logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जीतू पटवारी ने कहा 24 घंटे बिजली नहीं दिए

4 hrs ago
user_BBS News
BBS News
Tour operator जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

जीतू पटवारी ने कहा 24 घंटे बिजली नहीं दिए

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जबलपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एक मसाला फैक्ट्री पर छापा मारकर करीब 80 किलो गरम मसाला जब्त किया। शुरुआती जांच में मसाले में राजगीरा और सूजी की मिलावट की आशंका जताई गई है। नमूनों को जांच के लिए भोपाल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित कारोबारी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    जबलपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एक मसाला फैक्ट्री पर छापा मारकर करीब 80 किलो गरम मसाला जब्त किया। शुरुआती जांच में मसाले में राजगीरा और सूजी की मिलावट की आशंका जताई गई है। नमूनों को जांच के लिए भोपाल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित कारोबारी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Hussain khan
    Hussain khan
    News Anchor जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    23 min ago
  • अमरपाटन के बेला गांव में सबकी बिजली काटी जा रही है सूत्र
    1
    अमरपाटन के बेला गांव में सबकी बिजली काटी जा रही है सूत्र
    user_BBS News
    BBS News
    Tour operator जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • चैत्र नवरात्रि मेले में 20 मेडिकल टीमें तैनात:श्रद्धालुओं के लिए 3 शिफ्टों में 2 एंबुलेंस उपलब्ध
    1
    चैत्र नवरात्रि मेले में 20 मेडिकल टीमें तैनात:श्रद्धालुओं के लिए 3 शिफ्टों में 2 एंबुलेंस उपलब्ध
    user_Bbmm time news
    Bbmm time news
    जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जबलपुर जिला अदालत परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब सीजेएम कोर्ट नंबर-2 के पास तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाके के बाद कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही ओमती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ। --- 📍 कैसे हुआ धमाका ▪ शाम करीब 5 से 5:15 बजे के बीच कोर्ट का अंतिम काम चल रहा था ▪ इसी दौरान कोर्ट नंबर-2 के बाहर तेज धमाका हुआ ▪ धमाके की आवाज सुनते ही वकील और लोग बाहर निकलने लगे --- ⚠ मौके से मिले बम के अवशेष पुलिस को मौके से बम के अवशेष और माचिस बरामद हुई है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि धमाका पाइप बम से किया गया हो सकता है। --- 🚨 सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल जिला अधिवक्ता संघ ने इस घटना को अदालत की सुरक्षा में बड़ी चूक बताया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब कोर्ट परिसर में हर गेट पर पुलिस तैनात रहती है तो फिर कोई व्यक्ति बम लेकर अंदर कैसे पहुंच गया। --- 🎥 सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस ओमती थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल के मुताबिक पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हर एंगल से जांच की जा रही है। --- 📍 स्थान: जिला अदालत परिसर, जबलपुर (मध्यप्रदेश) 🎤 रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ --- 👉 Follow करें @sachtakpatrikanews @deepak_vishwakarma_89 --- 👇 आपकी क्या राय है? क्या कोर्ट परिसर जैसी संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त होनी चाहिए? Comment में जरूर बताएं।
    1
    जबलपुर जिला अदालत परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब सीजेएम कोर्ट नंबर-2 के पास तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाके के बाद कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही ओमती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ।
---
📍 कैसे हुआ धमाका
▪ शाम करीब 5 से 5:15 बजे के बीच कोर्ट का अंतिम काम चल रहा था
▪ इसी दौरान कोर्ट नंबर-2 के बाहर तेज धमाका हुआ
▪ धमाके की आवाज सुनते ही वकील और लोग बाहर निकलने लगे
---
⚠ मौके से मिले बम के अवशेष
पुलिस को मौके से बम के अवशेष और माचिस बरामद हुई है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि धमाका पाइप बम से किया गया हो सकता है।
---
🚨 सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
जिला अधिवक्ता संघ ने इस घटना को अदालत की सुरक्षा में बड़ी चूक बताया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब कोर्ट परिसर में हर गेट पर पुलिस तैनात रहती है तो फिर कोई व्यक्ति बम लेकर अंदर कैसे पहुंच गया।
---
🎥 सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
ओमती थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल के मुताबिक पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हर एंगल से जांच की जा रही है।
---
📍 स्थान: जिला अदालत परिसर, जबलपुर (मध्यप्रदेश)
🎤 रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा
📰 सच तक पत्रिका न्यूज़
---
👉 Follow करें
@sachtakpatrikanews
@deepak_vishwakarma_89
---
👇 आपकी क्या राय है?
