जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले शासकीय सांदीपनि विद्यालय बीना में विकासखंड स्तरीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य समापन लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले शासकीय सांदीपनि विद्यालय बीना में विकासखंड स्तरीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य समापन 15 दिवसीय गुरु पूर्णिमा पखवाड़े का गरिमामय समापन, सेवानिवृत्त शिक्षकों, उत्कृष्ट प्राचार्यों, शिक्षकों और मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान राजेश बबेले बीना। शासकीय सांदीपनि विद्यालय, बीना में 15 जुलाई से संचालित 15 दिवसीय 'गुरु पूर्णिमा पखवाड़े' का समापन बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विकासखंड स्तरीय भव्य समारोह के साथ हुआ। भारतीय ज्ञान परंपरा और गुरु-शिष्य संस्कृति को समर्पित इस आयोजन में सेवानिवृत्त शिक्षकों, बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले प्राचार्यों एवं शिक्षकों तथा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कर गुरु परंपरा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। पूरे समारोह में भारतीय संस्कृति, शिक्षा और संस्कारों का अनुपम संगम देखने को मिला। *दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुआ शुभारंभ* कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। संगीत शिक्षक वरुण व्यास ने मधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया, वहीं विद्यालय की छात्राओं ने मनोहारी सरस्वती वंदना नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके बाद विद्यालय की शिक्षिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा सभी अतिथियों एवं गुरुजनों का रोली-तिलक, पुष्पमाला और आत्मीय अभिनंदन के साथ स्वागत किया। *गुरु ही जीवन का सच्चा मार्गदर्शक : बृजमोहन शास्त्री* मुख्य अतिथि बृजमोहन शास्त्री ने संस्कृत के प्राचीन श्लोकों का सस्वर वाचन करते हुए भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा की गौरवशाली विरासत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु केवल ज्ञान का स्रोत नहीं, बल्कि जीवन के प्रत्येक मोड़ पर सही मार्ग दिखाने वाले प्रकाश स्तंभ हैं। *चरित्र निर्माण का सबसे बड़ा शिल्पकार है गुरु : नीतेश दुबे* विकासखंड शिक्षा अधिकारी नीतेश दुबे ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि छात्र जीवन में गुरु केवल शिक्षा देने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का सबसे बड़ा शिल्पकार होता है। उन्होंने कहा कि गुरु का मार्गदर्शन ही विद्यार्थी को जीवन में सफलता, संस्कार और श्रेष्ठ नागरिक बनने की दिशा प्रदान करता है। *मेधावी विद्यार्थियों का हुआ विशेष सम्मान* विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती मंजू यादव ने बोर्ड परीक्षा में मध्यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाली वैष्णवी रजक एवं हिमानी ठाकुर को सम्मानित किया। वहीं नीट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा निहारिका कुर्मी को विकासखंड शिक्षा अधिकारी नीतेश दुबे एवं प्राचार्य श्रीमती मंजू यादव ने विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके बाद नोडल अधिकारी ज्ञानी चौधरी एवं श्रीमती शुभ्रा शुक्ला ने 15 दिवसीय गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के दौरान आयोजित शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं जागरूकता गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम सरपंच बलराम बुंदेला ने विद्यार्थियों से गुरुजनों का सम्मान करने तथा उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। *सेवानिवृत्त शिक्षकों का शाल-श्रीफल से सम्मान* समारोह का सबसे भावुक और प्रेरणादायी क्षण तब आया जब प्राचार्य श्रीमती मंजू यादव ने सभी वयोवृद्ध एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सम्मानित शिक्षकों में जे.एस. ठाकुर, ज्ञान सिंह यादव, एम.एम. पटेल,जे.के. दुबे,सुरेश अहिरवार सहित अनेक वरिष्ठ शिक्षक शामिल रहे। *उत्कृष्ट परिणाम देने वाले प्राचार्य और शिक्षकों को मिला सम्मान* बीना विकासखंड के अंतर्गत बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक परिणाम देने वाले हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों और शिक्षकों का गुरु पूजन कर प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान चिन्ह प्रदान किए गए। सम्मानित शिक्षकों में संकुल प्राचार्य क्रमांक-1 श्रीमती सुनीता अहिरवार, आर.