logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिलाधिकारी ने तहसील भोगनीपुर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश* *जिलाधिकारी ने तहसील भोगनीपुर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश* कानपुर देहात!जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज तहसील भोगनीपुर का निरीक्षण कर तहसील परिसर की व्यवस्थाओं, अभिलेखों के रखरखाव एवं जनसेवा से संबंधित व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न पटलों का अवलोकन करते हुए अभिलेखों एवं पत्रावलियों की स्थिति की गहन समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। जिलाधिकारी ने कर्मचारियों से अलमारियां खुलवाकर पत्रावलियों के रखरखाव की जांच की और निर्देशित किया कि सभी अभिलेख सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं श्रेणीबद्ध ढंग से संधारित किए जाएं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें शीघ्र उपलब्ध कराया जा सके। रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, अभिलेखों के वैज्ञानिक संरक्षण एवं व्यवस्थित संधारण पर विशेष बल दिया। उन्होंने नजारत शाखा एवं संग्रह अनुभाग का भी निरीक्षण कर राजकीय अभिलेखों एवं सामग्रियों के रखरखाव की जानकारी प्राप्त की तथा लंबित पत्रावलियों के शीघ्र एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सब रजिस्ट्रार के अनुपस्थित पाए जाने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने तहसीलदार न्यायालय, नायब तहसीलदार न्यायालय, रजिस्ट्री कक्ष, मतदाता पंजीकरण कक्ष, अभिलेखागार, चकबन्दी कार्यालय आदि तथा एसआईआर (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) से संबंधित कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाता सूची से जुड़े कार्यों को पूरी सतर्कता, पारदर्शिता एवं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। रजिस्ट्री कक्ष में दस्तावेजों के पंजीकरण कार्य को सुव्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संचालित करने पर बल दिया। तहसील परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तहसील में आने वाले आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने उपस्थित उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देशित किया कि प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक अनिवार्य रूप से जनसुनवाई की जाए तथा फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन के साथ मधुर व्यवहार रखने, समय से कार्यालय में उपस्थित रहने तथा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिग्विजय सिंह, उपजिलाधिकारी भोगनीपुर, तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया नगर क्षेत्र यमुना नदी किनारे घने जंगली के बीच बिराजमान गढ़ीवाली माता मन्दिर पर प्राण प्रतिष्ठा कार्य सम्पन्न हुआ औरैया नगर क्षेत्र में यमुना नदी किनारा घने जंगलो के बीच गढ़ी वाली माता मन्दिर पर आज मूर्तियों के प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुआ, इस दौरान आसपास के ग्रामीण श्रद्धालुओं भारी उत्साह देखने को मिला, मूर्तियों की शोभायात्रा में सामिल श्रद्धालुओं के जय घोस से पूरा जंगल भक्ति भाव से गूंज उठा, कार्य के दौरान राजूदास परम् हँस महाराज, सहित अनेकों ग्रामीण युवतियाँ, महिलायें सामिल हुये
    4
    औरैया नगर क्षेत्र यमुना नदी किनारे घने जंगली के बीच बिराजमान गढ़ीवाली माता मन्दिर पर प्राण प्रतिष्ठा कार्य सम्पन्न हुआ
औरैया नगर क्षेत्र में यमुना नदी किनारा घने जंगलो के बीच गढ़ी वाली माता मन्दिर पर आज मूर्तियों के प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुआ, इस दौरान आसपास के ग्रामीण श्रद्धालुओं भारी उत्साह देखने को मिला, मूर्तियों की शोभायात्रा में सामिल श्रद्धालुओं के जय घोस से पूरा जंगल भक्ति भाव से गूंज उठा, कार्य के दौरान राजूदास परम् हँस महाराज, सहित अनेकों ग्रामीण युवतियाँ, महिलायें सामिल हुये
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया। जनपद के मंगलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कसोलर गांव निवासी बबलू (पुत्र यशोदा नंदन) नरायणपुर में कार्य कर रहे थे। बताया गया है कि वह निर्माण संबंधी काम के दौरान ग्राइंडर मशीन से कटिंग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ग्राइंडर का कटर टूटकर तेज रफ्तार से उछला और सीधे उनके पैर में जा लगा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथ में काम कर रहे श्रमिकों ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए घायल बबलू को निजी वाहन से औरैया के 50 सैया अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया। डॉक्टरों के अनुसार घायल के पैर में गहरा घाव है, हालांकि उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं और उपचार जारी है। इस हादसे के बाद कार्यस्थल पर सुरक्षा उपकरणों के उपयोग को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
