झांसी से लखनऊ के लिए एसी बस सेवा शुरू, झांसी बस स्टैंड से विधायक रवि शर्मा ने रोडवेज की एसी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर एसी बस सेवा की शुरुआत की है। इस सेवा के शुरू होने से बुंदेलखंड के झांसी से लखनऊ के बीच यात्रियों का सफर अब पहले से अधिक आरामदायक, सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की यह एसी बस झांसी बस स्टैंड से 6:30 बजे सुबह और शाम को लखनऊ के लिए रवाना होगी। दोनों बसें तय समय पर संचालित की जाएंगी, ताकि यात्रियों को नियमित और भरोसेमंद सेवा मिल सके। वी/ओ.1 झांसी से लखनऊ के बीच चलने वाली ये नई बसों में 44 यात्रियों के बैठने की सुविधा है। प्रत्येक सीट पर अलग से एसी वेंट लगाया गया है, जिसे यात्री अपनी जरूरत और सुविधा के अनुसार एडजस्ट कर सकता हैं। इससे लंबे सफर में यात्रियों को कोई असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही बस में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान देते हुए सभी सीटों पर पैनिक बटन लगाए गए हैं। ये सभी बटन सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल सिस्टम से जुड़े हुए हैं। किसी भी आपात स्थिति में यात्री बटन दबाकर तुरंत सूचना दे सकते हैं, जिससे संबंधित अधिकारियों को तुरंत अलर्ट मिल जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की सकेगी। बस में चार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे ड्राइवर के साथ-साथ रोडवेज के कंट्रोल रूम से भी जुड़े रहेंगे। इससे बस के अंदर होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी और किसी भी अप्रिय घटना के साक्ष्य उपलब्ध रहेंगे।
झांसी से लखनऊ के लिए एसी बस सेवा शुरू, झांसी बस स्टैंड से विधायक रवि शर्मा ने रोडवेज की एसी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर एसी बस सेवा की शुरुआत की है। इस सेवा के शुरू होने से बुंदेलखंड के झांसी से लखनऊ के बीच यात्रियों का सफर अब पहले से अधिक आरामदायक, सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की यह एसी बस झांसी बस स्टैंड से 6:30 बजे सुबह और शाम को लखनऊ के लिए रवाना होगी। दोनों बसें तय समय पर संचालित की जाएंगी, ताकि यात्रियों को नियमित और भरोसेमंद सेवा मिल सके। वी/ओ.1 झांसी से लखनऊ के बीच चलने वाली ये नई बसों में 44 यात्रियों के बैठने की सुविधा है। प्रत्येक सीट पर अलग से एसी वेंट लगाया गया है, जिसे यात्री अपनी जरूरत और सुविधा के अनुसार एडजस्ट कर सकता हैं। इससे लंबे सफर में यात्रियों को कोई असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही बस में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान देते हुए सभी सीटों पर पैनिक बटन लगाए गए हैं। ये सभी बटन सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल सिस्टम से जुड़े हुए हैं। किसी भी आपात स्थिति में यात्री बटन दबाकर तुरंत सूचना दे सकते हैं, जिससे संबंधित अधिकारियों को तुरंत अलर्ट मिल जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की सकेगी। बस में चार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे ड्राइवर के साथ-साथ रोडवेज के कंट्रोल रूम से भी जुड़े रहेंगे। इससे बस के अंदर होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी और किसी भी अप्रिय घटना के साक्ष्य उपलब्ध रहेंगे।
- झांसी बस स्टैंड से विधायक रवि शर्मा ने रोडवेज की एसी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर एसी बस सेवा की शुरुआत की है। इस सेवा के शुरू होने से बुंदेलखंड के झांसी से लखनऊ के बीच यात्रियों का सफर अब पहले से अधिक आरामदायक, सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की यह एसी बस झांसी बस स्टैंड से 6:30 बजे सुबह और शाम को लखनऊ के लिए रवाना होगी। दोनों बसें तय समय पर संचालित की जाएंगी, ताकि यात्रियों को नियमित और भरोसेमंद सेवा मिल सके। वी/ओ.1 झांसी से लखनऊ के बीच चलने वाली ये नई बसों में 44 यात्रियों के बैठने की सुविधा है। प्रत्येक सीट पर अलग से एसी वेंट लगाया गया है, जिसे यात्री अपनी जरूरत और सुविधा के अनुसार एडजस्ट कर सकता हैं। इससे लंबे सफर में यात्रियों को कोई असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही बस में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान देते हुए सभी सीटों पर पैनिक बटन लगाए गए हैं। ये सभी बटन सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल सिस्टम से जुड़े हुए हैं। किसी भी आपात स्थिति में यात्री बटन दबाकर तुरंत सूचना दे सकते हैं, जिससे संबंधित अधिकारियों को तुरंत अलर्ट मिल जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की सकेगी। बस में चार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे ड्राइवर के साथ-साथ रोडवेज के कंट्रोल रूम से भी जुड़े रहेंगे। इससे बस के अंदर होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी और किसी भी अप्रिय घटना के साक्ष्य उपलब्ध रहेंगे।1
