logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

7वीं सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 का समापन, STC सिमडेगा बनी विजेता सिमडेगा:- जिला स्थापना के रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर आयोजित 7वीं सब जूनियर सिमडेगा जिला महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 का चार दिवसीय आयोजन फाइनल मैच एवं पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हो गया। प्रतियोगिता का आयोजन 30 अप्रैल से 3 मई तक न्यू अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम एवं एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में किया गया, जिसमें जिले की 16 टीमों की कुल 288 अंडर-16 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।फाइनल मुकाबले में STC सिमडेगा ने STC लचरागढ़ को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं लचरागढ़ उपविजेता रही और लंबोई टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान के मैच में लंबोई ने यूसी रेंगारी को 2-0 से पराजित किया। पुरस्कार वितरण समारोह में पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे और उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी ने विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को ट्रॉफी, मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस दौरान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुभारंभ भी कराया गया।व्यक्तिगत पुरस्कारों में मुनि टोपनो (लंबोई) को इमर्जिंग प्लेयर, संजना बड़ाइक (रेंगारी) को बेस्ट गोलकीपर, रेशमा कुमारी (लचरागढ़) को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, रितिका डुंगडुंग (STC सिमडेगा) को फाइनल की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तथा रीना कुमारी (लंबोई) को 3/4 स्थान मैच की बेस्ट खिलाड़ी घोषित किया गया।चार दिनों तक चले इस टूर्नामेंट में कुल 32 मैच खेले गए, जिनमें 128 गोल दर्ज किए गए। आयोजन को जिला खेल विभाग एवं हॉकी सिमडेगा के संयुक्त प्रयास से सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया।

3 hrs ago
user_Satyam kumar keshri
Satyam kumar keshri
सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
3 hrs ago

7वीं सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 का समापन, STC सिमडेगा बनी विजेता सिमडेगा:- जिला स्थापना के रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर आयोजित 7वीं सब जूनियर सिमडेगा जिला महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 का चार दिवसीय आयोजन फाइनल मैच एवं पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हो गया। प्रतियोगिता का आयोजन 30 अप्रैल से 3 मई तक न्यू अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम एवं एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में किया गया, जिसमें जिले की 16 टीमों की कुल 288 अंडर-16 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।फाइनल मुकाबले में STC सिमडेगा ने STC लचरागढ़ को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं लचरागढ़ उपविजेता रही और लंबोई टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान के मैच में लंबोई ने यूसी रेंगारी को 2-0 से पराजित किया। पुरस्कार वितरण समारोह में पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे और उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी ने विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को ट्रॉफी, मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस दौरान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुभारंभ भी कराया गया।व्यक्तिगत पुरस्कारों में मुनि टोपनो (लंबोई) को इमर्जिंग प्लेयर, संजना बड़ाइक (रेंगारी) को बेस्ट गोलकीपर, रेशमा कुमारी (लचरागढ़) को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, रितिका डुंगडुंग (STC सिमडेगा) को फाइनल की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तथा रीना कुमारी (लंबोई) को 3/4 स्थान मैच की बेस्ट खिलाड़ी घोषित किया गया।चार दिनों तक चले इस टूर्नामेंट में कुल 32 मैच खेले गए, जिनमें 128 गोल दर्ज किए गए। आयोजन को जिला खेल विभाग एवं हॉकी सिमडेगा के संयुक्त प्रयास से सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया।

More news from झारखंड and nearby areas
  • घाघरा पुटो रोड निवासी एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर किया। मृतक की पहचान राजेश कुमार साहू के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार रात राजेश अपने परिवार के साथ बैठा हुआ था। कुछ देर बाद वह अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी समय तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को संदेह हुआ और उन्होंने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो राजेश साड़ी के सहारे अल्बेस्टर पाइप से लटका हुआ मिला। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाघरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    2
