शिव को गुरु बनाकर जीवन में लाएं ज्ञान का प्रकाश, एकाढ़ा में हुई आध्यात्मिक चर्चा चेवाड़ा। रविवार को एकाढ़ा गांव में सरपंच प्रतिनिधि नीरज सिंह के आवास पर शिव गुरु चर्चा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस आध्यात्मिक आयोजन में कई जिलों से पहुंचे महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। चर्चा के दौरान मुकेश कुमार, सनोज कुमार और निवास सिंह ने शिव गुरु के भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं रणधीर कुमार, रमाकांत सिंह, शत्रुघ्न सिंह, शंभू कुमार और फंटूश कुमार ने शिव गुरु के संदेशों को साझा किया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान शिव केवल आराध्य ही नहीं, बल्कि गुरु के रूप में भी पूजनीय हैं। भैया हरिंद्रानंद के बताए तीन सूत्रों को अपनाकर शिव को गुरु बनाया जा सकता है। शिव गुरु की शरण में जाने का उद्देश्य जीवन से अज्ञानता के अंधकार को दूर कर ज्ञान और आध्यात्मिकता का प्रकाश फैलाना है।
शिव को गुरु बनाकर जीवन में लाएं ज्ञान का प्रकाश, एकाढ़ा में हुई आध्यात्मिक चर्चा चेवाड़ा। रविवार को एकाढ़ा गांव में सरपंच प्रतिनिधि नीरज सिंह के आवास पर शिव गुरु चर्चा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस आध्यात्मिक आयोजन में कई जिलों से पहुंचे महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। चर्चा के दौरान मुकेश कुमार, सनोज कुमार और निवास सिंह ने शिव गुरु के भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं रणधीर कुमार, रमाकांत सिंह, शत्रुघ्न सिंह, शंभू कुमार और फंटूश कुमार ने शिव गुरु के संदेशों को साझा किया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान शिव केवल आराध्य ही नहीं, बल्कि गुरु के रूप में भी पूजनीय हैं। भैया हरिंद्रानंद के बताए तीन सूत्रों को अपनाकर शिव को गुरु बनाया जा सकता है। शिव गुरु की शरण में जाने का उद्देश्य जीवन से अज्ञानता के अंधकार को दूर कर ज्ञान और आध्यात्मिकता का प्रकाश फैलाना है।
- शिव को गुरु बनाकर जीवन में लाएं ज्ञान का प्रकाश, एकाढ़ा में हुई आध्यात्मिक चर्चा चेवाड़ा। रविवार को एकाढ़ा गांव में सरपंच प्रतिनिधि नीरज सिंह के आवास पर शिव गुरु चर्चा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस आध्यात्मिक आयोजन में कई जिलों से पहुंचे महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। चर्चा के दौरान मुकेश कुमार, सनोज कुमार और निवास सिंह ने शिव गुरु के भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं रणधीर कुमार, रमाकांत सिंह, शत्रुघ्न सिंह, शंभू कुमार और फंटूश कुमार ने शिव गुरु के संदेशों को साझा किया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान शिव केवल आराध्य ही नहीं, बल्कि गुरु के रूप में भी पूजनीय हैं। भैया हरिंद्रानंद के बताए तीन सूत्रों को अपनाकर शिव को गुरु बनाया जा सकता है। शिव गुरु की शरण में जाने का उद्देश्य जीवन से अज्ञानता के अंधकार को दूर कर ज्ञान और आध्यात्मिकता का प्रकाश फैलाना है।3
- राष्ट्रीय एकता दिवस पर चेवाड़ा थाना परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान। राष्ट्रीय एकता दिवस पर चेवाड़ा थाना परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान। गौरतलब है कि राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक शेखपुरा के निर्देशानुसार शनिवार को पुलिस केंद्र शेखपुरा सहित जिले के सभी थानों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में चेवाड़ा थाना परिसर में भी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया।शनिवार की सुबह 10 बजे आयोजित इस अभियान के दौरान थाना परिसर के विभिन्न हिस्सों की साफ-सफाई की गई। पुलिसकर्मियों ने परिसर में फैले कचरे को हटाया तथा आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा बनाए रखना था। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और अपने आसपास नियमित साफ-सफाई करने का संकल्प भी लिया। इस दौरान चेवाड़ा थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार भी मौजूद थे।1
