logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़वानी में तीर्थ यात्रियों की परेशानी: रातभर नगर पालिका में गुजारा, मीडिया पहुंची तो हरकत में आया प्रशासन बड़वानी। मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत आए यात्रियों को अव्यवस्थाओं के कारण पूरी रात परेशानियों के बीच बितानी पड़ी। पानसेमल से बड़ी संख्या में पहुंचे यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें बड़वानी नगर पालिका परिसर के बाहर ही रुकना पड़ा, जहां न तो सोने की समुचित व्यवस्था थी और न ही भोजन व पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। पानसेमल निवासी नारायण ने बताया कि वे योजना के तहत यहां पहुंचे, लेकिन उन्हें खुले में रात गुजारनी पड़ी। उन्होंने कहा कि “यहां ना खाने की व्यवस्था है, ना पानी की और ना ही सोने की सुविधा। गर्मी में भी कोई ध्यान नहीं दे रहा, जिससे बात करो वही भगा देता है।” वहीं राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि उनका नाम सूची में 153 नंबर पर होने के बावजूद उन्हें मौके पर वापस जाने के लिए कहा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि “हम अपने खर्चे से यहां आए हैं, लेकिन यहां न बैठने की व्यवस्था है, न पानी और न ही भोजन की सुविधा। केवल महिलाओं के लिए एक कमरा दिया गया है, बाकी लोगों के लिए कोई इंतजाम नहीं है।” यात्रियों ने यह भी बताया कि अधिकारियों से संपर्क करने पर सिर्फ आश्वासन ही मिला। एसडीएम से बात करने पर भी “व्यवस्था हो जाएगी” कहकर टाल दिया गया, लेकिन देर रात तक कोई ठोस इंतजाम नहीं किया गया। कुछ यात्रियों ने यह भी आरोप लगाया कि एक बुजुर्ग के साथ रहने वाले व्यक्ति को भी साथ ले जाने की अनुमति नहीं दी जा रही, जो मानवीय दृष्टिकोण से गलत है। स्थिति तब बदली जब मीडिया मौके पर पहुंची। मीडिया के पहुंचते ही प्रशासन सक्रिय हुआ और यात्रियों के लिए ठहरने, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था शुरू की गई, जिससे कुछ हद तक राहत मिली। इधर डिप्टी कलेक्टर शक्ति सिंह चौहान ने बताया कि ऊपर से मिले निर्देशों के अनुसार व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं जब नगर पालिका में बंद पड़े पंखों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस संबंध में नगर पालिका से बात करने की बात कही।

10 hrs ago
user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

बड़वानी में तीर्थ यात्रियों की परेशानी: रातभर नगर पालिका में गुजारा, मीडिया पहुंची तो हरकत में आया प्रशासन बड़वानी। मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत आए यात्रियों को अव्यवस्थाओं के कारण पूरी रात परेशानियों के बीच बितानी पड़ी। पानसेमल से बड़ी संख्या में पहुंचे यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें बड़वानी नगर पालिका परिसर के बाहर ही रुकना पड़ा, जहां न तो सोने की समुचित व्यवस्था थी और न ही भोजन व पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। पानसेमल निवासी नारायण ने बताया कि वे योजना के तहत यहां पहुंचे, लेकिन उन्हें खुले में रात गुजारनी पड़ी। उन्होंने कहा कि “यहां ना खाने की व्यवस्था है, ना पानी की और ना ही सोने की सुविधा। गर्मी में भी कोई ध्यान नहीं दे रहा, जिससे बात करो वही भगा देता है।” वहीं राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि उनका नाम सूची में 153 नंबर पर होने