामिल थे। हालांकि, बैठक में ऊंचाहार एसडीओ की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। स्थानीय जनता ने विधायक से शिकायत की कि ऊंचाहार एसडीओ न तो फोन उठाते हैं और न ही जनसमस्याओं का समय पर निस्तारण करते हैं। विधायक की सख्त चेतावनी: 'फर्जी कटौती बंद करें' जनता की समस्याओं को सुनने के बाद विधायक डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि "क्षेत्र में किसी भी कीमत पर फर्जी बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए।" उन्होंने जगतपुर और जमुनापुर के जेई को विशेष रूप से निर्देशित किया कि बार-बार लाइट कटने से जनता को भारी असुविधा हो रही है, ऐसी लापरवाही दोबारा नहीं मिलनी चाहिए। बैठक में निगोहा प्रधान आशीष तिवारी, रज्जन मिश्रा, शिव नारायण सिंह, पंकज सिंह, समाजसेवी अनिल पांडेय, अरुण पांडे, शिव पूजन पांडेय और विंदेश्वरी तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में बिजली आपूर्ति में सुधार और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की। विधायक ने अंत में विधायक अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ, तो उच्च स्तर पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस बैठक से क्षेत्रवासियों में बेहतर बिजली आपूर्ति की उम्मीद जगी है।
    1
    ऊंचाहार, रायबरेली: सोमवार की शाम एनटीपीसी स्थित गंगा भवन में ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने बिजली विभाग के आला अधिकारियों और क्षेत्रीय जनता के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में व्याप्त बिजली की किल्लत और जनता को हो रही परेशानियों का समाधान निकालना था।
अधिकारियों की रही मौजूदगी, ऊंचाहार एसडीओ पर बरसे लोग
बैठक में अधिशासी अभियंता एक्स सी एन उमेश कुमार, जगतपुर एसडीओ विशाल कुशवाहा समेत विभिन्न क्षेत्रों के अवर अभियंता जेइ मौजूद रहे, जिनमें अनुपम त्रिपाठी (ऊंचाहार तहसील), अभिनव पटेल (रोहनिया), चंद्रेश पटेल (जगतपुर), अवनीश (रसूलपुर) और ओंकार (जमनापुर) शामिल थे। हालांकि, बैठक में ऊंचाहार एसडीओ की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। स्थानीय जनता ने विधायक से शिकायत की कि ऊंचाहार एसडीओ न तो फोन उठाते हैं और न ही जनसमस्याओं का समय पर निस्तारण करते हैं।
विधायक की सख्त चेतावनी: 'फर्जी कटौती बंद करें'
जनता की समस्याओं को सुनने के बाद विधायक डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि "क्षेत्र में किसी भी कीमत पर फर्जी बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए।" उन्होंने जगतपुर और जमुनापुर के जेई को विशेष रूप से निर्देशित किया कि बार-बार लाइट कटने से जनता को भारी असुविधा हो रही है, ऐसी लापरवाही दोबारा नहीं मिलनी चाहिए।
बैठक में निगोहा प्रधान आशीष तिवारी, रज्जन मिश्रा, शिव नारायण सिंह, पंकज सिंह, समाजसेवी अनिल पांडेय, अरुण पांडे, शिव पूजन पांडेय और विंदेश्वरी तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में बिजली आपूर्ति में सुधार और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की।
विधायक ने अंत में विधायक  अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ, तो उच्च स्तर पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस बैठक से क्षेत्रवासियों में बेहतर बिजली आपूर्ति की उम्मीद जगी है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    5 hrs ago
  • रायबरेली। भारतीय मज़दूर संघ, जिला इकाई रायबरेली का जिला सम्मेलन जिला सहकारी बैंक के सभागार में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदेश मंत्री राय प्रदीप चंद्र प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमाशंकर जी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिला संरक्षक नागेश सिंह, संरक्षक रामकुमार तिवारी एवं श्री आरडी . सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही आशा संगिनी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती उषा जी, ग्रामीण बैंक के राष्ट्रीय सचिव धीरेन्द्र प्रताप सिंह एवं रोडवेज़ से राकेश तिवारी जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन में जनपद के विभिन्न विभागों—ग्रामीण बैंक, आईटीआई, रेलवे, रेल कोच फैक्ट्री, आंगनबाड़ी, एनएचएम, डाक विभाग, एनटीपीसी आदि—के सैकड़ों कर्मचारी एवं संगठन पदाधिकारी भारी संख्या में शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं उत्साहपूर्ण रहा। सम्मेलन के दौरान भारतीय मज़दूर संघ के गौरवशाली इतिहास, श्रमिक हितों के लिए उसके संघर्ष एवं संगठन की विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय मज़दूर संघ सदैव राष्ट्रहित, श्रमिक कल्याण एवं सामाजिक समरसता के लिए प्रतिबद्ध रहा है। जिला सम्मेलन के माध्यम से नई जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें— अध्यक्ष: चंद्रमोहन सिंह जिला महामंत्री: धर्मेन्द्र तिवारी कोषाध्यक्ष: उमाशंकर कार्यकारी अध्यक्ष/उपाध्यक्ष: सुधीर सिंह उपाध्यक्ष: जितेंद्र सिंह, श्रीमती हेमलता साहू, श्रीमती संतोष कुमारी मंत्री: संदीप मिश्रा, श्री अंकित कुमार संगठन मंत्री: धर्मेन्द्र सिंह चौहान प्रचार मंत्री: दिनेश सिंह कार्यालय मंत्री: रवि रावत नई कार्यकारिणी ने सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्रमिक हितों की रक्षा एवं संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। निर्णय लिया गया कि सभी संबद्ध संगठनों के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे, तथा जनपद की सभी इकाइयों के अध्यक्ष एवं महामंत्री पदेन सदस्य के रूप में कार्य करेंगे। अंत में सभी उपस्थित साथियों ने संगठन की मजबूती एवं श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
    1
    रायबरेली। भारतीय मज़दूर संघ, जिला इकाई रायबरेली का जिला सम्मेलन जिला सहकारी बैंक के सभागार में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदेश मंत्री राय प्रदीप चंद्र प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमाशंकर जी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर जिला संरक्षक  नागेश सिंह, संरक्षक रामकुमार तिवारी एवं श्री आरडी . सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही आशा संगिनी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती उषा जी, ग्रामीण बैंक के राष्ट्रीय सचिव धीरेन्द्र प्रताप सिंह एवं रोडवेज़ से  राकेश तिवारी जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सम्मेलन में जनपद के विभिन्न विभागों—ग्रामीण बैंक, आईटीआई, रेलवे, रेल कोच फैक्ट्री, आंगनबाड़ी, एनएचएम, डाक विभाग, एनटीपीसी आदि—के सैकड़ों कर्मचारी एवं संगठन पदाधिकारी भारी संख्या में शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं उत्साहपूर्ण रहा।
सम्मेलन के दौरान भारतीय मज़दूर संघ के गौरवशाली इतिहास, श्रमिक हितों के लिए उसके संघर्ष एवं संगठन की विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय मज़दूर संघ सदैव राष्ट्रहित, श्रमिक कल्याण एवं सामाजिक समरसता के लिए प्रतिबद्ध रहा है।
जिला सम्मेलन के माध्यम से नई जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें—
अध्यक्ष: चंद्रमोहन सिंह
जिला महामंत्री: धर्मेन्द्र तिवारी
कोषाध्यक्ष: उमाशंकर
कार्यकारी अध्यक्ष/उपाध्यक्ष: सुधीर सिंह
उपाध्यक्ष: जितेंद्र सिंह, श्रीमती हेमलता साहू, श्रीमती संतोष कुमारी
मंत्री: संदीप मिश्रा, श्री अंकित कुमार
संगठन मंत्री: धर्मेन्द्र सिंह चौहान
प्रचार मंत्री: दिनेश सिंह 
कार्यालय मंत्री: रवि रावत
नई कार्यकारिणी ने सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्रमिक हितों की रक्षा एवं संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
निर्णय लिया गया कि सभी संबद्ध संगठनों के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे, तथा जनपद की सभी इकाइयों के अध्यक्ष एवं महामंत्री पदेन सदस्य के रूप में कार्य करेंगे।
अंत में सभी उपस्थित साथियों ने संगठन की मजबूती एवं श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मेरठ में होमगार्ड का एग्जाम देकर लौट रहे युवक का हेलमेट चोरी हो गया वह पहली बार मेरठ आया था इसलिए रास्ता भटककर, दिल्ली-मेरठ बाईपास पर पहुंच गया विनोद कुमार दरोगा जितेंद्र सिंह ने बिना किसी कारण के युवक को थप्पड़ मारे, गालियां दीं जिसका वीडियो सोशलमीडिया पर वायरल हो रहा है,और बाइक का चालान काटते हुए 5000 भी छीन लेने का आरोप लगा है।
    1
    मेरठ  में होमगार्ड का एग्जाम देकर लौट रहे  युवक का हेलमेट चोरी हो गया वह पहली बार मेरठ आया था इसलिए रास्ता भटककर, दिल्ली-मेरठ बाईपास पर पहुंच गया
