Shuru
Apke Nagar Ki App…
Purushottam Yadav @121
More news from Supaul and nearby areas
- Post by Purushottam Yadav @1211
- Post by Sk Sardar jee1
- 🥰💕1
- Post by Jankari Adda1
- बिहार के मधेपुरा में इन दिनों आस्था का ऐसा महासंगम दिख रहा है,जहां लोकविश्वास, परंपरा और चमत्कार की कहानियां एक साथ जीवंत हो उठी हैं।पशुपालकों के देवता माने जाने वाले बाबा विशुराउत धाम में चार दिवसीय राजकीय मेले का भव्य आगाज़ हुआ है।मान्यता ऐसी कि यहां बाबा को चढ़ाया गया दूध फटता नहीं और यही विश्वास हर साल हजारों-लाखों श्रद्धालुओं को इस धाम तक खींच लाता है। दरअसल मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड स्थित पचरासी स्थान, लौआलगाम का बाबा विशुराउत धाम भक्तों से गुलजार है।चार दिवसीय राजकीय मेले का उद्घाटन प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। बाबा विशुराउत को इलाके में पशुपालकों का रक्षक देवता माना जाता है।स्थानीय लोगों की मान्यता है कि बाबा की कृपा से पशुधन सुरक्षित रहता है, बीमारियां दूर होती हैं और घरों में समृद्धि आती है। सबसे अनोखी आस्था इस बात को लेकर है कि बाबा के दरबार में चढ़ाया गया दूध फटता नहीं श्रद्धालु इसे बाबा का चमत्कार मानते हैं और इसी विश्वास के साथ दूर-दराज से लोग दूध लेकर यहां पहुंचते हैं। मेले में पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, झूले, ग्रामीण बाजार और अस्थायी दुकानों की भी रौनक है। पूरा पचरासी क्षेत्र इस समय भक्ति और उत्सव के रंग में रंगा हुआ है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण, साफ-सफाई और मेडिकल सुविधा की विशेष व्यवस्था की है। बाइट – पंकज कुमार, एसडीएम, उदाकिशुनगंज बाइट – अविनाश कुमार, एसडीपीओ, उदाकिशुनगंज आस्था और लोकपरंपरा के इस अद्भुत संगम ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बिहार की मिट्टी में आज भी विश्वास की जड़ें कितनी गहरी हैं और पचरासी का यह धाम सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि लोकआस्था का जीवंत प्रतीक बन चुका है।4
- सिमराही EO पर अनियमितता का आरोप, EO ने नकारा1
- Post by Ramsingh82355298904
- Post by Jankari Adda1