logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

साइबर अपराध से बचाव के लिए वरिष्ठ नागरिकों को किया जागरूक, कानपुर पुलिस ने आयोजित किया ‘साइबर संवाद’ रिपोर्टर शुभम साहू कानपुर कानपुर नगर। बदलते डिजिटल दौर में बढ़ रहे साइबर अपराधों से वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित रखने और उन्हें डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस की ओर से पुलिस आयुक्त कार्यालय स्थित सभागार में ‘साइबर संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को साइबर ठगी के नए-नए तरीकों की जानकारी देने के साथ ही उनसे बचाव के लिए जरूरी सावधानियां भी बताई गईं। कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर रघुबीर लाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए साइबर अपराधों के बढ़ते स्वरूप पर चर्चा की। पुलिस आयुक्त ने कहा कि साइबर अपराधी लगातार ठगी के नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसे में किसी भी अनजान व्यक्ति की कॉल, संदेश, लिंक या डिजिटल माध्यम से प्राप्त जानकारी पर बिना सत्यापन के भरोसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से अपील की कि बैंक खाते, एटीएम, यूपीआई, ओटीपी, पासवर्ड और अन्य संवेदनशील जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। पुलिस आयुक्त ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव में जागरूकता और सतर्कता सबसे प्रभावी हथियार हैं। शॉर्ट फिल्म के जरिए समझाया साइबर ठगी का तरीका ‘साइबर संवाद’ कार्यक्रम के दौरान कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस की ओर से साइबर जागरूकता से संबंधित एक शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। फिल्म के माध्यम से साइबर अपराधियों द्वारा लोगों को झांसे में लेने और उनकी मेहनत की कमाई हड़पने के तरीकों को सरल तरीके से समझाया गया। इसके बाद साइबर विशेषज्ञों की टीम ने वरिष्ठ नागरिकों को वर्तमान समय में सामने आ रहे विभिन्न साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशेषज्ञों ने डिजिटल अरेस्ट, फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ठगी, ओटीपी एवं केवाईसी फ्रॉड, यूपीआई और बैंकिंग फ्रॉड, निवेश के नाम पर धोखाधड़ी, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग सहित अन्य साइबर अपराधों के तरीकों और उनसे बचने के उपायों के बारे में बताया। विशेषज्ञों ने समझाया कि साइबर ठग अक्सर डर, लालच या जल्दबाजी का फायदा उठाकर लोगों से गोपनीय जानकारी हासिल करते हैं। ऐसे में किसी भी अनजान कॉल पर घबराने के बजाय संबंधित विभाग या संस्था से आधिकारिक माध्यम से संपर्क कर जानकारी की पुष्टि करनी चाहिए। ठगी होने पर तत्काल 1930 पर करें शिकायत कार्यक्रम में अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध/मुख्यालय स्नेहा तिवारी ने भी वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित किया। उन्होंने साइबर धोखाधड़ी होने की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है तो उसे बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। समय पर सूचना मिलने से साइबर अपराध में ठगी गई धनराशि को रोकने और मामले में प्रभावी कार्रवाई करने की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से कहा कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, अनजान एप डाउनलोड करने या किसी व्यक्ति को ओटीपी, बैंकिंग संबंधी जानकारी अथवा अन्य गोपनीय विवरण देने से पहले पूरी तरह सतर्क रहें। वरिष्ठ नागरिकों की जिज्ञासाओं का किया समाधान कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने साइबर अपराधों से जुड़े विभिन्न सवाल और अपनी जिज्ञासाएं विशेषज्ञों के सामने रखीं। साइबर विशेषज्ञों ने सभी सवालों का समाधान करते हुए डिजिटल लेनदेन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ नागरिकों ने कमिश्नरेट पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए ‘साइबर संवाद’ कार्यक्रम को उपयोगी और जनहितकारी बताया। प्रतिभागियों ने भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाने की आवश्यकता जताई। कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस की ओर से बताया गया कि नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस तरह के जन-जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करने वाले लोगों को साइबर ठगों से बचाया जा सके और साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

