logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोबरा और बिसखापड़े के साथ सड़क पर बेसुध मिला सपेरा, टहरौली में मचा हड़कंप नशे की हालत में बेसुध मिला सपेरा, टोकरी में था कोबरा और हाथ में बंधा था बिसखापड़ा; पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया टहरौली। कस्बे के बस स्टैंड पर मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सपेरा नशे की गंभीर हालत में सड़क किनारे बेसुध पड़ा मिला। सपेरे के साथ जहरीले जीव देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। बताया गया कि सपेरे के पास एक टोकरी में जहरीला कोबरा सांप बंद था, जबकि एक बिसखापड़ा उसके हाथ में बंधा हुआ था। सड़क पर बेसुध पड़े सपेरे और उसके साथ मौजूद जहरीले जीवों को देखकर राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक विकास कुमार पुलिस टीम और डायल-112 के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डायल-108 एंबुलेंस की सहायता से गंभीर हालत में पड़े सपेरे को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय भेजा। वहीं, पुलिस की मौजूदगी में टोकरी में बंद कोबरा सांप और बिसखापड़े को सुरक्षित तरीके से जंगल में छुड़वा दिया गया। जहरीले जीवों के हटने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

8 hrs ago
user_Ankit Gotam
Ankit Gotam
रिपोर्टर टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago
76ba83f4-a85f-473a-9ca5-274956f29a02

कोबरा और बिसखापड़े के साथ सड़क पर बेसुध मिला सपेरा, टहरौली में मचा हड़कंप नशे की हालत में बेसुध मिला सपेरा, टोकरी में था कोबरा और हाथ में बंधा था बिसखापड़ा; पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया टहरौली। कस्बे के बस स्टैंड पर मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सपेरा नशे की गंभीर हालत में सड़क किनारे बेसुध पड़ा मिला। सपेरे के साथ जहरीले जीव देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। बताया गया कि सपेरे के पास एक टोकरी में जहरीला कोबरा सांप बंद था, जबकि एक बिसखापड़ा उसके हाथ में बंधा हुआ था। सड़क पर बेसुध पड़े सपेरे और उसके साथ मौजूद जहरीले जीवों को देखकर राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक विकास कुमार पुलिस टीम और डायल-112 के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डायल-108 एंबुलेंस की सहायता से गंभीर हालत में पड़े सपेरे को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय भेजा। वहीं, पुलिस की मौजूदगी में टोकरी में बंद कोबरा सांप और बिसखापड़े को सुरक्षित तरीके से जंगल में छुड़वा दिया गया। जहरीले जीवों के हटने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • टहरौली में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाएं गिरफ्तार 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, पुलिस की कार्रवाई से शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप टहरौली। तहसील टहरौली क्षेत्र के अशोकनगर स्थित कबूतरा डेरा में अवैध कच्ची शराब की बिक्री के खिलाफ टहरौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने दबिश देकर अवैध शराब बेचने के आरोप में चार महिलाओं को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से कुल 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। पुलिस क्षेत्राधिकारी टहरौली रक्षपाल सिंह ने कार्रवाई का खुलासा करते हुए बताया कि थाना प्रभारी सरिता मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार अंजू पत्नी निलेश, निवासी अशोकनगर के कब्जे से 20 लीटर, पिंकी पत्नी अखिलेश, निवासी टहरौली खास के कब्जे से 25 लीटर, अनीशा पत्नी चिंकू के पास से 20 लीटर तथा प्रतिज्ञा पत्नी रोविंद, निवासी अशोकनगर के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस ने चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई होने से क्षेत्र में इस पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
    1
    टहरौली में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाएं गिरफ्तार

80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, पुलिस की कार्रवाई से शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

टहरौली। तहसील टहरौली क्षेत्र के अशोकनगर स्थित कबूतरा डेरा में अवैध कच्ची शराब की बिक्री के खिलाफ टहरौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने दबिश देकर अवैध शराब बेचने के आरोप में चार महिलाओं को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से कुल 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।

