वन विभाग की कार्यवाही में सागौन की अवैध इमारती पट्टियां जप्त शहडोल। वन विभाग द्वारा की गई कार्यवाही में ग्राम चंदेला निवासी व्यक्ति के घर से सागौन की अवैध इमारती पट्टियां जप्त की गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम द्वारा ग्राम चंदेला थाना गोहपारू निवासी श्रवण कुमार पांडे के घर पर दबिश देकर जांच की गई, जहां से सागौन की अवैध इमारती लकड़ी की लगभग 20 नग पट्टियां बरामद कर जप्त की गईं। बरामद लकड़ी के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जाने पर वन विभाग द्वारा उक्त लकड़ी को जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जप्त संपत्ति : -सागौन की इमारती पट्टियां – लगभग 20 नग सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही वन विभाग द्वारा की गई, जिसमें वन विभाग द्वारा पुलिस सहयोग चाहे जाने पर थाना गोहपारू पुलिस द्वारा आवश्यक पुलिस सहयोग प्रदान किया गया ।
वन विभाग की कार्यवाही में सागौन की अवैध इमारती पट्टियां जप्त शहडोल। वन विभाग द्वारा की गई कार्यवाही में ग्राम चंदेला निवासी व्यक्ति के घर से सागौन की अवैध इमारती पट्टियां जप्त की गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम द्वारा ग्राम चंदेला थाना गोहपारू निवासी श्रवण कुमार पांडे के घर पर दबिश देकर जांच की गई, जहां से सागौन की अवैध इमारती लकड़ी की लगभग 20 नग पट्टियां बरामद कर जप्त की गईं। बरामद लकड़ी के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जाने पर वन विभाग द्वारा उक्त लकड़ी को जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जप्त संपत्ति : -सागौन की इमारती पट्टियां – लगभग 20 नग सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही वन विभाग द्वारा की गई, जिसमें वन विभाग द्वारा पुलिस सहयोग चाहे जाने पर थाना गोहपारू पुलिस द्वारा आवश्यक पुलिस सहयोग प्रदान किया गया ।
- शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के बोदा टोला में सोमवार को नहर निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मिक्सर मशीन के नीचे दबने से मजदूर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार घोघरी गांव से नवगवां तक नहर निर्माण का काम चल रहा है। इसी निर्माण कार्य में छोटी घोघरी निवासी गोजे बैगा (48) मजदूरी कर रहे थे। सोमवार दोपहर काम के दौरान किसी जरूरत के चलते वह मिक्सर मशीन को आगे बढ़ाने के लिए अकेले ही ढकेलने लगे। बताया जा रहा है कि निर्माण स्थल पर ढलान होने के कारण मिक्सर मशीन अचानक तेजी से आगे बढ़ गई और गोजे बैगा उसकी चपेट में आ गए। मशीन के नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को देख मौके पर मौजूद अन्य मजदूर तुरंत वहां पहुंचे और किसी तरह मशीन को हटाकर गोजे बैगा को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मजदूरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जैतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि नहर निर्माण के दौरान मिक्सर मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हुई है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि घटना में किसी की लापरवाही रही है या नहीं। यदि लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद गांव और मजदूरों के बीच शोक का माहौल है।1
- #शहडोल #shahdol1
- ✨👇*मप्र. विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का मानपुर में कांग्रेस जनों ने किया आत्मिक स्वागत।* *(आशुतोष त्रिपाठी/जनचिंगारी उमरिया)* 👉मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमंग सिंघार के मानपुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जानकारी के अनुसार कल रात लगभग 10 बजे शहडोल से सड़क मार्ग द्वारा बांधवगढ़ जाते समय उनका मानपुर में आगमन हुआ। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय कोल भी उनके साथ मौजूद रहे। 👉स्टेट हाईवे स्थित नगर के प्रतिष्ठित मनोहर चाय प्रतिष्ठान पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक एकत्रित हुए और फूलमालाओं के साथ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एवं जिला अध्यक्ष विजय कोल का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। 👉इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर नेताओं का स्वागत किया तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर भी टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान में प्रदेश में सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है और विपक्ष की आवाज को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अन्याय और अत्याचार के खिलाफ मजबूती से संघर्ष करते रहना चाहिए। 👉स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उमाशंकर पटेल, युवा नेता विजय गौतम, कांग्रेस नेत्री रोशनी सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी ज्ञान प्रकाश पटेल, एनएसयूआई अध्यक्ष ऋतिक प्यासी, मंडलम अध्यक्ष भोला पटेल, कुश परिहार, चंद्रेश गुप्ता, अमर प्यासी, विकास गौतम, रोशन खान, छोटू खान रवि सेन सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।2
