logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भूकंप से निपटने को मुंगेर तैयार! कल 6 स्थानों पर मॉक ड्रिल, घबराने की नहीं है जरूरत मुंगेर: भूकंप आपदा से निपटने की तैयारी को लेकर गुरुवार को जिले में व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित इस ड्रिल में शहर के छह प्रमुख स्थानों को चिन्हित किया गया है। समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी निखिल धनराज और आपदा एडीएम संजय सिंह ने बताया कि समाहरणालय भवन, वैजनाथ बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय, भार पेट्रोल पंप, सदर अस्पताल, आदित्य विजन और बेलन बाजार क्वार्टर में मॉक ड्रिल होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि मुंगेर जिला भूकंप के जोन-4 में आता है, जो अत्यंत संवेदनशील श्रेणी है। 1934 के विनाशकारी भूकंप का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व तैयारी और समन्वय ही जान-माल की क्षति को कम कर सकता है। पोलो मैदान को स्टेजिंग एरिया बनाया गया है, जहां से राहत एवं बचाव दल, एंबुलेंस और उपकरणों का संचालन होगा। खोज-बचाव, घायलों को प्राथमिक उपचार और संसाधनों के प्रबंधन का अभ्यास किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यह केवल अभ्यास है, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी तरह की घबराहट न फैलाएं।

9 hrs ago
user_Kumar Mithun
Kumar Mithun
मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
9 hrs ago

भूकंप से निपटने को मुंगेर तैयार! कल 6 स्थानों पर मॉक ड्रिल, घबराने की नहीं है जरूरत मुंगेर: भूकंप आपदा से निपटने की तैयारी को लेकर गुरुवार को जिले में व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित इस ड्रिल में शहर के छह प्रमुख स्थानों को चिन्हित किया गया है। समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी निखिल धनराज और आपदा एडीएम संजय सिंह ने बताया कि समाहरणालय भवन, वैजनाथ बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय, भार पेट्रोल पंप, सदर अस्पताल, आदित्य विजन और बेलन बाजार क्वार्टर में मॉक ड्रिल होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि मुंगेर जिला भूकंप के जोन-4 में आता है, जो अत्यंत संवेदनशील श्रेणी है। 1934 के विनाशकारी भूकंप का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व तैयारी और समन्वय ही जान-माल की क्षति को कम कर सकता है। पोलो मैदान को स्टेजिंग एरिया बनाया गया है, जहां से राहत एवं बचाव दल, एंबुलेंस और उपकरणों का संचालन होगा। खोज-बचाव, घायलों को प्राथमिक उपचार और संसाधनों के प्रबंधन का अभ्यास किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यह केवल अभ्यास है, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी तरह की घबराहट न फैलाएं।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Anshu Raj
    1
    Post by Anshu Raj
    user_Anshu Raj
    Anshu Raj
    Human Resources Manager साहेबपुर कमाल, बेगूसराय, बिहार•
    5 hrs ago
  • वित्त रहित कर्मियों ने एकदिवसीय उपवास के तहत उठाई अपनी मांग अनुदान के बदले नियमित वेतनमान, पेंशन व सेवानिवृत्ति लाभ को लेकर किया आवाज बुलंद जमालपुर। बिहार में वित्तरहित शिक्षकों की समस्या को लेकर राज्य भर के सभी जिलों में शिक्षकों का एकदिवसीय उपवास सह सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वित्तरहित शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी संयुक्त मोर्चा बिहार प्रदेश इकाई के आह्वान पर बिहार प्रदेश माध्यमिक शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ मुंगेर जिला इकाई के तत्वावधान में बुधवार को डॉक्टर यू पी वर्मा अच्छुराम हरिलाल बालिका उच्च विद्यालय जमालपुर में