विनोद कुमार दरोगा  जितेंद्र सिंह ने बिना किसी कारण के युवक को थप्पड़ मारे, गालियां दीं जिसका वीडियो सोशलमीडिया पर वायरल हो रहा है,और बाइक का चालान काटते हुए 5000 भी छीन लेने का आरोप लगा है।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Rakesh Rawat
    1
    Post by Rakesh Rawat
    user_Rakesh Rawat
    Rakesh Rawat
    गौरीगंज, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नाम प्रदीप कुमार ग्राम तारागंज यह पड़ोसी आए दिन लड़ाई करते रहते हैं हर 4 महीने पर सुलानामा थाने में लगता है जिसका उल्लंघन करते हुए यह लोग उलझते रहते हैं कहते हैं मेरे पास बड़े-बड़े अधिकारियों का हाथ मेरा तुम कुछ नहीं बिगाड़ सकते हो मंत्री विधायक मुझे जानते हैं करने वालों के नाम लक्ष्मण केतकी एवं तुलसी घनश्याम शिव श्याम समय परिवार थाना हैदरगढ़ जिला बाराबंकी का मामला है जिस पर कार्रवाई करके सुनिश्चित करें
    3
    नाम प्रदीप कुमार ग्राम तारागंज यह पड़ोसी आए दिन लड़ाई करते रहते हैं हर 4 महीने पर सुलानामा थाने में लगता है जिसका उल्लंघन करते हुए यह लोग उलझते रहते हैं कहते हैं मेरे पास बड़े-बड़े अधिकारियों का हाथ मेरा तुम कुछ नहीं बिगाड़ सकते हो मंत्री विधायक मुझे जानते हैं करने वालों के नाम लक्ष्मण केतकी एवं तुलसी घनश्याम शिव श्याम समय परिवार थाना हैदरगढ़ जिला बाराबंकी का मामला है जिस पर कार्रवाई करके सुनिश्चित करें
    user_Pradeep Kumar
    Pradeep Kumar
    Voice of people हैदरगढ़, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by RAMA SHANKAR SHUKLA
    1
    Post by RAMA SHANKAR SHUKLA
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    News Anchor Lalganj, Rae Bareli•
    3 hrs ago
  • रायबरेली डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घोरवारा कल देर रात लगभग 11 बजे भीषण सड़क हादसा तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पैदल जा रहे तीन लोगों को मारी जोरदार टक्कर जिसमें मां बेटी और पिता है तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस वह पुलिस ने तीनों लोगों को आनंन फानन में डलमऊ सीएससी ले जाया गया जिसमें तीनों लोक की गंभीर हालत देखते हुए रायबरेली एम्स रेफर कर दिया गया इलाज के दौरान मां की मौत हो गई पिता और बेटी का चल रहा है इलाज
    1
    रायबरेली डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के  घोरवारा कल देर रात लगभग 11 बजे   भीषण सड़क हादसा तेज रफ्तार पिकअप  अनियंत्रित होकर  पैदल जा रहे तीन लोगों को मारी जोरदार टक्कर जिसमें   मां बेटी  और पिता है तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस वह पुलिस ने तीनों लोगों को आनंन फानन में डलमऊ सीएससी ले जाया  गया  जिसमें तीनों लोक की गंभीर हालत देखते हुए रायबरेली एम्स रेफर कर दिया गया इलाज के दौरान मां की मौत हो गई पिता और बेटी का चल रहा है इलाज
    user_Journalist Anurag Srivastava
    Journalist Anurag Srivastava
    Court reporter Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • रायबरेली -राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने सोमवार को जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने नवागत जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार तथा अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं। भेंटवार्ता के दौरान पदाधिकारियों ने जनपद में सुशासन, पारदर्शिता और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और मीडिया के बीच समन्वय से ही जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है। परिषद के सदस्यों ने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर भी अपने विचार रखे और अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि पत्रकारों से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ सकारात्मक सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर अधिकारियों ने भी परिषद के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि जनपद में निष्पक्ष प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ है और प्रशासन पत्रकारों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक संदीप श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष राम भवन, जिला सचिव जितेंद्र सविता, शैलेंद्र कुमार यादव, सदस्य अंकुर श्रीवास्तव एवं रोहित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। भेंटवार्ता सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें प्रशासन और पत्रकारों के बीच सहयोगात्मक संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति बनी।
