स्वास्थ्य संबंधी विशेष सूचना आने वाले दिनों में तेज गर्मी मे रहे सावधान गर्मियों में तेज धूप, पसीने और दूषित पानी-भोजन के कारण कई बीमारियाँ होती हैं, जिनमें लू लगना (Heat Stroke), डिहाइड्रेशन, फूड पॉइजनिंग, टॉयफाइड,घमौरियां और पीलिया प्रमुख हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए भरपूर पानी पीना, बासी भोजन से बचना और दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचना जरूरी है। लू लगना (Heat Stroke): धूप में लू लगने पर तेज बुखार ( 104 degree) , सिर दर्द , बदन दर्द, उल्टी, चक्कर एवं बेहोशी आ सकती है अतः दोपहर 12 से 3-4 बजे तक बहुत आवश्यक होने पर ही बाहर निकले..शरीर को पूरा ढक लेने से sun burn एवं Heat stroke से बच सकते हैं डीहाइड्रेशन :- होने पर शरीर में पानी और नमक की कमी के कारण सरदर्द, कमजोरी एवं थकान हो जाती है जिसके लिए कोल्ड ड्रिंक्स की जगह नीबू पानी ,मठा ,लस्सी ,आम का पना ,गन्ने का रस,बेल का शरबत ,शिकंजी , नारियल पानी, ओआरएस का इस्तेमाल करना चाहिये.. घमौरियां और सनबर्न (Heat Rashes & Sunburn): हल्के रंग के सूती , ढीले कपड़े उपयोग करने से Heat rashes ( घमोरियाँ : पसीने से त्वचा पर लाल दाने ) से बच सकते हैं फ़ूड पॉइज़निंग एवं पेट संक्रमण : गर्मी के मौसम में भोजन जल्दी ख़राब हो जाता है..अतः बासा भोजन ना करें.. बाहर के कटे फल ना लें, तला भोजन ना लेकर हल्का- फुल्का ,जल्दी पचने वाला सादा भोजन लें..ताजे फल एवं सब्ज़ियाँ एवं तरल पदार्थ ज़्यादा इस्तेमाल करें. टायफाइड और पीलिया :-गर्मी में दूषित पानी एवं भोजन से उल्टी, दस्त , पीलिया एवं टाइफ़ॉयड की संभावना ज़्यादा होती है। वायरल फीवर और खसरा (Chicken Pox & Measles):-गर्मी में चिकन पॉक्स एवं अन्य वॉयरल इन्फेक्शन ज़्यादा होने के कारण सावधानी जरूरी है. मच्छर जनित रोग :- ठहरा हुआ पानी और नम मौसम मच्छरों के प्रजनन में सहायक होते हैं, जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। AC का तापमान 24-26 डिग्री पर रखें, ठण्डे कमरे से एकदम धूप में बाहर निकलने से बीपी लो हो सकता है एवं लू लग सकती है बीपी एवं हार्ट के मरीजों को सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि - गर्मी में पसीना ज़्यादा निकलता है |पसीने से शरीर का पानी एवं नमक निकल जाने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है , बीपी कम हो जाता है एवं खून गाढ़ा हो जाता है । खून गाढ़ा होने से खून में थक्का बनने का खतरा बढ़ जाता है..जिससे हार्ट अटैक एवं लकवा होने की सम्भावना बढ़ जाती है। गर्मी के मौसम में डॉयबिटीज़ के मरीज़ों को भी सावधान रहना चाहिये, क्योंकि गर्मी में इन्सुलिन ख़राब होने/ असर कम होने की संभावना रहती है अतः इन्सुलिन को फ़्रिज में या कूल बेग में रखें..साथ ही ग्लूकोमीटर की रीडिंग भी ग़लत आ सकती है। गर्मी के मौसम में संक्रमण की बीमारियाँ अधिक होती हैं जिनसे बचना जरूरी है.. साथ ही बीपी , हार्ट एवं लकवा के मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। डॉ॰राजेन्द्र चउदा.(एम.डी.) डॉ॰ध्रुव चउदा. (एम.डी.) मेडिसिन विशेषज्ञ सागर

- शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा ने टोंगरा और राजगढ़ उप-स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्हें केंद्रों में गंदगी और अनियमितताएं मिलीं, जिसके बाद राजगढ़ के सचिव व सहायक सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जांच के लिए स्वयं का मलेरिया परीक्षण भी कराया।3
- जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता को बंधक बनाने का आरोप, पुलिस ने छुड़ाया बरसाना में बवाल: सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता को बंधक बनाने का आरोप, पुलिस ने छुड़ाया मथुरा। बरसाना क्षेत्र में रविवार को कथित दबंगई और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एवं पेट्रोल पंप संचालक दिवाकर शर्मा ने पूर्व चेयरमैन और उनके परिजनों पर अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट करने तथा धमकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद अधिवक्ता को मुक्त कराया। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर दिवाकर शर्मा किसी कार्य से बरसाना से कोसी की ओर जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान तीन से चार गाड़ियों में सवार लोगों ने उनकी कार को रोक लिया और मारपीट करते हुए उन्हें जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद उन्हें पूर्व चेयरमैन बलराज के आवास पर ले जाया गया। दिवाकर शर्मा का आरोप है कि पूर्व चेयरमैन बलराज के बेटे गोपाल और अन्य लोगों ने उनका अपहरण किया। उनका कहना है कि कोठी पर ले जाकर उनके साथ मारपीट की गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया और एक कोरे कागज पर जबरन अंगूठा लगवा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही बरसाना और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने विरोध जताते हुए पूर्व चेयरमैन की कोठी को चारों ओर से घेर लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना के वीडियो भी बनाए, जिनमें अधिवक्ता के कपड़े फटे होने और मदद की गुहार लगाने का दावा किया जा रहा है। सूचना मिलने पर थाना बरसाना पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कोठी के अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया, लेकिन शुरुआत में गेट नहीं खोला गया। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद पुलिस अंदर पहुंची और अधिवक्ता को बाहर निकाला। पुलिस ने मौके से 30 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है तथा लाठी-डंडे भी बरामद किए हैं। हालांकि कुछ लोग मौके से फरार होने में सफल रहे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला जमीन और रास्ते के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दिवाकर शर्मा ने अपने पेट्रोल पंप के पास से बलराज की जमीन के लिए रास्ता दिया था, जिसे लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।4
- सागर में ब्रजेश गौण बने होंडा लकी ड्रा के विजेता देश की अग्रणी दो पहिया वाहन कंपनी होंडा टू व्हीलर एंड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डीलर साहिल होंडा ने दीपावली के अवसर पर अपने ग्राहकों को एक लकी कूपन जारी किया था सागर में ब्रजेश गौण बने होंडा लकी ड्रा के विजेता देश की अग्रणी दो पहिया वाहन कंपनी होंडा टू व्हीलर एंड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डीलर साहिल होंडा ने दीपावली के अवसर पर अपने ग्राहकों को एक लकी कूपन जारी किया था जिसमें 40 लकी विजेताओं को ईनाम मिलना था जिसमें पहला ईनाम Shine100 मोटरसाइकिल दूसरा फ्रिज TV वाशिंग मशीन म्यूजिक सिस्टम सहित अन्य उपहार थे! आज साहिल होंडा भगवानगंज सागर में एक भव्य कार्यक्रम में लकी ड्रा खोला गया जिसमें पहला ईनाम होंडा Shine 100 ब्रजेश गोंड को खुला दूसरा ईनाम फ्रिज ब्रजेश जी को तीसरा ईनाम 32 इंच LCD टीवी अजय चढ़ार चौथा ईनाम वाशिंग मशीन श्रीमती राजकुमारी खटीक जी को ..... ऐसे ही अन्य 36 और ईनाम का ड्रा हुआ!इस दौरान साहिल होंडा के संचालक श्री आशीष नायक द्वारा विस्तार से कंपनी के बारे और होंडा प्रोडक्ट्स की जानकारी दी, कंपनी के जोनल मैनेजर श्री प्रतीक प्रणव द्वारा सभी विजेताओं की शुभकामनायें दी गई साथ ही कंपनी के सम्बन्ध में जानकारी दी इस अवसर पर कंपनी के एरिया इंचार्ज श्री अमन शर्मा टेक्सॉल होंडा के संचालक श्री जय कुमार नायक साहिल होंडा संचालक आशीष नायक बीनू नायक अर्नित नायक श्री सतीश पाठक जी, तनवीर अहमद, पंकज सोनी, शुभम साहू। हर्षित पाण्डेय, नीरज वैद्य की उपस्थिति में लगभग एक हजार ग्राहकों की उपस्थिति रहे! कार्यक्रम का सफल संचालन टेक्सॉल होंडा के जनरल मैनेजर प्रीतम चौकसे और साहिल होंडा सागर की सेल्स मैनेजर दिव्या केशरवानी एवं सर्विस मैनेजर शुभम कुलश्रेष्ठ ने किया!4