के बावजूद उन्हें मौके पर वापस जाने के लिए कहा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि “हम अपने खर्चे से यहां आए हैं, लेकिन यहां न बैठने की व्यवस्था है, न पानी और न ही भोजन की सुविधा। केवल महिलाओं के लिए एक कमरा दिया गया है, बाकी लोगों के लिए कोई इंतजाम नहीं है।” यात्रियों ने यह भी बताया कि अधिकारियों से संपर्क करने पर सिर्फ आश्वासन ही मिला। एसडीएम से बात करने पर भी “व्यवस्था हो जाएगी” कहकर टाल दिया गया, लेकिन देर रात तक कोई ठोस इंतजाम नहीं किया गया। कुछ यात्रियों ने यह भी आरोप लगाया कि एक बुजुर्ग के साथ रहने वाले व्यक्ति को भी साथ ले जाने की अनुमति नहीं दी जा रही, जो मानवीय दृष्टिकोण से गलत है। स्थिति तब बदली जब मीडिया मौके पर पहुंची। मीडिया के पहुंचते ही प्रशासन सक्रिय हुआ और यात्रियों के लिए ठहरने, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था शुरू की गई, जिससे कुछ हद तक राहत मिली। इधर डिप्टी कलेक्टर शक्ति सिंह चौहान ने बताया कि ऊपर से मिले निर्देशों के अनुसार व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं जब नगर पालिका में बंद पड़े पंखों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस संबंध में नगर पालिका से बात करने की बात कही।

More news from Barwani and nearby areas
  • निवाली में गूंजा 'जय श्री राम' का जयघोष: श्रीराम कथा के पांचवें दिन धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर ने मोहा भक्तों का मन (सुनील सोनी स्वतंत्र पत्रकार) नगर में गुमडीया रोड स्थित संकटमोचन पंचमुखी हनुमान हनुमान मंदीर की प्रथम वर्षगांठ 24 मार्च के अवसर पर श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है कथा के पांचवे दिन अहिल्या उद्धार, गंगा अवतरण व जनक पुर प्रवेश, पुष्प वाटिका प्रसंग जिससे मर्यादा और प्रेम का संदेश मिलता है, राजा जनक व्दारा धनुष यज्ञ का वर्णन, और धनुष भंग सीता स्वयंवर की कथा सुनाई ​निवाली (बड़वानी) | 29 मार्च रविवार ​धर्म और आस्था की त्रिवेणी में सराबोर निवाली क्षेत्र इन दिनों पूरी तरह राममय हो गया है। जारी भव्य श्रीराम कथा के पांचवें दिन आज पांडाल में उस समय अद्भुत दृश्य निर्मित हुआ, जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने भारी शिव धनुष को खंडित किया और माता जानकी ने उनके गले में वरमाला डाली। इस आलौकिक प्रसंग को देख निवाली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। ​🌸 गुरु आज्ञा और धनुष भंग का प्रसंग ​कथावाचक ने प्रसंग की शुरुआत करते हुए बताया कि जब जनकपुर की सभा में बड़े-बड़े बलशाली राजा शिव धनुष को हिला तक नहीं पाए, तब राजा जनक अत्यंत व्याकुल हो उठे थे। ऐसे समय में महर्षि विश्वामित्र की आज्ञा पाकर प्रभु श्री राम ने जैसे ही धनुष को स्पर्श किया, वह वज्र के समान भारी धनुष तिनके की भांति टूट गया। ​"लेत चढ़ावत खैंचत गाढ़े। काहुं न लखा देख सबु ठाढ़े॥ तेहि छन राम मध्य धनु तोरा। भरे भुवन धुनि घोर कठोरा॥" ​धनुष के टूटते ही पांडाल में पुष्पवर्षा होने लगी और श्रद्धालुओं ने खड़े होकर जयकारे लगाए। ​सजीव झांकी और सीता स्वयंवर का उल्लास ​कथा के दौरान मंच पर सीता स्वयंवर की भव्य सजीव झांकी सजाई गई थी। भगवान श्री राम और लक्ष्मण के स्वरूप में सजे बालकों और माता जानकी की छवि देख ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो साक्षात मिथिला नगरी निवाली की पावन धरा पर उतर आई हो। ​वरमाला उत्सव: जैसे ही माता सीता ने प्रभु श्री राम को वरमाला पहनाई, पूरे पांडाल में शंख ध्वनि और ढोल-नगाड़ों की थाप गूंज उठी। ​श्रद्धालुओं का उत्साह: निवाली के इस धार्मिक आयोजन में महिलाओं ने मंगल गीत गाए और पुरुषों ने झूमकर अपनी खुशी का इजहार किया। ​✨ निवाली के आयोजन की मुख्य विशेषताएं ​जनसमूह: कथा सुनने के लिए निवाली के साथ-साथ आसपास के गाँव से भी बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और निजी वाहनों से भक्त पहुंचे। ​अहिल्या उद्धार का संदेश: कथा में अहिल्या उद्धार के प्रसंग पर जोर देते हुए बताया गया कि ईश्वर केवल भाव के भूखे हैं। श्रद्धा हो तो पत्थर में भी प्राण फूंके जा सकते हैं। ​प्रसाद वितरण: कथा के समापन पर राम राम का एक माला जाप करवाया गया 'सीता-राम' के मिलन की खुशी में विशेष मिठाई का वितरण किया गया और भव्य महाआरती हुई। ​🎙️ कथावाचक का संदेश ​व्यासपीठ से संदेश देते हुए कहा गया कि सीता स्वयंवर केवल एक विवाह उत्सव नहीं है, बल्कि यह अहंकार (राजाओं का गर्व) पर शालीनता और भक्ति (श्री राम) की विजय का प्रतीक है। आज के युवाओं को भगवान राम के धैर्य और गुरु के प्रति उनके सम्मान से प्रेरणा लेनी चाहिए।
    4
    निवाली में गूंजा 'जय श्री राम' का जयघोष: श्रीराम कथा के पांचवें दिन धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर ने मोहा भक्तों का मन
(सुनील सोनी स्वतंत्र पत्रकार) 
नगर में गुमडीया रोड स्थित संकटमोचन पंचमुखी हनुमान हनुमान मंदीर की प्रथम वर्षगांठ 24 मार्च के अवसर पर श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है कथा के पांचवे दिन अहिल्या उद्धार, गंगा अवतरण व जनक पुर प्रवेश, पुष्प वाटिका प्रसंग जिससे मर्यादा और प्रेम का संदेश मिलता है, राजा जनक व्दारा धनुष यज्ञ का वर्णन, और धनुष भंग सीता स्वयंवर की कथा सुनाई
​निवाली (बड़वानी) | 29 मार्च रविवार ​धर्म और आस्था की त्रिवेणी में सराबोर निवाली क्षेत्र इन दिनों पूरी तरह राममय हो गया है। जारी भव्य श्रीराम कथा के पांचवें दिन आज पांडाल में उस समय अद्भुत दृश्य निर्मित हुआ, जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने भारी शिव धनुष को खंडित किया और माता जानकी ने उनके गले में वरमाला डाली। इस आलौकिक प्रसंग को देख निवाली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
​🌸 गुरु आज्ञा और धनुष भंग का प्रसंग
​कथावाचक ने प्रसंग की शुरुआत करते हुए बताया कि जब जनकपुर की सभा में बड़े-बड़े बलशाली राजा शिव धनुष को हिला तक नहीं पाए, तब राजा जनक अत्यंत व्याकुल हो उठे थे। ऐसे समय में महर्षि विश्वामित्र की आज्ञा पाकर प्रभु श्री राम ने जैसे ही धनुष को स्पर्श किया, वह वज्र के समान भारी धनुष तिनके की भांति टूट गया।
​"लेत चढ़ावत खैंचत गाढ़े। काहुं न लखा देख सबु ठाढ़े॥
तेहि छन राम मध्य धनु तोरा। भरे भुवन धुनि घोर कठोरा॥"
​धनुष के टूटते ही पांडाल में पुष्पवर्षा होने लगी और श्रद्धालुओं ने खड़े होकर जयकारे लगाए।
​सजीव झांकी और सीता स्वयंवर का उल्लास
​कथा के दौरान मंच पर सीता स्वयंवर की भव्य सजीव झांकी सजाई गई थी। भगवान श्री राम और लक्ष्मण के स्वरूप में सजे बालकों और माता जानकी की छवि देख ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो साक्षात मिथिला नगरी निवाली की पावन धरा पर उतर आई हो।
​वरमाला उत्सव: जैसे ही माता सीता ने प्रभु श्री राम को वरमाला पहनाई, पूरे पांडाल में शंख ध्वनि और ढोल-नगाड़ों की थाप गूंज उठी।