    2
    रायबरेली -राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने सोमवार को जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने नवागत जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार तथा अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।
भेंटवार्ता के दौरान पदाधिकारियों ने जनपद में सुशासन, पारदर्शिता और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और मीडिया के बीच समन्वय से ही जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है। परिषद के सदस्यों ने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर भी अपने विचार रखे और अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि पत्रकारों से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ सकारात्मक सहयोग प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर अधिकारियों ने भी परिषद के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि जनपद में निष्पक्ष प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ है और प्रशासन पत्रकारों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक संदीप श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष राम भवन, जिला सचिव जितेंद्र सविता, शैलेंद्र कुमार यादव, सदस्य अंकुर श्रीवास्तव एवं रोहित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। भेंटवार्ता सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें प्रशासन और पत्रकारों के बीच सहयोगात्मक संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति बनी।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ​उत्तर प्रदेश के महराजगंज से खाकी को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहाँ आपसी विवाद सुलझाने पहुँची पुलिस ने कथित तौर पर खुद ही गुंडई की सारी हदें पार कर दीं। सोशल मीडिया पर वायरल दावों और आरोपों के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने एक व्यक्ति को बीच सड़क पर पटक-पटक कर बेरहमी से पीटा, जिससे 'मित्र पुलिस' का चेहरा और भी भयावह नजर आने लगा। ​महिलाओं के साथ भी अभद्रता का आरोप मामला यहीं नहीं थमा; पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने घर की महिलाओं को भी नहीं बख्शा और उन्हें थाने ले जाकर उनके साथ मारपीट की गई। यह घटना उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के दावों पर गंभीर सवालिया निशान खड़े करती है। ​क्या वर्दी अब प्रताड़ना का लाइसेंस है? एक तरफ सरकार 'अनुशासित पुलिस' और 'रामराज्य' की बात करती है, वहीं दूसरी ओर मामूली बहस पर पुलिस का यह हिंसक अवतार जनता में खौफ पैदा कर रहा है। सवाल यह उठता है कि क्या वर्दी अब आम नागरिकों को प्रताड़ित करने का लाइसेंस बन चुकी है? इस घटना ने विपक्ष को भी हमलावर होने का मौका दे दिया है, जिससे खाकी की साख दांव पर है।
    1
    ​उत्तर प्रदेश के महराजगंज से खाकी को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहाँ आपसी विवाद सुलझाने पहुँची पुलिस ने कथित तौर पर खुद ही गुंडई की सारी हदें पार कर दीं। सोशल मीडिया पर वायरल दावों और आरोपों के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने एक व्यक्ति को बीच सड़क पर पटक-पटक कर बेरहमी से पीटा, जिससे 'मित्र पुलिस' का चेहरा और भी भयावह नजर आने लगा।
​महिलाओं के साथ भी अभद्रता का आरोप
मामला यहीं नहीं थमा; पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने घर की महिलाओं को भी नहीं बख्शा और उन्हें थाने ले जाकर उनके साथ मारपीट की गई। यह घटना उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के दावों पर गंभीर सवालिया निशान खड़े करती है।
​क्या वर्दी अब प्रताड़ना का लाइसेंस है?
एक तरफ सरकार 'अनुशासित पुलिस' और 'रामराज्य' की बात करती है, वहीं दूसरी ओर मामूली बहस पर पुलिस का यह हिंसक अवतार जनता में खौफ पैदा कर रहा है। सवाल यह उठता है कि क्या वर्दी अब आम नागरिकों को प्रताड़ित करने का लाइसेंस बन चुकी है? इस घटना ने विपक्ष को भी हमलावर होने का मौका दे दिया है, जिससे खाकी की साख दांव पर है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.