पुलिस क्षेत्राधिकारी टहरौली रक्षपाल सिंह ने कार्रवाई का खुलासा करते हुए बताया कि थाना प्रभारी सरिता मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार अंजू पत्नी निलेश, निवासी अशोकनगर के कब्जे से 20 लीटर, पिंकी पत्नी अखिलेश, निवासी टहरौली खास के कब्जे से 25 लीटर, अनीशा पत्नी चिंकू के पास से 20 लीटर तथा प्रतिज्ञा पत्नी रोविंद, निवासी अशोकनगर के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।

पुलिस ने चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई होने से क्षेत्र में इस पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
    user_Ankit Gotam
    Ankit Gotam
    रिपोर्टर टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • दो युवकों के साथ मारपीट का सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल रायसेन में दो युवको के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल। दो युवकों के साथ चार युवक कर रहे है खुलेआम मारपीट। लाठी डंडों से खुलेआम बेख़ौफ़ कर रहे है जमकर मारपीट। नेशनल हाइवे 12 ओबैदुल्लाहगंज थाना क्षेत्र की घटना। पुलिस का कहना है की हमारे पास नहीं है अभी तक मारपीट होने की कोई सूचना। सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल होने से पुलिस अब आई है हरकत में। मारपीट करने वाले और पिटने बाले किसी पक्ष ने नहीं की पुलिस में शिकायत। पुलिस अब ख़ुद जानकारी जुटाकर करेगी आगे की कार्रवाई।।
    1
    दो युवकों के साथ मारपीट का सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल 
रायसेन में दो युवको के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल।
दो युवकों के साथ चार युवक कर रहे है खुलेआम मारपीट।
लाठी डंडों से खुलेआम बेख़ौफ़ कर रहे है जमकर मारपीट।
नेशनल हाइवे 12 ओबैदुल्लाहगंज थाना क्षेत्र की घटना।
पुलिस का कहना है की हमारे पास नहीं है अभी तक मारपीट होने की कोई सूचना।
सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल होने से पुलिस अब आई है हरकत में।
मारपीट करने वाले और पिटने बाले किसी पक्ष ने नहीं की पुलिस में शिकायत।
पुलिस अब ख़ुद जानकारी जुटाकर करेगी आगे की कार्रवाई।।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गुरसरांय थाना क्षेत्र में तीन पहिया टैक्सी से गिरकर 70 वर्षीय वृद्ध की मौत गुरसरांय। ग्राम सितोरा से गुरसरांय आ रहे करीब 70 वर्षीय वृद्ध की तीन पहिया सवारी टैक्सी से गिरने के बाद मौत हो गई। हादसा ग्राम सरसेड़ा के पास उस समय हुआ, जब बताया जा रहा है कि टैक्सी में सफर कर रहे वृद्ध को अचानक नींद का झपका आ गया और वह चलती टैक्सी से नीचे गिर गए। वृद्ध के गिरते ही टैक्सी चालक और उसमें सवार अन्य यात्रियों ने तत्काल उन्हें उठाया और उपचार के लिए गुरसरांय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ग्राम सितोरा, थाना टहरौली निवासी करीब 70 वर्षीय गंगा प्रसाद पुत्र कुंजी लाल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गुरसरांय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    गुरसरांय थाना क्षेत्र में तीन पहिया टैक्सी से गिरकर 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
गुरसरांय। ग्राम सितोरा से गुरसरांय आ रहे करीब 70 वर्षीय वृद्ध की तीन पहिया सवारी टैक्सी से गिरने के बाद मौत हो गई। हादसा ग्राम सरसेड़ा के पास उस समय हुआ, जब बताया जा रहा है कि टैक्सी में सफर कर रहे वृद्ध को अचानक नींद का झपका आ गया और वह चलती टैक्सी से नीचे गिर गए।
वृद्ध के गिरते ही टैक्सी चालक और उसमें सवार अन्य यात्रियों ने तत्काल उन्हें उठाया और उपचार के लिए गुरसरांय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ग्राम सितोरा, थाना टहरौली निवासी करीब 70 वर्षीय गंगा प्रसाद पुत्र कुंजी लाल के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही गुरसरांय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ग्राम मडोरी मे गणेश जी का हुआ आगमन,'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर गुरसरांय(झांसी)- नगर सहित ग्रामीण अंचलो में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी का अत्यंत भक्तिभाव और धूमधाम के साथ आगमन हुआ। इस अवसर पर पूरा कस्बा 'गणपति बप्पा मोरया,मंगल मूर्ति मोरया' के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।कस्बे के विभिन्न वार्डों पटकाना,कुष्ठ माता मंदिर,परकोटा,गुराई बाजार,गांधीनगर,कटरा बाजार,नई बस्ती सहित अन्य वार्डों में तथा घरों में प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की मनमोहक मूर्तियों को ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे की मधुर धुनों के साथ गाजे-बाजे के साथ लाया गया। ग्राम मडोरी मे विजय तिवारी,कन्हैया तिवारी,नंदकिशोर साहू,राजू साहू,आदित्य पटेल,प्रशांत पटेल,माही तिवारी,पीहू तिवारी,अंशिका पटेरिया,निम्मो मिश्रा,सौम्या तिवारी,कृष्णा पटेरिया,सुदामा तिवारी ने पुष्पवर्षा कर और आरती उतारकर बप्पा का भव्य स्वागत किया।