Shuru
Apke Nagar Ki App…
#लाखन_आर्मी_जिन्दाबाद #हर_हर_महादेव #जय_पासी_समाज सूरज पासी जिन्दाबाद #लाखन_आर्मी_जिन्दाबाद #हर_हर_महादेव #जय_पासी_समाज
लाखन आर्मी जिला संयोजक
#लाखन_आर्मी_जिन्दाबाद #हर_हर_महादेव #जय_पासी_समाज सूरज पासी जिन्दाबाद #लाखन_आर्मी_जिन्दाबाद #हर_हर_महादेव #जय_पासी_समाज
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Kailash Gupta1
- Post by Rajat Ai1
- थाने के भीतर क्या हुआ उस रात? पत्रकार से मारपीट, अपमान और धमकी के आरोपों से मचा बवाल, वायरल ऑडियो ने बढ़ाई सियासत कौशाम्बी ब्यूरो कौशाम्बी। एक रात, एक पत्रकार, एक थाना… और फिर आरोपों का ऐसा तूफान जिसने पूरे जनपद की पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। सराय अकिल थाना क्षेत्र से सामने आया यह मामला अब केवल एक घटना नहीं रह गया है, बल्कि चर्चा, आक्रोश और जांच की मांग का केंद्र बन चुका है।कनैली महंगूपुर निवासी पत्रकार संजय सिंह का आरोप है कि बीती रात उन्हें कनैली चौराहे से पुलिस द्वारा उठाकर थाना सराय अकिल ले जाया गया। इसके बाद जो हुआ, वह उनके अनुसार न केवल चौंकाने वाला है, बल्कि बेहद गंभीर भी।पीड़ित का कहना है कि थाने के भीतर उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई, गाली-गलौज की गई और अपमानजनक व्यवहार किया गया। आरोप यह भी है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित ऑडियो में भी अपशब्दों और धमकी भरी आवाजों के सुने जाने का दावा किया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।सबसे बड़ा सवाल इस पूरे घटनाक्रम के पीछे की वजह को लेकर उठ रहा है। पत्रकार का दावा है कि उन्होंने हाल ही में क्षेत्र में चल रहे अवैध बालू घाटों को लेकर खबर प्रकाशित की थी, जिससे कुछ लोगों को आर्थिक नुकसान हो रहा था। इसी कारण उन्हें निशाना बनाया गया और कथित रूप से फर्जी तरीके से फंसाने की कोशिश की गई।इस मामले के सामने आने और ऑडियो वायरल होने के बाद पत्रकारों में भारी रोष है। स्थानीय लोगों के बीच भी इस घटना को लेकर चर्चा तेज है। कई पत्रकार संगठनों ने इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सामग्री ने इस मामले को और संवेदनशील बना दिया है। लोग सवाल कर रहे हैं कि अगर आरोप सही हैं, तो कानून की रक्षा करने वाली व्यवस्था के भीतर ही इस तरह की घटनाएं कैसे हो रही हैं। अब निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं। क्या इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी? क्या वायरल ऑडियो की सच्चाई सामने आएगी? और सबसे बड़ा सवाल।क्या पीड़ित को न्याय मिलेगा।यह मामला अब सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि व्यवस्था की पारदर्शिता और जवाबदेही की परीक्षा बन चुका है। 🖋️1
- *लगातार एक्सीडेंटों के मामले को लेकर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल कि विभाग महामंत्री संगीता गुप्ता ने खोला मोर्चा* 24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो होगा विशालकाय प्रदर्शन राष्ट्रीय बजरंग दल की विभाग महामंत्री संगीता गुप्ता ने ज्ञापन देकर हाईवे रोड पर लगी जालियों के हटाने की उठाई मांग - जनपद लखीमपुर खीरी के नगर पंचायत ओयल में सड़क डिवाइडर पर लगी लोहे की जालियां लगातार हादसे का कारण बन रही है 15 अप्रैल की रात एकता नगर निवासी अमित शाह की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया जिस मामले को लेकर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की विभाग महामंत्री संगीता गुप्ता ने अधिशासी अधिकारी ओयल को ज्ञापन देखकर जालियों को हटाने की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे में कार्यवाही नहीं हुई तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा स्थानीय लोगों का कहना है की घनी जालियों के कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते जिससे सड़क पार करना जोखिम भरा हो गया है और आए दिन एक्सीडेंट में लोगों की जाने जा रहे हैं1