- जनकपुर:-आप को बता दें कि कल दोपहर लगभग 3:30 बजे शहडोल रोड बिहारी टायर के पास अचानक अज्ञात ट्रक के नीचे आ जाने से एक बंदर की दर्दनाक मौत।2
- डिंडोरी से राजेन्द्र तंतवाय रंग, गुलाल और उत्साह के साथ मनाई गई रंग पंचमी डिंडोरी -- शाहपुर कस्बे में रंग पंचमी का पर्व पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएँ दीं। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने ढोल-नगाड़ों और फाग गीतों के साथ जमकर होली के रंगों का आनंद लिया। नगर के विभिन्न मोहल्लों में लोगों ने एकत्रित होकर पारंपरिक फाग गीत गाए और रंग-गुलाल उड़ाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। कई स्थानों पर युवाओं की टोलियों ने नाच-गाकर पर्व की खुशियाँ साझा कीं। घरों में भी विशेष पकवान बनाए गए और लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ एक-दूसरे के घर जाकर बधाइयाँ दीं। रंग पंचमी के अवसर पर पूरे क्षेत्र में खुशी और उमंग का माहौल रहा तथा लोगों ने शांति और सौहार्द के साथ पर्व का आनंद लिया।3
- बेटियों की सेहत और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव1
- रीवा–सीधी मार्ग की प्रसिद्ध छुहिया घाटी में उस समय हड़कंप मच गया जब इलाके में जंगली हाथियों 🐘 की मौजूदगी की सूचना मिली। हाथियों के झुंड की लोकेशन मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया और एहतियातन Baghwar वन अवरोध नाका और टोल प्लाजा के पास वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। मौके पर मौजूद वन विभाग की टीम और पुलिस 👮 ने सुरक्षा के मद्देनज़र दोनों ओर से ट्रैफिक को रोक दिया, ताकि हाथियों का झुंड सुरक्षित रूप से जंगल की ओर निकल सके और किसी तरह की जनहानि या दुर्घटना न हो। इस दौरान छुहिया घाटी में कई घंटों तक लंबा जाम लगा रहा। घाटी के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं और यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि यह कदम लोगों की सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए उठाया गया। वन विभाग ने आसपास के गांवों और यात्रियों से अपील की है कि हाथियों के क्षेत्र में न जाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। 👉 फिलहाल टीम हाथियों की मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है और उनके पूरी तरह सुरक्षित निकलने के बाद ही ट्रैफिक बहाल किया जाएगा।1
- जिला अस्पताल में लापरवाही का आरोप, नवजात की मौत एंकर –मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिला अस्पताल से एक बार फिर लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक नवजात की मौत के बाद परिजनों ने ड्यूटी डॉक्टर पर अनुपस्थिति और लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि अगर समय पर इलाज मिल जाता तो शायद आज उनका बच्चा जिंदा होता। मामला डिंडौरी जिला चिकित्सालय का है, जहां एक नवजात की मौत के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों का आरोप है कि जब बच्चे की हालत बिगड़ रही थी तब ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर समय पर उपलब्ध नहीं थे। परिवार के लोग इलाज की मांग करते रहे, लेकिन कथित तौर पर उन्हें समय पर उचित उपचार नहीं मिल सका। पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि बच्चे की हालत गंभीर होने पर वे तीन बार कलेक्टर से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचे, लेकिन उन्हें कलेक्टर से मिलने नहीं दिया गया। परिजनों का कहना है कि अगर समय रहते उनकी बात सुनी जाती और इलाज में लापरवाही न होती तो शायद नवजात की जान बचाई जा सकती थी। यह पहली बार नहीं है जब डिंडौरी जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठे हों। इससे पहले भी इलाज में लापरवाही और डॉक्टरों की अनुपस्थिति को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। अब पीड़ित परिवार ने जिम्मेदार डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल इस मामले में जिला प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई होती है, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। सवाल यही है कि क्या इस घटना से सबक लेकर अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार होगा या फिर लापरवाही का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा। बाइट –संजय बर्मन नवजात बच्चे के परिजन बाइट – नीतू बर्मन नवजात बच्चे की मां2
- दशरथ पटस्कर को लापता हुए 1 महीना बीत चुका है। एक माँ अपने बेटे की राह देख रही है और एक बहन अपने भाई की।1