विद्वान आचार्यों और पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शुभ मुहूर्त में गणपति जी की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। इसके उपरांत भगवान गणेश को मोदक और लड्डुओं का भोग लगाकर महाआरती का आयोजन हुआ।पूरे कस्बे में चारों ओर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और पंडालों में आकर्षक सजावट की गई है। आगामी दिनों तक चलने वाले इस गणेशोत्सव के दौरान सुबह-शाम महाआरती,भजन-कीर्तन और विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
    4
    ग्राम मडोरी मे गणेश जी का हुआ आगमन,'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर
गुरसरांय(झांसी)- नगर सहित ग्रामीण अंचलो में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी का अत्यंत भक्तिभाव और धूमधाम के साथ आगमन हुआ। इस अवसर पर पूरा कस्बा 'गणपति बप्पा मोरया,मंगल मूर्ति मोरया' के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।कस्बे के विभिन्न वार्डों  पटकाना,कुष्ठ माता मंदिर,परकोटा,गुराई बाजार,गांधीनगर,कटरा बाजार,नई बस्ती सहित अन्य वार्डों में तथा घरों में प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की मनमोहक मूर्तियों को ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे की मधुर धुनों के साथ गाजे-बाजे के साथ लाया गया। ग्राम मडोरी मे विजय तिवारी,कन्हैया तिवारी,नंदकिशोर साहू,राजू साहू,आदित्य पटेल,प्रशांत पटेल,माही तिवारी,पीहू तिवारी,अंशिका पटेरिया,निम्मो मिश्रा,सौम्या तिवारी,कृष्णा पटेरिया,सुदामा तिवारी ने पुष्पवर्षा कर और आरती उतारकर बप्पा का भव्य स्वागत किया।विद्वान आचार्यों और पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शुभ मुहूर्त में गणपति जी की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। इसके उपरांत भगवान गणेश को मोदक और लड्डुओं का भोग लगाकर महाआरती का आयोजन हुआ।पूरे कस्बे में चारों ओर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और पंडालों में आकर्षक सजावट की गई है। आगामी दिनों तक चलने वाले इस गणेशोत्सव के दौरान सुबह-शाम महाआरती,भजन-कीर्तन और विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
    user_Sarthak Nayak Press
    Sarthak Nayak Press
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • निधि बैंक का लक्ष्य पूरा होने पर संदीप सरावगी का हुआ भव्य स्वागत एवं सम्मान झाँसी। महिला ग्राम विकास निधि बैंक द्वारा निर्धारित लक्ष्य पूरा होने की खुशी में बैंक परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ संदीप सरावगी का बैंक स्टाफ एवं पदाधिकारियों द्वारा स्वागत और सम्मान किया गया। समारोह के आयोजक युवा समाजसेवी आनंद सिंह चौहान रहे। कार्यक्रम में बैंक के ऑनर शकील अहमद, ब्रांच मैनेजर प्रेरणा श्रीवास्तव, बैंक मैनेजर रोशनी तथा फील्ड मैनेजर आनंद सिंह चौहान सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा। इस अवसर पर निधि, अंजली, सविता, राखी, हार्दिक, अमन, सरिता, सोनू भदौरिया एवं विशाल खटीक सहित बैंक के कर्मचारियों ने समारोह में सहभागिता की और डॉ. संदीप सरावगी का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान बैंक की टीम ने लक्ष्य प्राप्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
    3
    निधि बैंक का लक्ष्य पूरा होने पर संदीप सरावगी का हुआ भव्य स्वागत एवं सम्मान
झाँसी। महिला ग्राम विकास निधि बैंक द्वारा निर्धारित लक्ष्य पूरा होने की खुशी में बैंक परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ संदीप सरावगी का बैंक स्टाफ एवं पदाधिकारियों द्वारा स्वागत और सम्मान किया गया।
समारोह के आयोजक युवा समाजसेवी आनंद सिंह चौहान रहे। कार्यक्रम में बैंक के ऑनर शकील अहमद, ब्रांच मैनेजर प्रेरणा श्रीवास्तव, बैंक मैनेजर रोशनी तथा फील्ड मैनेजर आनंद सिंह चौहान सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
इस अवसर पर निधि, अंजली, सविता, राखी, हार्दिक, अमन, सरिता, सोनू भदौरिया एवं विशाल खटीक सहित बैंक के कर्मचारियों ने समारोह में सहभागिता की और डॉ. संदीप सरावगी का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान बैंक की टीम ने लक्ष्य प्राप्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • छतरपुर।पैसों के लेनदेन को लेकर आकाशवाणी तिराहे पर श्रद्धा की शराब कि कंपोजिट दुकान पर दुकानदार और ग्राहक का विवाद। छतरपुर।पैसों के लेनदेन को लेकर आकाशवाणी तिराहे पर श्रद्धा की शराब कि कंपोजिट दुकान पर दुकानदार और ग्राहक का विवाद।
