Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुपौल में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी शरथ आर.एस. के निर्देश पर भपटियाही थाना पुलिस ने कोसी महासेतु के सनपतहा गांव के पास एक पिकअप वैन से 32 कार्टून में रखी 5120 बोतल प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद की। प्रत्येक कार्टून में 160 बोतल थी। पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
Ranjeet
सुपौल में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी शरथ आर.एस. के निर्देश पर भपटियाही थाना पुलिस ने कोसी महासेतु के सनपतहा गांव के पास एक पिकअप वैन से 32 कार्टून में रखी 5120 बोतल प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद की। प्रत्येक कार्टून में 160 बोतल थी। पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Ranjeet1
- sarak bahut tuta hai1
- खबर-- मां भगवती मंदिर में चोरों का कहर,जेवरात समेत लाखों की संपत्ति पार सुपौल जिला छातापुर प्रखंड अंतर्गत राजेश्वरी पूर्वी वार्ड नंबर (9 )में स्थित गोचर मवेशी हाट के पास बने प्रसिद्ध मां भगवती मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर अंदर रखे जेवरात और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और सुबह होते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मंदिर परिसर में जुट गए। मिली जानकारी के अनुसार , मां भगवती मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है और लोग श्रद्धा भाव से माता के चरणों में जेवरात व चढ़ावा अर्पित करते हैं। बताया जा रहा है कि चोरों ने देर रात मंदिर परिसर में घुसकर बड़ी ही सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया । सुबह जब स्थानीय लोगों ने मंदिर का ताला टूटा हुआ देखा तो तुरन्त इसकी सूचना गांव के लोगों और पुलिस प्रशासन को दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही राजेश्वरी थाना के थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी । बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी और एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मंदिर परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। मंदिर में हुई चोरी की खबर फैलते ही श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि यह मंदिर इलाके की आस्था का केंद्र है और यहां इस तरह का घटना होना काफी दुखद और चिंताजनक है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और चोरी की गई सामान की बरामदगी की मांग कि है। बताया जा रहा है कि मंदिर से चोरी हुई सामान की कुल कीमत कई लाखों रुपये में हो सकती है, हालांकि वास्तविक आकलन मंदिर समिति और स्थानीय लोगों द्वारा किए जाने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और इसमें शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।1
- हर खास मौके के लिए एक ही जगह – A.K कॉस्मेटिक गिफ्ट हाउस1
- Post by KAMALDEV RT1
- ईरान ने सुसाइड बोट से उड़ाया अमेरिका का तेल टैंकर, हमले में एक भारतीय की मौत ईरान ने इराक के जलक्षेत्र में अमेरिकी तेल टैंकर 'सेफसी विष्णु' पर सुसाइड बोट से हमला किया है। इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। बाकी इस हमले में 15 भारतीय क्रू सदस्यों को सुरक्षित जगह पहुंचा दिया गया है।1
- जिलाधिकारी, सुपौल श्री सावन कुमार, भा०प्र०से० द्वारा जिले के सभी एलपीजी गैस उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि जिले में एलपीजी गैस की किसी प्रकार की कमी नहीं है। अतः सभी उपभोक्ता किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें l1
- Post by Ranjeet1