logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जौनपुर में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के भव्य शोरूम का उद्घाटन, समाजसेवा के कार्यक्रम भी आयोजित जौनपुर में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के भव्य शोरूम का उद्घाटन, समाजसेवा के कार्यक्रम भी आयोजित जौनपुर। पॉलीटेक्निक चौराहा स्थित किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के भव्य शोरूम का उद्घाटन 28 अक्टूबर 2026 को समारोहपूर्वक किया गया। मीरजापुर के प्रतिष्ठित श्री कृष्णा अलंकार मंदिर ज्वैलर्स के संचालक गोकुल अग्रवाल और किशन अग्रवाल द्वारा शुरू की गई इस नई शाखा के उद्घाटन अवसर पर किसना कंपनी के फाउंडर घनश्याम ढोलकिया, कंपनी के सीईओ पराग भाई और उत्तर प्रदेश सरकार के खेलकूद मंत्री गिरीश चंद्र यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कंपनी के फाउंडर घनश्याम ढोलकिया ने किसना ज्वेलरी की विशेषताओं और ग्राहकों को दी जाने वाली वापसी की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उनके अनुसार, कंपनी की घोषित नीति के तहत सोने के आभूषणों पर 100 प्रतिशत और हीरे के आभूषणों पर 95 प्रतिशत वापसी की सुविधा है, जबकि नकद वापसी 90 प्रतिशत तक बताई गई। उन्होंने बताया कि किसना के देशभर में कुल 177 स्टोर हो चुके हैं। शोरूम के उद्घाटन के बाद सामाजिक सरोकारों के तहत जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन वितरण, वृक्षारोपण और रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से समाजसेवा और जनकल्याण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर गोकुल अग्रवाल ने बताया कि मीरजापुर में उनका प्रतिष्ठान पिछले 25 वर्षों से ग्राहकों का विश्वास अर्जित करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों के प्यार और भरोसे के चलते अब जौनपुर में भी नई शाखा शुरू की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि उनका परिवार निर्धन वैश्य कन्याओं के विवाह में सहयोग करता है और अब तक लगभग 500 जरूरतमंद कन्याओं के विवाह कराए जा चुके हैं। नए शोरूम की शुरुआत के साथ प्रतिष्ठान ने जौनपुर में भी ग्राहकों को बेहतर सेवा देने और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

6 hrs ago
user_Gufran Ahmad
Gufran Ahmad
मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

जौनपुर में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के भव्य शोरूम का उद्घाटन, समाजसेवा के कार्यक्रम भी आयोजित जौनपुर में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के भव्य शोरूम का उद्घाटन, समाजसेवा के कार्यक्रम भी आयोजित जौनपुर। पॉलीटेक्निक चौराहा स्थित किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के भव्य शोरूम का उद्घाटन 28 अक्टूबर 2026 को समारोहपूर्वक किया गया। मीरजापुर के प्रतिष्ठित श्री कृष्णा अलंकार मंदिर ज्वैलर्स के संचालक गोकुल अग्रवाल और किशन अग्रवाल द्वारा शुरू की गई इस नई शाखा के उद्घाटन

अवसर पर किसना कंपनी के फाउंडर घनश्याम ढोलकिया, कंपनी के सीईओ पराग भाई और उत्तर प्रदेश सरकार के खेलकूद मंत्री गिरीश चंद्र यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कंपनी के फाउंडर घनश्याम ढोलकिया ने किसना ज्वेलरी की विशेषताओं और ग्राहकों को दी जाने वाली वापसी की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उनके अनुसार, कंपनी की घोषित नीति के तहत सोने के आभूषणों पर 100 प्रतिशत और हीरे के आभूषणों पर 95 प्रतिशत वापसी की

सुविधा है, जबकि नकद वापसी 90 प्रतिशत तक बताई गई। उन्होंने बताया कि किसना के देशभर में कुल 177 स्टोर हो चुके हैं। शोरूम के उद्घाटन के बाद सामाजिक सरोकारों के तहत जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन वितरण, वृक्षारोपण और रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से समाजसेवा और जनकल्याण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर गोकुल अग्रवाल ने बताया कि मीरजापुर में उनका प्रतिष्ठान पिछले 25 वर्षों से ग्राहकों का विश्वास अर्जित

करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों के प्यार और भरोसे के चलते अब जौनपुर में भी नई शाखा शुरू की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि उनका परिवार निर्धन वैश्य कन्याओं के विवाह में सहयोग करता है और अब तक लगभग 500 जरूरतमंद कन्याओं के विवाह कराए जा चुके हैं। नए शोरूम की शुरुआत के साथ प्रतिष्ठान ने जौनपुर में भी ग्राहकों को बेहतर सेवा देने और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शिक्षा के आकाश में मिर्जापुर का सूर्य - डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, एक साथ 5 प्रतिष्ठित सम्मान मिर्जापुर, जब प्रतिभा परिश्रम से मिलती है, तो इतिहास रचता है। मिर्जापुर की धरती के गौरव, प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल ने यही कर दिखाया है। शिक्षा के आकाश में मिर्जापुर का सूर्य - डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, एक साथ 5 प्रतिष्ठित सम्मान मिर्जापुर, जब प्रतिभा परिश्रम से मिलती है, तो इतिहास रचता है। मिर्जापुर की धरती के गौरव, प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल ने यही कर दिखाया है। शिक्षा जगत के सबसे प्रतिष्ठित एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में विद्यालय ने एक साथ 5 राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर न केवल जनपद का, बल्कि समूचे विंध्य क्षेत्र का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया है। पांच सितारों से सजा सम्मान - 1. मिर्जापुर रैंक-1: डैफोडिल्स, लोहिया तालाब 2. मिर्जापुर रैंक-2: डैफोडिल्स, संकट मोचन 3. मिर्जापुर रैंक-3: डैफोडिल्स, नारघाट 4. इंडिया रैंक-1: कम्युनिटी एंड सोशल इम्पैक्ट अवार्ड - लगातार चौथी बार, उत्तर प्रदेश व मिर्जापुर में प्रथम 5. विजनरी एजुकेशन लीडर: निर्देशिका श्रीमती अपराजिता सिंह यह क्षण ऐतिहासिक है। लगातार तीसरी बार टॉप-3 पर एकछत्र राज मिर्जापुर के शैक्षिक इतिहास में पहली बार हुआ है। सातवीं बार सोशल इम्पैक्ट अवार्ड पर कब्जा बरकरार रखना, भारत में नंबर-1 का ताज चौथी बार पहनना, यह केवल पुरस्कार नहीं, सेवा, संस्कार और समर्पण की साधना है। गुड़गांव के होटल पुलमैन में आयोजित भव्य समारोह में संस्था के शीर्ष अधिकारियों ने निर्देशक अमरदीप सिंह जी एवं निर्देशिका श्रीमती अपराजिता सिंह जी को ट्रॉफी प्रदान की। इस गौरवशाली बेला पर निर्देशिका जी ने कहा- "यह सम्मान हमारे तपस्वी शिक्षकों, मेहनती बच्चों और जागरूक अभिभावकों की तपस्या का फल है।" निर्देशक अमरदीप सिंह जी ने दीपावली की मंगलकामनाओं के साथ कहा कि मिर्जापुर के अभिभावकों के विश्वास के बिना यह शिखर असंभव था। विद्यालय शिक्षा की लौ को और प्रखर करने के लिए संकल्पित है। निश्चय ही, डैफोडिल्स ने सिद्ध किया है - शिक्षा, संस्कार और सफलता का संगम, हमारा डैफोडिल्स।
    1
    शिक्षा के आकाश में मिर्जापुर का सूर्य - डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, एक साथ 5 प्रतिष्ठित सम्मान

