Shuru
Apke Nagar Ki App…
विधानसभा पटवारी में कलम बंद की हड़ताल,,, पटवारी को कहना है कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी तब तक हम हड़ताल पर रहेंगे,, विधानसभा पटवारी में कलम बंद की हड़ताल,,, पटवारी को कहना है कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी तब तक हम हड़ताल पर रहेंगे,, पटवारी संघ ने कहा हमारे विभिन्न मांगों को लेकर हम लोग हड़ताल पर रहेंगे
Aakash Mandrah
विधानसभा पटवारी में कलम बंद की हड़ताल,,, पटवारी को कहना है कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी तब तक हम हड़ताल पर रहेंगे,, विधानसभा पटवारी में कलम बंद की हड़ताल,,, पटवारी को कहना है कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी तब तक हम हड़ताल पर रहेंगे,, पटवारी संघ ने कहा हमारे विभिन्न मांगों को लेकर हम लोग हड़ताल पर रहेंगे
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- विधानसभा पटवारी में कलम बंद की हड़ताल,,, पटवारी को कहना है कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी तब तक हम हड़ताल पर रहेंगे,, विधानसभा पटवारी में कलम बंद की हड़ताल,,, पटवारी को कहना है कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी तब तक हम हड़ताल पर रहेंगे,, पटवारी संघ ने कहा हमारे विभिन्न मांगों को लेकर हम लोग हड़ताल पर रहेंगे1
- दतिया में फिर गरजा कांग्रेस का पंजा: उप-चुनाव में घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को दी शिकस्त* *दतिया में फिर गरजा कांग्रेस का पंजा: उप-चुनाव में घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को दी शिकस्त* खबरों की रौशनी व मिराज भारत दैनिक अख़बार * *ब्लॉक ब्यूरो चीफ नोमान खान कादरी की रिपोर्ट* *दतिया* | मध्य प्रदेश की हाई-प्रोफाइल दतिया विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनाव के नतीजों की तस्वीर साफ हो चुकी है। कड़े मुकाबले के बाद *कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को लगभग 6,000 से अधिक मतों से पराजित कर दतिया सीट पर अपनी पार्टी का दबदबा* कायम रखा है। चुनावी नतीजों पर एक नज़र विजेता: घनश्याम सिंह (कांग्रेस) निकटतम प्रतिद्वंद्वी: आशुतोष तिवारी (भाजपा) जीत का अंतर: ~6,000 मत क्यों हुआ था यह उप-चुनाव? यह उप-चुनाव दतिया सीट से 2023 के विधानसभा चुनाव में विजयी रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने के चलते आवश्यक हुआ था। 2023 के चुनाव में राजेंद्र भारती ने भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को 7,742 वोटों से हराकर बड़ा उलटफेर किया था। राजनीतिक समीकरण और विश्लेषण कांग्रेस का गढ़ बरकरार: राजेंद्र भारती के बाद घनश्याम सिंह की यह जीत दर्शाती है कि दतिया क्षेत्र में कांग्रेस का जनाधार मजबूत बना हुआ है। भाजपा को झटका: भाजपा ने पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के प्रभाव वाले इस क्षेत्र को दोबारा अपने पाले में लाने के लिए पूरा जोर लगाया था, लेकिन आशुतोष तिवारी इस गढ़ में सेंध लगाने में नाकाम रहे। **यह जीत दतिया की जनता के अटूट विश्वास और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लगन का परिणाम है। हम दतिया के विकास और जनता के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती से लड़ेंगे।" — घनश्याम सिंह (नवनिर्वाचित विधायक)** *ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष छिंदी समेत उइके ने कहा मध्यप्रदेश दतिया की जनता का आभार व्यक्त कर नव निर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह को बधाई देते हुए कहा मध्य प्रदेश में अभी तो ये आगाज आने वाले 2028 के चुनावों में सारी जनता अंजाम भी दिखाएगी*2
- मध्य प्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर जिले के पटवारी कलम बंद हड़ताल पर प्रदेश पटवारी संघ ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों के निराकरण नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन के अंतिम चरण का ऐलान कर दिया है। 3 अगस्त से प्रदेशभर के पटवारी तहसील कार्यालयों में बस्ते और अभिलेख जमा कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है मध्यप्रदेश पटवारी संघ भोपाल द्वारा जारी पत्र के अनुसार प्रदेश की पांच सूत्रीय मांगों का समाधान नहीं होने पर यह फैसला लिया गया है। संघ ने सभी तहसील और जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि 3 अगस्त से सभी पटवारी अपने-अपने तहसीलदार को बस्ते और अभिलेख जमा कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएं। साथ ही जिला अध्यक्षों से हड़ताल के सफल क्रियान्वयन की जानकारी प्रदेश नेतृत्व को उपलब्ध कराने को कहा गया है।3
- सावन के पहले सोमवार को शिवमंदिरों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ सावन के पहले सोमवार को शिव मन्दिरो में शिवलिंग के दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़1