17 hrs ago
user_Shubham sahu Reporter
Shubham sahu Reporter
Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago
6e8e91a5-9414-4a12-bb35-980059241ec7

साइबर अपराध से बचाव के लिए वरिष्ठ नागरिकों को किया जागरूक, कानपुर पुलिस ने आयोजित किया ‘साइबर संवाद’ रिपोर्टर शुभम साहू कानपुर कानपुर नगर। बदलते डिजिटल दौर में बढ़ रहे साइबर अपराधों से वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित रखने और उन्हें डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस की ओर से पुलिस आयुक्त कार्यालय स्थित सभागार में ‘साइबर संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को साइबर ठगी के नए-नए तरीकों की जानकारी देने के साथ ही उनसे बचाव के लिए जरूरी सावधानियां भी बताई गईं। कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर रघुबीर लाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए साइबर अपराधों के बढ़ते स्वरूप पर चर्चा की। पुलिस आयुक्त ने कहा कि साइबर अपराधी लगातार ठगी के नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसे में किसी भी अनजान व्यक्ति की कॉल, संदेश, लिंक या डिजिटल माध्यम से प्राप्त जानकारी पर बिना सत्यापन के भरोसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से अपील की कि बैंक खाते, एटीएम, यूपीआई, ओटीपी, पासवर्ड और अन्य संवेदनशील जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। पुलिस आयुक्त ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव में जागरूकता और सतर्कता सबसे प्रभावी हथियार हैं। शॉर्ट फिल्म के जरिए समझाया साइबर ठगी का

74144ad1-67b3-4e4b-881e-3fcbdde3a1ee

तरीका ‘साइबर संवाद’ कार्यक्रम के दौरान कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस की ओर से साइबर जागरूकता से संबंधित एक शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। फिल्म के माध्यम से साइबर अपराधियों द्वारा लोगों को झांसे में लेने और उनकी मेहनत की कमाई हड़पने के तरीकों को सरल तरीके से समझाया गया। इसके बाद साइबर विशेषज्ञों की टीम ने वरिष्ठ नागरिकों को वर्तमान समय में सामने आ रहे विभिन्न साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशेषज्ञों ने डिजिटल अरेस्ट, फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ठगी, ओटीपी एवं केवाईसी फ्रॉड, यूपीआई और बैंकिंग फ्रॉड, निवेश के नाम पर धोखाधड़ी, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग सहित अन्य साइबर अपराधों के तरीकों और उनसे बचने के उपायों के बारे में बताया। विशेषज्ञों ने समझाया कि साइबर ठग अक्सर डर, लालच या जल्दबाजी का फायदा उठाकर लोगों से गोपनीय जानकारी हासिल करते हैं। ऐसे में किसी भी अनजान कॉल पर घबराने के बजाय संबंधित विभाग या संस्था से आधिकारिक माध्यम से संपर्क कर जानकारी की पुष्टि करनी चाहिए। ठगी होने पर तत्काल 1930 पर करें शिकायत कार्यक्रम में अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध/मुख्यालय स्नेहा तिवारी ने भी वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित किया। उन्होंने साइबर धोखाधड़ी होने की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है तो उसे

