Shuru
Apke Nagar Ki App…
महिपाल सिंह मकराना UGC Roll Back @mahipalsinghmakrana @sauravjbt
Saurav Jbt
महिपाल सिंह मकराना UGC Roll Back @mahipalsinghmakrana @sauravjbt
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार में बीजेपी के गढ़ बांकीपुर के उप-चुनाव @sauravjbt1
- खाने की थाली बनी बवाल की वजह. इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों का हंगामा, रसोइया हटाने पर अड़े शेखपुरा। जिले के इंजीनियरिंग कॉलेज में सोमवार को भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। खराब नाश्ता और भोजन मिलने का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया और भोजन व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग उठाई। छात्रों का कहना था कि लगातार खराब गुणवत्ता का खाना परोसे जाने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों ने खास तौर पर कॉलेज की रसोई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की। छात्रों का आरोप था कि भोजन तैयार करने में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इसी वजह से उन्होंने संबंधित रसोइया को हटाने की मांग करते हुए अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर जब पत्रकार कॉलेज परिसर में स्थिति का जायजा लेने पहुंचे तो वहां मौजूद अधिकारियों ने मामले पर बातचीत करने से परहेज किया। कॉलेज के मुख्य गेट पर तैनात गार्ड से अधिकारियों के बारे में जानकारी लेने पर उसने बताया कि कॉलेज के सभी अधिकारी छुट्टी पर गए हुए हैं। छात्रों ने कहा कि उन्हें नियमित रूप से बेहतर गुणवत्ता वाला नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उनका कहना था कि कॉलेज में पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के खान-पान की व्यवस्था भी बेहतर होना जरूरी है। भोजन की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। हंगामे के बाद कॉलेज परिसर में मौजूद लोगों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद विद्यार्थी शांत हुए और अपने-अपने कमरों में चले गए। बाद में एक बार फिर छात्रों से बातचीत कर स्थिति को सामान्य किया गया। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि भोजन की गुणवत्ता में जल्द सुधार नहीं किया गया और उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। छात्रों के प्रदर्शन ने कॉलेज की भोजन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- लखीसराय। डीएम ने रेलवे अभियंताओं के साथ किऊल खगौर व स्टेशन रोड का किया निरीक्षण लखीसराय। लगातार हो रही बारिश के कारण जर्जर हो चुकी किऊल-खगौर रोड एवं किऊल स्टेशन रोड का जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने रेलवे अभियंताओं के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया तथा आम लोगों के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। जिला पदाधिकारी ने रेलवे अभियंताओं के साथ सड़क की समस्याओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित विभाग समन्वय बनाकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।गौरतलब है कि लगातार हो रही वर्षा के कारण किऊल-खगौर रोड एवं किऊल स्टेशन रोड की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। सड़क पर जलजमाव एवं गड्ढों के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क की मरम्मत एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की।1
- बटिया मिल-बातकर चलो… कथित ऑडियो पर पुलिस अधीक्षक का क्या कहना है? जानिए पूरा मामला बटिया मिल-बातकर चलो… कथित ऑडियो पर पुलिस अधीक्षक का क्या कहना है? जानिए पूरा मामला1
- बिहार दिनभर: बांकीपुर हार पर बाहुबली का बड़ा बयान | छात्रों पर वाटर कैनन | नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट बिहार की आज की 10 सबसे बड़ी खबरों में देखिए— 🔹 बाहुबली नेता का बड़ा बयान— "नीतीश गए, इसलिए बांकीपुर हारे"। 🔹 पटना में छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। 🔹 नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त, सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट बढ़ाया गया। 🔹 इसके अलावा बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध और अन्य बड़ी खबरें एक ही वीडियो में। 📍 Bihar Top 10 News | Today Bihar News | Bihar Breaking News बिहार और जमुई की हर बड़ी खबर सबसे पहले देखने के लिए हमारे चैनल City Channel Jamui को Subscribe करें। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Comment जरूर करें।1
- जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल खांड पर पहाड़ स्थित श्री श्री 108 श्री रामाधुनी महायज्ञ समिति के तत्वावधान में मंगलवार को मनोकामना कलश यात्रा जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल खांड पर पहाड़ स्थित श्री श्री 108 श्री रामाधुनी महायज्ञ समिति के तत्वावधान में मंगलवार को मनोकामना कलश यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। दोपहर करीब तीन बजे निकली इस भव्य यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भगवान श्रीराम के जयघोष, भजन-कीर्तन, गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। कलश व्रतियों एवं श्रद्धालुओं ने "जय श्री राम" के उद्घोष के साथ नाचते-गाते यात्रा में भाग लिया। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरी यात्रा अनुशासन और धार्मिक मर्यादा के साथ संपन्न हुई। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों ने स्वागत, सुरक्षा, जलपान, मार्गदर्शन एवं अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सक्रियता से निभाई। समिति के अध्यक्ष रमेश महतो (लड्डू जी) ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर परिषद तथा सभी सहयोगियों, दानदाताओं और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन समाज की एकजुटता और प्रभु श्रीराम की कृपा का प्रतीक है। समिति के अनुसार बुधवार, 5 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे वैदिक विधि-विधान से अग्निमंथन के साथ 48 घंटे के अखंड श्री रामधुनी महायज्ञ का शुभारंभ होगा। वहीं 6 अगस्त (गुरुवार) की संध्या 7 बजे शिव शक्ति संतोषी माता मंदिर प्रांगण में वाराणसी के विद्वान आचार्यों द्वारा भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया जाएगा। समिति ने जिले एवं आसपास के श्रद्धालुओं से परिवार सहित शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।1
- बटिया मिल-बातकर चलो… कथित ऑडियो पर पुलिस अधीक्षक का क्या कहना है? जानिए पूरा मामला बटिया मिल-बातकर चलो… कथित ऑडियो पर पुलिस अधीक्षक का क्या कहना है? जानिए पूरा मामला1
- पारस पीपल: चर्मरोग व शराब का नशा छुड़ाने में उपयोगी। पारस पीपल: चर्मरोग व शराब का नशा छुड़ाने में उपयोगी। पारस पीपल: चर्मरोग व शराब का नशा छुड़ाने में उपयोगी।1
- दरियापुर (मोकामा): दो पक्षों में हिंसक झड़प, जमकर पथराव व लाठी-डंडे चले, 6 घायल, 2 गिरफ्तार। मोकामा प्रखंड के हाथीदह थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में सोमवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे, रॉड और ईंट-पत्थर चले। इस घटना में 6 लोग घायल हो गए, जिनमें 3 को बेहतर इलाज के लिए बाढ़ रेफर किया गया, जबकि अन्य का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। दोनों पक्षों के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नीतीश कुमार और ललन पासवान को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है और एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।1