क्या कोर्ट परिसर जैसी संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त होनी चाहिए?
Comment में जरूर बताएं।
    user_Deepak Vishwakarma
    Deepak Vishwakarma
    Journalist जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • घंसौर में मौसम ने ली करवट तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश घंसौर 20 मार्च 2026 घंसौर मुख्यालय में आज सुबह से ही मौसम ने अचानक करवट ले लीतेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे जहां एक ओर लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली वहीं दूसरी ओर किसानों की चिंता बढ़ गई है लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण गेहूं और चना की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है खेतों में खड़ी फसलें गिरने लगी हैं जिससे उत्पादन पर असर पड़ सकता है इसके अलावा आम की फसल पर भी प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिल रहा है, जिससे बागवानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है
    1
    घंसौर में मौसम ने ली करवट तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश
घंसौर 20 मार्च 2026
घंसौर मुख्यालय में आज सुबह से ही मौसम ने अचानक करवट ले लीतेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे जहां एक ओर लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली वहीं दूसरी ओर किसानों की चिंता बढ़ गई है
लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण गेहूं और चना की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है खेतों में खड़ी फसलें गिरने लगी हैं जिससे उत्पादन पर असर पड़ सकता है इसके अलावा आम की फसल पर भी प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिल रहा है, जिससे बागवानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है
    user_Umesh Srivastava
    Umesh Srivastava
    घनसौर, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • गोटेगांव के संकट मोचन हनुमान मंदिर समिति ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर बाइक रैली फुहारा से लेकर राम मंदिर तक निकाली जिसमें जन एकता समिति के सदस्यों बड़ी संख्या में शामिल हुए ।
    1
    गोटेगांव के संकट मोचन हनुमान मंदिर समिति ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर बाइक रैली फुहारा से लेकर राम मंदिर तक निकाली जिसमें जन एकता समिति के सदस्यों बड़ी संख्या में शामिल हुए ।
    user_DEEPAK SAHU
    DEEPAK SAHU
    रिपोर्टर गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • खबर का असर: एक करोड़ के खेल मैदान में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने ठेकेदार को दी अंतिम चेतावनी सिंंग्रामपुर/// अखवारों में प्रकाशित खबरों का “एक करोड़ के खेल मैदान में तलैया खबर का असर अब प्रशासनिक कार्रवाई के रूप में सामने आया है। खबर सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और सिंग्रामपुर में आरईएस विभाग द्वारा करीब एक करोड़ की लागत से निर्माणाधीन रानी दुर्गावती खेल मैदान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसडीएम तेंदूखेड़ा छोटी गिरी गोस्वामी स्वयं मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जो तस्वीर सामने आई, उसने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। मैदान में मानकों के विपरीत पीली मिट्टी और पत्थर डाले गए थे, वहीं कई हिस्सों में कार्य अधूरा और लापरवाहीपूर्ण पाया गया। हालात को देखते हुए एसडीएम ने मौके से ही ठेकेदार को फोन लगाकर कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, अन्यथा भुगतान रोककर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पंचनामा तैयार कर आवश्यक कार्रवाई की गई और संबंधित अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीओ शिवाजी सिंह को विशेष रूप से निगरानी बढ़ाने और कार्य को मानक अनुसार कराने की हिदायत दी गई। ग्रामीणों द्वारा पहले ही आरोप लगाए गए थे कि मैदान में तलैया की अमानक मिट्टी डाली गई है और जांच से पहले ही रातों-रात मिट्टी फैलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई। इस पूरे मामले को लेकर गांव में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। निरीक्षण के दौरान कमजोर गेट निर्माण, मैदान में फैले पत्थर और अधूरे कार्य ने भविष्य में संभावित हादसों की आशंका भी बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने हायर सेकेंडरी स्कूल के टूटे टैंक की समस्या भी अधिकारियों के सामने रखी, जिस पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। एसडीएम छोटे गिरी गोस्वामी ने बताया कि अखबारों में प्रकाशित खबरों के माध्यम से मामला संज्ञान में आया था। मौके पर निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं पाई गई हैं और निर्माण एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण सामग्री