logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टिहरी झील महोत्सव 2026: 80 से अधिक ट्रैकरों ने किया भांसरताल ट्रेक, प्राकृतिक सौंदर्य से रूबरू हुए युवा प्रकृति की गोद में ट्रेकिंग—80 से अधिक प्रतिभागियों ने किया भांसरताल ट्रेक" "भिलंगना के हुलानाखाल से भांसरताल पैदल ट्रैक का आयोजन। "टिहरी झील महोत्सव–2026: भिलंगना ब्लॉक में भांसरताल ट्रेक का सफल आयोजन" "टिहरी झील महोत्सव के तहत भांसरताल ट्रेक, युवाओं और छात्रों ने उत्साह से लिया भाग" जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल के विशेष प्रयासों से टिहरी महोत्सव 2026 "हिमालय O2"  के तहत टिहरी जनपद के भिलंगना ब्लॉक में भांसरताल ट्रेक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट व बीडीओ विपिन सिंह ने हरीझंडी दिखाकर घनसाली से ट्रैकरों के दलों को रवाना किया। हुलाणाखाल से 10 अलग अलग दलों के रूप में 80 से अधिक लोग 2 किलोमीटर से अधिक पैदल ट्रैक कर भांसरताल पहुंचे, ट्रैकर दलों में हिमालय पब्लिक स्कूल घनसाली के 37 छात्र छात्राओं ने ट्रैकिंग की। दल का पहला पड़ाव सुखताल रहा, जहां पर जल पान के बाद दूसरा पड़ाव सीधा भांसरताल रहा। भांसरताल पहुंचे ट्रैकरों के साथ ग्रामीण ने प्रशासन को सड़क व पानी की समस्याओं से भी अवगत कराया। ट्रैकरों को हरी झंडी दिखाने के बाद घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का शुभारंभ कर कहा कि हमारे पौराणिक तीर्थाटन और पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कहा कि हमने बहुत पहले इस ट्रैक के लिए प्रयास किया था, जिसके बाद आज हमारी सरकार इन ट्रैकों को संवारने का कार्य कर रही है। भांसरताल प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है, यहां अनेकों पर्यटक आते रहते हैं, जल्द ही इसे मोटर मार्ग से जोड़ा जाएगा, विधायक शाह ने बताया कि हमारे पास जगदीशिला, विश्वनाथ, बूढ़ाकेदार, बासर आदि तमाम क्षेत्रों में अनेकों खूबसूरत स्थान है, इन्हें विकसित किया जाएगा। घनसाली एसडीएम अलकेश नौडियाल ने बताया कि टिहरी जनपद में 6 मार्च से 9 मार्च तक टिहरी लेक फेस्टिवल के तहत शनिवार को भिलंगना ब्लॉक के घनसाली हुलानाखाल से भांसरताल पैदल ट्रैक का आयोजन किया गया, जो जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी द्वारा क्षेत्र के तमाम खूबसूरत स्थलों को पर्यटन के मानचित्र आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं उन्होंने कहा कि आगे आने वाले समय में घनसाली के पंवाली कांटा, महास्रताल, सहस्रताल आदि ट्रैकों को भी विकसित किया जाएगा, एसडीएम ने बताया कि भांसरताल प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है और यहां सड़क से भी काफी नजदीक है। कार्यक्रम नोडल अधिकारी विपिन सिंह ने बताया कि टिहरी जिला प्रशासन की सराहनीय पहल से टिहरी झील महोत्सव के तहत भिलंगना ब्लॉक में भी दो कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को पहले दिन भांसरताल ट्रेक का आयोजन किया गया जबकि रविवार को घनसाली से पिलखी तक मैराथन दौड़ व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। *ट्रैकिंग दल में शामिल पारस सिंह व हिमालय पब्लिक स्कूल घनसाली के छात्र सुधीर टम्टा, अंकित राणा, हिमांशु रावत, प्रतीक्ष बडोला ने बताया कि हम यहां पहली बार आए हैं और यहां काफी खूबसूरत स्थान है। उन्होंने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा भी यहां पहुंचने में काफी सहयोग किया और उन्होंने सरकार को भी धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार के माध्यम से हम इस खूबसूरत स्थान पर पहुंच पाए।* इस दौरान अधिशासी अभियंता जल संस्थान संतोष उपाध्याय, एसटीओ कैलाश रमोला, वन क्षेत्राधिकारी शिव प्रसाद गैरोला, एबीडीओ राजेन्द्र सिंह गुसाईं, डीपीओ अनुज बहुगुणा, ग्राम प्रधान हडियाणा मल्ला लक्ष्मण सिंह, पूर्व प्रधान हरीश उनियाल, किशन रावत, सोहन सिंह, पुष्पा देवी, मकानी देवी, शिवदेवी, विजेश्वरी, रोशनी, सावेंत्री देवी आदि मौजूद रहे।

on 7 March
user_Vijaypal Rana
Vijaypal Rana
टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