- नर्मदा तट से निकली विशाल कांवड़ यात्रा, गांधी वार्ड शिव मंदिर में होगा जलाभिषेक नर्मदा तट से निकली विशाल कांवड़ यात्रा, गांधी वार्ड शिव मंदिर में होगा जलाभिषेक 03/8/2026 छगन कुशवाहा पिपरिया। सावन माह में भगवान शिव की आराधना को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। विगत वर्षों की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी सोमवार, 3 अगस्त 2026 को विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार श्रद्धालु सुबह 6 बजे नर्मदा तट स्थित सिवनी पुल पर कांवड़ लेकर एकत्रित होंगे। यहां से विधि-विधान पूजन अर्चन के साथ यात्रा प्रारंभ होकर पिपरिया पहुंचेगी। यात्रा के समापन पर गांधी वार्ड स्थित शिव मंदिर में कांवड़ के पवित्र नर्मदा जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। आयोजकों ने नगर एवं आसपास के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के स्वागत और आवश्यक व्यवस्थाओं की भी तैयारियां की गई हैं। सावन के पावन अवसर पर निकलने वाली यह कांवड़ यात्रा नगर में श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह का वातावरण बनाया ।1
- काले सांप ने महिला को पांच बार डसा, झाड़ फूंक के बाद महिला पहुंची सरकारी अस्पताल 25 एंटी स्नेक वेनम से बची महिला की जान उपचार जारी1
- राजस्व विभाग में रिश्वतखोरी का बड़ा आरोप भूमि संबंधी कार्य के नाम पर पटवारी पर 50 हजार रुपये मांगने का आरोप,एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन दतालावादी की महिला ने लगाए गंभीर आरोप, ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ पहुंची एसडीएम कार्यालय निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग राजस्व विभाग में रिश्वतखोरी का बड़ा आरोप भूमि संबंधी कार्य के नाम पर पटवारी पर 50 हजार रुपये मांगने का आरोप,एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन दतालावादी की महिला ने लगाए गंभीर आरोप, ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ पहुंची एसडीएम कार्यालय निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग जुन्नारदेव----जुन्नारदेव तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत दतालावादी से राजस्व विभाग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां पदस्थ पटवारी सत्यभान कुशवाह पर भूमि संबंधी कार्य कराने के नाम पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया है। इस मामले को लेकर ग्राम पंचायत दतालावादी निवासी श्रीमती ललिता मरकाम ने ग्राम पंचायत सदस्यों एवं ग्रामीणों के साथ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय पहुंचकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी जमीन संबंधी कार्रवाई एवं राजस्व कार्य कराने के लिए संबंधित पटवारी ने 50 हजार रुपये की मांग की। उन्हें यह भरोसा दिलाया गया कि राशि देने के बाद उनका कार्य तत्काल कर दिया जाएगा, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद न तो कार्य पूरा किया गया और न ही उन्हें न्याय मिला। महिला ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया कि इस पूरे घटनाक्रम में उन्हें लगातार परेशान किया गया। महिला ने अपने आवेदन में कहा है कि यदि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तो वास्तविक तथ्य सामने आ जाएंगे। उनका आरोप है कि संबंधित पटवारी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध रूप से रिश्वत की मांग की, जिससे शासन की पारदर्शी व्यवस्था और राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न खड़े हो गए हैं। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग---- एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पटवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत विभागीय एवं वैधानिक कार्रवाई की जाए। साथ ही महिला के लंबित भूमि संबंधी कार्यों का भी नियमानुसार निराकरण कराया जाए। जनप्रतिनिधियों ने भी उठाई निष्पक्ष जांच की मांग--- इस मामले को लेकर जनपद पंचायत के सदस्यगण भी एसडीएम कार्यालय पहुंचे और उन्होंने भी प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यदि इस प्रकार के मामलों में समय रहते कार्रवाई नहीं होती है तो आम जनता का प्रशासन पर विश्वास कमजोर होगा। प्रशासन की जांच पर टिकी सबकी निगाहें---- एसडीएम कार्यालय ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच प्रक्रिया प्रारंभ करने का आश्वासन दिया है। अब प्रशासनिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि लगाए गए आरोप कितने सही हैं। यदि जांच में आरोप प्रमाणित होते हैं तो यह मामला राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई का आधार बन सकता है।1