- ASTv24 digital शाहिद लखाही ढकेरवा क्षेत्र में अचानक डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति बंद होने से हालात बिगड़ गए हैं। कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन न मिलने से किसान, वाहन चालक और आम लोग भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। लोगों को पेट्रोल पंपों से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत पेट्रोलियम के रमियाबेहड़ स्थित पंप, इंडियन ऑयल रमियाबेहड़, भारत पेट्रोलियम ढकेरवा, इंडियन ऑयल ढकेरवा तथा हिन्दुस्तान पेट्रोलियम लखाही स्थित पेट्रोल पंपों पर अचानक ईंधन वितरण बंद कर दिया गया। इससे पूरे इलाके में ईंधन संकट गहरा गया है। ग्राहकों का कहना है कि वर्मा फ्यूल सेंटर ढकेरवा पर पहले डीजल उपलब्ध था, लेकिन मैनेजर द्वारा वितरण रुकवाने के बाद स्थिति और खराब हो गई। किसान अपने कृषि कार्यों के लिए और वाहन चालक अपने रोजमर्रा के कामों के लिए पेट्रोल पंप पहुंचे, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। ईंधन की कमी के चलते खेती के कार्य प्रभावित हो रहे हैं, वहीं लोगों के आवागमन में भी भारी दिक्कतें आ रही हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि बिना किसी पूर्व सूचना के पेट्रोल-डीजल की सप्लाई बंद कर दी गई, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।1
- Post by Shaban Siddiqui1
- संवाददाता रिपोर्ट प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी ने अब किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तापमान में तेज़ी से हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर खेतों में खड़ी फसलों पर दिखाई देने लगा है। तेज धूप और लू के कारण गेहूं, धान, सब्जियों और दलहनी फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। किसानों के अनुसार, समय से पहले पड़ रही भीषण गर्मी से फसलों की बढ़वार रुक गई है। खासतौर पर सब्जियों की फसलें जैसे टमाटर, मिर्च और बैंगन में झुलसा रोग बढ़ रहा है, जिससे उत्पादन में गिरावट की आशंका है। वहीं, गेहूं की कटाई के दौरान भी अत्यधिक गर्मी से दानों की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में फसलों को और अधिक नुकसान हो सकता है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि वे सुबह या शाम के समय सिंचाई करें और फसलों को गर्म हवाओं से बचाने के लिए उचित उपाय अपनाएं।1
- Post by Kailash Gupta1
- बांकेगंज/खीरी। बांकेगंज ब्लॉक के ग्राम मोतीपुर में अंबेडकर जयंती पर मूर्ति स्थापना को लेकर हुए बवाल के बाद उपजे तनाव के बीच भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और पुलिस प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ उत्पीड़न की कार्रवाई न की जाए। गांव पहुंचने पर महिलाओं ने पूर्व सांसद को घेर लिया और रो-रोकर पुलिसिया कार्रवाई की आपबीती सुनाई। महिलाओं का आरोप था कि पुलिस बेवजह लोगों को परेशान कर रही है। इस पर जुगुल किशोर ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वह हर संभव मदद करेंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपने घरों में रहें और शांति व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने कहा, "दोषियों पर कार्रवाई हो, लेकिन किसी बेगुनाह को डराया न जाए।" इस दौरान मौके पर क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह, धौरहरा थाना प्रभारी रविंद्र सोनकर सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पूर्व सांसद के हस्तक्षेप के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।3