on 7 March
548fe289-851e-4e88-ad5e-c0835f5ab565

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्टों की शत प्रतिशत तामील किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उपरोक्त आदेश के अनुपालन में माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंटो की तामील में थाना कनखल पुलिस द्वारा 02 वारण्टीयों को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । *नाम पता वारंटी* 1. विमल कुमार पुत्र स्व0 नन्द किशोर सागर निवासी फ्लैट न0 ए-3 राधे कृष्णा अपार्टमेन्ट निकट बंगाली अस्पताल थाना कनखल हरिद्वार उम्र 47 वर्ष 2. मोनू कुमार पुत्र राकेश निवासी रविदास मन्दिर जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार उम्र 45 वर्ष *पुलिस टीम* 01. उ0नि0 धनराम शर्मा 02. हे0का0 रविन्द्र तोमर 03. का0 संजू सैनी 04. का0 प्रलव चौहान
    1
    न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्टों की शत प्रतिशत तामील किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा  समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है ।
उपरोक्त आदेश के अनुपालन में माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंटो की तामील में थाना कनखल पुलिस द्वारा 02 वारण्टीयों  को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*नाम पता वारंटी*
1.	विमल कुमार पुत्र स्व0 नन्द किशोर सागर निवासी फ्लैट न0 ए-3 राधे कृष्णा अपार्टमेन्ट निकट बंगाली अस्पताल थाना कनखल हरिद्वार उम्र 47 वर्ष 
2.	मोनू कुमार पुत्र राकेश निवासी रविदास मन्दिर जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार उम्र 45 वर्ष 
*पुलिस टीम*
01. उ0नि0 धनराम शर्मा   
02. हे0का0 रविन्द्र तोमर  
03. का0 संजू सैनी  
04. का0 प्रलव चौहान
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • हरिद्वार श्यामपुर इलाके में कार और स्कूटी की जोर दार भीड़त स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर मौत के बाद चंडी घाट पुलिस चौकी में कुछ व्यक्तियों द्वारा तोड़फोड़
    1
    हरिद्वार श्यामपुर इलाके में कार और स्कूटी की जोर दार भीड़त स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर मौत के बाद चंडी घाट पुलिस चौकी में कुछ व्यक्तियों द्वारा तोड़फोड़
    user_A Bharat News 10
    A Bharat News 10
    Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    19 hrs ago
  • पुलिस मुठभेड़ में 01 अभियुक्त हुआ घायल, 01 अन्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार🔗 #राजपुर_थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या मे शामिल संदिग्ध बदमाशों के देहरादून आने की पुलिस को मिली थी जानकारी, 👉 पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा कर गुनियाल गांव के जंगल में 01 बदमाश को धर दबोचा, 👉 दूसरे बदमाश का पीछा करने पर उसके द्वारा पुलिस टीम पर की गई फायरिंग, 👉 पुलिस द्वारा आत्मरक्षा मे की गई जवाबी फायरिंग में 01 बदमाश हुआ घायल, पैर पर लगी गोली, 👉 घायल बदमाश को पुलिस द्वारा उपचार हेतु ले जाया गया अस्पताल, 👉 घटनास्थल पर अभियुक्त के पास से पिस्टल व जिंदा कारतूस हुए बरामद, 👮🏻‍♂️घटना की सूचना पर #एसएसपी_देहरादून द्वारा घटनास्थल का किया निरीक्षण, अस्पताल पहुँचकर उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में ली जानकारी,
    1
    पुलिस मुठभेड़ में 01 अभियुक्त हुआ घायल, 01 अन्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार🔗
#राजपुर_थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या मे शामिल संदिग्ध  बदमाशों के देहरादून आने की पुलिस को मिली थी जानकारी, 
👉 पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा कर गुनियाल गांव के जंगल में 01 बदमाश को धर दबोचा, 
👉 दूसरे बदमाश का पीछा करने पर उसके द्वारा पुलिस टीम पर की गई फायरिंग, 
👉 पुलिस द्वारा आत्मरक्षा मे की गई जवाबी फायरिंग में 01 बदमाश हुआ घायल, पैर पर लगी गोली, 
👉 घायल बदमाश को पुलिस द्वारा उपचार हेतु ले जाया गया अस्पताल, 
👉 घटनास्थल पर अभियुक्त के पास से पिस्टल व जिंदा कारतूस हुए बरामद, 