के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो भुगतान रोकने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया जाएगा। प्रशासन ने दो टूक कहा है कि जब तक निर्माण एजेंसी तय मानकों के अनुसार कार्य पूर्ण नहीं करती, तब तक ग्राम पंचायत खेल मैदान को हैंडओवर नहीं लेगी। गौरतलब है कि जबेरा क्षेत्र के अन्य निर्माण कार्यों में भी पूर्व में इसी ठेकेदार पर गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ चुके हैं, जहां बाउंड्री वॉल में दरारें और शौचालय की दीवारें झुकने जैसी शिकायतें सामने आई थीं। ग्रामीणों का आरोप है कि सुधार कार्य कराने के बजाय रंग-रोगन कर खामियों को छिपाने की कोशिश की गई। निरीक्षण के दौरान एसडीएम छोटे गिरी गोस्वामी, एसडीओ शिवाजी सिंह, सरपंच प्रतिनिधि अजय सोनकर, सचिव राकेश सिंह सहित गोलू साहू, अजय राय और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासन की सख्ती के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि खेल मैदान का निर्माण कार्य तय मानकों के अनुसार और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा
    1
    खबर का असर: एक करोड़ के खेल मैदान में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने ठेकेदार को दी अंतिम चेतावनी 
सिंंग्रामपुर///
अखवारों में प्रकाशित खबरों का “एक करोड़ के खेल मैदान में तलैया खबर का असर अब प्रशासनिक कार्रवाई के रूप में सामने आया है। खबर सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और सिंग्रामपुर में आरईएस विभाग द्वारा करीब एक करोड़ की लागत से निर्माणाधीन रानी दुर्गावती खेल मैदान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसडीएम तेंदूखेड़ा छोटी गिरी गोस्वामी स्वयं मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जो तस्वीर सामने आई, उसने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। मैदान में मानकों के विपरीत पीली मिट्टी और पत्थर डाले गए थे, वहीं कई हिस्सों में कार्य अधूरा और लापरवाहीपूर्ण पाया गया। हालात को देखते हुए एसडीएम ने मौके से ही ठेकेदार को फोन लगाकर कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, अन्यथा भुगतान रोककर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर पंचनामा तैयार कर आवश्यक कार्रवाई की गई और संबंधित अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीओ शिवाजी सिंह को विशेष रूप से निगरानी बढ़ाने और कार्य को मानक अनुसार कराने की हिदायत दी गई।
ग्रामीणों द्वारा पहले ही आरोप लगाए गए थे कि मैदान में तलैया की अमानक मिट्टी डाली गई है और जांच से पहले ही रातों-रात मिट्टी फैलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई। इस पूरे मामले को लेकर गांव में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
निरीक्षण के दौरान कमजोर गेट निर्माण, मैदान में फैले पत्थर और अधूरे कार्य ने भविष्य में संभावित हादसों की आशंका भी बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने हायर सेकेंडरी स्कूल के टूटे टैंक की समस्या भी अधिकारियों के सामने रखी, जिस पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।
एसडीएम छोटे गिरी गोस्वामी ने बताया कि अखबारों में प्रकाशित खबरों के माध्यम से मामला संज्ञान में आया था। मौके पर निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं पाई गई हैं और निर्माण एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण सामग्री के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो भुगतान रोकने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया जाएगा।
प्रशासन ने दो टूक कहा है कि जब तक निर्माण एजेंसी तय मानकों के अनुसार कार्य पूर्ण नहीं करती, तब तक ग्राम पंचायत खेल मैदान को हैंडओवर नहीं लेगी।
गौरतलब है कि जबेरा क्षेत्र के अन्य निर्माण कार्यों में भी पूर्व में इसी ठेकेदार पर गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ चुके हैं, जहां बाउंड्री वॉल में दरारें और शौचालय की दीवारें झुकने जैसी शिकायतें सामने आई थीं। ग्रामीणों का आरोप है कि सुधार कार्य कराने के बजाय रंग-रोगन कर खामियों को छिपाने की कोशिश की गई।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम छोटे गिरी गोस्वामी, एसडीओ शिवाजी सिंह, सरपंच प्रतिनिधि अजय सोनकर, सचिव राकेश सिंह सहित गोलू साहू, अजय राय और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासन की सख्ती के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि खेल मैदान का निर्माण कार्य तय मानकों के अनुसार और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा
    user_वन्दे भारत न्यूज़ रिपोर्टर
    वन्दे भारत न्यूज़ रिपोर्टर
    जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जीतू पटवारी ने कहा 24 घंटे बिजली नहीं दिए
    1
    जीतू पटवारी ने कहा 24 घंटे बिजली नहीं दिए
    user_BBS News
    BBS News
    Tour operator जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.