    घाघरा पुटो रोड निवासी एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर किया। मृतक की पहचान राजेश कुमार साहू के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार रात  राजेश अपने परिवार के साथ बैठा हुआ था। कुछ देर बाद वह अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी समय तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को संदेह हुआ और उन्होंने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की।
जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो राजेश साड़ी के सहारे अल्बेस्टर पाइप से लटका हुआ मिला। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाघरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    16 hrs ago
  • चैनपुर क्षेत्र में इन दिनों खुलेआम बिक रहे कथित “ब्लैक पेट्रोल” ने वाहन मालिकों की परेशानी बढ़ा दी है। इलाके में स्थित एकमात्र पेट्रोल पंप पर नियमित और सुचारू रूप से पेट्रोल की उपलब्धता नहीं होने के कारण लोग चौक-चौराहों पर अवैध रूप से बेचे जा रहे पेट्रोल का सहारा लेने को मजबूर हैं। बताया जा रहा है कि यह पेट्रोल न सिर्फ निर्धारित दर से महंगा मिल रहा है, बल्कि इसकी गुणवत्ता भी संदिग्ध है, जिससे वाहनों में तकनीकी खराबियां तेजी से सामने आ रही हैं।
    1
    चैनपुर क्षेत्र में इन दिनों खुलेआम बिक रहे कथित “ब्लैक पेट्रोल” ने वाहन मालिकों की परेशानी बढ़ा दी है। इलाके में स्थित एकमात्र पेट्रोल पंप पर नियमित और सुचारू रूप से पेट्रोल की उपलब्धता नहीं होने के कारण लोग चौक-चौराहों पर अवैध रूप से बेचे जा रहे पेट्रोल का सहारा लेने को मजबूर हैं।
बताया जा रहा है कि यह पेट्रोल न सिर्फ निर्धारित दर से महंगा मिल रहा है, बल्कि इसकी गुणवत्ता भी संदिग्ध है, जिससे वाहनों में तकनीकी खराबियां तेजी से सामने आ रही हैं।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    10 hrs ago
  • तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह — पुल के नीचे गिरा बाइक सवार, पैर हुआ चूर-चूर डुमरी (गुमला) : डुमरी थाना क्षेत्र के नवाडीह-डुमरी मार्ग में संध्या करीब साढ़े चार बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जा गिरी और बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी देते हुए रविवार सुबह नौ बजे बताया गया कि घायल युवक की पहचान लाधो महतो के रूप में हुई है, जो मूल रूप से छत्तीसगढ़ के मनोरा का निवासी बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लाधो महतो नवाडीह चौक से डुमरी स्थित अपने फुआ के घर मेहमानी के लिए जा रहा था। इसी दौरान बुधनी पुल के पास तीखे मोड़ पर बाइक से संतुलन बिगड़ गया और वाहन डिवाइडर से टकराते हुए सीधे पुल के नीचे जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि युवक का बायां पैर बुरी तरह टूटकर चूर-चूर हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डुमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां युवक का इलाज जारी है। स्थानीय प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर विशेष सतर्कता बरतें, खासकर तेज रफ्तार, तीखे मोड़ तथा पुल-पुलिया के आसपास सावधानी से वाहन चलाएं ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके। #GumlaNews #DumriNews #RoadAccident #JharkhandNews #BreakingNews #SadakSuraksha #AccidentNews #LocalNews #PublicAppNews #GumlaUpdate
    1
    तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह — पुल के नीचे गिरा बाइक सवार, पैर हुआ चूर-चूर
डुमरी (गुमला) : डुमरी थाना क्षेत्र के नवाडीह-डुमरी मार्ग में संध्या करीब साढ़े चार बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जा गिरी और बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी देते हुए रविवार सुबह नौ बजे बताया गया कि घायल युवक की पहचान लाधो महतो के रूप में हुई है, जो मूल रूप से छत्तीसगढ़ के मनोरा का निवासी बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लाधो महतो नवाडीह चौक से डुमरी स्थित अपने फुआ के घर मेहमानी के लिए जा रहा था। इसी दौरान बुधनी पुल के पास तीखे मोड़ पर बाइक से संतुलन बिगड़ गया और वाहन डिवाइडर से टकराते हुए सीधे पुल के नीचे जा गिरा।
हादसा इतना भयावह था कि युवक का बायां पैर बुरी तरह टूटकर चूर-चूर हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही डुमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां युवक का इलाज जारी है।
स्थानीय प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर विशेष सतर्कता बरतें, खासकर तेज रफ्तार, तीखे मोड़ तथा पुल-पुलिया के आसपास सावधानी से वाहन चलाएं ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।
#GumlaNews #DumriNews #RoadAccident #JharkhandNews #BreakingNews #SadakSuraksha #AccidentNews #LocalNews #PublicAppNews #GumlaUpdate
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    13 hrs ago