👮🏻‍♂️घटना की सूचना पर #एसएसपी_देहरादून द्वारा घटनास्थल का किया निरीक्षण, अस्पताल पहुँचकर उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में ली जानकारी,
    user_NI KHIL
    NI KHIL
    Journalist विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • भानियावाला में जमीन विवाद के चलते सरकारी नर्स रितु प्रकाश और उनके पति पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने जगदीश यादव, प्रभा यादव, निकेश यादव और निकिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर जानलेवा हमला करने और जमीन कब्जाने का आरोप है।
    1
    भानियावाला में जमीन विवाद के चलते सरकारी नर्स रितु प्रकाश और उनके पति पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने जगदीश यादव, प्रभा यादव, निकेश यादव और निकिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आरोपियों पर जानलेवा हमला करने और जमीन कब्जाने का आरोप है।
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • हाथरस से बड़ी खबर— जिला महिला अस्पताल में आज कन्या जन्मोत्सव और नियमित टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान ने किया। इस दौरान एचपीवी वैक्सीन अभियान की भी शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं बबिता सिंह चौहान का स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया और भर्ती गर्भवती महिलाओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बेटियों के संरक्षण, पोषण और शिक्षा के लिए लगातार काम कर रही हैं। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ और ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ जैसी योजनाएं बेटियों को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 15 वर्ष तक की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन मुफ्त लगाई जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि अपनी बच्चियों का टीकाकरण जरूर कराएं। वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि न्यायालय की प्रक्रिया निष्पक्ष होती है और उस पर सवाल नहीं उठाया जा सकता। साथ ही उन्होंने कहा कि योगी सरकार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    हाथरस से बड़ी खबर—
जिला महिला अस्पताल में आज कन्या जन्मोत्सव और नियमित टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान ने किया। इस दौरान एचपीवी वैक्सीन अभियान की भी शुरुआत हुई।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं बबिता सिंह चौहान का स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया और भर्ती गर्भवती महिलाओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बेटियों के संरक्षण, पोषण और शिक्षा के लिए लगातार काम कर रही हैं। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ और ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ जैसी योजनाएं बेटियों को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।
उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 15 वर्ष तक की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन मुफ्त लगाई जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि अपनी बच्चियों का टीकाकरण जरूर कराएं।
वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि न्यायालय की प्रक्रिया निष्पक्ष होती है और उस पर सवाल नहीं उठाया जा सकता। साथ ही उन्होंने कहा कि योगी सरकार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Cp 24 news
    Cp 24 news
    Local News Reporter थैलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    26 min ago
  • Post by Kehar Singh
    1
    Post by Kehar Singh
    user_Kehar Singh
    Kehar Singh
    Singer लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