के. जाटव,संजय ताम्रकार, विवेक पाठक सहित अनेक उत्कृष्ट शिक्षक एवं प्राचार्य शामिल रहे। *कुशल संचालन और आभार के साथ हुआ समापन* कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन श्रीमती शुभ्रा शुक्ला,सौरभ सिंह एवं श्रीमती आराधना शर्मा ने संयुक्त रूप से किया, जबकि पुरस्कार वितरण का संचालन श्रीमती ज्योति पाराशर ने किया। समारोह में पंचम सिंह राय, अभिषेक कुशवाहा, रमाकांत अहिरवार, दीपेश मिश्र, राकेश पुरोहित सहित विकासखंड के अनेक शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के अंत में प्राचार्य श्रीमती मंजू यादव ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि गुरुजनों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को आत्मसात करने का प्रेरणादायी अवसर है। गुरुजनों के सम्मान और संस्कारों के संदेश के साथ कार्यक्रम का गरिमामय समापन हुआ।
जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले शासकीय सांदीपनि विद्यालय बीना में विकासखंड स्तरीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य समापन लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले शासकीय सांदीपनि विद्यालय बीना में विकासखंड स्तरीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य समापन 15 दिवसीय गुरु पूर्णिमा पखवाड़े का गरिमामय समापन, सेवानिवृत्त शिक्षकों, उत्कृष्ट प्राचार्यों, शिक्षकों और मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान राजेश बबेले बीना। शासकीय सांदीपनि विद्यालय, बीना में 15 जुलाई से संचालित 15 दिवसीय 'गुरु पूर्णिमा पखवाड़े' का समापन बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विकासखंड स्तरीय भव्य समारोह के साथ हुआ। भारतीय ज्ञान परंपरा और गुरु-शिष्य संस्कृति को समर्पित इस आयोजन में सेवानिवृत्त शिक्षकों, बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले प्राचार्यों एवं शिक्षकों तथा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कर गुरु परंपरा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। पूरे समारोह में भारतीय संस्कृति, शिक्षा और संस्कारों का अनुपम संगम देखने को मिला। *दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुआ शुभारंभ* कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। संगीत शिक्षक वरुण व्यास ने मधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर
वातावरण को भक्तिमय बना दिया, वहीं विद्यालय की छात्राओं ने मनोहारी सरस्वती वंदना नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके बाद विद्यालय की शिक्षिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा सभी अतिथियों एवं गुरुजनों का रोली-तिलक, पुष्पमाला और आत्मीय अभिनंदन के साथ स्वागत किया। *गुरु ही जीवन का सच्चा मार्गदर्शक : बृजमोहन शास्त्री* मुख्य अतिथि बृजमोहन शास्त्री ने संस्कृत के प्राचीन श्लोकों का सस्वर वाचन करते हुए भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा की गौरवशाली विरासत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु केवल ज्ञान का स्रोत नहीं, बल्कि जीवन के प्रत्येक मोड़ पर सही मार्ग दिखाने वाले प्रकाश स्तंभ हैं। *चरित्र निर्माण का सबसे बड़ा शिल्पकार है गुरु : नीतेश दुबे* विकासखंड शिक्षा अधिकारी नीतेश दुबे ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि छात्र जीवन में गुरु केवल शिक्षा देने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का सबसे बड़ा शिल्पकार होता है। उन्होंने कहा कि गुरु का मार्गदर्शन ही विद्यार्थी को जीवन में सफलता, संस्कार और श्रेष्ठ नागरिक बनने की दिशा प्रदान करता है। *मेधावी विद्यार्थियों का हुआ विशेष सम्मान* विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती
मंजू यादव ने बोर्ड परीक्षा में मध्यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाली वैष्णवी रजक एवं हिमानी ठाकुर को सम्मानित किया। वहीं नीट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा निहारिका कुर्मी को विकासखंड शिक्षा अधिकारी नीतेश दुबे एवं प्राचार्य श्रीमती मंजू यादव ने विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके बाद नोडल अधिकारी ज्ञानी चौधरी एवं श्रीमती शुभ्रा शुक्ला ने 15 दिवसीय गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के दौरान आयोजित शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं जागरूकता गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम सरपंच बलराम बुंदेला ने विद्यार्थियों से गुरुजनों का सम्मान करने तथा उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। *सेवानिवृत्त शिक्षकों का शाल-श्रीफल से सम्मान* समारोह का सबसे भावुक और प्रेरणादायी क्षण तब आया जब प्राचार्य श्रीमती मंजू यादव ने सभी वयोवृद्ध एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सम्मानित शिक्षकों में जे.एस. ठाकुर, ज्ञान सिंह यादव, एम.एम. पटेल,जे.के. दुबे,सुरेश अहिरवार सहित अनेक वरिष्ठ शिक्षक शामिल रहे। *उत्कृष्ट परिणाम देने वाले प्राचार्य और शिक्षकों को मिला सम्मान* बीना विकासखंड के अंतर्गत बोर्ड परीक्षाओं में 90
