गुमला /बसिया करोड़ों का जल मीनार बना सफेद हाथी, प्यासा है बसिया का कुम्हारी गाँव **बसिया (गुमला):** प्रखंड के घनी आबादी वाले कुम्हारी गांव में इस भीषण गर्मी के बीच पेयजल का गहरा संकट खड़ा हो गया है। सरकारी उदासीनता का आलम यह है कि गाँव में करोड़ों की लागत से बना जल मीनार पिछले कई वर्षों से महज एक शोपीस (सफेद हाथी) बनकर रह गया है, जबकि ग्रामीण पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। **मशीन में खराबी और प्रशासन की बेरुखी** कुम्हारी पंचायत के मुखिया वीर बंसी पाल बड़ाइक ने स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि गाँव में पिछले लगभग 4 से 5 वर्षों से पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद है। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति करने वाली मशीन में बार-बार तकनीकी खराबी आती है, जिसे ठीक करने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई। मुखिया के अनुसार, इस समस्या के समाधान के लिए पूर्व में गुमला उपायुक्त को लिखित आवेदन देकर गुहार लगाई गई थी, लेकिन नतीजा आज भी सिफर है। **ग्रामीणों में आक्रोश, जल्द समाधान की माँग** चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान के बीच पानी की सप्लाई बंद होने से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ने जनता की सुविधा के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर जल मीनार तो खड़ा कर दिया, लेकिन देख-रेख के अभाव में यह योजना दम तोड़ रही है। **क्या है मुख्य माँग:** कुम्हारी पंचायत के मुखिया और ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन, जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार से पुरजोर माँग की है कि जल मीनार की खराब पड़ी मशीनों को तत्काल युद्धस्तर पर ठीक कराया जाए। गाँव में नियमित जलापूर्ति बहाल की जाए ताकि ग्रामीणों को इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके। अब देखना यह है कि प्रशासन कुम्हारी गाँव की इस प्यास को बुझाने के लिए कब जागता है या ग्रामीणों को इसी तरह जल संकट झेलना पड़ेगा।

- सिमडेगा:- जिला स्थापना के रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर आयोजित 7वीं सब जूनियर सिमडेगा जिला महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 का चार दिवसीय आयोजन फाइनल मैच एवं पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हो गया। प्रतियोगिता का आयोजन 30 अप्रैल से 3 मई तक न्यू अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम एवं एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में किया गया, जिसमें जिले की 16 टीमों की कुल 288 अंडर-16 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।फाइनल मुकाबले में STC सिमडेगा ने STC लचरागढ़ को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं लचरागढ़ उपविजेता रही और लंबोई टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान के मैच में लंबोई ने यूसी रेंगारी को 2-0 से पराजित किया। पुरस्कार वितरण समारोह में पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे और उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी ने विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को ट्रॉफी, मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस दौरान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुभारंभ भी कराया गया।व्यक्तिगत पुरस्कारों में मुनि टोपनो (लंबोई) को इमर्जिंग प्लेयर, संजना बड़ाइक (रेंगारी) को बेस्ट गोलकीपर, रेशमा कुमारी (लचरागढ़) को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, रितिका डुंगडुंग (STC सिमडेगा) को फाइनल की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तथा रीना कुमारी (लंबोई) को 3/4 स्थान मैच की बेस्ट खिलाड़ी घोषित किया गया।चार दिनों तक चले इस टूर्नामेंट में कुल 32 मैच खेले गए, जिनमें 128 गोल दर्ज किए गए। आयोजन को जिला खेल विभाग एवं हॉकी सिमडेगा के संयुक्त प्रयास से सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया।1
- इट्ठे की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक व्यक्ति को अवैध अफीम के साथ किया गया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी1
- भारत देश में युवा शक्ति को खोखली करती बाहर के देश से आये नशीले पद्वार्थ व अफिम की खेती तो अवैध घोषित किया गया है वहीं दुसरी तरफ इसकी खेती चोरी चुपकी हो रही है।3
- Post by AAM JANATA1
- चैनपुर क्षेत्र में इन दिनों खुलेआम बिक रहे कथित “ब्लैक पेट्रोल” ने वाहन मालिकों की परेशानी बढ़ा दी है। इलाके में स्थित एकमात्र पेट्रोल पंप पर नियमित और सुचारू रूप से पेट्रोल की उपलब्धता नहीं होने के कारण लोग चौक-चौराहों पर अवैध रूप से बेचे जा रहे पेट्रोल का सहारा लेने को मजबूर हैं। बताया जा रहा है कि यह पेट्रोल न सिर्फ निर्धारित दर से महंगा मिल रहा है, बल्कि इसकी गुणवत्ता भी संदिग्ध है, जिससे वाहनों में तकनीकी खराबियां तेजी से सामने आ रही हैं।1
- तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह — पुल के नीचे गिरा बाइक सवार, पैर हुआ चूर-चूर डुमरी (गुमला) : डुमरी थाना क्षेत्र के नवाडीह-डुमरी मार्ग में संध्या करीब साढ़े चार बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जा गिरी और बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी देते हुए रविवार सुबह नौ बजे बताया गया कि घायल युवक की पहचान लाधो महतो के रूप में हुई है, जो मूल रूप से छत्तीसगढ़ के मनोरा का निवासी बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लाधो महतो नवाडीह चौक से डुमरी स्थित अपने फुआ के घर मेहमानी के लिए जा रहा था। इसी दौरान बुधनी पुल के पास तीखे मोड़ पर बाइक से संतुलन बिगड़ गया और वाहन डिवाइडर से टकराते हुए सीधे पुल के नीचे जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि युवक का बायां पैर बुरी तरह टूटकर चूर-चूर हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डुमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां युवक का इलाज जारी है। स्थानीय प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर विशेष सतर्कता बरतें, खासकर तेज रफ्तार, तीखे मोड़ तथा पुल-पुलिया के आसपास सावधानी से वाहन चलाएं ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके। #GumlaNews #DumriNews #RoadAccident #JharkhandNews #BreakingNews #SadakSuraksha #AccidentNews #LocalNews #PublicAppNews #GumlaUpdate1
- Post by Durga Baraik1
- Post by AAM JANATA1
- तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित होकर बिजली पोल और पेड़ से टकराई पिकअप, चालक ने कूदकर बचाई जान चैनपुर (गुमला): गुमला मुख्य मार्ग पर स्थित छतरपुर तीखा मोड़ के पास शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जानकारी देते हुए रविवार सुबह नौ बजे बताया गया कि चैनपुर से गुमला की ओर जा रही एक बोलोरो पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी बिजली के खंभे तथा सड़क किनारे लगे केले के पेड़ों से जा टकराई। बताया जाता है कि पिकअप वाहन संख्या जेएच-शून्य एक जीडी-दो हजार तैंतीस चैनपुर से गुमला की ओर जा रही थी। छतरपुर के तीखे मोड़ के पास सड़क पर बिखरी मिट्टी के कारण वाहन फिसल गया और सीधे बिजली पोल से टकराते हुए पेड़ों में घुस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की गति काफी तेज थी। खतरे को भांपते हुए चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए चलते वाहन से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त वाहन हाल ही में सेकंड हैंड खरीदा गया था और उसे गुमला ले जाया जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। पिकअप बिजली के खंभे और पेड़ों के बीच बुरी तरह फंस गई थी। बाद में ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद वाहन को बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। #चैनपुर #गुमला_समाचार #सड़क_हादसा #झारखंड_न्यूज #तेजरफ्तार #RoadAccident #JharkhandNews #LocalNews #BreakingNews1