  • दिनांक 03/04/2026 को कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत मोहल्ला कस्सावान/इंद्रा बस्ती से लड़ झगड़ कर शांति व्यवस्था भंग करने पर 02 आरोपियों को अलग अलग मामलों में धारा 170 बी.एन.एस.एस के अंतर्गत हिरासत में लिया गया। आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। *नाम व पता आरोपीगण* 1. कमल गिहार पुत्र जय सिंह गिहार निवासी इंदिरा बस्ती गंदा नाले के पास कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार 2. गुलाम साबिर पुत्र बुद्धू मियां निवासी मोहल्ला कस्सावान कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार *पुलिस टीम* 1. कांस्टेबल महावीर सिंह 2. कांस्टेबल कर्म सिंह चौहान 3. कांस्टेबल राजपाल 4. कांस्टेबल अंकित कवि
    1
    दिनांक 03/04/2026 को कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत मोहल्ला कस्सावान/इंद्रा बस्ती से लड़ झगड़ कर शांति व्यवस्था भंग करने पर 02 आरोपियों  को अलग अलग मामलों में धारा 170 बी.एन.एस.एस के अंतर्गत हिरासत में लिया  गया।
आरोपियों  के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*नाम व पता आरोपीगण*
1. कमल गिहार पुत्र जय सिंह गिहार निवासी इंदिरा बस्ती गंदा नाले के पास कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार 
2. गुलाम साबिर पुत्र बुद्धू मियां निवासी मोहल्ला कस्सावान कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार 
*पुलिस टीम*
1. कांस्टेबल महावीर सिंह 
2. कांस्टेबल कर्म सिंह चौहान 
3. कांस्टेबल राजपाल 
4. कांस्टेबल अंकित कवि
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • देहरादून के देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जहां चुना भट्ठा इलाके में पुल के नीचे 23 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश शुरू कर दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कोरोनेशन हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
    1
    देहरादून के देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जहां चुना भट्ठा इलाके में पुल के नीचे 23 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश शुरू कर दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कोरोनेशन हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
    user_NI KHIL
    NI KHIL
    Journalist विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • 14,000 कनेक्शन ट्रांसफर: एजेंसी द्वारा गैस वितरण में देरी और उपभोक्ताओं की लगातार शिकायतों के बाद, प्रशासन ने इसके सभी करीब 14,000 गैस कनेक्शनों को तत्काल प्रभाव से दूसरी एजेंसियों (अनिल इंडेन गैस सर्विस और आर्केडिया इंडेन गैस सर्विस) में स्थानांतरित कर दिया है। गैस की होम डिलीवरी न करने और सरकारी आदेशों की अवहेलना करने पर एजेंसी संचालक के विरुद्ध पटेल नगर कोतवाली में आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act), आपदा प्रबंधन अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रशासन की छापेमारी के दौरान आदेशों के उल्लंघन पर एजेंसी से कई सिलेंडर भी जब्त किए गए हैं। 78 गैस एजेंसियों की निगरानी के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है । त्वरित कार्रवाई के लिए क्यूआरटी (Quick Response Team) का गठन किया गया है।
    2
    14,000 कनेक्शन ट्रांसफर: एजेंसी द्वारा गैस वितरण में देरी और उपभोक्ताओं की लगातार शिकायतों के बाद, प्रशासन ने इसके सभी करीब 14,000 गैस कनेक्शनों को तत्काल प्रभाव से दूसरी एजेंसियों (अनिल इंडेन गैस सर्विस और आर्केडिया इंडेन गैस सर्विस) में स्थानांतरित कर दिया है।
गैस की होम डिलीवरी न करने और सरकारी आदेशों की अवहेलना करने पर एजेंसी संचालक के विरुद्ध पटेल नगर कोतवाली में आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act), आपदा प्रबंधन अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
प्रशासन की छापेमारी के दौरान आदेशों के उल्लंघन पर एजेंसी से कई सिलेंडर भी जब्त किए गए हैं।
78 गैस एजेंसियों की निगरानी के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है
।
त्वरित कार्रवाई के लिए क्यूआरटी (Quick Response Team) का गठन किया गया है।
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.