- Post by S News1
- टीकमगढ़ जिले के खरगापुर क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई थी, जिसमें युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। मृतक की शिनाख्त गौरी शंकर रैकवार के रूप में हुई है। परिजनों ने सोमवार को बताया कि गौरी शंकर अपने घर की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। परिजनों द्वारा उसे तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। लेकिन चोटें अधिक गहरी होने के कारण उपचार के दौरान उसकी रविवार देर रात मृत्यु हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।।1
- बबीना-झांसी (उत्तर प्रदेश)। बुंदेलखंड के इतिहास में पहली बार 22 फरवरी 2026 को झांसी जनपद के बबीना कस्बे में अंतर्राष्ट्रीय विराट दंगल का भव्य आयोजन हुआ। पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव उर्फ वीरू भैया द्वारा आयोजित इस ऐतिहासिक दंगल ने क्षेत्र को राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिला दी।1
- झाँसी। बाल्मीकि समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित आठवें सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन में सामाजिक समरसता, सादगी और संस्कारों का अनुपम संगम देखने को मिला। समारोह में 12 नवदंपतियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य सात फेरे लेकर अपने दांपत्य जीवन की नई यात्रा प्रारंभ की। दूल्हों की बारात नगर निगम परिसर से प्रारंभ होकर एलाइट चौराहा और जीवन शाह तिराहा होते हुए महाराजा गंगाधर राव कलामंच (मुक्ताकाशी मंच), किला रोड, झाँसी पहुँची, जहाँ विवाह की समस्त रस्में विधि-विधान से संपन्न कराई गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने हरी झंडी दिखाकर समारोह का शुभारंभ किया तथा नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर सदर विधायक रवि शर्मा एवं संतराम पेंटर की गरिमामयी उपस्थिति रही। अपने संबोधन में डॉ. सरावगी ने कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का सामाजिक अनुबंध नहीं, बल्कि दो आत्माओं, दो परिवारों और दो संस्कृतियों का पवित्र मिलन है। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में विवाह एक संस्कार है, जो जीवन में मर्यादा, जिम्मेदारी और समर्पण का बोध कराता है। उन्होंने सामूहिक विवाह सम्मेलन को सादगी, समानता और सामाजिक सहयोग का प्रेरक उदाहरण बताते हुए कहा कि यह आयोजन समाज की एकजुटता और संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने नवदंपतियों को आपसी विश्वास, संवाद, त्याग और सम्मान के साथ जीवनयापन करने की प्रेरणा दी तथा आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए संबल सिद्ध होते हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की आधारशिला रखते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य संस्थापक रमेशचंद्र महर्षि, कार्यक्रम अध्यक्ष सरमन महांत, मुख्य संयोजक अनिल वाल्मीकि, कोषाध्यक्ष शेखर नलवंशी, महामंत्री अमित नखारे सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। समारोह के अंत में नवदंपतियों को आशीर्वाद एवं उपहार प्रदान किए गए। संपूर्ण वातावरण उल्लास, संस्कार और सामाजिक सौहार्द की भावना से ओतप्रोत रहा।1
