ई-संबंधन पोर्टल पर सूचीबद्ध निजी विद्यालयों का सत्यापन शुरू, एमजेबी पब्लिक स्कूल सहित 12 विद्यालयों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण मेसकौर (नवादा):शिक्षा विभाग के निर्देश पर ई-संबंधन पोर्टल पर सूचीबद्ध मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के सत्यापन का अभियान मेसकौर प्रखंड में शुरू हो गया है। जिले के 475 निजी विद्यालयों की जांच के क्रम में मेसकौर प्रखंड के 12 निजी विद्यालयों के भौतिक सत्यापन के लिए छह अलग-अलग पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी अधिकारियों को निर्धारित प्रपत्र में जांच रिपोर्ट तैयार कर 31 जुलाई तक जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। जारी सूची के अनुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी अश्वनी कुमार ने ऑक्सफोर्ड रेजिडेंशियल इंग्लिश पब्लिक स्कूल, नदसेना एवं न्यू पटना सेंट्रल स्कूल, बिजूबिघा का निरीक्षण किया। वहीं अंचलाधिकारी अमलेश कुमार ने अपने आवंटित विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कर अभिलेखों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की। इसी क्रम में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी विकास कुमार ने पसाढी गांव स्थित एमजेबी पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय की आधारभूत संरचना, छात्र नामांकन, शिक्षकों की उपलब्धता, कक्षा संचालन, सुरक्षा व्यवस्था तथा अभिलेखों की बारीकी से जांच की गई। विद्यालय प्रशासन ने जांच दल को सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए। इसके अलावा प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी पवन कुमार, उद्यान पदाधिकारी गोपाल प्रसाद तथा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ओमप्रकाश कुमार ने भी अपने-अपने आवंटित विद्यालयों का निरीक्षण किया। एमजेबी पब्लिक स्कूल की प्राचार्या अंजली कुमारी ने बताया कि विद्यालय प्रशासन ने जांच दल को सभी आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा विभाग के निर्धारित मानकों का पूर्णतः पालन कर रहा है तथा भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सभी नियमों के अनुपालन के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी अश्वनी कुमार ने कहा कि "शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। जांच का उद्देश्य निजी विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं, अभिलेखों एवं शैक्षणिक व्यवस्था का आकलन करना है। सभी जांच प्रतिवेदन निर्धारित समय सीमा के भीतर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करा दिए जाएंगे।"
ई-संबंधन पोर्टल पर सूचीबद्ध निजी विद्यालयों का सत्यापन शुरू, एमजेबी पब्लिक स्कूल सहित 12 विद्यालयों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण मेसकौर (नवादा):शिक्षा विभाग के निर्देश पर ई-संबंधन पोर्टल पर सूचीबद्ध मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के सत्यापन का अभियान मेसकौर प्रखंड में शुरू हो गया है। जिले के 475 निजी विद्यालयों की जांच के क्रम में मेसकौर प्रखंड के 12 निजी विद्यालयों के भौतिक सत्यापन के लिए छह अलग-अलग पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी अधिकारियों को निर्धारित प्रपत्र में जांच रिपोर्ट तैयार कर 31 जुलाई तक जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। जारी सूची के अनुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी अश्वनी कुमार ने ऑक्सफोर्ड रेजिडेंशियल इंग्लिश पब्लिक स्कूल, नदसेना एवं न्यू पटना सेंट्रल स्कूल, बिजूबिघा का निरीक्षण किया। वहीं अंचलाधिकारी अमलेश कुमार ने अपने आवंटित विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कर अभिलेखों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की। इसी क्रम में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी विकास कुमार ने पसाढी गांव स्थित एमजेबी पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय की आधारभूत संरचना, छात्र नामांकन, शिक्षकों की उपलब्धता, कक्षा संचालन, सुरक्षा व्यवस्था तथा अभिलेखों की बारीकी से जांच की गई। विद्यालय प्रशासन ने जांच दल को सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए। इसके अलावा प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी पवन कुमार, उद्यान पदाधिकारी गोपाल प्रसाद तथा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ओमप्रकाश कुमार ने भी अपने-अपने आवंटित विद्यालयों का निरीक्षण किया। एमजेबी पब्लिक स्कूल की प्राचार्या अंजली कुमारी ने बताया कि विद्यालय प्रशासन ने जांच दल को सभी आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा विभाग के निर्धारित मानकों का पूर्णतः पालन कर रहा है तथा भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सभी नियमों के अनुपालन के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी अश्वनी कुमार ने कहा कि "शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। जांच का उद्देश्य निजी विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं, अभिलेखों एवं शैक्षणिक व्यवस्था का आकलन करना है। सभी जांच प्रतिवेदन निर्धारित समय सीमा के भीतर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करा दिए जाएंगे।"
- राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। वीओ: पुणे में आयोजित एक गरिमामय समारोह के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अजीत डोभाल को यह सम्मान प्रदान किया। यह पुरस्कार उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने, आतंकवाद के विरुद्ध प्रभावी रणनीतियाँ तैयार करने, खुफिया तंत्र को मजबूत बनाने तथा राष्ट्रहित में उनके असाधारण योगदान के लिए दिया गया है। अजीत डोभाल को देश के सबसे अनुभवी और रणनीतिक सुरक्षा विशेषज्ञों में से एक माना जाता है। उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण अभियानों और रणनीतिक निर्णयों ने भारत की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया है।1
- डूमरझारा में अवैध महुआ शराब भट्टी पर पुलिस का छापा, कई लीटर शराब व जावा महुआ नष्ट डूमरझारा में अवैध महुआ शराब भट्टी पर पुलिस का छापा, कई लीटर शराब व जावा महुआ नष्ट गिरिडीह जिले गांवा थाना क्षेत्र डूमरझारा गांव में घर संचालित अवैध महुआ शराब निर्माण की सूचना सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कस दिया। खोरी महुआ थाना के पुलिस पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित महुआ शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कई लीटर तैयार महुआ शराब बरामद की, जिसे विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा शराब निर्माण के लिए तैयार किया गया बड़ी मात्रा में जावा महुआ भी नष्ट किया गया। पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सूचना का सत्यापन किया और कार्रवाई को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले संचालक मौके से फरार हो गए। उनकी पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि यदि कहीं अवैध शराब का निर्माण या बिक्री हो रही हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। इस कार्रवाई को स्थानीय लोगों ने सराहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए प्रशासन की ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहनी चाहिए, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे और सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाया जा सके।1
- सावन की हरियाली में विश्व स्तनपान सप्ताह: पौधारोपण से दिया स्वस्थ माँ, स्वस्थ शिशु और सुरक्षित भविष्य का संदेश बोधगय। मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह (1–7 अगस्त 2026) के अवसर पर “सावन में पौधारोपण: एक स्वस्थ पर्यावरण, एक स्वस्थ माँ, एक स्वस्थ शिशु, एक सुरक्षित भविष्य” विषय पर जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम को विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 की थीम “जीवन की एक टिकाऊ (सतत) शुरुआत के लिए स्तनपान: जो कारगर है उसे मजबूत करें"। अर्थात “जीवन की सतत एवं स्वस्थ शुरुआत के लिए स्तनपान: जो प्रभावी है, उसे और सशक्त बनाएँ” से जोड़ते हुए मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली के महत्व पर बल दिया गया है। कार्यशाला में दक्षिणी बिहार के युवा शक्ति प्रमुख प्रिंस कुमार विशेष रूप से उपस्थित हुए हैं। उन्होंने छात्राओं को “वेस्ट से बेस्ट” की अवधारणा के अंतर्गत घरेलू अपशिष्ट एवं अनुपयोगी पदार्थों से उपयोगी वस्तुएँ तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया है। उन्होंने वेस्ट सामग्री से फिनाइल, प्लास्टिक कचरे से ईको-ब्रिक तथा घर में उपलब्ध विभिन्न अनुपयोगी सामग्रियों से अन्य उपयोगी वस्तुएँ तैयार करने की विधियाँ समझाईं। इसके साथ ही कचरे के पृथक्करण, पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया है। इस कार्यशाला का विशेष आकर्षण “पर्यावरण ताली” रही, जिसे श्री प्रिंस कुमार ने छात्राओं को सिखाया है। इसके माध्यम से स्वच्छता, पौधारोपण, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन एवं पर्यावरण के प्रति व्यक्तिगत जिम्मेदारी का संदेश सरल और सहभागितापूर्ण तरीके से दिया गया है। इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं तथा आज की युवतियों, जो भविष्य की माताएँ हैं, के स्वास्थ्य से विशेष रूप से जोड़ा गया है। बताया गया कि स्वस्थ मातृत्व एवं स्वस्थ शिशु के लिए पौष्टिक आहार के साथ-साथ शुद्ध वायु, स्वच्छ जल, स्वच्छ परिवेश और प्रदूषण-मुक्त वातावरण भी अत्यंत आवश्यक हैं। पर्यावरण की गुणवत्ता का प्रभाव वर्तमान पीढ़ी के साथ आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। इस अवसर पर गृह विज्ञान विभाग द्वारा छात्राओं को पौधे प्रदान किए गए, जिन्हें वे अपने घरों में लगाकर उनकी देखभाल करेंगी। इस पहल के माध्यम से छात्राओं को स्वयं पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया है। कार्यशाला ने स्तनपान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पौधारोपण और घरेलू अपशिष्ट प्रबंधन को एक साझा उद्देश्य से जोड़ते हुए यह संदेश दिया कि स्वस्थ एवं सुरक्षित भावी पीढ़ी के निर्माण के लिए स्वस्थ पर्यावरण आवश्यक है। कार्यक्रम “स्वस्थ पर्यावरण–स्वस्थ माँ–स्वस्थ शिशु–सुरक्षित भविष्य” के संकल्प के साथ संपन्न हुआ है।3
- संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव के भगवा वस्त्र पहनकर और पुजारी बनकर किए गए प्रदर्शन पर हरिद्वार के संत समाज ने कड़ा ऐतराज जताया है पप्पू यादव के साधु रूप पर भड़के हरिद्वार के संत- संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव के भगवा वस्त्र पहनकर और पुजारी बनकर किए गए प्रदर्शन पर हरिद्वार के संत समाज ने कड़ा ऐतराज जताया है संत राम विशाल दास महाराज ने कहा कि राजनीतिक विरोध दर्ज कराने के लिए साधु-संतों की वेशभूषा और धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि इन लोगों ने आज तक कभी इस्लाम मजहब पर कोई आपत्ति नही जताई, कभी दरगाह या मस्जिदों में होने वाली लूट पर कभी आपत्ति नहीं जताई, इन लोगों ने धर्मांतरण पर कभी आपत्ति नहीं जताई राहुल गांधी आज तक ना राम मंदिर गए ना राम मंदिर के लिए कोई चंदा दिया है और ना राम मंदिर के निर्माण में उनका कोई योगदान है वह किस मुंह से श्री राम की बात करते हैं1
- चंदवारा प्रखंड के पथलगड्डा पंचायत का मामला, उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग चंदवारा प्रखंड अंतर्गत पथलगड्डा पंचायत में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हाल ही में बनी लगभग चार किलोमीटर लंबी सड़क पहली ही बारिश में कई स्थानों पर धंसने लगी है। सड़क के किनारे मिट्टी भराई और समतलीकरण ठीक से नहीं होने के कारण बरसात शुरू होते ही किनारे टूटने लगे, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।ग्रामीणों का शनिवार को 12 बजे कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान ही गुणवत्ता को लेकर आपत्ति जताई गई थी, लेकिन संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया। अब सड़क के कई हिस्सों में किनारे धंसने और गड्ढे बनने से राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों के लिए आवागमन जोखिम भरा हो गया है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ठेकेदार ने भुगतान प्राप्त कर लिया, जबकि सड़क कुछ ही महीनों में क्षतिग्रस्त होने लगी। उन्होंने निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच, दोषी ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई तथा सड़क की शीघ्र मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है। चंदवारा प्रखंड के पथलगड्डा पंचायत का मामला, उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग चंदवारा प्रखंड अंतर्गत पथलगड्डा पंचायत में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हाल ही में बनी लगभग चार किलोमीटर लंबी सड़क पहली ही बारिश में कई स्थानों पर धंसने लगी है। सड़क के किनारे मिट्टी भराई और समतलीकरण ठीक से नहीं होने के कारण बरसात शुरू होते ही किनारे टूटने लगे, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।ग्रामीणों का शनिवार को 12 बजे कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान ही गुणवत्ता को लेकर आपत्ति जताई गई थी, लेकिन संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया। अब सड़क के कई हिस्सों में किनारे धंसने और गड्ढे बनने से राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों के लिए आवागमन जोखिम भरा हो गया है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ठेकेदार ने भुगतान प्राप्त कर लिया, जबकि सड़क कुछ ही महीनों में क्षतिग्रस्त होने लगी। उन्होंने निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच, दोषी ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई तथा सड़क की शीघ्र मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है।1
- सतगावां में प्रशासनिक बदलाव: बीडीओ मनोज कुमार रवि ने संभाला सीओ का अतिरिक्त प्रभार, सेवानिवृत्त सीओ केशव प्रसाद चौधरी को भावभीनी विदाई सतगावां (कोडरमा)। सतगावां प्रखंड में शुक्रवार को प्रशासनिक बदलाव के साथ एक नए अध्याय की शुरुआत हुई। जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज कुमार रवि ने अंचल अधिकारी (सीओ) का अतिरिक्त प्रभार विधिवत ग्रहण किया, वहीं लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने उनकी प्रशासनिक सेवाओं की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला प्रशासन के आदेश के आलोक में अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी के सेवानिवृत्त होने के बाद अगली व्यवस्था होने तक बीडीओ मनोज कुमार रवि को अंचल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित औपचारिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सेवानिवृत्त सीओ केशव प्रसाद चौधरी से विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान अंचल निरीक्षक पवन कुमार साहू सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कई अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। पदभार ग्रहण करने के बाद बीडीओ सह प्रभारी अंचल अधिकारी मनोज कुमार रवि ने कहा कि वे दोनों विभागों के कार्यों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। इसी अवसर पर अंचल सभागार में सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष विजय सिंह ने की, जबकि मंच संचालन पूर्व कोडरमा विधानसभा प्रत्याशी रविंद्र शांडिल्य ने किया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि केशव प्रसाद चौधरी ने अपने पूरे सरकारी सेवाकाल में ईमानदारी, निष्ठा, सजगता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन किया तथा अपनी कार्यशैली से प्रशासनिक सेवा में एक अलग पहचान बनाई। अपने संबोधन में केशव प्रसाद चौधरी ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा का यह अध्याय उनके जीवन की एक महत्वपूर्ण यात्रा रहा। अब वे जीवन के नए पड़ाव में परिवार और समाज के बीच अधिक समय बिताने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी से मिले स्नेह और सम्मान को अपनी सबसे बड़ी पूंजी बताया। समारोह के दौरान उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत प्रखंड मुख्यालय से उनके सम्मान में भव्य विदाई जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। पूरे मार्ग में लोगों ने उनका स्वागत करते हुए उनके सफल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रमुख ललिता देवी, थाना प्रभारी बबलू सिंह, अंचल निरीक्षक पवन कुमार साहू, जिला परिषद प्रतिनिधि धनंजय यादव, पंचायत समिति सदस्य नईमुद्दीन, रणधीर यादव, रामावतार चौधरी, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष लालदेव यादव, प्रमोद कुमार, ललन सिंह, प्रफुल्ल सिंह, केदार यादव, अनिल कुमार, राकेश कुमार, मनोज कुमार चौधरी, अनुज यादव, सुनील सिंह, मंटू गुप्ता, उदय राम सहित अंचल एवं प्रखंड कार्यालय के अधिकारी-कर्मी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सतगावां में प्रशासनिक बदलाव: बीडीओ मनोज कुमार रवि ने संभाला सीओ का अतिरिक्त प्रभार, सेवानिवृत्त सीओ केशव प्रसाद चौधरी को भावभीनी विदाई सतगावां (कोडरमा)। सतगावां प्रखंड में शुक्रवार को प्रशासनिक बदलाव के साथ एक नए अध्याय की शुरुआत हुई। जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज कुमार रवि ने अंचल अधिकारी (सीओ) का अतिरिक्त प्रभार विधिवत ग्रहण किया, वहीं लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने उनकी प्रशासनिक सेवाओं की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला प्रशासन के आदेश के आलोक में अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी के सेवानिवृत्त होने के बाद अगली व्यवस्था होने तक बीडीओ मनोज कुमार रवि को अंचल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित औपचारिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सेवानिवृत्त सीओ केशव प्रसाद चौधरी से विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान अंचल निरीक्षक पवन कुमार साहू सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कई अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। पदभार ग्रहण करने के बाद बीडीओ सह प्रभारी अंचल अधिकारी मनोज कुमार रवि ने कहा कि वे दोनों विभागों के कार्यों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। इसी अवसर पर अंचल सभागार में सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष विजय सिंह ने की, जबकि मंच संचालन पूर्व कोडरमा विधानसभा प्रत्याशी रविंद्र शांडिल्य ने किया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि केशव प्रसाद चौधरी ने अपने पूरे सरकारी सेवाकाल में ईमानदारी, निष्ठा, सजगता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन किया तथा अपनी कार्यशैली से प्रशासनिक सेवा में एक अलग पहचान बनाई। अपने संबोधन में केशव प्रसाद चौधरी ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा का यह अध्याय उनके जीवन की एक महत्वपूर्ण यात्रा रहा। अब वे जीवन के नए पड़ाव में परिवार और समाज के बीच अधिक समय बिताने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी से मिले स्नेह और सम्मान को अपनी सबसे बड़ी पूंजी बताया। समारोह के दौरान उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत प्रखंड मुख्यालय से उनके सम्मान में भव्य विदाई जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। पूरे मार्ग में लोगों ने उनका स्वागत करते हुए उनके सफल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रमुख ललिता देवी, थाना प्रभारी बबलूकुमार सिंह, अंचल निरीक्षक पवन कुमार साहू, जिला परिषद प्रतिनिधि धनंजय यादव, पंचायत समिति सदस्य नईमुद्दीन, रामावतार चौधरी, कांग्रेलाल सुनील सिंह, सहित अंचल एवं प्रखंड कार्यालय के अधिकारी-कर्मी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- कंधे पर जिंदा मगरमच्छ को लेकर थाने पहुंच गया युवक,बिहार के सुपौल में दिखा हैरान करने वाला दृश्य1