logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बांदा में आरक्षण की मांग को लेकर अयोध्यावासी वैश्य समाज ने DM को सौंपा ज्ञापन, एससी-एसटी एक्ट की तर्ज पर अलग कानून बनाए जाने की मांग भी उठाई। बांदा में आरक्षण की मांग को लेकर अयोध्यावासी वैश्य समाज ने DM को सौंपा ज्ञापन, एससी-एसटी एक्ट की तर्ज पर अलग कानून बनाए जाने की मांग भी उठाई।

3 hrs ago
user_Surash Sahu
Surash Sahu
बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

बांदा में आरक्षण की मांग को लेकर अयोध्यावासी वैश्य समाज ने DM को सौंपा ज्ञापन, एससी-एसटी एक्ट की तर्ज पर अलग कानून बनाए जाने की मांग भी उठाई। बांदा में आरक्षण की मांग को लेकर अयोध्यावासी वैश्य समाज ने DM को सौंपा ज्ञापन, एससी-एसटी एक्ट की तर्ज पर अलग कानून बनाए जाने की मांग भी उठाई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बांदा में आरक्षण की मांग को लेकर अयोध्यावासी वैश्य समाज ने DM को सौंपा ज्ञापन, एससी-एसटी एक्ट की तर्ज पर अलग कानून बनाए जाने की मांग भी उठाई। बांदा में आरक्षण की मांग को लेकर अयोध्यावासी वैश्य समाज ने DM को सौंपा ज्ञापन, एससी-एसटी एक्ट की तर्ज पर अलग कानून बनाए जाने की मांग भी उठाई।
    1
    बांदा में आरक्षण की मांग को लेकर अयोध्यावासी वैश्य समाज ने DM को सौंपा ज्ञापन, एससी-एसटी एक्ट की तर्ज पर अलग कानून बनाए जाने की मांग भी उठाई।
बांदा में आरक्षण की मांग को लेकर अयोध्यावासी वैश्य समाज ने DM को सौंपा ज्ञापन, एससी-एसटी एक्ट की तर्ज पर अलग कानून बनाए जाने की मांग भी उठाई।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *आरक्षण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे हजारों अयोध्यावासी वैश्य समाज के लोग* *डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन,पिछड़ा वर्ग में शामिल और sc st के तर्ज पर वैश्य एक्ट बनाए जाने की मांग* बांदा। अयोध्यावासी वैश्य समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल किए जाने की मांग को लेकर बुधवार को समाज के हजारों लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। समाज के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। इस दौरान समाज के लोगों ने आरक्षण के दायरे में शामिल किए जाने की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। बताते चलें कि अयोध्यावासी वैश्य समाज की ओर से पिछले कई वर्षों से समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल किए जाने की मांग को लेकर विभिन्न स्तरों पर पहल की जा रही है। समाज के लोगों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांग शासन के समक्ष रखी जा रही है, लेकिन अभी तक इस दिशा में अपेक्षित निर्णय नहीं हुआ है। बुधवार को बड़ी संख्या में समाज के लोग एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए अयोध्यावासी वैश्य समाज को पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल किए जाने की मांग की। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाए। *आरक्षण के मुद्दे पर करेंगे राजनीतिक फैसला* ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने अपनी मांग को लेकर राजनीतिक रुख भी स्पष्ट किया। समाज की ओर से कहा गया कि जो राजनीतिक दल या जनप्रतिनिधि अयोध्यावासी वैश्य समाज को आरक्षण के दायरे में लाने की मांग तथा वैश्य समाज का उत्पीड़न रोकने के लिए एससी एसटी के तर्ज पर वैश्य एक्ट बनाया जाए जिससे हम अपने समाज का उत्पीड़न रोक सके जो राजनीतिक दल हमारी मांगे पूरी करेगा वैश्य समाज उसी पार्टी का समर्थन करेगा, और समाज उसके पक्ष में राजनीतिक निर्णय लेने पर विचार करेगा। इस घोषणा के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने अपनी मांग के समर्थन में नारे भी लगाए। समाज के लोगों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी राजनीतिक दल का विरोध करना नहीं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही सामाजिक और आरक्षण संबंधी मांग को शासन तक मजबूती से पहुंचाना है। कलेक्ट्रेट में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से कार्यक्रम के दौरान काफी गहमागहमी रही। अब समाज की नजर मुख्यमंत्री और शासन स्तर से इस मांग पर होने वाली कार्रवाई पर टिकी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमोद गुप्ता राजा वीरेंद्र गुप्ता बाबू राजकुमार गुप्ता राजू वृंदावन वैश्य अजीत गुप्ता नरेंद्र गुप्ता विवेकानंद गुप्ता शिवपूजन गुप्ता हिमांशु गुप्ता रत्नेश गुप्ता मनीष गुप्ता वंदना गुप्ता पार्वती गुप्ता सरोज गुप्ता भानु गुप्ता राजेंद्र गुप्ता विनय गुप्ता संतोष मनोज गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार के के गुप्ता पत्रकार बसंत गुप्ता पत्रकार अंशु गुप्ता राजेश गुप्ता अनशनकारी शिव गोपाल गुप्ता पुरुषोत्तम गुप्ता नीतू गुप्ता अवधेश गुप्ता खादी पुनीत गुप्ता गोविंद गुप्ता दयाराम गुप्ता आदि हजारों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे,
    1
    *आरक्षण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे हजारों अयोध्यावासी वैश्य समाज के लोग*
*डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन,पिछड़ा वर्ग में शामिल और sc st के तर्ज पर वैश्य एक्ट बनाए जाने की मांग*