2c0445d4-a26a-460f-a657-7fec36cd0d78

बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। समय पर सूचना मिलने से साइबर अपराध में ठगी गई धनराशि को रोकने और मामले में प्रभावी कार्रवाई करने की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से कहा कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, अनजान एप डाउनलोड करने या किसी व्यक्ति को ओटीपी, बैंकिंग संबंधी जानकारी अथवा अन्य गोपनीय विवरण देने से पहले पूरी तरह सतर्क रहें। वरिष्ठ नागरिकों की जिज्ञासाओं का किया समाधान कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने साइबर अपराधों से जुड़े विभिन्न सवाल और अपनी जिज्ञासाएं विशेषज्ञों के सामने रखीं। साइबर विशेषज्ञों ने सभी सवालों का समाधान करते हुए डिजिटल लेनदेन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ नागरिकों ने कमिश्नरेट पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए ‘साइबर संवाद’ कार्यक्रम को उपयोगी और जनहितकारी बताया। प्रतिभागियों ने भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाने की आवश्यकता जताई। कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस की ओर से बताया गया कि नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस तरह के जन-जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करने वाले लोगों को साइबर ठगों से बचाया जा सके और साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कोर्ट का फैसला, दुष्कर्म आरोपी पर एक लाख जुर्माना ब्रैकिंग..
    1
    कोर्ट का फैसला, दुष्कर्म आरोपी पर एक लाख जुर्माना
ब्रैकिंग..
    user_Bhanu Pratap Sing
    Bhanu Pratap Sing
    Social Media Manager घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अपराधी हाथ जोड़कर बोला चोरी करना पाप है पुलिस हमारी बाप है घाटमपुर- सजेती थाना पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने ₹25,000 के इनामी और वांछित अपराधी अंशू सचान उर्फ अंशुमन उर्फ पंडित को बर्रा बाईपास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला, जिसमें वह हाथ जोड़कर "चोरी करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है" के नारे लगाता दिखा।सजेती थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सजेती थाने का वांछित और इनामी अपराधी अंशू सचान (लगभग 31 वर्ष) बर्रा थाना क्षेत्र के बिलगवां स्थित बाजार में खरीदारी कर रहा है। सूचना पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद सजेती पुलिस टीम बर्रा बाईपास पहुंची और बर्रा थाने की पुलिस के सहयोग से आरोपी को नियमानुसार हिरासत में ले लिया गया।पकड़ा गया आरोपी अंशू सचान एक शातिर अपराधी है। उस पर कानपुर नगर के सजेती, घाटमपुर, बर्रा, कलक्टरगंज और फतेहपुर जिले के कल्यानपुर व खागा थानों में कुल 15 मामले दर्ज हैं। इन मामलों में चोरी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) व भारतीय दंड संहिता (IPC) की गंभीर धाराएं शामिल हैं। वह हाल ही में सजेती थाने में दर्ज मु0अ0सं0 309/2025 और मु0अ0सं0 184/2026 में वांछित था, जिसके चलते उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था।इस शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सजेती थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम में थानाध्यक्ष अनुज कुमार, उपनिरीक्षक संजीव कुमार राजपूत, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक सालिकराम और कांस्टेबल उमेश कुमार शामिल थे। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के कुशल निर्देशन में की गई।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
    1
    अपराधी हाथ जोड़कर बोला चोरी करना पाप है पुलिस हमारी बाप है
