सावन के पहले सोमवार पर भुईफोड़वनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, प्रशासन की व्यवस्था रही सुचारु *लखीमपुर खीरी | यूपी* सावन के पहले सोमवार पर भुईफोड़वनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, प्रशासन की व्यवस्था रही सुचारु सावन माह के पहले सोमवार को लखीमपुर सदर स्थित मेला मैदान के प्राचीन भुईफोड़वनाथ शिव मंदिर में भगवान शिव के जलाभिषेक और दर्शन के लिए सुबह से ही शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई थी। इससे दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रही और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की विशेष परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। मंदिर परिसर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती रही। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया गया, जिससे श्रद्धालु शांतिपूर्वक और व्यवस्थित ढंग से बाबा भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक कर सके। श्रद्धालुओं ने प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि अलग-अलग लाइन बनाए जाने से भीड़ नियंत्रित रही और दर्शन करने में काफी सुविधा मिली। *News 21 सत्य, सटीक, निष्पक्ष*
सावन के पहले सोमवार पर भुईफोड़वनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, प्रशासन की व्यवस्था रही सुचारु *लखीमपुर खीरी | यूपी* सावन के पहले सोमवार पर भुईफोड़वनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, प्रशासन की व्यवस्था रही सुचारु सावन माह के पहले सोमवार को लखीमपुर सदर स्थित मेला मैदान के प्राचीन भुईफोड़वनाथ शिव मंदिर में भगवान शिव के जलाभिषेक और दर्शन के लिए सुबह से ही शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था
की गई थी। इससे दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रही और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की विशेष परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। मंदिर परिसर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती रही। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया गया, जिससे श्रद्धालु शांतिपूर्वक और व्यवस्थित ढंग से बाबा भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक कर सके। श्रद्धालुओं ने प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि अलग-अलग लाइन बनाए जाने से भीड़ नियंत्रित रही और दर्शन करने में काफी सुविधा मिली। *News 21 सत्य, सटीक, निष्पक्ष*
- सावन के पहले सोमवार पर भुईफोड़वनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, प्रशासन की व्यवस्था रही सुचारु *लखीमपुर खीरी | यूपी* सावन के पहले सोमवार पर भुईफोड़वनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, प्रशासन की व्यवस्था रही सुचारु सावन माह के पहले सोमवार को लखीमपुर सदर स्थित मेला मैदान के प्राचीन भुईफोड़वनाथ शिव मंदिर में भगवान शिव के जलाभिषेक और दर्शन के लिए सुबह से ही शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई थी। इससे दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रही और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की विशेष परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। मंदिर परिसर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती रही। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया गया, जिससे श्रद्धालु शांतिपूर्वक और व्यवस्थित ढंग से बाबा भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक कर सके। श्रद्धालुओं ने प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि अलग-अलग लाइन बनाए जाने से भीड़ नियंत्रित रही और दर्शन करने में काफी सुविधा मिली। *News 21 सत्य, सटीक, निष्पक्ष*2
- श्रावण के पहले सोमवार पर बुढ़वा बाबा धाम जाने वाले मार्ग पर लगा भीषण जाम, घंटों फंसे श्रद्धालु मिहींपुरवा। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को बुढ़वा बाबा मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते मटिया मोड़ से बुढ़वा बाबा मंदिर जाने वाले राजमार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। स्थिति ऐसी रही कि कांवड़ियों, श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को करीब दो-दो घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा। वाहनों की लंबी कतारें लगने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। जाम को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। भारी भीड़ और वाहनों के दबाव के कारण पुलिसकर्मियों के भी पसीने छूट गए। काफी प्रयासों के बाद यातायात को धीरे-धीरे सुचारु कराया जा सका। श्रद्धालुओं ने भविष्य में ऐसे अवसरों पर बेहतर यातायात व्यवस्था, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था किए जाने की मांग की, ताकि श्रद्धालुओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। मनोज कुमार चौरसिया की रिपोर्ट1
- सिर झुकाकर, हाथ जोड़कर स्वीकार हार करता हूं... दतिया में हार पर BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी... सिर झुकाकर, हाथ जोड़कर स्वीकार हार करता हूं... दतिया में हार पर BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी...1