बांदा। अयोध्यावासी वैश्य समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल किए जाने की मांग को लेकर बुधवार को समाज के हजारों लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। समाज के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। इस दौरान समाज के लोगों ने आरक्षण के दायरे में शामिल किए जाने की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
बताते चलें कि अयोध्यावासी वैश्य समाज की ओर से पिछले कई वर्षों से समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल किए जाने की मांग को लेकर विभिन्न स्तरों पर पहल की जा रही है। समाज के लोगों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांग शासन के समक्ष रखी जा रही है, लेकिन अभी तक इस दिशा में अपेक्षित निर्णय नहीं हुआ है।
बुधवार को बड़ी संख्या में समाज के लोग एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए अयोध्यावासी वैश्य समाज को पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल किए जाने की मांग की। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाए।
*आरक्षण के मुद्दे पर करेंगे राजनीतिक फैसला*
ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने अपनी मांग को लेकर राजनीतिक रुख भी स्पष्ट किया। समाज की ओर से कहा गया कि जो राजनीतिक दल या जनप्रतिनिधि अयोध्यावासी वैश्य समाज को आरक्षण के दायरे में लाने की मांग तथा वैश्य समाज का उत्पीड़न रोकने के लिए एससी एसटी के तर्ज पर वैश्य एक्ट बनाया जाए जिससे हम अपने समाज का उत्पीड़न रोक सके जो राजनीतिक दल हमारी मांगे पूरी करेगा वैश्य समाज उसी पार्टी का समर्थन करेगा, और समाज उसके पक्ष में राजनीतिक निर्णय लेने पर विचार करेगा। इस घोषणा के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने अपनी मांग के समर्थन में नारे भी लगाए।
समाज के लोगों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी राजनीतिक दल का विरोध करना नहीं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही सामाजिक और आरक्षण संबंधी मांग को शासन तक मजबूती से पहुंचाना है। कलेक्ट्रेट में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से कार्यक्रम के दौरान काफी गहमागहमी रही। अब समाज की नजर मुख्यमंत्री और शासन स्तर से इस मांग पर होने वाली कार्रवाई पर टिकी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमोद गुप्ता राजा वीरेंद्र गुप्ता बाबू राजकुमार गुप्ता राजू वृंदावन वैश्य अजीत गुप्ता नरेंद्र गुप्ता विवेकानंद गुप्ता शिवपूजन गुप्ता हिमांशु गुप्ता रत्नेश गुप्ता मनीष गुप्ता वंदना गुप्ता पार्वती गुप्ता सरोज गुप्ता भानु गुप्ता राजेंद्र गुप्ता विनय गुप्ता संतोष मनोज गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार के के गुप्ता पत्रकार बसंत गुप्ता पत्रकार अंशु गुप्ता राजेश गुप्ता अनशनकारी शिव गोपाल गुप्ता पुरुषोत्तम गुप्ता नीतू गुप्ता अवधेश गुप्ता खादी पुनीत गुप्ता गोविंद गुप्ता दयाराम गुप्ता आदि हजारों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे,
    user_कुलदीप कुमार मिश्रा
    कुलदीप कुमार मिश्रा
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 🚨 जमुई में छात्रा से बदसलूकी का मामला, पुलिस की बड़ी कार्रवाई छात्रा से छेड़खानी के आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली जमुई। नाबालिग छात्रा से कथित बदसलूकी और मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद उसके पैर में गोली लगी। एक अन्य आरोपी भी घायल हुआ। � The City Express घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी शुरू की थी। मामले की जांच के लिए SIT भी गठित की गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। � The City Express ⚠️ पुलिस की सख्ती के बाद आरोपियों में हड़कंप, मामले की जांच जारी। #Jamui #BreakingNews #PoliceAction #CrimeNews #ViralVideo
    1
    🚨 जमुई में छात्रा से बदसलूकी का मामला, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
छात्रा से छेड़खानी के आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली
जमुई। नाबालिग छात्रा से कथित बदसलूकी और मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद उसके पैर में गोली लगी। एक अन्य आरोपी भी घायल हुआ। �
The City Express
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी शुरू की थी। मामले की जांच के लिए SIT भी गठित की गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। �
The City Express
⚠️ पुलिस की सख्ती के बाद आरोपियों में हड़कंप, मामले की जांच जारी।
#Jamui #BreakingNews #PoliceAction #CrimeNews #ViralVideo
    user_Shivam
    Shivam
