Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले स्थित आमला में टीआई ने स्कूली बच्चों को साइबर अपराध को लेकर जागरूक किया है। इस दौरान टीआई द्वारा स्कूली छात्रों को साइबर अपराध के प्रति सतर्क और जागरूक रहने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।
AMLA NEWS
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले स्थित आमला में टीआई ने स्कूली बच्चों को साइबर अपराध को लेकर जागरूक किया है। इस दौरान टीआई द्वारा स्कूली छात्रों को साइबर अपराध के प्रति सतर्क और जागरूक रहने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मध्य प्रदेश के बैतूल जिले स्थित आमला में टीआई ने स्कूली बच्चों को साइबर अपराध को लेकर जागरूक किया है। इस दौरान टीआई द्वारा स्कूली छात्रों को साइबर अपराध के प्रति सतर्क और जागरूक रहने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।1
- गोल्ड मेडलिस्ट मेजर ध्यानचंद के बेटे अशोक ध्यानचंद का मध्य प्रदेश के बैतूल में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने एक यात्री की जान बचाने वाले आरपीएफ सिपाही के गले में माला डालकर उसकी सराहना की और जमकर तारीफ की।1
- मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत मुलताई थाना पुलिस ने स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया गया। आयोजन के दौरान महिला उप निरीक्षक (एसआई) मोनिका पटले ने विद्यार्थियों को नशे के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य, उसके परिवार और भविष्य पर गंभीर प्रभाव डालती है, इसलिए युवाओं को इससे पूरी तरह दूर रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को "नशे से दूरी है जरूरी" की शपथ भी दिलाई गई। एसआई मोनिका पटले ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। मुलताई थाना पुलिस के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं में जागरूकता बढ़ाना तथा समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए जनसहभागिता सुनिश्चित करना है, जिसके तहत स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।1
- शाहपुर पुलिस ने 5 लाख रुपये की चोरी के मामले में आरोपी जितेंद्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले का दूसरा आरोपी कृष्णा चौरे फिलहाल फरार चल रहा है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।1
- आठनेर नगर परिषद के विकास नगर में निरज हरले के मकान में एक विशालकाय धामन प्रजाति का सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया और अफरातफरी फैल गई। घर के अंदर विशालकाय सांप को देखकर परिजनों की सांसें फूल गईं और वे बुरी तरह घबरा गए। परिजनों ने बिना देरी किए इसकी सूचना नगर के सर्प मित्र गुनवंत बरडे को दी। सूचना मिलते ही सर्प मित्र गुनवंत बरडे ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सांप का सफल रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद सर्प मित्र ने आम लोगों से अपील की कि बारिश से बचने के लिए ज़हरीले जीव सुरक्षित स्थानों पर आ जाते हैं, इसलिए सभी लोग हमेशा सतर्क और सावधान रहें तथा अपने घरों के आसपास सफाई बनाए रखें।1
- बैतूल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 से रवाना हो रही गोरखपुर एक्सप्रेस में चढ़ने के प्रयास के दौरान एक यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर घिसटने लगा। मौके पर मौजूद आरपीएफ जवान कुलवंत सिंह ने अपनी जान की परवाह किए बिना तुरंत दौड़ लगाई और सूझबूझ व बहादुरी का परिचय देते हुए यात्री को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली। जवान के इस साहसिक कार्य की सराहना करते हुए बैतूल की सामाजिक संस्था "75 कदम 99 दिन" ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर कुलवंत सिंह का सम्मान किया। इस अवसर पर बैतूल पहुंचे अर्जुन अवार्डी एवं पूर्व ओलंपियन अशोक ध्यानचंद, जो हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के पुत्र हैं, ने कुलवंत सिंह का बुके देकर सम्मान एवं अभिनंदन किया। इस दौरान संस्था के रमेश भाटिया, इंदी वालिया, बबलू दुबे, नईम मामू, पिंकी भाटिया, वसीम कुरैशी, संतोष प्रजापति, निसार चिंटू खान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।1
- बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने लगभग 5 लाख रुपये मूल्य की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपूसे एवं एसडीओपी शाहपुर श्री राजेश तिवारी के मार्गदर्शन में शाहपुर पुलिस ने चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात और वारदात में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। यह घटना ग्राम सालीमेट निवासी फरियादिया रश्मि धुर्वे (पति श्री अनिल धुर्वे, उम्र 40 वर्ष) के सूने मकान में 18 फरवरी 2026 की शाम को हुई थी, जहाँ अज्ञात बदमाशों ने ताला तोड़कर आलमारी से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी उड़ा ली थी। इस संबंध में थाना शाहपुर में अपराध क्रमांक 82/2026 के तहत धारा 331(3) और 305(ए) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। घटना की सूचना मिलते ही भौंरा चौकी प्रभारी श्री नीरज खरे और स.उ.नि. भरतनाथ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट, डॉग स्क्वॉड और सीसीटीवी फुटेज के सूक्ष्म निरीक्षण से मिले तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम भटेरा (थाना पलोहा, जिला नरसिंहपुर) निवासी जितेन्द्र उर्फ मंझले विश्वकर्मा को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने साथी कृष्ण कुमार चौरे उर्फ बबलू (निवासी जिला छिंदवाड़ा) के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार आरोपी कृष्ण कुमार चौरे की गिरफ्तारी या सूचना देने वाले के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹10,000 के इनाम की घोषणा की गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमरे, अंगुल चिन्ह विशेषज्ञ निरीक्षक आबिद अंसारी, चौकी प्रभारी नीरज खरे, स.उ.नि. भरतनाथ सिंह, प्रधान आरक्षक सुभाष मकोड़े, प्रधान आरक्षक शेख शाहिद, आरक्षक धीरज काले, जयकिशन विश्वकर्मा, चालक पवन एनिया और डॉग मास्टर विवेक गाडगे की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि लंबे समय के लिए घर बंद छोड़ने की स्थिति में पड़ोसियों व स्थानीय पुलिस को सूचित करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाने को दें।2