    1
    औरैया। जनपद के मंगलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कसोलर गांव निवासी बबलू (पुत्र यशोदा नंदन) नरायणपुर में कार्य कर रहे थे। बताया गया है कि वह निर्माण संबंधी काम के दौरान ग्राइंडर मशीन से कटिंग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ग्राइंडर का कटर टूटकर तेज रफ्तार से उछला और सीधे उनके पैर में जा लगा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
साथ में काम कर रहे श्रमिकों ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए घायल बबलू को निजी वाहन से औरैया के 50 सैया अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया। डॉक्टरों के अनुसार घायल के पैर में गहरा घाव है, हालांकि उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं और उपचार जारी है। इस हादसे के बाद कार्यस्थल पर सुरक्षा उपकरणों के उपयोग को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मलगांव गैस एजेंसी के पास ई-रिक्शा पलटा, पांच महिलाएं घायल झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के दत्तपुर गांव की पांच महिलाएं ई-रिक्शा पलटने से घायल हो गईं। उपचार के बाद सभी को झींझक सीएचसी से छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार दत्तपुर निवासी मलिका पत्नी सुनील, चीना पत्नी बाबू, ऊषा पत्नी रामनरेश, सुखदेई व पूनम गांव के ही ई-रिक्शा चालक शिवम के साथ गाऊपुर गई थीं। वहां से लौटते समय मलगांव गैस एजेंसी के पास अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार सभी महिलाएं घायल हो गईं।
    1
    मलगांव गैस एजेंसी के पास ई-रिक्शा पलटा, पांच महिलाएं घायल
झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के दत्तपुर गांव की पांच महिलाएं ई-रिक्शा पलटने से घायल हो गईं। उपचार के बाद सभी को झींझक सीएचसी से छुट्टी दे दी गई।
जानकारी के अनुसार दत्तपुर निवासी मलिका पत्नी सुनील, चीना पत्नी बाबू, ऊषा पत्नी रामनरेश, सुखदेई व पूनम गांव के ही ई-रिक्शा चालक शिवम के साथ गाऊपुर गई थीं। वहां से लौटते समय मलगांव गैस एजेंसी के पास अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार सभी महिलाएं घायल हो गईं।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • औरैया। अयाना थाना क्षेत्र के नौरी गांव में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया, जब एचटी लाइन के तार एलटी लाइन से छू गए। अचानक हुई इस घटना से तेज करंट फैल गया और कई घरों में आग लग गई। देखते ही देखते गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के अनुसार सुबह के समय अचानक चिंगारी उठी और बिजली के तार आपस में टकरा गए। कुछ ही देर में घरों में आग भड़क उठी। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बाल्टियों और पानी के पाइप की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर बिजली विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक घरों में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र नाथ त्रिपाठी, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता चौधरी योगेश यादव नौरी गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। सपा नेताओं ने प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता, राहत सामग्री और झुलसे लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है, जिसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जर्जर बिजली लाइनों को बदलने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।
    2
    औरैया। अयाना थाना क्षेत्र के नौरी गांव में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया, जब एचटी लाइन के तार एलटी लाइन से छू गए। अचानक हुई इस घटना से तेज करंट फैल गया और कई घरों में आग लग गई। देखते ही देखते गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार सुबह के समय अचानक चिंगारी उठी और बिजली के तार आपस में टकरा गए। कुछ ही देर में घरों में आग भड़क उठी। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बाल्टियों और पानी के पाइप की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर बिजली विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक घरों में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो चुका था।
घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र नाथ त्रिपाठी, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता चौधरी योगेश यादव नौरी गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
सपा नेताओं ने प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता, राहत सामग्री और झुलसे लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है, जिसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जर्जर बिजली लाइनों को बदलने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 🔹औरैया - दर्दनाक सड़क हादसा तीन की मौत, कार अनियंत्रित होकर नहर गिरी रिपोर्ट - आकाश उर्फ अक्की भईया ब्यूरो हेड
    1
    🔹औरैया - दर्दनाक सड़क हादसा तीन की मौत, कार अनियंत्रित होकर नहर गिरी
रिपोर्ट - आकाश उर्फ अक्की भईया ब्यूरो हेड
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • श्री गढी़ माता मंदिर बसंतपुर खरका औरैया में काली मैया शिव परिवार स्थापना होने पर औरैया नगर में निर्माण के लिए निकलने पर डॉक्टर तिलक राज पाठक एवं सोनू अवस्थी जी ने माता का पूजन पाठ किया समस्त भक्त जनों को फलाहार कराया
    1
    श्री गढी़ माता मंदिर बसंतपुर खरका औरैया में काली मैया शिव परिवार स्थापना होने पर औरैया नगर में निर्माण के लिए निकलने पर डॉक्टर तिलक राज पाठक एवं सोनू अवस्थी जी ने माता का पूजन पाठ किया समस्त भक्त जनों को फलाहार कराया
    user_Arvind Tiwari
    Arvind Tiwari
    Advertising agency औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • विकासखंड डेरापुर में औचक निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने फार्मर रजिस्ट्री और फैमिली आईडी कार्य में धीमी प्रगति पर नाराज़गी जताई। खंड विकास अधिकारी व एडीओ पंचायत अश्वनी कुमार का वेतन रोकने तथा कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। कई कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर स्पष्टीकरण तलब किया गया। कार्यालय परिसर में गंदगी पर सख्त चेतावनी देते हुए साफ-सफाई व कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
    1
    विकासखंड डेरापुर में औचक निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने फार्मर रजिस्ट्री और फैमिली आईडी कार्य में धीमी प्रगति पर नाराज़गी जताई।
खंड विकास अधिकारी व एडीओ पंचायत अश्वनी कुमार का वेतन रोकने तथा कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। कई कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर स्पष्टीकरण तलब किया गया।
कार्यालय परिसर में गंदगी पर सख्त चेतावनी देते हुए साफ-सफाई व कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अजीतमल कस्बे के मुहल्ला गाँधी नगर निवासी रामजी पुत्र कंचन लाल अपनी पत्नी बबीता, पुत्र प्रिंस के साथ गुरुवार को इटावा स्थित रिश्तेदारी में शादी समारोह में सम्मिलित होने गए थे। घर पर कुछ हिस्से में निर्माण कार्य भी चल रहा है। घर पर ताला पड़ा था। गुरुवार देर रात वह शादी से घर लौटा। घर के गेट का ताला खोला। किंतु अंदर से कुंडी बंद होने से खुल नही सका। पड़ोस मे रह रहे अन्य स्वजनों की मदद से पीछे के रास्ते से घर की छत पर चढ़े तो अचानक भगदड़ सी जान पडी। घर के अंदर एक जंगला कटा मिला।
    1
    अजीतमल कस्बे के मुहल्ला गाँधी नगर निवासी रामजी पुत्र कंचन लाल अपनी पत्नी बबीता, पुत्र प्रिंस के साथ गुरुवार को इटावा स्थित रिश्तेदारी में शादी समारोह में सम्मिलित होने गए थे। घर पर कुछ हिस्से में निर्माण कार्य भी चल रहा है। घर पर ताला पड़ा था। गुरुवार देर रात वह शादी से घर लौटा। घर के गेट का ताला खोला। किंतु अंदर से कुंडी बंद होने से खुल नही सका। पड़ोस मे रह रहे अन्य स्वजनों की मदद से पीछे के रास्ते से घर की छत पर चढ़े तो अचानक भगदड़ सी जान पडी। घर के अंदर एक जंगला कटा मिला।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जालौन: पेट्रोल पंप पर की जा रही घटतौली, पेट्रोल-डीजल डालने में कर्मचारी कर रहे हेरफेर, हेरफेर कर रहे कर्मचारी को युवक ने रंगे हाथों पकड़ा, विरोध करने पर पम्प कर्मी ने की अभद्रता, उरई के कुकरगांव स्थित इंडियन ऑयल पम्प का मामला
    1
    जालौन: पेट्रोल पंप पर की जा रही घटतौली, पेट्रोल-डीजल डालने में कर्मचारी कर रहे हेरफेर, हेरफेर कर रहे कर्मचारी को युवक ने रंगे हाथों पकड़ा, विरोध करने पर पम्प कर्मी ने की अभद्रता, उरई के कुकरगांव स्थित इंडियन ऑयल पम्प का मामला
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.