प्रतिशत से अधिक परिणाम देने वाले हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों और शिक्षकों का गुरु पूजन कर प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान चिन्ह प्रदान किए गए। सम्मानित शिक्षकों में संकुल प्राचार्य क्रमांक-1 श्रीमती सुनीता अहिरवार, आर.के. जाटव,संजय ताम्रकार, विवेक पाठक सहित अनेक उत्कृष्ट शिक्षक एवं प्राचार्य शामिल रहे। *कुशल संचालन और आभार के साथ हुआ समापन* कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन श्रीमती शुभ्रा शुक्ला,सौरभ सिंह एवं श्रीमती आराधना शर्मा ने संयुक्त रूप से किया, जबकि पुरस्कार वितरण का संचालन श्रीमती ज्योति पाराशर ने किया। समारोह में पंचम सिंह राय, अभिषेक कुशवाहा, रमाकांत अहिरवार, दीपेश मिश्र, राकेश पुरोहित सहित विकासखंड के अनेक शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के अंत में प्राचार्य श्रीमती मंजू यादव ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि गुरुजनों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को आत्मसात करने का प्रेरणादायी अवसर है। गुरुजनों के सम्मान और संस्कारों के संदेश के साथ कार्यक्रम का गरिमामय समापन हुआ।
- लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना नगर पालिका परिषद की बैठक में जमकर हंगामा, प्रतिमा से लेकर सफाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर गरमाई राजनीति डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर बनी सहमति, वाटर टैक्स बढ़ोतरी का प्रस्ताव खारिज, गीता भवन की मांग पर कांग्रेस-भाजपा पार्षदों में तीखी नोकझोंक करीब चार माह बाद आयोजित बीना नगर पालिका परिषद की साधारण सम्मेलन बैठक हंगामेदार रही। बैठक में 23 प्रस्तावों पर चर्चा होनी थी, लेकिन प्रतिमा स्थापना, सफाई व्यवस्था, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, शहर की बिजली व्यवस्था, जलकर (वाटर टैक्स) में बढ़ोतरी और गीता भवन निर्माण जैसे मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के पार्षद आमने-सामने आ गए। बैठक में मोतीचूर नदी के समीप स्थित पार्क में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्ताव पर लंबी बहस हुई। कांग्रेस पार्षदों ने इसका विरोध करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाने की मांग उठाई। नेता प्रतिपक्ष प्रशांत राय ने आरोप लगाया कि अपनी बात रखने के दौरान उनका माइक बंद कर दिया गया। काफी देर चली बहस के बाद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा लगाने पर सहमति बनी, जबकि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापना के लिए कलेक्टर को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में पार्षद प्रतिभा संजय सिंह ने शहर की खराब बिजली व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए नगर पालिका को घेरा। वहीं सफाई व्यवस्था को लेकर भी पार्षदों ने सीएमओ पर वार्डों का नियमित निरीक्षण नहीं करने का आरोप लगाया। भीम वार्ड की पार्षद ने कहा कि नालियों का पानी घरों में भर रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और सांप तक घरों में घुस रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने भी सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। बैठक में आवारा मवेशियों की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर पार्षद बी.डी. रजक और नगर पालिका उपाध्यक्ष रमाकांत बिलगैया ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उनका कहना था कि लगभग तीन माह पहले ₹10 लाख की लागत से बनाए गए स्पीड ब्रेकर कुछ ही दिनों में उखड़ गए। उन्होंने पिछले एक वर्ष के निर्माण कार्यों की जांच के लिए सात सदस्यीय समिति गठित करने की मांग की। इस पर सीएमओ राहुल कौरव ने शिकायतों की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में ₹15 करोड़ की लागत से प्रस्तावित ऑडिटोरियम के निर्माण स्थल पर सहमति नहीं बन सकी, जिसके लिए समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। गांधी चौराहे से महात्मा गांधी की प्रतिमा हटाने के प्रस्ताव का विरोध किया गया तथा प्रतिमा के आसपास से अतिक्रमण हटाने की मांग रखी गई। परिषद ने जलकर (वाटर टैक्स) बढ़ाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से खारिज कर दिया। वहीं ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते फिलहाल अंबेडकर तिराहे के सौंदर्यीकरण का कार्य स्थगित रखने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान पार्षद पवन गुलाटी ने शहर में गीता भवन के निर्माण की मांग उठाई। इस मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विवाद बढ़ने पर पवन गुलाटी बैठक छोड़कर बाहर चले गए। कुल मिलाकर नगर पालिका परिषद की बैठक में जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन हंगामे और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप ने बैठक को सुर्खियों में ला दिया। लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना नगर पालिका परिषद की बैठक में जमकर हंगामा, प्रतिमा से लेकर सफाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर गरमाई राजनीति डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर बनी सहमति, वाटर टैक्स बढ़ोतरी का प्रस्ताव खारिज, गीता भवन की मांग पर कांग्रेस-भाजपा पार्षदों में तीखी नोकझोंक करीब चार माह बाद आयोजित बीना नगर पालिका परिषद की साधारण सम्मेलन बैठक हंगामेदार रही। बैठक में 23 प्रस्तावों पर चर्चा होनी थी, लेकिन प्रतिमा स्थापना, सफाई व्यवस्था, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, शहर की बिजली व्यवस्था, जलकर (वाटर टैक्स) में बढ़ोतरी और गीता भवन निर्माण जैसे मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के पार्षद आमने-सामने आ गए। बैठक में मोतीचूर नदी के समीप स्थित पार्क में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्ताव पर लंबी बहस हुई। कांग्रेस पार्षदों ने इसका विरोध करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाने की मांग उठाई। नेता प्रतिपक्ष प्रशांत राय ने आरोप लगाया कि अपनी बात रखने के दौरान उनका माइक बंद कर दिया गया। काफी देर चली बहस के बाद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा लगाने पर सहमति बनी, जबकि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापना के लिए कलेक्टर को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में पार्षद प्रतिभा संजय सिंह ने शहर की खराब बिजली व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए नगर पालिका को घेरा। वहीं सफाई व्यवस्था को लेकर भी पार्षदों ने सीएमओ पर वार्डों का नियमित निरीक्षण नहीं करने का आरोप लगाया। भीम वार्ड की पार्षद ने कहा कि नालियों का पानी घरों में भर रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और सांप तक घरों में घुस रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने भी सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। बैठक में आवारा मवेशियों की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर पार्षद बी.डी. रजक और नगर पालिका उपाध्यक्ष रमाकांत बिलगैया ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उनका कहना था कि लगभग तीन माह पहले ₹10 लाख की लागत से बनाए गए स्पीड ब्रेकर कुछ ही दिनों में उखड़ गए। उन्होंने पिछले एक वर्ष के निर्माण कार्यों की जांच के लिए सात सदस्यीय समिति गठित करने की मांग की। इस पर सीएमओ राहुल कौरव ने शिकायतों की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में ₹15 करोड़ की लागत से प्रस्तावित ऑडिटोरियम के निर्माण स्थल पर सहमति नहीं बन सकी, जिसके लिए समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। गांधी चौराहे से महात्मा गांधी की प्रतिमा हटाने के प्रस्ताव का विरोध किया गया तथा प्रतिमा के आसपास से अतिक्रमण हटाने की मांग रखी गई। परिषद ने जलकर (वाटर टैक्स) बढ़ाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से खारिज कर दिया। वहीं ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते फिलहाल अंबेडकर तिराहे के सौंदर्यीकरण का कार्य स्थगित रखने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान पार्षद पवन गुलाटी ने शहर में गीता भवन के निर्माण की मांग उठाई। इस मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विवाद बढ़ने पर पवन गुलाटी बैठक छोड़कर बाहर चले गए। कुल मिलाकर नगर पालिका परिषद की बैठक में जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन हंगामे और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप ने बैठक को सुर्खियों में ला दिया।1
- bhopal bhopal to the office me kaam karti hu sir me le liya1
- जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले गुरु पूर्णिमा पर गूंजा गुरु महिमा का संदेश, शासकीय महाविद्यालय खिमलासा में हुआ गरिमामय आयोजन लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले गुरु पूर्णिमा पर गूंजा गुरु महिमा का संदेश, शासकीय महाविद्यालय खिमलासा में हुआ गरिमामय आयोजन विद्यार्थियों को गुरु के आदर्शों पर चलकर संस्कारवान एवं सफल जीवन जीने की दी प्रेरणा राजेश बबेले बीना।खिमलासा। शासकीय महाविद्यालय खिमलासा में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को गुरुजनों के प्रति सम्मान, भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। *गुरु के मार्गदर्शन से ही मिलता है सफलता का मार्ग : सत्येन्द्र आठिया* कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य सत्येन्द्र आठिया ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु ही व्यक्ति के जीवन को सही दिशा देकर उसे ज्ञान, संस्कार और सफलता के शिखर तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान बनाए रखने का आह्वान किया। *गुरु का स्मरण और उनके आदर्शों का पालन ही सच्ची श्रद्धांजलि, डॉ. वी.के. अग्निहोत्री* मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. वी.के. अग्निहोत्री ने गुरु पूर्णिमा के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने गुरु का सदैव स्मरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही जीवन सार्थक बनता है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, अनुशासन में रहने और श्रेष्ठ संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। *गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं* स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. एल.एन. दुबे ने कहा कि गुरु केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान नहीं देते, बल्कि जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता भी विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन के प्रेरणास्रोत गुरुओं को पहचानने और उनके आदर्शों का अनुसरण करने का आह्वान किया। *सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन* कार्यक्रम का प्रभावी संचालन डॉ. शुभी जैन ने किया। अंत में डॉ. किरण जैन ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी के सहयोग की सराहना की। *ये रहे उपस्थित* कार्यक्रम में डॉ. अशोक यादव, चंद्रभान साकेत, डॉ. रुपाली जैन, डॉ. वंदना मीणा, डॉ. शाहबाज सुन्नी, डॉ. रफी अहमद, पुष्पेंद्र अहिरवार, दिनेंद्र विक्रम, शुभम विश्वकर्मा सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।4
- मड़ावरा में हैरान करने वाला मामला: बाइक की किस्त न भर पाने पर युवक ने अपनी ही बाइक में लगाई आग मड़ावरा में हैरान करने वाला मामला: बाइक की किस्त न भर पाने पर युवक ने अपनी ही बाइक में लगाई आग ललितपुर। जनपद के मड़ावरा क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने बाइक की किस्त समय पर जमा न कर पाने के कारण कथित तौर पर अपनी ही मोटरसाइकिल में आग लगा दी। जानकारी के अनुसार, युवक पिछले करीब छह महीने से बाइक की किस्त जमा नहीं कर पाया था। इसी सिलसिले में फाइनेंस कंपनी का रिकवरी एजेंट उससे मिलने पहुंचा और बकाया राशि जमा करने के लिए कहा। युवक ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए कुछ और समय की मांग की। बताया जा रहा है कि रिकवरी एजेंट ने उसे लगभग 10 दिन की अतिरिक्त मोहलत भी दे दी थी। इसके बावजूद कुछ ही देर बाद युवक ने कथित तौर पर अपनी ही बाइक में आग लगा दी। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया और इसके पीछे उसकी वास्तविक मंशा क्या थी। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।2
- धू-धूकर आग में जली मोटरसाइकिल, ग्रामीणों में मचा हड़कंप बुधवार दोपहर तहसील मुख्यालय मड़ावरा पर सरेराह एक मोटरसाइकिल को आग के हवाले किये जाने से जनमानस में हड़कंप मच गया। मामला थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम रनगांव में रविदास मंदिर के सामने की है जब ग्राम साढ़ूमल निवासी एक युवक द्वारा तथाकथित फाइनेंस कलेक्शन कंपनी के कर्मचारी से परेशान होकर घटना को अंजाम दिया गया। बताया गया है बजाज कम्पनी की मोटरसाइकिल ग्राम कुरौरा निवासी एक युवक द्वारा ललितपुर स्थित एजेंसी से ऋण सुविधा पर खरीदी गई थी जिसे कुछ समय से ग्राम साढ़ूमल निवासी एक युवक के पास थी। बुधवार दोपहर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को पकड़ लिया जिसे वह किश्त बकाया होने के चलते अपने साथ ले जाने लगे जिससे आहत होकर युवक द्वारा मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया। सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों द्वारा स्थानीय पुलिस में शिकायती पत्र दिया गया लेकिन बाद में दोनों में सुलह हो गई। पुलिस द्वारा बताया गया है कि युवक को चेतावनी दिए जाने के साथ ही वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।1