Shuru
Apke Nagar Ki App…
शाहपुर पुलिस ने 5 लाख रुपये की चोरी के मामले में आरोपी जितेंद्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले का दूसरा आरोपी कृष्णा चौरे फिलहाल फरार चल रहा है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
Namdev gujre Khabar bhart news
शाहपुर पुलिस ने 5 लाख रुपये की चोरी के मामले में आरोपी जितेंद्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले का दूसरा आरोपी कृष्णा चौरे फिलहाल फरार चल रहा है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शाहपुर पुलिस ने 5 लाख रुपये की चोरी के मामले में आरोपी जितेंद्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले का दूसरा आरोपी कृष्णा चौरे फिलहाल फरार चल रहा है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।1
- गोल्ड मेडलिस्ट मेजर ध्यानचंद के बेटे अशोक ध्यानचंद का मध्य प्रदेश के बैतूल में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने एक यात्री की जान बचाने वाले आरपीएफ सिपाही के गले में माला डालकर उसकी सराहना की और जमकर तारीफ की।1
- मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत मुलताई थाना पुलिस ने स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया गया। आयोजन के दौरान महिला उप निरीक्षक (एसआई) मोनिका पटले ने विद्यार्थियों को नशे के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य, उसके परिवार और भविष्य पर गंभीर प्रभाव डालती है, इसलिए युवाओं को इससे पूरी तरह दूर रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को "नशे से दूरी है जरूरी" की शपथ भी दिलाई गई। एसआई मोनिका पटले ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। मुलताई थाना पुलिस के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं में जागरूकता बढ़ाना तथा समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए जनसहभागिता सुनिश्चित करना है, जिसके तहत स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।1
- आठनेर नगर परिषद के विकास नगर में निरज हरले के मकान में एक विशालकाय धामन प्रजाति का सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया और अफरातफरी फैल गई। घर के अंदर विशालकाय सांप को देखकर परिजनों की सांसें फूल गईं और वे बुरी तरह घबरा गए। परिजनों ने बिना देरी किए इसकी सूचना नगर के सर्प मित्र गुनवंत बरडे को दी। सूचना मिलते ही सर्प मित्र गुनवंत बरडे ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सांप का सफल रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद सर्प मित्र ने आम लोगों से अपील की कि बारिश से बचने के लिए ज़हरीले जीव सुरक्षित स्थानों पर आ जाते हैं, इसलिए सभी लोग हमेशा सतर्क और सावधान रहें तथा अपने घरों के आसपास सफाई बनाए रखें।1
- नर्मदापुरम जिले के इटारसी स्थित जयस्तंभ चौक पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देश के छात्रों और युवाओं की कड़ी मेहनत, विरोध प्रदर्शन, अनशन और भूख हड़ताल के बाद मिली जीत का जश्न मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के अवसर पर युवाओं को बधाई दी और जयस्तंभ चौक पर पटाखे फोड़कर तथा मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष दीनू यादव डीडी, प्रदेश संयुक्त सचिव सर्वेश पाठक, प्रदेश संयुक्त सचिव (एससी विंग) सुखविंदर सरदार और महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वर्षा कलोते मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में कुलभूषण पाराशर, जिला संयुक्त सचिव महिला किरण शर्मा, सुषमा सराठे, कलसिया मैडम, एससी विंग जिला संगठन मंत्री आकाश अहिरवार, जिला संयुक्त सचिव मनोज शर्मा, राहुल मैना, देव गोरेल, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष रमेश प्रजापति, रिकी बेंजामिन, पूनम यादव और प्रीतम बागडे सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।2
- बैतूल में जिला मुख्यालय के समीप स्थित ग्राम खेडिसावलीगढ़ में दादा जी धूनीवाले के दरबार में पिछले 70 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत देवशयनी एकादशी पर अखंड नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बने इस दादा दरबार में पंडित सुनील कुमार व्यास के निवास पर संकीर्तन कर दादाजी धूनीवाले को याद किया गया। पंडित सुनील कुमार व्यास ने बताया कि दादा धूनीवाले उनके पिता श्री बाबूराव व्यास के अति निकट थे। पिता के निधन के बाद भी उनके बताए आदर्शों पर चलते हुए दरबार में भक्तिमय वातावरण बना रहता है। अखंड संकीर्तन के समापन पर विशाल भंडारा प्रसादी का भी आयोजन किया जाता है और पूरे परिवार पर दादा जी की विशेष कृपा बनी रहती है।1
- बैतूल के चिचोली मलाजपुर रोड पर आज शाम एक बोलेरो कार और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर लगते ही बाइक सवार उछलकर सीधे बोलेरो कार की छत पर जा पहुंचा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल का दृश्य बेहद भयावह नजर आ रहा था। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।1