  • शुरू एप्प न्यूज़ संवाददाता। खुंटी। खुंटी जिला के कर्रा प्रखंड के घुनसुली पंचायत अंतर्गत चांपी गांव में रविवार को मंडा और जेठ जतरा श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। शनिवार की रात्रि जागरण कार्यक्रम के तहत छऊ नृत्य आदिवासी सरना परसा बेड़ा और भेलडी आदिवासी महावीर छऊ नृत्य पार्टी द्वारा एक से बढ़कर एक छऊ नृत्य प्रस्तुत किया और सैकड़ों लोगों को राहत भर बंधें रखा। रविवार की सुबह से ही जेठ जतरा लगाया गया जिसमें चांपी, करमडीह,भरोसा टोली सिरका,तुमन्ना,सेहरा,घुनसुली,मुंडा टोली आदि गांवों से खोडहा दल पारम्परिक भेष भुषा के साथ जतरा में उपस्थित हुए। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए अंजय कुमार महतो ने कहा की मंडा और जेठ जतरा हमारे पूर्वजों से लगते आ रहा है। हमें अपना सभ्यता और संस्कृति को हमेशा कायम रखना होगा। मंडा और जेठ जतरा को सफल बनाने में अंजय कुमार महतो,रुपेश बखला, फुलचंद बखला, बीरेंद्र महतो,राजेश महतो, फुलचंद प्रधान, राहुल प्रधान, अर्जुन मुंडा,चटकू नायक,सामू मुंड़ा, प्रदीप महतो,विक्रम महतो,ग्राम प्रधान मुकुंद पहान के अलावे ग्रामीणों का मुख्य भूमिका रहा।
    1
    शुरू एप्प न्यूज़ संवाददाता।
खुंटी।
खुंटी जिला के कर्रा प्रखंड के घुनसुली पंचायत अंतर्गत चांपी गांव में रविवार को  मंडा और जेठ जतरा श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
शनिवार की रात्रि जागरण कार्यक्रम के तहत छऊ नृत्य आदिवासी सरना परसा बेड़ा और भेलडी आदिवासी महावीर छऊ नृत्य पार्टी द्वारा एक से बढ़कर एक छऊ नृत्य प्रस्तुत किया और सैकड़ों लोगों को राहत भर बंधें रखा।
रविवार की सुबह से ही जेठ जतरा लगाया गया जिसमें चांपी, करमडीह,भरोसा टोली सिरका,तुमन्ना,सेहरा,घुनसुली,मुंडा टोली आदि गांवों से खोडहा दल पारम्परिक भेष भुषा के साथ जतरा में उपस्थित हुए। 
इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए अंजय कुमार महतो ने कहा की मंडा और जेठ जतरा हमारे पूर्वजों से लगते आ रहा है। हमें अपना सभ्यता और संस्कृति को हमेशा कायम रखना होगा।
मंडा और जेठ जतरा को सफल बनाने में अंजय कुमार महतो,रुपेश बखला, फुलचंद बखला, बीरेंद्र महतो,राजेश महतो, फुलचंद प्रधान, राहुल प्रधान, अर्जुन मुंडा,चटकू नायक,सामू मुंड़ा, प्रदीप महतो,विक्रम महतो,ग्राम प्रधान मुकुंद पहान के अलावे ग्रामीणों का मुख्य भूमिका रहा।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    7 hrs ago
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में सड़क सुरक्षा, यातायात अनुशासन और सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना लैलूंगा पुलिस द्वारा मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज आवाज और तेज रफ्तार से वाहन चलाकर लोगों को परेशान करने वाले बाइक चालक पर कार्रवाई करते हुए उसकी KTM बाइक जप्त की गई है।अनावेदक अशोक पैंकरा पिता गंगाराम पैंकरा 24 साल का कृत्य कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 11(2), 15 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 3/181, 5/180, 146/196 का उल्लंघन पाया गया। पुलिस द्वारा अनावेदक के कब्जे से KTM बाइक जप्त कर उसके विरुद्ध इस्तगासा तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
    1
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में सड़क सुरक्षा, यातायात अनुशासन और सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना लैलूंगा पुलिस द्वारा मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज आवाज और तेज रफ्तार से वाहन चलाकर लोगों को परेशान करने वाले बाइक चालक पर कार्रवाई करते हुए उसकी KTM बाइक जप्त की गई है।अनावेदक अशोक पैंकरा पिता गंगाराम पैंकरा 24 साल का कृत्य कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 11(2), 15 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 3/181, 5/180, 146/196 का उल्लंघन पाया गया। पुलिस द्वारा अनावेदक के कब्जे से KTM बाइक जप्त कर उसके विरुद्ध इस्तगासा तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
    user_क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    Media company Sanna, Jashpur•
    16 hrs ago
  • भारत देश में युवा शक्ति को खोखली करती बाहर के देश से आये नशीले पद्वार्थ व अफिम की खेती तो अवैध घोषित किया गया है वहीं दुसरी तरफ इसकी खेती चोरी चुपकी हो रही है।
    3
    भारत देश में युवा शक्ति को  खोखली करती बाहर  के  देश से आये नशीले पद्वार्थ  व अफिम की खेती तो अवैध घोषित किया गया है वहीं दुसरी तरफ इसकी खेती चोरी चुपकी हो रही है।
    user_Vijay kumar. vidhyarthi
    Vijay kumar. vidhyarthi