- बाल्मीकि समाज सेवा समिति, झांसी द्वारा आयोजित आठवें सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन में सामाजिक समरसता, सादगी और संस्कारों का अनुपम संगम देखने को मिला, जहाँ 12 नव दंपतियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य सात फेरे लेकर अपने दांपत्य जीवन की नई यात्रा प्रारंभ की। दूल्हों की बारात नगर निगम से प्रारंभ होकर एलाइट चौराहा और जीवन शाह तिराहा होते हुए महाराजा गंगाधर राव कलामंच (मुक्ताकाशी मंच), किला रोड, झांसी पहुँची, जहाँ विवाह की सभी रस्में विधि-विधान से संपन्न हुईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने हरी झंडी दिखाकर समारोह का शुभारंभ किया तथा नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। समारोह में सदर विधायक रवि शर्मा एवं संतराम पेंटर की गरिमामयी उपस्थिति रही। अपने संबोधन में डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का सामाजिक अनुबंध नहीं, बल्कि दो आत्माओं, दो परिवारों और दो संस्कृतियों का पवित्र मिलन है। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में विवाह एक संस्कार है, जो जीवन को मर्यादा, जिम्मेदारी और समर्पण का बोध कराता है। “आज जब समाज में आडंबर और अनावश्यक खर्च की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है, ऐसे समय में सामूहिक विवाह सम्मेलन सादगी, समानता और सामाजिक सहयोग का प्रेरक संदेश देता है। यह आयोजन केवल 12 जोड़ों का विवाह नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता और संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने नवदंपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि दांपत्य जीवन की वास्तविक सुंदरता आपसी विश्वास, संवाद, त्याग और सम्मान में निहित होती है। “जीवन में सुख-दुख, उतार-चढ़ाव आते रहेंगे, किंतु यदि साथ में धैर्य और विश्वास हो तो हर चुनौती अवसर में परिवर्तित हो जाती है। आप दोनों एक-दूसरे के पूरक बनकर परिवार और समाज के लिए आदर्श स्थापित करें। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन की आधारशिला रखते हैं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए संबल का कार्य करते हैं। “जब समाज स्वयं आगे बढ़कर अपने कंधों पर जिम्मेदारी उठाता है, तब वह केवल परंपरा का निर्वहन नहीं करता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए नई दिशा और नई सोच भी प्रदान करता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य संस्थापक रमेशचंद्र महर्षि, कार्यक्रम अध्यक्ष सरमन महांत, मुख्य संयोजक अनिल वाल्मीकि, कोषाध्यक्ष शेखर नलवंशी, महामंत्री अमित नखारे, संरक्षक गुरु प्रसाद धारू व कल्लू भारती, वरिष्ठ (उपाध्यक्ष) महाराज सिंह, इंद्रजीत (बादशाह), विमल मेहरौलिया, उपाध्यक्ष राहुल चंडारिया, अरुण भारती, वीरू, दीपक चावरे, सह उपाध्यक्ष हीख सिंह व सिकन्दर चंडारिया, महासचिव अरविन्द हंसारी, सचिन कुमार कागरे, सागर नखारे महंत, सह कोषाध्यक्ष शशी कांत सिगोते, आय-व्यय प्रभारी नरेंद्र चोटेले (बबीना), प्रभारी बरुआसागर विशाल पारोचे, सचिव सुशील महर्षि व संदीप नाहर, मंत्री शिव कुमार महर्षि, संगठन मंत्री विशाल सिहोते, आदित्य कांजेरिया व निहाल पवार, मीडिया प्रभारी दयाशंकर खजांची, सौरभ चंडारिया व रंजीत कंजोसिया, विशेष सलाहकार एन.पी.के. श्रीवास्तव, प्रचार मंत्री गौरव चंडारिया, आकाश चंडारिया, रोहित पेहाल व देव चौहान, प्रभारी ओरछा राजू बग्गन, प्रभारी मऊरानीपुर सोम कुमार, प्रभारी निवाड़ी साधू राम भारती, प्रभारी ललितपुर राजीव काजेरिया, दीपक नाहर, प्रेम डांगौर, संजय धावरी, प्रभारी शिवपुरी राजेश गैंचर, प्रभारी टीकमगढ़ मिथुन मेवाती, प्रभारी नौगांव मिथुन चंद्रिया व रंजीत चांधारिया, सदस्य निवाड़ी कपिल करोसिया व विशाल महरौलिया तथा सदस्य बरुआसागर विजय करोसिया सहित समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। आयोजन के अंत में नव दंपतियों को आशीर्वाद एवं उपहार प्रदान किए गए और पूरा वातावरण उल्लास, संस्कार और सामाजिक सौहार्द की भावना से ओतप्रोत रहा।1
- खाटू श्याम मेला का भव्य दृश्य1
- झांसी पुलिस ने शेर के मुख्य चौराहे इलाइट चौराहे पर अवध फूड के बाहर जब्त की गाड़ियां1
- स्वच्छता के जनक और सामाजिक क्रांति के अग्रदूत राष्ट्र संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती महानगर में सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर रजक समाज द्वारा पठौरिया स्थित धर्मशाला से एक विशाल वाहन रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक रवि शर्मा और रजक समाज के अध्यक्ष राकेश श्रीवास ने हरी झंडी दिखाकर किया। सदर विधायक रवि शर्मा समाज को धर्मशाला की ऊपरी मंजिल के निर्माण का आश्वासन दिया। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रिसाला चुंगी स्थित संत गाडगे की प्रतिमा पर पहुँची, जहाँ विधायक, शहर कांग्रेस अध्यक्ष और समाज के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित की।।1