Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोल्ड मेडलिस्ट मेजर ध्यानचंद के बेटे अशोक ध्यानचंद का मध्य प्रदेश के बैतूल में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने एक यात्री की जान बचाने वाले आरपीएफ सिपाही के गले में माला डालकर उसकी सराहना की और जमकर तारीफ की।
दैनिक अग्निवर्षा अखबार मीडिया
गोल्ड मेडलिस्ट मेजर ध्यानचंद के बेटे अशोक ध्यानचंद का मध्य प्रदेश के बैतूल में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने एक यात्री की जान बचाने वाले आरपीएफ सिपाही के गले में माला डालकर उसकी सराहना की और जमकर तारीफ की।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- गोल्ड मेडलिस्ट मेजर ध्यानचंद के बेटे अशोक ध्यानचंद का मध्य प्रदेश के बैतूल में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने एक यात्री की जान बचाने वाले आरपीएफ सिपाही के गले में माला डालकर उसकी सराहना की और जमकर तारीफ की।1
- मध्य प्रदेश के बैतूल जिले स्थित आमला में टीआई ने स्कूली बच्चों को साइबर अपराध को लेकर जागरूक किया है। इस दौरान टीआई द्वारा स्कूली छात्रों को साइबर अपराध के प्रति सतर्क और जागरूक रहने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।1
- शाहपुर पुलिस ने 5 लाख रुपये की चोरी के मामले में आरोपी जितेंद्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले का दूसरा आरोपी कृष्णा चौरे फिलहाल फरार चल रहा है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।1
- मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत मुलताई थाना पुलिस ने स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया गया। आयोजन के दौरान महिला उप निरीक्षक (एसआई) मोनिका पटले ने विद्यार्थियों को नशे के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य, उसके परिवार और भविष्य पर गंभीर प्रभाव डालती है, इसलिए युवाओं को इससे पूरी तरह दूर रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को "नशे से दूरी है जरूरी" की शपथ भी दिलाई गई। एसआई मोनिका पटले ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। मुलताई थाना पुलिस के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं में जागरूकता बढ़ाना तथा समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए जनसहभागिता सुनिश्चित करना है, जिसके तहत स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।1
- बैतूल के आठनेर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत धायवानी के बाबजेई मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हुए लगभग दो वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन सड़क का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका है। कई स्थानों पर सड़क टूट चुकी है, जबकि कुछ हिस्सों में आज भी कच्चा मार्ग होने से ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान कच्चे हिस्सों में पानी भर जाने और कीचड़ होने से पैदल चलना तथा दोपहिया व चारपहिया वाहनों का आवागमन बेहद कठिन हो जाता है। इससे स्कूली बच्चों, किसानों और आम ग्रामीणों को रोजाना कठिनाइयों से जूझना पड़ रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने मांग की है कि बाबजेई मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए तथा क्षतिग्रस्त और कच्चे हिस्सों की मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए।1
- बैतूल में जिला मुख्यालय के समीप स्थित ग्राम खेडिसावलीगढ़ में दादा जी धूनीवाले के दरबार में पिछले 70 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत देवशयनी एकादशी पर अखंड नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बने इस दादा दरबार में पंडित सुनील कुमार व्यास के निवास पर संकीर्तन कर दादाजी धूनीवाले को याद किया गया। पंडित सुनील कुमार व्यास ने बताया कि दादा धूनीवाले उनके पिता श्री बाबूराव व्यास के अति निकट थे। पिता के निधन के बाद भी उनके बताए आदर्शों पर चलते हुए दरबार में भक्तिमय वातावरण बना रहता है। अखंड संकीर्तन के समापन पर विशाल भंडारा प्रसादी का भी आयोजन किया जाता है और पूरे परिवार पर दादा जी की विशेष कृपा बनी रहती है।1
- बैतूल के चिचोली मलाजपुर रोड पर आज शाम एक बोलेरो कार और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर लगते ही बाइक सवार उछलकर सीधे बोलेरो कार की छत पर जा पहुंचा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल का दृश्य बेहद भयावह नजर आ रहा था। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।1