- लखीसराय। लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ कार्यक्रम में युवाओं से रूबरू हुए कृषि मंत्री विजय कुमार सिंहा लखीसराय। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा रविवार को एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद शहर के एक निजी कोचिंग संस्थान में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं से संवाद किया। मंत्री ने लोकतंत्र की मजबूती और उसकी मूल भावना को लेकर युवाओं को जागरूक किया।कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में कृषि मंत्री ने दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों की आयोजित रैली पर निशाना साधा। उन्होंने रैली के पीछे विदेशी फंडिंग होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग देश को कमजोर करने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन देश की जनता अब सब कुछ समझ चुकी है। उन्होंने विपक्ष पर लोकतंत्र के नाम पर जनता को गुमराह करने और देश में भ्रम फैलाने की राजनीति करने का आरोप लगाया।1
- मोकामा में बहादुरी को सलाम! डूबती महिला की जान बचाने वाले होमगार्ड जवान को एकता दिवस पर विभाग ने किया सम्मानित मोकामा में होमगार्ड जवान का सम्मान! डूबती महिला की जान बचाने वाले जवान को एकता दिवस पर विभाग ने किया सम्मानित। #Mokama #BiharPolice #HomeGuard #EktaDiwas #Samman #Patna #BreakingNews1
- सीताराम धुन संकीर्तन महायज्ञ की 12वीं वर्षगांठ पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब लखीसराय जिले के बड़हिया स्थित एनएच-33, रामघाट पहाड़पुर के हनुमान मंदिर में आयोजित सीताराम धुन संकीर्तन महायज्ञ की 12वीं वर्षगांठ पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस धार्मिक आयोजन में करीब 15 गांवों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। हर साल श्रद्धालुओं की भीड़ दोगुनी होती जा रही है। महायज्ञ में प्रसाद ग्रहण करने के लिए भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का यह आयोजन क्षेत्र में विशेष पहचान बना चुका है। जय श्रीराम और सीताराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। 🙏🚩 **जय श्रीराम! जय सीताराम!** #सीताराम_धुन_संकीर्तन #महायज्ञ #हनुमान_मंदिर #बड़हिया #लखीसराय #धार्मिक_आयोजन #जय_श्रीराम2
- लखीसराय तक छाई भूमि इलेक्ट्रिक स्कूटी की दीवानगी, बिहारशरीफ के शोरूम में उमड़े ग्राहक1
- भूमि इलेक्ट्रिक स्कूटी का खुल गया शोरूम। ग्राहकों का लगा भीड़। अब पेट्रोल से मिलेगा मुक्ति ग्राहकों का लगा भीड़। भूमि इलेक्ट्रिक स्कूटी का बड़ा डिमांड1
- बरबीघा में संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय युवती की मौ/त, कमरे से मिला शव; जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम। बरबीघा में संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय युवती की मौत, कमरे से मिला शव; जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम।बरबीघा नगर क्षेत्र के फैजाबाद (बीघा) मोहल्ले में शनिवार को एक 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवती का शव कमरे के अंदर मिलने से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।मृतका की पहचान नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र अंतर्गत बलवापर गांव निवासी धर्मेंद्र पंडित की पुत्री सोनम कुमारी (19 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने पर बरबीघा मिशन थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर कमरे की जांच की और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। हालांकि, युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत केवास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना को लेकर मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जबकि पुलिस ने जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से परहेज किया है। वहीं दोपहर 1 बजे जांच में जुटी पुलिस।1