​श्रद्धालुओं का उत्साह: निवाली के इस धार्मिक आयोजन में महिलाओं ने मंगल गीत गाए और पुरुषों ने झूमकर अपनी खुशी का इजहार किया।
​✨ निवाली के आयोजन की मुख्य विशेषताएं
​जनसमूह: कथा सुनने के लिए निवाली के साथ-साथ आसपास के गाँव से भी बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और निजी वाहनों से भक्त पहुंचे।
​अहिल्या उद्धार का संदेश: कथा में अहिल्या उद्धार के प्रसंग पर जोर देते हुए बताया गया कि ईश्वर केवल भाव के भूखे हैं। श्रद्धा हो तो पत्थर में भी प्राण फूंके जा सकते हैं।
​प्रसाद वितरण: कथा के समापन पर राम राम का एक माला जाप करवाया गया 'सीता-राम' के मिलन की खुशी में विशेष मिठाई का वितरण किया गया और भव्य महाआरती हुई।
​🎙️ कथावाचक का संदेश
​व्यासपीठ से संदेश देते हुए कहा गया कि सीता स्वयंवर केवल एक विवाह उत्सव नहीं है, बल्कि यह अहंकार (राजाओं का गर्व) पर शालीनता और भक्ति (श्री राम) की विजय का प्रतीक है। आज के युवाओं को भगवान राम के धैर्य और गुरु के प्रति उनके सम्मान से प्रेरणा लेनी चाहिए।
    user_Sunil Soni
    Sunil Soni
    Niwali, Barwani•
    14 hrs ago
  • *जन्मभूमि पर धर्मध्वजा को देख रहा हूं -मुकेश मोलवा* चतुर्भुज श्री रामजन्म उत्सव मेले के समापन के अंतर्गत मांडू मे हुआ विराट कवि सम्मेलन राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यज/विश्वपर्यटक नगरी मांडू में राम जन्म उत्सव मेले के तीन दिवस कार्यक्रम के समापन पर विराट कवि सम्मेलन सम्पन्न हुआ जिसमें मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर चतुर्भुज राम मंदिर के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. नरसिंह दास महाराज, भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मांडू नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गावर मांडू नगर परिषद उपाध्यक्ष कृष्णा यादव और मेला समिति अध्यक्ष मंगला चलिया बड़ुकिया उपाध्यक्ष मानसिंह उपस्थित रहे। नगर परिषद की टीम और सीएमओ सुशील ठाकुर ने राष्ट्रीय कवियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया युगों से बहती मानसरोवर की आत्मजा को देख रहा हूँ, सदियों बाद जन्मभूमि पर धर्म ध्वजा को देख रहा हूं... मै सरयू का तट.. मांडव मे नगर परिषद के द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन मे मुकेश मोलवा ने अपनी कविताओं से भारतीयता की अलख जगाई, अपने चिर परिचित अंदाज मे जब रात्रि के दो बजे वे काव्य पाठ के लिए खड़े हूए पूरा सदन उल्लास से भर गया, देश धर्म संस्कृति के साथ उन्होंने जब पढ़ा... अभेध दुर्ग नव दवारो की धरती माँ वाग्देवी के संस्कारो की धरती आक्रांता खिलजी का क्या लेना देना शिव के आराधक परमारो की धरती कहकर मांडव के गौरव को अंकित किया, भरत की भार्या के विश्राम की भूमि मंडपेश्वर भगवान के धाम की भूमि नर्मदा गंगा दोनों से शोभित पावन यह मेरे चतुरभुज श्री राम की भूमि पर नगर के प्रबुद्ध जनो मे पुष्पहार से अभिनंदन किया.. जय श्रीराम के जयघोष गूंजते रहे.. खोल के बंद खिड़किया आईं व्योमिका और सोफिया आई मार सीमां के पार दुश्मन को करके सिदूर बेटियां आई प्रजा ने कहा कैसे इंसान हो तुम उन्हें क्या बताऊ के भगवान हो तुम पाऊ तुमको में जब लूँ जनम मेरे राम तुमको नमन राष्ट्रीय कवि पंकज प्रसून चौधरी मांडव ये बोली तो युग बोला ये गई तो जाग गया परधीनता की बेड़ी से करने को आजाद कविता