- बीकेपी कॉलेज देवरी में परख पुरुस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन _लगभग 600 से अधिक विद्यार्थी हुए सम्मानित_ पंडित बृजकिशोर पटेरिया शिक्षा महाविद्यालय देवरी में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी परख पुरुस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ जिसमें लगभग 600 से अधिक छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि बीकेपी कॉलेज द्वारा विगत 17 वर्षों से लगातार विधानसभा स्तरीय पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित होते आ रहा है जिसमें देवरी, केसली एवं आसपास के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित कर उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जबलपुर राजेश यादव रहे। साथ ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी BEO देवरी शुभांक गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई जिसमें महाविद्यालय की होनहार छात्राओं शांभवी पांडे, सांत्वना पांडे एवं खुशी दांगी ने सरस्वती वंदना कर संपूर्ण परिसर में सकारात्मकता का संचार करते हुए लोगों का मन मोह लिया। महाविद्यालय के संचालक डॉ अवनीश मिश्रा एवं श्रीमती विवेचना मिश्रा द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ सम्मान स्वरूप भेंट किए गए। इसी क्रम में महाविद्यालय की मेधावी छात्राओं ने महाविद्यालय कुलगान "हम बीकेपी के बच्चे, जग का कल्याण करें" की प्रस्तुति दी। बताते चलें कि इस वर्ष महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की प्रवीण्य सूची में बीकेपी कॉलेज से चार छात्राओं कु हर्षिता दांगी, कु जय तिवारी, कु प्रगति नेमा एवं कु साक्षी राजपूत का चयन हुआ था, जिन्हें राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने इन छात्राओं को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए महाविद्यालय की इस स्वर्णिम बानगी की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। डॉ अवनीश मिश्रा के स्वागत भाषण के पश्चात कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए BEO शुभांक गुप्ता ने छात्र छात्राओं को शिक्षा के माध्यम से सफलता के सोपान गढ़ते जाने के गुर सिखाए। मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश जबलपुर राजेश यादव ने बीकेपी ग्रुप के इंफ्रास्ट्रक्चर एवं परीक्षा परिणामों की सराहना करते हुए कहा कि बीकेपी कॉलेज में विभिन्न गुणवत्तापूर्ण पाठ्यक्रम एक ही छत के नीचे मौजूद हैं, अब यहां के छात्रों को अध्ययन हेतु घर छोड़कर कहीं बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। कार्यक्रम को महाविद्यालय की संचालिका श्रीमती विवेचना मिश्रा, श्रीमती प्रतिभा पांडेय, सुश्री राजेश्वरी यादव सहायक प्राध्यापक बंडा, बीकेपी कॉलेज मालथोन के संचालक आशीष पटेरिया आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन शिवम शर्मा ने किया। इसी दौरान बीकेपी कॉलेज की छात्राओं स्वेच्छा पटेल एवं उन्नति खरे ने एक सांस्कृतिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देते हुए खूब तालियां बटोरी। "प्रतिभा आपकी, परख हमारी" ध्येय वाक्य को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय से कक्षा बारहवीं में संकायवार प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 54 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात बीकेपी कॉलेज द्वारा आयोजित परख सामान्य ज्ञान परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ सांत्वना पुरुस्कार वितरित किए गए। उल्लेखनीय है कि परख परीक्षा में प्रत्येक विद्यालय के प्रत्येक संकाय में दस विद्यार्थियों का चयन करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के साथ सात सांत्वना पुरुस्कार प्रदान किए जाते हैं। इस कार्यक्रम में कक्षा बारहवीं में उत्तीर्ण हुए देवरी विधानसभा क्षेत्र के लगभग 600 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। छात्र छात्राओं की भीड़ से खचाखच भरे प्रांगण में विद्यार्थियों का उत्साह दर्शनीय था। कार्यक्रम का आभार व्यक्त करते हुए महाविद्यालय संचालक डॉ अवनीश मिश्रा ने कि क्षेत्र के तमाम विद्यार्थियों से हर संभव मदद करने की बात कही उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण का कार्य सिर्फ शिक्षा के माध्यम से ही संभव ही सकता है और बीकेपी कॉलेज क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने के लिए दृढ़संकल्पित है। कार्यक्रम में अनिल ढ़िमोले,टाइम्स कॉलेज दमोह के संचालक सुशील गुप्ता, डॉ आशीष पटेरिया, अजय नगरिया, हरिकृष्ण चौबे, वीरेंद्र जैन, शिक्षक अभय वर्मा, दिनेश शुक्ला, श्रीमती अनीता मिश्रा, श्रीमती योगिता पटेरिया, डॉ आशीष जैन, सहायक प्राध्यापक श्रीमती आकांक्षा पटेल, सुश्री अंकिता राजपूत, सुश्री राजेश्वरी यादव, जितेंद्र भटेले, उमा दांगी संतोष तिवारी एवं महाविद्यालय परिवार सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं, अभिभावक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित थे।4