वित्तरहित कर्मियों ने अपने मांगों के समर्थन में जोरदार ढंग से आवाज उठाया। सत्याग्रह कार्यक्रम का नेतृत्व जिला सचिव उदय चंद्र ने किया। इस दौरान वित्तरहित शिक्षकों ने वित्तरहित अनुदानित शिक्षकों तथा कर्मचारियों को अनुदान के बदले वेतन देने, सेवानिवृत्ति लाभ व पेंशन देने, 7 वर्षों के बकाया अनुदान का भुगतान तथा माध्यमिक विद्यालय की मान्यता बहाल रखने की मांग को अपने प्रमुख मुद्दों के रूप में उठाया। सचिव उदय चंद्र ने अपने बयान में कहा कि बिहार सरकार की उपेक्षा के कारण वित्तरहित शिक्षा कर्मियों को भुखमरी का शिकार होना पड़ रहा है। शिक्षक नेताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि राहत के रूप में मिलने वाला अनुदान भी पिछले 7 वर्षों से बकाया है। वेतन एवं अनुदान की आस लगाए वित्त रहित शिक्षाकर्मी लगातार सेवानिवृत्त होते जा रहे हैं। शिक्षकों की सभा के माध्यम से राज्य सरकार को चेतावनी दी गई कि यदि इस गंभीर संकट का हल जल्द नहीं निकला गया तो बिहार के वित्त रहित शिक्षक व कर्मचारी निर्णायक संघर्ष के लिए बाध्य होंगे। सत्याग्रह सह उपवास कार्यक्रम के समापन में वितरण कर्मियों ने एक दूसरे को फल खिलाकर उपवास खत्म कराया। इस अवसर पर सहायक शिक्षक पंकज कुमार राय, रविंद्र कुमार, शंभू शरण पंकज, अनिल कुमार सिंह, संजय सिंह सहित अन्य वित्तरहित कर्मी मौजूद थे।
    1
    वित्त रहित कर्मियों ने एकदिवसीय उपवास के तहत उठाई अपनी मांग 
अनुदान के बदले नियमित वेतनमान, पेंशन व सेवानिवृत्ति लाभ को लेकर किया आवाज बुलंद
जमालपुर। बिहार में वित्तरहित शिक्षकों की समस्या को लेकर राज्य भर के सभी जिलों में शिक्षकों का एकदिवसीय उपवास सह सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वित्तरहित शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी संयुक्त मोर्चा बिहार प्रदेश इकाई के आह्वान पर बिहार प्रदेश माध्यमिक शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ मुंगेर जिला इकाई के तत्वावधान में बुधवार  को डॉक्टर यू पी वर्मा अच्छुराम हरिलाल बालिका उच्च विद्यालय जमालपुर में वित्तरहित कर्मियों ने अपने मांगों के समर्थन में जोरदार ढंग से आवाज उठाया। सत्याग्रह कार्यक्रम का नेतृत्व जिला सचिव उदय चंद्र ने किया। इस दौरान वित्तरहित शिक्षकों ने वित्तरहित अनुदानित शिक्षकों तथा कर्मचारियों को अनुदान के बदले वेतन देने, सेवानिवृत्ति लाभ व पेंशन देने, 7 वर्षों के बकाया अनुदान का भुगतान तथा माध्यमिक विद्यालय की मान्यता बहाल रखने की मांग को अपने प्रमुख मुद्दों के रूप में उठाया। सचिव उदय चंद्र ने अपने बयान में कहा कि बिहार सरकार की उपेक्षा के कारण वित्तरहित शिक्षा कर्मियों को भुखमरी का शिकार होना पड़ रहा है। शिक्षक नेताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि राहत के रूप में मिलने वाला अनुदान भी पिछले 7 वर्षों से बकाया है। वेतन एवं अनुदान की आस लगाए वित्त रहित शिक्षाकर्मी लगातार सेवानिवृत्त होते जा रहे हैं। शिक्षकों की सभा के माध्यम से राज्य सरकार को चेतावनी दी गई कि यदि इस गंभीर संकट का हल जल्द नहीं निकला गया तो बिहार के वित्त रहित शिक्षक व कर्मचारी निर्णायक संघर्ष के लिए बाध्य होंगे। सत्याग्रह सह उपवास कार्यक्रम के समापन में वितरण कर्मियों ने एक दूसरे को फल खिलाकर उपवास खत्म कराया। इस अवसर पर सहायक शिक्षक पंकज कुमार राय, रविंद्र कुमार, शंभू शरण पंकज, अनिल कुमार सिंह, संजय सिंह सहित अन्य वित्तरहित कर्मी मौजूद थे।
    user_Pawan Kumar Choudhary
    Pawan Kumar Choudhary
    Journalist मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    8 hrs ago
  • Post by Kumar Mithun
    1
    Post by Kumar Mithun
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    9 hrs ago