    1
    छतरपुर।पैसों के लेनदेन को लेकर आकाशवाणी तिराहे पर श्रद्धा की शराब कि कंपोजिट दुकान पर दुकानदार और ग्राहक का विवाद।
छतरपुर।पैसों के लेनदेन को लेकर आकाशवाणी तिराहे पर श्रद्धा की शराब कि कंपोजिट दुकान पर दुकानदार और ग्राहक का विवाद।
    user_Dharmendra raikwar
    Dharmendra raikwar
    AC Repair पृथ्वीपुर, निवाड़ी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • विहिप के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक दिनेश चंद्र पहुंचे गुप्ता जी के निवास पर विहिप के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक दिनेश चंद्र पहुंचे मुकेश गुप्ता के निवास पर भांडेर/ सागर में विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं केंद्रीय प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य तथा पूर्व अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री दिनेश चंद्र अपने सागर प्रवास के दौरान संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता मुकेश कुमार गुप्ता के विजय टॉकीज स्थित निवास पर पहुंचे। दिनेश चंद्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक भी रहे हैं और लंबे समय से विश्व हिन्दू परिषद के माध्यम से संगठन एवं हिन्दू समाज के विभिन्न विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वर्तमान में वे विहिप के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक के महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मुकेश कुमार गुप्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक तथा विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व जिला मंत्री रहे हैं। श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के दौरान उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी। सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में निरंतर सक्रिय श्री गुप्ता वर्तमान में पण्डोखर सरकार धाम के संस्थापक एवं पण्डोखर सरकार धाम ट्रस्ट के सचिव के रूप में सेवा कार्यों से जुड़े हुए हैं। मुकेश कुमार गुप्ता की अनुपस्थिति में दिनेश चंद्र उनके विजय टॉकीज स्थित निवास पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की। लंबे समय से संगठनात्मक एवं पारिवारिक आत्मीयता से जुड़े होने के कारण उनका यह आगमन परिवारजनों के लिए विशेष प्रसन्नता का अवसर बन गया। इस अवसर पर दिनेश चंद्र ने गुप्ता के नवविवाहित ज्येष्ठ पुत्र प्रिंस गुप्ता एवं पुत्रवधू प्रीति गुप्ता से भेंट कर नवदंपति को सुखी, समृद्ध एवं संस्कारवान दाम्पत्य जीवन के लिए अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने गुप्ता के छोटे पुत्र आयुष गुप्ता से भी आत्मीय मुलाकात कर उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। परिवारजनों से चर्चा के दौरान पुराने संगठनात्मक संबंधों और सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों से जुड़े प्रसंग भी स्मरण किए गए। दिनेश चंद्र जी का सहज एवं आत्मीय रूप से निवास पर पहुंचना परिवार के लिए भावपूर्ण क्षण रहा। परिवारजनों ने उनके आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे संगठन में वर्षों से चले आ रहे आत्मीय संबंधों और पारिवारिक संस्कारों का प्रतीक बताया। गौरतलब है कि दिनेश चंद्र जी विश्व हिन्दू परिषद के उन वरिष्ठ पदाधिकारियों में हैं, जिन्होंने लंबे समय तक संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। हाल के दिनों में भी वे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों एवं संत समाज के साथ संवाद में सक्रिय दिखाई दिए एवं वह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठकों में शामिल होने वाले वरिष्ठ आमंत्रित सदस्यों भी हैं।।
    1
    विहिप के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक  दिनेश चंद्र पहुंचे गुप्ता जी के निवास पर
विहिप के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक  दिनेश चंद्र पहुंचे मुकेश गुप्ता के निवास पर
भांडेर/ सागर में विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं केंद्रीय प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य तथा पूर्व अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री दिनेश चंद्र अपने सागर प्रवास के दौरान संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता मुकेश कुमार गुप्ता के विजय टॉकीज स्थित निवास पर पहुंचे। दिनेश चंद्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक भी रहे हैं और लंबे समय से विश्व हिन्दू परिषद के माध्यम से संगठन एवं हिन्दू समाज के विभिन्न विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वर्तमान में वे विहिप के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक के महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। 