- बीना में श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब सुश्री जया किशोरी जी ने भक्ति, संस्कार और श्रद्धा का दिया संदेश लोकेशन :- बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :-खुरई रोड स्थित कथा स्थल पर आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान महोत्सव के द्वितीय दिवस श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। हजारों श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। कथा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी और पूरा वातावरण भक्ति रस में डूबा नजर आया। अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता सुश्री जया किशोरी ने अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि “भगवान को पाने के लिए बड़े आडंबर या कठिन तपस्या की आवश्यकता नहीं होती, सच्चे मन से किया गया स्मरण ही ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सरल मार्ग है।” उन्होंने कहा कि “जीवन में चाहे कितनी भी कठिन परिस्थितियां आएं, यदि मन में भगवान के प्रति विश्वास बना रहे तो हर संकट का समाधान स्वतः मिल जाता है।” जया किशोरी जी ने श्रद्धालुओं से अपने जीवन में संस्कार, सेवा और सत्संग को अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि “जिस घर में भगवान का नाम, माता-पिता का सम्मान और अच्छे संस्कार होते हैं, वहां सदैव सुख और शांति बनी रहती है।” कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं भक्तों के प्रति उनकी करुणा का भावपूर्ण वर्णन किया गया। भजनों की प्रस्तुति के दौरान पूरा कथा स्थल “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के जयघोषों से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए। महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस विशाल धार्मिक आयोजन की आयोजक निर्मला सप्रे हैं। उनके मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पेयजल, चिकित्सा, पार्किंग, बैठने एवं सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी। विधायक निर्मला सप्रे ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और सनातन संस्कृति से जुड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार एवं सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। श्रीमद्भागवत कथा के आगामी दिनों को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और पूरा बीना नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आ रहा है।1
- विदिशा के बसौदा में स्वरूप नगर डिपो में दो महीने पहले पानी की टंकी लगाई गई थी, लेकिन अभी तक उसका कनेक्शन नहीं हुआ है। स्थानीय लोग पानी न मिलने से परेशान हैं और जन सुनवाई की मांग कर रहे हैं।1
- पुलिस सम्मान एवं प्रतिष्ठा समारोह ✨आलंबन-2026”आलंबन-2026” ✨ “ ✨ ✨ सम्मान, आत्मीयता और पुरानी यादों से सजा विदिशा पुलिस परिवार का विशेष समारोह पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी की उपस्थिति में 100+ पूर्व एवं वर्तमान पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मान किया गया। 99 वर्षीय पूर्व डीएसपी श्री एस.एस. श्रीवास्तव के सम्मान ने सभी को भावुक कर दिया। “वर्दी से परे भी कायम रहा रिश्ता”4
- सागर कैंट पुलिस ने शिकायत के बाद गुम हुए 5 मोबाइल फोन बरामद किए। करीब ₹1.80 लाख कीमत के इन फोन्स को उनके मालिकों को लौटाया गया, जिससे उनके चेहरे पर खुशी लौट आई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई के लिए आभार पाया।3