घाटमपुर- सजेती थाना पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने ₹25,000 के इनामी और वांछित अपराधी अंशू सचान उर्फ अंशुमन उर्फ पंडित को बर्रा बाईपास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला, जिसमें वह हाथ जोड़कर "चोरी करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है" के नारे लगाता दिखा।सजेती थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सजेती थाने का वांछित और इनामी अपराधी अंशू सचान (लगभग 31 वर्ष) बर्रा थाना क्षेत्र के बिलगवां स्थित बाजार में खरीदारी कर रहा है। सूचना पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद सजेती पुलिस टीम बर्रा बाईपास पहुंची और बर्रा थाने की पुलिस के सहयोग से आरोपी को नियमानुसार हिरासत में ले लिया गया।पकड़ा गया आरोपी अंशू सचान एक शातिर अपराधी है। उस पर कानपुर नगर के सजेती, घाटमपुर, बर्रा, कलक्टरगंज और फतेहपुर जिले के कल्यानपुर व खागा थानों में कुल 15 मामले दर्ज हैं। इन मामलों में चोरी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) व भारतीय दंड संहिता (IPC) की गंभीर धाराएं शामिल हैं। वह हाल ही में सजेती थाने में दर्ज मु0अ0सं0 309/2025 और मु0अ0सं0 184/2026 में वांछित था, जिसके चलते उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था।इस शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सजेती थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम में थानाध्यक्ष अनुज कुमार, उपनिरीक्षक संजीव कुमार राजपूत, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक सालिकराम और कांस्टेबल उमेश कुमार शामिल थे। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के कुशल निर्देशन में की गई।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    12 hrs ago
  • उग्रवादी आन्दोलन के प्रणेता बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है मैं इसे लेकर ही रहूंगा के उद्गगाता लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि तिलक सही अर्थों में एक राष्ट्रवादी नेता थे। देश के प्रति इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। ये उग्रवादी आन्दोलन के प्रणेता थे। इनका जन्म 23 जुलाई 1856 गंगाधर रामचन्द्र तिलक के घर महाराष्ट्र के रत्नागिरी में हुआ था। इन्होंने स्वदेशी , बहिष्कार और राष्ट्रीय शिक्षा का अभियान चलाया था। इन्होंने कष्ट भरी जेल यात्रा भी की। कालांतर में इनका 1 अगस्त 1920 को निधन हो गया। इस कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, बाबूलाल, प्रेम, सागर, महावीर प्रजापति, रामनरायन सोनकर, दयाराम सोनकर, राहुल, पंकज सिंह, भोलू सिंह, सतेन्द्र, मुन्ना भदौरिया आदि शामिल रहे।
    1
    उग्रवादी आन्दोलन के प्रणेता बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है मैं इसे लेकर ही रहूंगा के उद्गगाता लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि तिलक सही अर्थों में एक राष्ट्रवादी नेता थे। देश के प्रति इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। ये उग्रवादी आन्दोलन के प्रणेता थे। इनका जन्म 23 जुलाई 1856 गंगाधर रामचन्द्र तिलक के घर महाराष्ट्र के रत्नागिरी में हुआ था। इन्होंने स्वदेशी , बहिष्कार और राष्ट्रीय शिक्षा का अभियान चलाया था। इन्होंने कष्ट भरी जेल यात्रा भी की। कालांतर में इनका 1 अगस्त 1920 को निधन हो गया। इस कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, बाबूलाल, प्रेम, सागर, महावीर प्रजापति, रामनरायन सोनकर, दयाराम सोनकर, राहुल, पंकज सिंह, भोलू सिंह, सतेन्द्र, मुन्ना भदौरिया आदि शामिल रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • विपक्ष ने आज संसद में विरोध के दौरान एक शॉर्ट प्ले किया। सांसद पप्पू यादव पुजारी बनकर आए। राहुल गांधी ने भी चंदा दानपात्र में डाला और पुजारी अयोध्या सांसद के पैर छूते दिखाई दिए। फिर पुजारी बने पप्पू यादव दानपात्र लेकर भाग गए #RahulGandhi #AkhileshYadav #Ayodhya #Chandachori
    1
    विपक्ष ने आज संसद में विरोध के दौरान एक शॉर्ट प्ले किया। सांसद पप्पू यादव पुजारी बनकर आए। राहुल गांधी ने भी चंदा दानपात्र में डाला और पुजारी अयोध्या सांसद के पैर छूते दिखाई दिए।