  • खगड़िया जिला के गोगरी अनुमंडल के भगवान हाई स्कूल के मैदान में श्री विद्यासागर निषाद जी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट कप सीजन 1 के आठवां लीग मैच में Nycc छोटी चक के तरफ से बल्लेबाजी करने के दरमियान आयोजक के द्वारा प्रत्येक चौका और छक्के पर मेरे लिए ₹700 का पारितोषिक इनाम रखा गया था । अपने टीम के लिए हमने एक चौके लगाए और टीम आयोजको के सौजन्य से मुझे पुरस्कार प्राप्त हुआ। बहुत ही अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि मेरा टीम पराजित हो गया यह हमारे लिए एवं मेरे टीम के लिए काफी दुखद पल रहा । नगर परिषद गोगरी जमालपुर की सभापति श्रीमती रंजीता कुमारी निषाद के हाथों से मुझे नगद ₹700 पारितोषिक इनाम मिला इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद श्रीमती रंजीता कुमारी निषाद नगर सभापति एवं आयोजक शौर्य सागर निषाद जी को।
    1
    खगड़िया जिला के गोगरी अनुमंडल के भगवान हाई स्कूल के मैदान में श्री विद्यासागर निषाद जी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट कप सीजन 1  के आठवां लीग मैच में  Nycc छोटी चक  के तरफ से बल्लेबाजी करने के दरमियान आयोजक के द्वारा प्रत्येक चौका और छक्के पर मेरे लिए ₹700  का  पारितोषिक इनाम रखा गया था । अपने टीम के लिए हमने एक चौके लगाए और टीम आयोजको के सौजन्य से मुझे पुरस्कार प्राप्त हुआ।  बहुत ही अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि मेरा टीम पराजित हो गया यह हमारे लिए एवं मेरे टीम के लिए  काफी दुखद पल रहा । नगर परिषद गोगरी जमालपुर की सभापति श्रीमती रंजीता कुमारी निषाद के हाथों से मुझे नगद ₹700 पारितोषिक इनाम मिला इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद श्रीमती रंजीता कुमारी निषाद नगर सभापति एवं आयोजक शौर्य सागर निषाद जी को।
    user_Abhay Kumar Press
    Abhay Kumar Press
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    8 hrs ago
  • Post by किरण देव यादव
    1
    Post by किरण देव यादव
    user_किरण देव यादव
    किरण देव यादव
    Khagaria, Bihar•
    9 hrs ago
  • खगड़िया जिला के गोगरी मे होली पर्व को लेकर क्षेत्र मे शान्ति व विधि वयवस्था बनाए रखने को लेकर गोगरी थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक की गई। अधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक कर सभी को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी परशुराम सिंह ने किया मौके पर मौजूद रहे अंचल अधिकारी दीपक कुमार, नगर अध्यक्ष रंजीता कुमारी निषाद।
    1
    खगड़िया जिला के गोगरी मे होली पर्व को लेकर क्षेत्र मे शान्ति व विधि वयवस्था बनाए रखने को लेकर गोगरी थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक की गई। अधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक कर सभी को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी परशुराम सिंह ने किया मौके पर मौजूद रहे अंचल अधिकारी दीपक कुमार, नगर अध्यक्ष रंजीता कुमारी निषाद।
    user_Press Reporter
    Press Reporter
    पत्रकार गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    11 hrs ago
  • बलिया पुलिस के द्वारा पूर्व से दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को नयागांव से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया है
    1
    बलिया पुलिस के द्वारा पूर्व से दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को नयागांव से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया है
    user_Update
    Update
    बलिया, बेगूसराय, बिहार•
    13 hrs ago
  • Post by Kumar Mithun
    1
    Post by Kumar Mithun
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.