बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन आज पटना पहुँच गए हैं। राज्यपाल के पटना आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। पटना हवाई अड्डे पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष, बिहार विधान परिषद के सभापति और राज्य सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों सहित आला अधिकारियों ने महामहिम का गर्मजोशी से स्वागत किया। हवाई अड्डे पर औपचारिक स्वागत के बाद, महामहिम राज्यपाल का काफिला सीधे लोक भवन के लिए रवाना हुआ। जानकारी के अनुसार, अपने कार्यभार संभालने के क्रम में वे संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करेंगे। राज्य में प्रशासनिक और राजनीतिक सरगर्मियों के बीच, महामहिम का यह आगमन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें लोक भवन में होने वाली आगामी संवैधानिक औपचारिकताओं पर टिकी हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार वे नई सरकार की ताजपोसी भी करवाएंगे। राज्यपाल के आगमन से बिहार में नए प्रशासनिक युग की शुरुआत होने की उम्मीद है।

- ऊ० म० विद्यालय बी.एम. पी. में स्काउट गाईड प्रशिक्षण के समापन समारोह पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आज दिनांक 11-03-2026 बुधवार को आदर्श राजकीय ऊ० म० विद्यालय बी.एम. पी. कम्पाउन्ड नगर क्षेत्र मुसहरी, मुजफ्फरपुर में भारत स्काउट गाईड प्रशिक्षण का समापन समारोह हुआ।इस समापन समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी सह-विद्यालय अवर निरीक्षक नगर क्षेत्र मुसहरी मुजफ्फरपुर के श्रीमति मंजू कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार ने बच्चों को स्काउट गाईड के महत्व को बताया।यह जीवन में अनुशासन, कर्तव्यपालनता,ईमानदारी आत्म निर्भरता, नेतृत्व कौशल को बढ़ावा देने में सहायक होती है। मंच का संचालन श्री अमित कुमार नगर शिक्षक मुसहरी के द्वारा किया गया। स्काउट गाइड के पांच दिवसीय प्रशिक्षण जिला स्काउट प्रशिक्षक श्री धर्मेंद्र कुमार के द्वारा कराया गया। छात्र छात्राओ के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम की झलकियां समापन समारोह के अवसर पर प्रस्तुत की गई। जिसकी सराहना मुख्य अतिथि प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी सह-विद्यालय अवर निरीक्षक नगर क्षेत्र मुसहरी मुजफ्फरपुर के श्रीमति मंजू कुमारी द्वारा की गई। उनके द्वारा विधालय के प्रधानाध्यापक की भरी भूरी प्रशंसा करते हुए सम्पूर्ण विद्यालय परिवार के लिए आशीर्वादवचन प्रदान करते हुए भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम को करने की बात कही ताकि बच्चे सामाजिक और सांस्कृतिक सरोकार को समय समय पर महसूस करे और लाभान्वित हो। इस अवसर पर मुख्य रूप से एकरामुल हक,सरला श्रीवास समाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक सुनील कुमार (कठपुतली कलाकार) अनिल कुमार ठाकुर एवं विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिका शामिल रहें।4
- समस्तीपुर के बी. आर. बी. कालेज में छात्र संगठनों ने, यूजीसी गाइडलाइंस पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के खिलाफ 18 मार्च को पटना में महाजुटान और राजभवन मार्च का किया आह्वान!*1
- Post by Headlines5star1
- बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के मस्तलीपुर चौक पर अवस्थित किराना दुकान में बीते रात चोरों ने एक किराने की दुकान को निशाना बनाते हुए शटर काट कर चोरों ने लाखों रुपए नगदी समेत हजारों की समान लेकर हुआ फरार। पुलिस छानबीन में जुटी।1
- बिहार के मुख्यमंत्री खुद पलायन कर गए है बिहार के बच्चों को नौकरी कौन देगा प्रशांत किशोर ने कहा1
- हायाघाट CO की बड़ी कार्रवाई, वर्षों से पंचायत सरकार भवन के सामने सरकारी जमीन से अतिक्रमणकारी को दलबल के साथ खाली करवाया गया1
- समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के भुसकौल गांव की रहने वाली दो नवालिक अपहरीद बच्ची को नगर थाना पुलिस ने मगरदही से किया बरामद.1
- Post by Headlines5star1
- दरभंगा :- गैस की किल्लत की खबरों के बीच दरभंगा सदर एसडीएम विकास कुमार ने बताया सिलेंडर प्राप्त करने का सही तरीका, वर्तमान स्थिति को भी किया स्पष्ट.1