ज़िन्दाबाद हमारी कविता जिंदाबाद झीलों की धरती के आगे स्वर्ग मिले ठुकरा दूँगा गोरा बदल राजस्थान गढ़ चित्तौड़ा राजस्थान राव अजात शत्रु उदयपुर , आदमी की लालची प्रवृति ऐसी है के अपनों की ख़ुशी छीन लेते है और लोग सबयात्रा पे लुटाए हुए सिक्के बिन लेते है धीरज शर्मा नालछा, कदम ना पीछे धरते,जो आन मान पर मरते उठो वीर, सिंह पुरुष धैर्य कभी नहीं खोते हैं । शुभट सृजन सृष्टा, संस्कृतियों के शुभ दृष्टा माता-पिता के प्रति जो आदर प्रेम संजोते है । विजय सिंह विद्रोही, पिता की पगड़ी बड़ी कोई दौलत नहीं होती पिता की पगड़ी की कीमत अमोल होती चुटीले अंदाज़ में संचालन अतुल ज्वाला, क़िस्मत वाला होता है वो पिता जिसके घर बेटियां होती है बेटियों से घर है और ये ये संसार है, संजय खत्री, अरे द्वार पालो कन्हैया से कहदो के मिलने सुदामा ग़रीब आगया है शिव शैलेंद्र यादव, सरयू के जल से पूछो के क्या है राम कहानी और झूमे झूमे दीवाने झूमे मस्ती में प्रेरणा ठाकरे नीमच वही इस कार्यक्रम में उपस्थित मांडू नगर परिषद उपाध्यक्ष कृष्णा यादव, वरिष्ठ पत्रकार सुनील तिवारी, राष्ट्रीय कवि पंकज प्रसून,पत्रकार राहुल सेन मांडव,देवेंद्र परिहार,विकास यादव,तन्मय जायसवाल,सुनील पवार ,चलिया बड़ुकिया,राजस्व निरीक्षक सादिक खान और वही मांडू नगर परिषद के समस्त पार्षद सहित मांडू नगर वासी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वही मांडू थाने से दिनेश वर्मा,वह जितेंद्र कन्नौज के साथ मांडू थाने की टीम भी मेले सुरक्षा की दृष्टि से मेले लगी हुई है
    4
    *जन्मभूमि पर धर्मध्वजा को देख रहा   हूं -मुकेश मोलवा*
चतुर्भुज श्री रामजन्म उत्सव मेले के समापन के अंतर्गत मांडू मे हुआ विराट कवि सम्मेलन 
राहुल सेन मांडव 
मो 9669141814
मांडू न्यज/विश्वपर्यटक नगरी मांडू में राम जन्म उत्सव  मेले के तीन दिवस कार्यक्रम के समापन पर  विराट कवि सम्मेलन सम्पन्न हुआ  जिसमें मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर चतुर्भुज राम मंदिर के  पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. नरसिंह दास महाराज, भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मांडू नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गावर मांडू नगर परिषद उपाध्यक्ष कृष्णा यादव और मेला समिति अध्यक्ष मंगला  चलिया बड़ुकिया उपाध्यक्ष मानसिंह उपस्थित रहे। नगर परिषद की टीम और सीएमओ सुशील ठाकुर ने राष्ट्रीय  कवियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया
युगों से बहती मानसरोवर की आत्मजा को देख रहा हूँ, सदियों बाद जन्मभूमि पर धर्म ध्वजा को देख रहा हूं... मै सरयू का तट.. मांडव मे नगर परिषद के द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन मे मुकेश मोलवा ने अपनी कविताओं से भारतीयता की अलख जगाई, अपने चिर परिचित अंदाज मे जब रात्रि के दो बजे वे काव्य पाठ के लिए खड़े हूए पूरा सदन उल्लास से भर गया, देश धर्म संस्कृति के साथ उन्होंने जब पढ़ा... 
अभेध दुर्ग नव दवारो की धरती 
माँ वाग्देवी के संस्कारो की धरती 
आक्रांता खिलजी का क्या लेना देना 
शिव के आराधक परमारो की धरती 
कहकर मांडव के गौरव को अंकित किया, 
भरत की भार्या के विश्राम की भूमि 
मंडपेश्वर भगवान के धाम की भूमि 
नर्मदा गंगा दोनों से शोभित पावन 
यह मेरे चतुरभुज श्री राम की भूमि 
पर नगर के प्रबुद्ध जनो मे पुष्पहार से अभिनंदन किया.. जय श्रीराम के जयघोष गूंजते रहे..