फिर पुजारी बने पप्पू यादव दानपात्र लेकर भाग गए
#RahulGandhi #AkhileshYadav #Ayodhya #Chandachori
    user_MDY News
    MDY News
    Newspaper distribution Hamirpur, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • विपक्ष ने संसद में विरोध के दौरान एक शॉर्ट प्ले किया। सांसद पप्पू यादव पुजारी बनकर आए। राहुल गांधी ने भी चंदा दानपात्र में डाला और पुजारी अयोध्या सांसद के पैर छूते दिखाई दिए। फिर पुजारी बने पप्पू यादव दानपात्र लेकर भाग गए
    1
    विपक्ष ने संसद में विरोध के दौरान एक शॉर्ट प्ले किया। सांसद पप्पू यादव पुजारी बनकर आए। राहुल गांधी ने भी चंदा दानपात्र में डाला और पुजारी अयोध्या सांसद के पैर छूते दिखाई दिए।

फिर पुजारी बने पप्पू यादव दानपात्र लेकर भाग गए
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 min ago
  • सुरक्षा व्यवस्था परखकर अधिकारियों को दिए सतर्कता के जरूरी आदेश
    1
    सुरक्षा व्यवस्था परखकर अधिकारियों को दिए सतर्कता के जरूरी आदेश
    user_Bhanu Pratap Sing
    Bhanu Pratap Sing
    Social Media Manager घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 20 हजार का इनामिया अपराधी गिरफ्तार, तमंचा, नकदी और लाखों की ज्वैलरी बरामद, पुलिस ने निकाला जुलूस* रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर कानपुर।सजेती पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये के इनामिया अपराधी अंशू सचान उर्फ अंशुमान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बर्रा थाना क्षेत्र स्थित बर्रा बाईपास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी तमंचा, चोरी के करीब एक लाख रुपये नकद और लगभग छह लाख रुपये कीमत की ज्वैलरी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अंशू सचान उर्फ अंशुमान शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ कानपुर नगर और फतेहपुर जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। आपराधिक गतिविधियों में लगातार संलिप्तता के चलते पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। *बर्रा बाईपास से दबोचा गया आरोपी* सजेती पुलिस को इनामी अपराधी के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा बाईपास से आरोपी अंशू सचान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से देशी तमंचा, चोरी की रकम और लाखों रुपये कीमत की ज्वैलरी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार बरामद नकदी और आभूषण चोरी की घटनाओं से संबंधित हैं। पुलिस अब बरामद सामान के संबंध में दर्ज मुकदमों और उसके अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच कर रही है। *सजेती की सड़कों पर निकाला गया जुलूस* गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपी को सजेती क्षेत्र की सड़कों पर पैदल ले जाया गया। इस दौरान आरोपी हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगता हुआ नजर आया। पुलिस की इस कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी हाथ जोड़कर चलता दिखाई दे रहा है। *डीसीपी साउथ ने दी जानकारी* पूरे मामले की जानकारी डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से तमंचे के साथ चोरी की नकदी व लाखों रुपये कीमत के आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास और उससे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।
    1
    20 हजार का इनामिया अपराधी गिरफ्तार, तमंचा, नकदी और लाखों की ज्वैलरी बरामद, पुलिस ने निकाला जुलूस*
रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर 
कानपुर।सजेती पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये के इनामिया अपराधी अंशू सचान उर्फ अंशुमान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बर्रा थाना क्षेत्र स्थित बर्रा बाईपास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी तमंचा, चोरी के करीब एक लाख रुपये नकद और लगभग छह लाख रुपये कीमत की ज्वैलरी बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अंशू सचान उर्फ अंशुमान शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ कानपुर नगर और फतेहपुर जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। आपराधिक गतिविधियों में लगातार संलिप्तता के चलते पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
*बर्रा बाईपास से दबोचा गया आरोपी*
सजेती पुलिस को इनामी अपराधी के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा बाईपास से आरोपी अंशू सचान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से देशी तमंचा, चोरी की रकम और लाखों रुपये कीमत की ज्वैलरी बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार बरामद नकदी और आभूषण चोरी की घटनाओं से संबंधित हैं। पुलिस अब बरामद सामान के संबंध में दर्ज मुकदमों और उसके अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच कर रही है।
*सजेती की सड़कों पर निकाला गया जुलूस*
गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपी को सजेती क्षेत्र की सड़कों पर पैदल ले जाया गया। इस दौरान आरोपी हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगता हुआ नजर आया। पुलिस की इस कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी हाथ जोड़कर चलता दिखाई दे रहा है।
*डीसीपी साउथ ने दी जानकारी*
पूरे मामले की जानकारी डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से तमंचे के साथ चोरी की नकदी व लाखों रुपये कीमत के आभूषण बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास और उससे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।
    user_Shubham sahu Reporter
    Shubham sahu Reporter
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.