उल्लेखनीय है कि मुकेश कुमार गुप्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक तथा विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व जिला मंत्री रहे हैं। श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के दौरान उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी। सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में निरंतर सक्रिय श्री गुप्ता वर्तमान में पण्डोखर सरकार धाम के संस्थापक एवं पण्डोखर सरकार धाम ट्रस्ट के सचिव के रूप में सेवा कार्यों से जुड़े हुए हैं।
मुकेश कुमार गुप्ता की अनुपस्थिति में दिनेश चंद्र उनके विजय टॉकीज स्थित निवास पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की। लंबे समय से संगठनात्मक एवं पारिवारिक आत्मीयता से जुड़े होने के कारण उनका यह आगमन परिवारजनों के लिए विशेष प्रसन्नता का अवसर बन गया।
इस अवसर पर दिनेश चंद्र ने गुप्ता के नवविवाहित ज्येष्ठ पुत्र प्रिंस गुप्ता एवं पुत्रवधू प्रीति गुप्ता से भेंट कर नवदंपति को सुखी, समृद्ध एवं संस्कारवान दाम्पत्य जीवन के लिए अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने  गुप्ता के छोटे पुत्र आयुष गुप्ता से भी आत्मीय मुलाकात कर उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।
परिवारजनों से चर्चा के दौरान पुराने संगठनात्मक संबंधों और सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों से जुड़े प्रसंग भी स्मरण किए गए। दिनेश चंद्र जी का सहज एवं आत्मीय रूप से निवास पर पहुंचना परिवार के लिए भावपूर्ण क्षण रहा। परिवारजनों ने उनके आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे संगठन में वर्षों से चले आ रहे आत्मीय संबंधों और पारिवारिक संस्कारों का प्रतीक बताया।
गौरतलब है कि दिनेश चंद्र जी विश्व हिन्दू परिषद के उन वरिष्ठ पदाधिकारियों में हैं, जिन्होंने लंबे समय तक संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। हाल के दिनों में भी वे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों एवं संत समाज के साथ संवाद में सक्रिय दिखाई दिए एवं वह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठकों में शामिल होने वाले वरिष्ठ आमंत्रित सदस्यों भी हैं।।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जिला झाँसी तहसील गरौठा के अंतर्गत निमगहना स्टैंड पर मोटरसाइकिल और स्कूल बस की जोरदार भिड़ंत दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल जिला झाँसी तहसील गरौठा के अंतर्गत निमगहना स्टैंड पर मोटरसाइकिल और स्कूल बस की जोरदार भिड़ंत, दो गंभीर घायल झाँसी। तहसील गरौठा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निमगहना स्टैंड पर मंगलवार को मोटरसाइकिल और स्कूल बस के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अपनी निजी वाहन से तत्काल सीएचसी गरौठा पहुंचाया गया। घायलों की पहचान फूल सिंह/दयाराम, उम्र करीब 60 वर्ष तथा बांकेलाल/फूल सिंह, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी पसोरा के रूप में बताई जा रही है। सीएचसी गरौठा में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए झाँसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    4
    जिला झाँसी तहसील गरौठा के अंतर्गत  निमगहना स्टैंड पर मोटरसाइकिल और स्कूल बस की जोरदार भिड़ंत दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल 
जिला झाँसी तहसील गरौठा के अंतर्गत
निमगहना स्टैंड पर मोटरसाइकिल और स्कूल बस की जोरदार भिड़ंत, दो गंभीर घायल
झाँसी। तहसील गरौठा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निमगहना स्टैंड पर मंगलवार को मोटरसाइकिल और स्कूल बस के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अपनी निजी वाहन से तत्काल सीएचसी गरौठा पहुंचाया गया।
घायलों की पहचान फूल सिंह/दयाराम, उम्र करीब 60 वर्ष तथा बांकेलाल/फूल सिंह, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी पसोरा के रूप में बताई जा रही है। सीएचसी गरौठा में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए झाँसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    user_निर्दोश राजपूत
    निर्दोश राजपूत
    गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.