खोल के बंद खिड़किया आईं 
व्योमिका और सोफिया आई 
मार सीमां के पार दुश्मन को 
करके सिदूर बेटियां आई 
प्रजा ने कहा कैसे इंसान हो तुम 
उन्हें क्या बताऊ के भगवान हो तुम 
पाऊ तुमको में जब लूँ जनम 
मेरे राम तुमको नमन 
राष्ट्रीय कवि पंकज प्रसून चौधरी मांडव
ये बोली तो युग बोला ये गई तो जाग गया 
परधीनता की बेड़ी से करने को आजाद
कविता ज़िन्दाबाद हमारी कविता जिंदाबाद 
झीलों की धरती के आगे स्वर्ग मिले ठुकरा दूँगा 
गोरा बदल राजस्थान गढ़ चित्तौड़ा राजस्थान 
राव अजात शत्रु उदयपुर ,
आदमी की लालची प्रवृति ऐसी है के अपनों की ख़ुशी छीन लेते है 
और लोग सबयात्रा पे लुटाए हुए सिक्के बिन लेते है 
धीरज शर्मा नालछा,
कदम ना पीछे धरते,जो आन मान पर मरते 
उठो वीर, सिंह पुरुष धैर्य कभी नहीं खोते हैं ।
शुभट सृजन सृष्टा, संस्कृतियों के शुभ दृष्टा
माता-पिता के प्रति जो आदर प्रेम संजोते है ।
विजय सिंह विद्रोही,
पिता की पगड़ी बड़ी कोई दौलत नहीं होती 
पिता की पगड़ी की कीमत अमोल होती 
चुटीले  अंदाज़ में संचालन 
अतुल ज्वाला,
क़िस्मत वाला होता है वो पिता जिसके घर बेटियां होती है 
बेटियों से  घर है और ये ये संसार है,
संजय खत्री,
अरे द्वार पालो कन्हैया से कहदो 
के मिलने सुदामा ग़रीब आगया है 
शिव शैलेंद्र यादव,
सरयू के जल से पूछो के क्या है राम कहानी 
और 
झूमे झूमे दीवाने झूमे मस्ती में 
प्रेरणा ठाकरे नीमच
वही इस कार्यक्रम में  उपस्थित मांडू नगर परिषद उपाध्यक्ष कृष्णा यादव, वरिष्ठ पत्रकार सुनील तिवारी, राष्ट्रीय कवि पंकज प्रसून,पत्रकार राहुल सेन मांडव,देवेंद्र परिहार,विकास यादव,तन्मय जायसवाल,सुनील पवार ,चलिया बड़ुकिया,राजस्व निरीक्षक सादिक खान और वही मांडू नगर परिषद के समस्त पार्षद सहित मांडू नगर वासी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वही मांडू थाने से दिनेश वर्मा,वह जितेंद्र कन्नौज के साथ मांडू थाने की टीम भी मेले सुरक्षा की दृष्टि से मेले लगी हुई है
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Barber Dhar, Madhya Pradesh•
    10 hrs ago
  • Post by रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    1
    Post by रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    user_रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    खरगोन, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *💥सरकारी नौकरी का सुनहरा,अवसर वन विभाग ने निकाली भर्ती💥* *🖕यहां से देखे सरकारी वेकेंसी🖕* *👍LIKE 💫SHARE🎯 SUBSCRIBE 🚨*
    1
    *💥सरकारी नौकरी का सुनहरा,अवसर वन विभाग ने निकाली भर्ती💥*
*🖕यहां से देखे सरकारी वेकेंसी🖕*
*👍LIKE 💫SHARE🎯 SUBSCRIBE 🚨*
    user_पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार धार, धार, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by जुंजाणी आवाज तहसील भीनमाल जिला
    1
    Post by जुंजाणी आवाज तहसील भीनमाल जिला
    user_जुंजाणी आवाज तहसील भीनमाल जिला
    जुंजाणी आवाज तहसील भीनमाल जिला
    Farmer राणापुर, झाबुआ, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Dinesh Chandra Rathore
    1
    Post by Dinesh Chandra Rathore
    user_Dinesh Chandra Rathore
    Dinesh Chandra Rathore
    Local News Reporter महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    1
    Post by रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    user_रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    खरगोन, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कर्ज की डेडलाइन पर किसानों में गुस्सा: 4 अप्रैल से मंडी गेट बंद कर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी, डेट आगे बढ़ाने की मांग राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/सहकारिता विभाग द्वारा ऋण जमा करने की अंतिम तिथि 28 मार्च तय किए जाने के विरोध में किसानों का आक्रोश बढ़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन और अन्य किसान संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि यह तारीख 30 अप्रैल तक नहीं बढ़ाई गई, तो 4 अप्रैल से धार, बदनावर और राजगढ़ की अनाज मंडियों के गेट बंद कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कर्ज की डेडलाइन को लेकर किसानों में नाराजगी किसानों का कहना है कि वर्तमान में वे फसल कटाई और बिक्री के कार्यों में व्यस्त हैं। कई किसानों की फसल अभी खेतों में खड़ी है, जबकि कई बिक्री की प्रक्रिया में हैं। ऐसे में 28 मार्च तक कर्ज जमा करना संभव नहीं है। समय-सीमा के कारण किसान न तो फसल बेच पा रहे हैं और न ही कर्ज चुका पा रहे हैं, जिससे उन्हें डिफॉल्टर घोषित किए जाने का खतरा है। भारतीय किसान यूनियन से जुड़े नेताओं ने बताया कि इस मांग को लेकर पहले भी कई बार ज्ञापन सौंपे गए और आंदोलन किए गए, लेकिन शासन-प्रशासन ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष राकेश सोलंकी ने कहा कि किसानों ने पहले ही 28 मार्च से 30 अप्रैल तक तारीख बढ़ाने की मांग रखी थी, जिस पर अब तक ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब किसानों के पास सड़कों पर उतरने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अपील की है कि वे ऋण माफी नहीं, बल्कि केवल तारीख बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार एक महीने का समय भी नहीं बढ़ा पा रही है। किसानों ने चेतावनी दी है कि 4 अप्रैल को सुबह 11 बजे से धार, बदनावर और राजगढ़ मंडी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। यदि 30 अप्रैल तक तारीख नहीं बढ़ाई गई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। किसानों ने यह भी स्पष्ट किया कि वे धरना स्थल पर खुले में बैठेंगे और यदि इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
    2
    कर्ज की डेडलाइन पर किसानों में गुस्सा: 4 अप्रैल से मंडी गेट बंद कर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी, डेट आगे बढ़ाने की मांग
राहुल सेन मांडव 
मो 9669141814
धार न्यूज/सहकारिता विभाग द्वारा ऋण जमा करने की अंतिम तिथि 28 मार्च तय किए जाने के विरोध में किसानों का आक्रोश बढ़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन और अन्य किसान संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि यह तारीख 30 अप्रैल तक नहीं बढ़ाई गई, तो 4 अप्रैल से धार, बदनावर और राजगढ़ की अनाज मंडियों के गेट बंद कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
कर्ज की डेडलाइन को लेकर किसानों में नाराजगी
किसानों का कहना है कि वर्तमान में वे फसल कटाई और बिक्री के कार्यों में व्यस्त हैं। कई किसानों की फसल अभी खेतों में खड़ी है, जबकि कई बिक्री की प्रक्रिया में हैं। ऐसे में 28 मार्च तक कर्ज जमा करना संभव नहीं है। समय-सीमा के कारण किसान न तो फसल बेच पा रहे हैं और न ही कर्ज चुका पा रहे हैं, जिससे उन्हें डिफॉल्टर घोषित किए जाने का खतरा है।
भारतीय किसान यूनियन से जुड़े नेताओं ने बताया कि इस मांग को लेकर पहले भी कई बार ज्ञापन सौंपे गए और आंदोलन किए गए, लेकिन शासन-प्रशासन ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष राकेश सोलंकी ने कहा कि किसानों ने पहले ही 28 मार्च से 30 अप्रैल तक तारीख बढ़ाने की मांग रखी थी, जिस पर अब तक ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब किसानों के पास सड़कों पर उतरने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अपील की है कि वे ऋण माफी नहीं, बल्कि केवल तारीख बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार एक महीने का समय भी नहीं बढ़ा पा रही है। किसानों ने चेतावनी दी है कि 4 अप्रैल को सुबह 11 बजे से धार, बदनावर और राजगढ़ मंडी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। यदि 30 अप्रैल तक तारीख नहीं बढ़ाई गई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
किसानों ने यह भी स्पष्ट किया कि वे धरना स्थल पर खुले में बैठेंगे और यदि इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Barber Dhar, Madhya Pradesh•
    17 hrs ago
  • Hanuman Bajrangbali ji ek lakh like 1 million views
    1
    Hanuman Bajrangbali ji ek lakh like 1 million views
    user_जुंजाणी आवाज तहसील भीनमाल जिला
    जुंजाणी आवाज तहसील भीनमाल जिला
    Farmer राणापुर, झाबुआ, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.