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जेएन कॉलेज कबड्डी ग्राउंड में खेल भावना से गूंजा मंडल स्तरीय कबड्डी महोत्सव। बांदा। जेएन कॉलेज कबड्डी ग्राउंड में आयोजित मंडल स्तरीय एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन के साथ खेल भावना, अनुशासन और जोश का शानदार परिचय दिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया और उन्हें निष्पक्ष खेल के साथ अपने जनपद, प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कमल किशोर यादव एवं कोषाध्यक्ष सुनील सक्सेना ने मुख्य अतिथि प्रवीण सिंह का माल्यार्पण, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। प्रतियोगिता में बुंदेलखंड मंडल की सात टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें चित्रकूट की दो, बांदा की तीन और महोबा की एक टीम सहित विभिन्न संस्थानों की टीमें शामिल रहीं। पूरे दिन रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पहले मुकाबले में एन कॉलेज ने चित्रकूट को 28-16 के अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की। दूसरे मैच में जेएन योद्धा ने महोबा को 34-18 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जेएन कॉलेज और जेएन योद्धा के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंततः जेएन योद्धा ने 7 अंकों के अंतर से जीत हासिल कर प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस अवसर पर प्रवीण सिंह, सेंगर, कमल किशोर यादव, सुनील सक्सेना, विजय पाल सिंह यादव, शब्बीर खान 'जुगनू', शाहिद अन्ना, सानू वकार, हिमांशु सिंह, हर्षित निगम, कार्तिक निगम सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और दर्शक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि कबड्डी केवल ताकत का खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, रणनीति, टीम भावना और आपसी सम्मान का प्रतीक है, जो युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल संस्कृति को मजबूत बनाता है।
    3
    जेएन कॉलेज कबड्डी ग्राउंड में खेल भावना से गूंजा मंडल स्तरीय कबड्डी महोत्सव।
बांदा। जेएन कॉलेज कबड्डी ग्राउंड में आयोजित मंडल स्तरीय एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन के साथ खेल भावना, अनुशासन और जोश का शानदार परिचय दिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया और उन्हें निष्पक्ष खेल के साथ अपने जनपद, प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कमल किशोर यादव एवं कोषाध्यक्ष सुनील सक्सेना ने मुख्य अतिथि प्रवीण सिंह का माल्यार्पण, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
प्रतियोगिता में बुंदेलखंड मंडल की सात टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें चित्रकूट की दो, बांदा की तीन और महोबा की एक टीम सहित विभिन्न संस्थानों की टीमें शामिल रहीं। पूरे दिन रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
पहले मुकाबले में एन कॉलेज ने चित्रकूट को 28-16 के अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की। दूसरे मैच में जेएन योद्धा ने महोबा को 34-18 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जेएन कॉलेज और जेएन योद्धा के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंततः जेएन योद्धा ने 7 अंकों के अंतर से जीत हासिल कर प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
इस अवसर पर प्रवीण सिंह, सेंगर, कमल किशोर यादव, सुनील सक्सेना, विजय पाल सिंह यादव, शब्बीर खान 'जुगनू', शाहिद अन्ना, सानू वकार, हिमांशु सिंह, हर्षित निगम, कार्तिक निगम सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और दर्शक उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि कबड्डी केवल ताकत का खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, रणनीति, टीम भावना और आपसी सम्मान का प्रतीक है, जो युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल संस्कृति को मजबूत बनाता है।
    user_Rahul Verma journalist
    Rahul Verma journalist
    Media house बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • हमीरपुर :नवागत जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार ने ग्रहण किया पदभार; कलेक्ट्रेट परिसर एवं विभिन्न अनुभागों का किया औचक निरीक्षण हमीरपुर। जनपद हमीरपुर के नवागत जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार ने बुधवार को जनपद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के पश्चात जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर, वन स्टॉप सेंटर, महिला कल्याण विभाग, राजस्व अभिलेखागार (आरआरके), भूलेख एवं कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल एवं अनुभागों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभागीय कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव तथा लंबित पत्रावलियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नवागत जिलाधिकारी वर्ष 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने अपने सेवाकाल में शासन एवं प्रशासन के विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। उन्होंने शासन में विभिन्न विभागों में कार्य करने के साथ-साथ गोंडा एवं फिरोजाबाद में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अपर जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी सहित विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजस्व अभिलेखागार एवं अन्य पटल के निरीक्षण में पत्रावलियों एवं रजिस्टरों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने आईजीआरएस एवं जनसुनवाई पटल का अवलोकन करते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। अभिलेखों के रख-रखाव को और अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी ने इन्वेंट्री एवं रिकॉर्ड्स के ऑनलाइन डिजिटलीकरण की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं उनकी नियमित जांच सुनिश्चित करने को भी कहा। इसके उपरांत कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी ने जनपद के वरिष्ठ पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा तथा प्रत्येक व्यक्ति के जायज कार्य को पूरी संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ कराने के लिए वे प्रतिबद्ध रहेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कई व्यवस्थाएं अच्छी हैं, वहीं कुछ क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है। ऐसी कमियों को चिन्हित कर उन्हें बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक कोई भी फरियादी अपनी समस्या लेकर उनसे मिल सकता है और जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों द्वारा जनपद के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया गया। इनमें बाईपास निर्माण, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम, बारिश से हुए नुकसान के सर्वेक्षण एवं संबंधित समस्याओं सहित अन्य विषय शामिल रहे। जिलाधिकारी ने संबंधित विषयों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही एवं स्थलीय स्थिति का अवलोकन करने के निर्देश दिए। खनन एवं ओवरलोडिंग के संबंध में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग को किसी भी स्थिति में बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सड़कों की स्थिति एवं मरम्मत के संबंध में भी जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनपद में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा विकास कार्यों को गति देने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री राकेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्रीमती रिजवाना शाहिद, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री विजय सिंह, कोषधिकारी श्रीमती अंकिता सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री पैगाम हैदर, जिला सूचना अधिकारी श्री सतीश कुमार सहित समस्त उपजिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    3
    हमीरपुर :नवागत जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार ने ग्रहण किया पदभार; कलेक्ट्रेट परिसर एवं विभिन्न अनुभागों का किया औचक निरीक्षण
हमीरपुर। जनपद हमीरपुर के नवागत जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार ने बुधवार को जनपद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के पश्चात जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर, वन स्टॉप सेंटर, महिला कल्याण विभाग, राजस्व अभिलेखागार (आरआरके),  भूलेख एवं कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल एवं अनुभागों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभागीय कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव तथा लंबित पत्रावलियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नवागत जिलाधिकारी वर्ष 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने अपने सेवाकाल में शासन एवं प्रशासन के विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। उन्होंने शासन में विभिन्न विभागों में कार्य करने के साथ-साथ गोंडा एवं फिरोजाबाद में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अपर जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी सहित विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजस्व अभिलेखागार एवं अन्य पटल के निरीक्षण में पत्रावलियों एवं रजिस्टरों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने आईजीआरएस एवं जनसुनवाई पटल का अवलोकन करते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
अभिलेखों के रख-रखाव को और अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी ने इन्वेंट्री एवं रिकॉर्ड्स के ऑनलाइन डिजिटलीकरण की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं उनकी नियमित जांच सुनिश्चित करने को भी कहा।
इसके उपरांत कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी ने जनपद के वरिष्ठ पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा तथा प्रत्येक व्यक्ति के जायज कार्य को पूरी संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ कराने के लिए वे प्रतिबद्ध रहेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कई व्यवस्थाएं अच्छी हैं, वहीं कुछ क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है। ऐसी कमियों को चिन्हित कर उन्हें बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक कोई भी फरियादी अपनी समस्या लेकर उनसे मिल सकता है और जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों द्वारा जनपद के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया गया। इनमें बाईपास निर्माण, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम, बारिश से हुए नुकसान के सर्वेक्षण एवं संबंधित समस्याओं सहित अन्य विषय शामिल रहे। जिलाधिकारी ने संबंधित विषयों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही एवं स्थलीय स्थिति का अवलोकन करने के निर्देश दिए।