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित होकर बिजली पोल और पेड़ से टकराई पिकअप, चालक ने कूदकर बचाई जान चैनपुर (गुमला): गुमला मुख्य मार्ग पर स्थित छतरपुर तीखा मोड़ के पास शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जानकारी देते हुए रविवार सुबह नौ बजे बताया गया कि चैनपुर से गुमला की ओर जा रही एक बोलोरो पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी बिजली के खंभे तथा सड़क किनारे लगे केले के पेड़ों से जा टकराई। बताया जाता है कि पिकअप वाहन संख्या जेएच-शून्य एक जीडी-दो हजार तैंतीस चैनपुर से गुमला की ओर जा रही थी। छतरपुर के तीखे मोड़ के पास सड़क पर बिखरी मिट्टी के कारण वाहन फिसल गया और सीधे बिजली पोल से टकराते हुए पेड़ों में घुस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की गति काफी तेज थी। खतरे को भांपते हुए चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए चलते वाहन से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त वाहन हाल ही में सेकंड हैंड खरीदा गया था और उसे गुमला ले जाया जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। पिकअप बिजली के खंभे और पेड़ों के बीच बुरी तरह फंस गई थी। बाद में ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद वाहन को बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। #चैनपुर #गुमला_समाचार #सड़क_हादसा #झारखंड_न्यूज #तेजरफ्तार #RoadAccident #JharkhandNews #LocalNews #BreakingNews
    1
    तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित होकर बिजली पोल और पेड़ से टकराई पिकअप, चालक ने कूदकर बचाई जान
चैनपुर (गुमला): गुमला मुख्य मार्ग पर स्थित छतरपुर तीखा मोड़ के पास शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जानकारी देते हुए रविवार सुबह नौ बजे बताया गया कि चैनपुर से गुमला की ओर जा रही एक बोलोरो पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी बिजली के खंभे तथा सड़क किनारे लगे केले के पेड़ों से जा टकराई।
बताया जाता है कि पिकअप वाहन संख्या जेएच-शून्य एक जीडी-दो हजार तैंतीस चैनपुर से गुमला की ओर जा रही थी। छतरपुर के तीखे मोड़ के पास सड़क पर बिखरी मिट्टी के कारण वाहन फिसल गया और सीधे बिजली पोल से टकराते हुए पेड़ों में घुस गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की गति काफी तेज थी। खतरे को भांपते हुए चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए चलते वाहन से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त वाहन हाल ही में सेकंड हैंड खरीदा गया था और उसे गुमला ले जाया जा रहा था।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। पिकअप बिजली के खंभे और पेड़ों के बीच बुरी तरह फंस गई थी। बाद में ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद वाहन को बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।
#चैनपुर #गुमला_समाचार #सड़क_हादसा #झारखंड_न्यूज #तेजरफ्तार #RoadAccident #JharkhandNews #LocalNews #BreakingNews
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    14 hrs ago
  • इट्ठे की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक व्यक्ति को अवैध अफीम के साथ किया गया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
    1
    इट्ठे की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक व्यक्ति को अवैध अफीम के साथ किया गया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    9 hrs ago
  • जानकारी के अनुसार थाना कापू पुलिस द्वारा ग्राम कुम्हीचुआ में मिले युवक के शव के मामले में गंभीर जांच करते हुए अंधे हत्याकांड का पर्दाफाश किया गया है।दिनांक 27.04.2026 को देवव्रत तुरी (30 वर्ष) निवासी ग्राम कुम्हीचुआ का शव उसके निर्माणाधीन मकान के पीछे बाड़ी में संदिग्ध परिस्थिति में मिलने की सूचना पर थाना कापू में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी,पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत दम घुटने और गले की हड्डी टूटने से होना पाए जाने पर हत्या की पुष्टि हुई, जिसके बाद अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।संदेह के आधार पर करमसाय नगेसिया पिता पतिराम नगेसिया निवासी ग्राम कुम्हीचुआ को थाना लाकर गहन पूछताछ की गई। शुरू में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।
    1
    जानकारी के अनुसार थाना कापू पुलिस द्वारा ग्राम कुम्हीचुआ में मिले युवक के शव के मामले में गंभीर जांच करते हुए अंधे हत्याकांड का पर्दाफाश किया गया है।दिनांक 27.04.2026 को देवव्रत तुरी (30 वर्ष) निवासी ग्राम कुम्हीचुआ का शव उसके निर्माणाधीन मकान के पीछे बाड़ी में संदिग्ध परिस्थिति में मिलने की सूचना पर थाना कापू में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी,पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत दम घुटने और गले की हड्डी टूटने से होना पाए जाने पर हत्या की पुष्टि हुई, जिसके बाद अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।संदेह के आधार पर करमसाय नगेसिया पिता पतिराम नगेसिया निवासी ग्राम कुम्हीचुआ को थाना लाकर गहन पूछताछ की गई। शुरू में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।
    user_क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    Media company Sanna, Jashpur•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.