- तीज के रंग में रंगा अग्रवाल महिला संघ का भव्य महोत्सव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रतियोगिताओं और आकर्षक स्टॉलों ने बांधा समां, महिलाओं व बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा तीज के रंग में रंगा अग्रवाल महिला संघ का भव्य महोत्सव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रतियोगिताओं और आकर्षक स्टॉलों ने बांधा समां, महिलाओं व बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा लखीमपुर खीरी। अग्रवाल महिला संघ द्वारा आयोजित "तीज महोत्सव–2026 : तीज के रंग, सखियों के संग" का आयोजन रविवार को हर्षोल्लास, पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के बीच भव्य रूप से संपन्न हुआ। सावन और तीज की मनमोहक छटा से सजे इस महोत्सव में महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भागीदारी की। महोत्सव में विभिन्न शहरों से आई महिला उद्यमियों ने साड़ियाँ, सूट, ज्वेलरी, राखियाँ, होम डेकोर, डेकोरेटिव आइटम्स, वास्तु, न्यूमेरोलॉजी, अचार तथा गिफ्ट आइटम्स सहित अनेक आकर्षक स्टॉल लगाए। खरीदारी के साथ आगंतुकों ने इन स्टॉलों की विविधता और गुणवत्ता की जमकर सराहना की। कार्यक्रम का शुभारंभ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ। नव्या गोयल, कायरा खंडेलवाल, मान्या मित्तल, आरोही मिश्रा, सौम्या अग्रवाल, वंशिका, अनुष्का, प्रत्युषा सिंह, पद्मा अग्रवाल एवं समृद्धि अग्रवाल ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं। इसके बाद कविता अग्रवाल एंड फ्रेंड्स, ईशा अग्रवाल तथा मेघा खंडेलवाल की शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चाँद लगा दिए। महोत्सव के दौरान आयोजित मनोरंजक प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। 'सून बनाओ' प्रतियोगिता में चंचल अग्रवाल ने प्रथम, ममता अग्रवाल ने द्वितीय तथा निधि मित्तल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। पूरे आयोजन में फ्रेंडशिप डे का उत्साह, सावन की हरियाली और तीज की पारंपरिक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। महिलाओं एवं बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने महोत्सव को यादगार बना4
- लखनऊ...इसको कहते हैं पुलिसिंग... बात किसी की जान पर आए तो अपनी जान की परवाह न करो.. ऐसे ही कुछ मिसाल मड़ियांव थाने पर तैनात दरोगा विमलेश सिंह चंदेल ने किया.. वाह विमलेश जी वाह 👍👍👍 एक मासूम को बचाने के लिए खुद की जान पर खेल गए दरोगा...📍1
- मामूली बारिश ने खोली पालिका प्रशासन की पोल नाली के गंदे पानी से होकर मंदिर पहुंचने को मजबूर शिवभक्त, सावन के पहले सोमवार को पांडे बाबा मंदिर मार्ग पर जलभराव मामूली बारिश ने ही पलिया पालिका प्रशासन की पोल खोलकर रख दी। इसका जीता जागता उदाहरण सोमवार को देखने को मिला। पवित्र सावन माह के पहले सोमवार को प्रसिद्ध पांडेय बाबा मंदिर तक शिवभक्तों को पहुंचना मुश्किल हो गया। बरसात का सारा पानी मुख्य मार्ग पर भर गया, जिसमें नालियों का गंदा और बदबूदार पानी भी शामिल रहा। हालात ऐसे बन गये कि हाथों में पूजा की थाली और गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन व जलाभिषेक के लिए निकले श्रद्धालुओं को इसी दूषित पानी के बीच से होकर मंदिर तक पहुंचना पड़ा। जिससे लोगों में नगर पालिका प्रशासन की व्यवस्थाओं को लेकर काफी आक्रोश दिखाई दिया। लोगों का कहना है कि खासकर सावन के पहले सोमवार जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर पर मंदिर के प्रमुख मार्ग पर नाली का पानी भरा होना नगर पालिका की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने पालिका प्रशासन से मंदिर मार्ग पर तत्काल जल निकासी कराने के साथ-साथ नालियों की सफाई कराने मांग की है, ताकि आने वाले सावन के अन्य सोमवारों पर शिवभक्तों को मन्दिर तक पहुंचने में परेशानियों का सामना न करना पड़े।3
- *श्रावण मास के पहले सोमवार वार को डाक कावड़ में शिव भक्तों का उमड़ा जन सैलाब* *पहले सोमवार को बम्हनपुर से गोला गौकर्णनाथ छोटी काशी के लिए रवाना हुई डाक कांवड़ यात्रा* मझगई खीरी। मझगई थाना क्षेत्र के गांव बम्हनपुर में श्रावण मास के पहले सोमवार को भगवान भोले नाथ के जलाभिषेक के लिए रवाना हुई डाक कावड़। डाक कावड़ में हजारों की संख्या में शामिल हुए शिव भक्तों ने ॐ नमः शिवाय जय भोले बम बोल के जयकारों से गुंजायमान हुआ बम्हनपुर साथ ही श्रद्धालुओं ने बम बोल के जयकारों के साथ भजनों में सराबोर होकर थिरकते रहे। शामिल हुए डाक कावड़ यात्रा में कमेटी के पवन सक्सेना, रमेश गुप्ता, आकाश सक्सेना, रोहित कुमार, अरुण कुमार, व अन्य काफी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद। *ब्यूरो रिपोर्ट रमाकांत दीक्षित लखीमपुर खीरी*✍️ *श्रावण मास के पहले सोमवार वार को डाक कावड़ में शिव भक्तों का उमड़ा जन सैलाब* *पहले सोमवार को बम्हनपुर से गोला गौकर्णनाथ छोटी काशी के लिए रवाना हुई डाक कांवड़ यात्रा* मझगई खीरी। मझगई थाना क्षेत्र के गांव बम्हनपुर में श्रावण मास के पहले सोमवार को भगवान भोले नाथ के जलाभिषेक के लिए रवाना हुई डाक कावड़। डाक कावड़ में हजारों की संख्या में शामिल हुए शिव भक्तों ने ॐ नमः शिवाय जय भोले बम बोल के जयकारों से गुंजायमान हुआ बम्हनपुर साथ ही श्रद्धालुओं ने बम बोल के जयकारों के साथ भजनों में सराबोर होकर थिरकते रहे। शामिल हुए डाक कावड़ यात्रा में कमेटी के पवन सक्सेना, रमेश गुप्ता, आकाश सक्सेना, रोहित कुमार, अरुण कुमार, व अन्य काफी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद। *ब्यूरो रिपोर्ट रमाकांत दीक्षित लखीमपुर खीरी*✍️1
- श्रीराम के कथित अपमान पर हिंदू महासभा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन लखीमपुर खीरी। अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर संसद परिसर में भगवान श्रीराम के कथित अपमान के मामले में संबंधित जनप्रतिनिधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा उनकी संसद सदस्यता समाप्त करने की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। ज्ञापन सौंपने के बाद सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंककर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि धार्मिक आस्थाओं का सम्मान बनाए रखना सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है और इस प्रकार की घटनाओं पर सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग दोहराई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1