खनन एवं ओवरलोडिंग के संबंध में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग को किसी भी स्थिति में बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सड़कों की स्थिति एवं मरम्मत के संबंध में भी जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनपद में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा विकास कार्यों को गति देने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री राकेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्रीमती रिजवाना शाहिद, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री विजय सिंह, कोषधिकारी श्रीमती अंकिता सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री पैगाम हैदर, जिला सूचना अधिकारी श्री सतीश कुमार सहित समस्त उपजिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश सरकार महन्त श्री आदित्यनाथ योगी जी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों चलाईं गयी फर्जी शिकायत करके बन्द करने प्रयास किया जा रहा है जब कि विपिन बिहारी प्रधान द्वारा जानकारी प्राप्त हुई सुबह दोपहर शाम प्रतिदिन बस चलती है झूंठी शिकायत किया गया है
    4
    उत्तर प्रदेश सरकार महन्त श्री आदित्यनाथ योगी जी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों चलाईं गयी फर्जी शिकायत करके बन्द करने प्रयास किया जा रहा है जब कि विपिन बिहारी प्रधान द्वारा जानकारी प्राप्त हुई सुबह दोपहर शाम प्रतिदिन बस चलती है झूंठी शिकायत किया गया है
    user_राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
    राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
    बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सुरत में एक कर्मचारी ने लगा दी कंपनी आग 10000 सैलरी रोकने पर कंपनी के मालिक ने कंपनी के गरीब कर्मचारी का सैलरी रोका 10000 रुपए कर्मचारी ने लगा दी आग दस हजार रुपए गरीबों के लिए बहुत होता हैं
    1
    सुरत में एक कर्मचारी ने लगा दी कंपनी  आग 10000 सैलरी रोकने पर
कंपनी के मालिक ने कंपनी के गरीब कर्मचारी का सैलरी रोका 10000 रुपए कर्मचारी ने लगा दी आग दस हजार रुपए गरीबों के लिए बहुत होता हैं
    user_Malkhan kotarya Malkhan kotary
    Malkhan kotarya Malkhan kotary
    Social worker बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *जसपुरा थाना क्षेत्र में सास-बहू के विवाद में सास ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर - जिला अस्पताल रेफर* *जसपुरा थाना क्षेत्र में सास-बहू के विवाद में सास ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर - जिला अस्पताल रेफर* *बांदा।* जनपद के जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़रिया गांव में बुधवार को घरेलू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। सास-बहू के झगड़े के बाद सास ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार गड़रिया गांव निवासी रामादेवी का अपनी बहू से घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से और क्षोभ में आकर रामादेवी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन राम बहादुर ने बताया कि बुधवार को घर में आपसी कहासुनी हुई थी, जिसके बाद मेरी भाभी रामादेवी ने यह कदम उठा लिया। परिजन तुरंत उन्हें लेकर जसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल बांदा रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में रामादेवी का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है और निगरानी में रखा गया है।
    1
    *जसपुरा थाना क्षेत्र में सास-बहू के विवाद में सास ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर - जिला अस्पताल रेफर*
*जसपुरा थाना क्षेत्र में सास-बहू के विवाद में सास ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर - जिला अस्पताल रेफर*
*बांदा।* जनपद के जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़रिया गांव में बुधवार को घरेलू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। सास-बहू के झगड़े के बाद सास ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार गड़रिया गांव निवासी रामादेवी का अपनी बहू से घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से और क्षोभ में आकर रामादेवी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। 
परिजन राम बहादुर ने बताया कि बुधवार को घर में आपसी कहासुनी हुई थी, जिसके बाद मेरी भाभी रामादेवी ने यह कदम उठा लिया।
परिजन तुरंत उन्हें लेकर जसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल बांदा रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में रामादेवी का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है और निगरानी में रखा गया है।
    user_कुलदीप कुमार मिश्रा
    कुलदीप कुमार मिश्रा
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.