सांसद ने पीड़ित परिवार को दी आर्थिक मदद , सुनी समस्या कुमारखंड। प्रखंड के खुर्दा स्थित आवास पर सोमवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में सांसद पप्पू यादव ने उनसे मिलने आए कई पीड़ित परिवार व जरुरतमंद लोगों को आर्थिक मदद की। सांसद ने ग्वालपाड़ा प्रखंड के महाराजागंज से आए अग्नि पीड़ित फूलदाय देवी, डेजी देवी व रंजू देवी को आर्थिक मदद करते हुए सहायता राशि प्रदान किया। उन्होंने कहा कि सीओ को भी सरकारी स्तर पर सहायता मुहैया कराने के लिए बोल दिया गया है।इसके साथ ही उन्होंने कई बिमार लोगों को इलाज के लिए आर्थिक मदद की। इस दौरान विभिन्न जगहों से आए दर्जनों लोगों ने अपनी अलग अलग समस्या से अवगत कराया। जिसका सांसद ने संबंधित अधिकारियों व पदाधिकारियों को फोन कर समाधान करने को कहा। मौके पर युवा शक्ति प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार, मुकेश यादव, मनोज यादव ,गुड्डू यादव,अनिरुद्ध यादव, नवीन कुमार पिट्टू, तेज नारायण यादव, मिंटू सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

- 🥰💕1
- Post by Ramsingh82355298904
- Post by Purushottam Yadav @1211
- Post by Sk Sardar jee1
- Bhairopatti Madhepura Bihar Eid Mubarak 🌹1
- स्वामी त्यागी सिद्धनाथ जी महाराज जीवन मुक्त योगी सन्यासी करी वाले सिद्धाश्रम ज्ञान गाजियाबाद1
- बिहार के मधेपुरा में इन दिनों आस्था का ऐसा महासंगम दिख रहा है,जहां लोकविश्वास, परंपरा और चमत्कार की कहानियां एक साथ जीवंत हो उठी हैं।पशुपालकों के देवता माने जाने वाले बाबा विशुराउत धाम में चार दिवसीय राजकीय मेले का भव्य आगाज़ हुआ है।मान्यता ऐसी कि यहां बाबा को चढ़ाया गया दूध फटता नहीं और यही विश्वास हर साल हजारों-लाखों श्रद्धालुओं को इस धाम तक खींच लाता है। दरअसल मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड स्थित पचरासी स्थान, लौआलगाम का बाबा विशुराउत धाम भक्तों से गुलजार है।चार दिवसीय राजकीय मेले का उद्घाटन प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। बाबा विशुराउत को इलाके में पशुपालकों का रक्षक देवता माना जाता है।स्थानीय लोगों की मान्यता है कि बाबा की कृपा से पशुधन सुरक्षित रहता है, बीमारियां दूर होती हैं और घरों में समृद्धि आती है। सबसे अनोखी आस्था इस बात को लेकर है कि बाबा के दरबार में चढ़ाया गया दूध फटता नहीं श्रद्धालु इसे बाबा का चमत्कार मानते हैं और इसी विश्वास के साथ दूर-दराज से लोग दूध लेकर यहां पहुंचते हैं। मेले में पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, झूले, ग्रामीण बाजार और अस्थायी दुकानों की भी रौनक है। पूरा पचरासी क्षेत्र इस समय भक्ति और उत्सव के रंग में रंगा हुआ है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण, साफ-सफाई और मेडिकल सुविधा की विशेष व्यवस्था की है। बाइट – पंकज कुमार, एसडीएम, उदाकिशुनगंज बाइट – अविनाश कुमार, एसडीपीओ, उदाकिशुनगंज आस्था और लोकपरंपरा के इस अद्भुत संगम ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बिहार की मिट्टी में आज भी विश्वास की जड़ें कितनी गहरी हैं और पचरासी का यह धाम सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि लोकआस्था का जीवंत प्रतीक बन चुका है।4
- Post by Ramsingh82355298904