48 पव्वे अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, मण्डावरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई दौसा/मण्डावरी। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए मण्डावरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर एक आरोपी को 48 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी गई है। जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सीपा (RPS) एवं वृत्ताधिकारी शीशराम मीणा (RPS) के सुपरविजन में थानाधिकारी जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम ने शुक्रवार को बिनौरी रोड स्थित तिबारे के पास कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राजेन्द्र मीना (32) निवासी पट्टी सुल्तानपुरा, थाना मण्डावरी के कब्जे से 48 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद किए गए। आरोपी के विरुद्ध प्रकरण संख्या 130/2026 में धारा 19/54 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी शराब कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी आपूर्ति की जाती थी। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम: थानाधिकारी जगदीश प्रसाद, एएसआई रघुवीर प्रसाद, हेड कांस्टेबल मदनलाल तथा कांस्टेबल विनोद कुमार ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्राउंड रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़
48 पव्वे अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, मण्डावरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई दौसा/मण्डावरी। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए मण्डावरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर एक आरोपी को 48 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी गई है। जिला पुलिस
अधीक्षक पीयूष दीक्षित (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सीपा (RPS) एवं वृत्ताधिकारी शीशराम मीणा (RPS) के सुपरविजन में थानाधिकारी जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम ने शुक्रवार को बिनौरी रोड स्थित तिबारे के पास कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राजेन्द्र मीना (32) निवासी पट्टी सुल्तानपुरा, थाना मण्डावरी के कब्जे से 48 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद किए गए। आरोपी के विरुद्ध
प्रकरण संख्या 130/2026 में धारा 19/54 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी शराब कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी आपूर्ति की जाती थी। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम: थानाधिकारी जगदीश प्रसाद, एएसआई रघुवीर प्रसाद, हेड कांस्टेबल मदनलाल तथा कांस्टेबल विनोद कुमार ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्राउंड रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़
- सेवा का स्वर्णिम अध्याय हुआ पूर्ण, प्रधानाध्यापक सीताराम साहू को दी गई गरिमामयी विदाई 5 वर्ष 1 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद प्रधानाध्यापक सीताराम साहू को दी भावभीनी विदाई लालसोट। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चैनपुरा खुर्द में प्रधानाध्यापक सीताराम साहू के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को यादगार बना दिया। समारोह में मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि भौरी लाल, विशिष्ट अतिथि पीईईओ रामविलास मीणा एवं पूर्व एसएमसी अध्यक्ष कजोड़मल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम खिलाड़ी मीणा ने की। विद्यालय के शिक्षकों ने अपने संबोधन में कहा कि सीताराम साहू ने 5 वर्ष डेढ माह के सेवाकाल में अनुशासन, गुणवत्ता और समर्पण के साथ विद्यालय को नई पहचान दिलाई। उनके कार्यों और व्यवहार की सभी ने सराहना करते हुए स्वस्थ, सुखमय एवं आनंदमय सेवानिवृत्ति जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर निर्मल सामरिया, रक्षित शर्मा, विनोद कुमार, सुनील कुमार, पिंटू मीणा, कविता खंडेलवाल सहित विद्यालय स्टाफ, ग्रामवासी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।1
- पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रतिराम मीणा ने प्रधानाचार्य किया पद कार्य ग्रहण लालसोट उपखंड में आज निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के आदेश अनुसार पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में रत्तिराम मीणा ने विद्यालय व सरस्वती माता को नमन कर प्रधानाचार्य के पद पर कार्य ग्रहण किया । उपप्राचार्य मोहनलाल उपाध्याय ने प्रधानाचार्य का अभिनंदन कर कहा विद्यालय स्टाफ का विद्यालय संचालन और विकास में पूर्ण सहयोग रहेगा और आपके नेतृत्व में विद्यालय प्रगति की ओर अग्रसर होगा ।प्रधानाचार्य रत्तिराम मीना ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में संख्यात्मक और गुणात्मक विकास के लिए हम सतत् प्रयत्नशील रहेंगे एवं कार्यग्रहण के इस अवसर पर उपस्थित सभी संस्था प्रधान व अन्य आगंतुकों का आभार प्रकट किया इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामनिवास मीना , अरविंद शर्मा , राम लखन मीणा ,रामबाबू ज्योति , युगल किशोर बोहरा, शंभू दयाल मीणा, सियारामशरण शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य कमलेश गौतम, अरविंद मीणा, हनुमान शर्मा ,परीक्षित शर्मा, अविनाश शर्मा ,वीरेंद्र जैन लालचंद बुनकर, विष्णु शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मंत्रालयिक कर्मचारी एवं अन्य कार्मिको ने प्रधानाचार्य का साफा बंधन कर अभिनंदन किया । इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुरा में रामनिवास मीणा ने एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजौली में सुरेश कुमार रैगर ने प्रधानाचार्य पद पर कार्य ग्रहण किया।4
- सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई: प्रधानाध्यापक सीताराम साहू का सम्मान समारोह आयोजित लालसोट की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चैनपुरा खुर्द में प्रधानाध्यापक सीताराम साहू के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि भौरी लाल, विशिष्ट अतिथि पीईईओ रामविलास मीणा एवं पूर्व एसएमसी अध्यक्ष कजोड़मल रहे। विद्यालय परिवार ने लगभग 5 वर्ष 1 माह के उनके समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए स्वस्थ एवं सुखमय सेवानिवृत्ति जीवन की शुभकामनाएं दीं। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।4
- जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा का सिकराय दौरा: स्टोन पार्क, ग्रामीण सेवा शिविर और उपखंड कार्यालय का किया निरीक्षण स्टोन पार्क का तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य शुरू करने के दिए निर्देश दौसा, 31 जुलाई। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने शुक्रवार को सिकराय क्षेत्र का दौरा कर प्रस्तावित स्टोन पार्क, पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर एवं सिकराय उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने तथा आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दौरे की शुरुआत में जिला कलक्टर ने सिकराय के निकट रीको को आवंटित स्टोन पार्क की भूमि का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली और तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के उद्यमियों को स्टोन पार्क का लाभ जल्द मिल सके। इस दौरान रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक टीसी भट्ट ने बताया कि स्टोन पार्क के लिए भूमि का लेआउट प्लान अंतिम रूप ले चुका है तथा प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी हो गई है। तकनीकी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसके पूरा होते ही विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रेटा, दुब्बी एवं पीलवा कलां गांवों में 42 हेक्टेयर से अधिक भूमि स्टोन पार्क के लिए आवंटित की गई है। इसके बाद जिला कलक्टर पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर पहुंचीं, जहां उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं और योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ पहुंचे। शिविर के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आवासीय पट्टों सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरण भी किया। दौरे के अंतिम चरण में जिला कलक्टर ने सिकराय उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों का अवलोकन कर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी नवनीत कुमार, पंचायत समिति विकास अधिकारी रानू इनखिया सहित रीको एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।3
- सवाई माधोपुर जिले की बौली तहसील मैं साइबर ठगी पर मित्रपुरा पुलिस का बड़ा प्रहार फर्जी बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार1
- सेवा का स्वर्णिम अध्याय हुआ पूर्ण, प्रधानाध्यापक सीताराम को दी गई गरिमामयी में विदाई सेवा का स्वर्णिम अध्याय हुआ पूर्ण, प्रधानाध्यापक सीताराम साहू को दी गई गरिमामयी विदाई 5 वर्ष 1 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद प्रधानाध्यापक सीताराम साहू को दी भावभीनी विदाई लालसोट। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चैनपुरा खुर्द में प्रधानाध्यापक सीताराम साहू के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को यादगार बना दिया। समारोह में मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि भौरी लाल, विशिष्ट अतिथि पीईईओ रामविलास मीणा एवं पूर्व एसएमसी अध्यक्ष कजोड़मल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम खिलाड़ी मीणा ने की। विद्यालय के शिक्षकों ने अपने संबोधन में कहा कि सीताराम साहू ने 5 वर्ष डेढ माह के सेवाकाल में अनुशासन, गुणवत्ता और समर्पण के साथ विद्यालय को नई पहचान दिलाई। उनके कार्यों और व्यवहार की सभी ने सराहना करते हुए स्वस्थ, सुखमय एवं आनंदमय सेवानिवृत्ति जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर निर्मल सामरिया, रक्षित शर्मा, विनोद कुमार, सुनील कुमार, पिंटू मीणा, कविता खंडेलवाल सहित विद्यालय स्टाफ, ग्रामवासी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।4
- लालसोट में नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 1.1 किलो गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई, लगातार अभियान से मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप � दौसा जिले के लालसोट थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 1 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार जयपुर रेंज के महानिरीक्षक के निर्देश तथा जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सीपा (RPS) और वृत्ताधिकारी शीशराम मीणा (RPS) के सुपरविजन में लालसोट थाना प्रभारी हरलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने संदिग्ध क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर महेश कुमार (40) निवासी जिंद कॉलोनी, खटवा रोड, लालसोट को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1100 ग्राम गांजा बरामद कर जब्त किया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। एक नजर में कार्रवाई: लालसोट थाना पुलिस आरोपी: महेश कुमार (40), निवासी जिंद कॉलोनी, खटवा रोड, लालसोट बरामदगी: 1 किलो 100 ग्राम गांजा धारा: 8/20 एनडीपीएस एक्ट नेतृत्व: थाना प्रभारी हरलाल मीणा द्वारा सुपरविजन: एएसपी विनोद कुमार सीपा एवं वृत्ताधिकारी शीशराम मीणा रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 💥💥3