मिर्जापुर, जब प्रतिभा परिश्रम से मिलती है, तो इतिहास रचता है। मिर्जापुर की धरती के गौरव, प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल ने यही कर दिखाया है।
शिक्षा के आकाश में मिर्जापुर का सूर्य - डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, एक साथ 5 प्रतिष्ठित सम्मान
मिर्जापुर, जब प्रतिभा परिश्रम से मिलती है, तो इतिहास रचता है। मिर्जापुर की धरती के गौरव, प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल ने यही कर दिखाया है।
शिक्षा जगत के सबसे प्रतिष्ठित एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में विद्यालय ने एक साथ 5 राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर न केवल जनपद का, बल्कि समूचे विंध्य क्षेत्र का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया है।
पांच सितारों से सजा सम्मान -
1. मिर्जापुर रैंक-1: डैफोडिल्स, लोहिया तालाब
2. मिर्जापुर रैंक-2: डैफोडिल्स, संकट मोचन  
3. मिर्जापुर रैंक-3: डैफोडिल्स, नारघाट
4. इंडिया रैंक-1: कम्युनिटी एंड सोशल इम्पैक्ट अवार्ड - लगातार चौथी बार, उत्तर प्रदेश व मिर्जापुर में प्रथम
5. विजनरी एजुकेशन लीडर: निर्देशिका श्रीमती अपराजिता सिंह
यह क्षण ऐतिहासिक है। लगातार तीसरी बार टॉप-3 पर एकछत्र राज मिर्जापुर के शैक्षिक इतिहास में पहली बार हुआ है। सातवीं बार सोशल इम्पैक्ट अवार्ड पर कब्जा बरकरार रखना, भारत में नंबर-1 का ताज चौथी बार पहनना, यह केवल पुरस्कार नहीं, सेवा, संस्कार और समर्पण की साधना है।
गुड़गांव के होटल पुलमैन में आयोजित भव्य समारोह में संस्था के शीर्ष अधिकारियों ने निर्देशक  अमरदीप सिंह जी एवं निर्देशिका श्रीमती अपराजिता सिंह जी को ट्रॉफी प्रदान की।
इस गौरवशाली बेला पर निर्देशिका जी ने कहा- "यह सम्मान हमारे तपस्वी शिक्षकों, मेहनती बच्चों और जागरूक अभिभावकों की तपस्या का फल है।"
निर्देशक अमरदीप सिंह जी ने दीपावली की मंगलकामनाओं के साथ कहा कि मिर्जापुर के अभिभावकों के विश्वास के बिना यह शिखर असंभव था। विद्यालय शिक्षा की लौ को और प्रखर करने के लिए संकल्पित है।
निश्चय ही, डैफोडिल्स ने सिद्ध किया है - शिक्षा, संस्कार और सफलता का संगम, हमारा डैफोडिल्स।
    user_Www.rudrakiawaaz.com9956936240
    Www.rudrakiawaaz.com9956936240
    Newspaper advertising department मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    40 min ago
  • अपराध व तस्करों पर नकेल कसने आधी रात सड़क पर उतरीं SP अर्पणा रजत कौशिक, शहर से देहात तक पुलिस की सघन चेकिंग मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक और अपर पुलिस महानिदेशक (वाराणसी जोन) के निर्देशों के अनुपालन में मीरजापुर पुलिस अपराधियों और तस्करों के खिलाफ पूरी तरह सतर्क और सख्त मोड में नजर आ रही है। बुधवार/गुरुवार (28/29 अक्टूबर) की दरमियानी रात पुलिस अधीक्षक (SP) अर्पणा रजत कौशिक खुद पर्याप्त पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरीं और जनपद की कानून व्यवस्था व सुरक्षा का जायजा लिया। प्रमुख चौराहों व संवेदनशील इलाकों में सघन तलाशी : रात में चलाए गए इस व्यापक चेकिंग अभियान के दौरान एसपी अर्पणा रजत कौशिक ने थाना कोतवाली कटरा, कोतवाली शहर और चिल्ह थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख चौराहों, संकरे मार्गों और संवेदनशील इलाकों का दौरा किया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों और दोपहिया वाहनों की गहनता से तलाशी ली गई। तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के निर्देश: निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मातहतों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि गो-तस्करी, अवैध शराब और मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी में लिप्त अपराधियों पर हर हाल में प्रभावी अंकुश लगाया जाए। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने और किसी भी प्रकार की अनहोनी या कानून उल्लंघन पर तत्काल कठोर विधिक कार्रवाई करने के आदेश दिए। जिले भर में चला एक साथ अभियान एसपी के सड़क पर उतरते ही जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों (CO) ने अपने-अपने सर्किलों में और समस्त थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। प्रमुख सड़कों व अंतर-जनपदीय सीमाओं पर देर रात तक गाड़ियों की तलाशी ली गई। जनता से शालीन व्यवहार का विशेष संदेश चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी कि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को चेकिंग के दौरान आमजन के साथ शालीन, विनम्र और संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी।
    4
    अपराध व तस्करों पर नकेल कसने आधी रात सड़क पर उतरीं SP अर्पणा रजत कौशिक, शहर से देहात तक पुलिस की सघन चेकिंग
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक और अपर पुलिस महानिदेशक (वाराणसी जोन) के निर्देशों के अनुपालन में मीरजापुर पुलिस अपराधियों और तस्करों के खिलाफ पूरी तरह सतर्क और सख्त मोड में नजर आ रही है। बुधवार/गुरुवार (28/29 अक्टूबर) की दरमियानी रात पुलिस अधीक्षक (SP) अर्पणा रजत कौशिक खुद पर्याप्त पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरीं और जनपद की कानून व्यवस्था व सुरक्षा का जायजा लिया।
प्रमुख चौराहों व संवेदनशील इलाकों में सघन तलाशी : रात में चलाए गए इस व्यापक चेकिंग अभियान के दौरान एसपी अर्पणा रजत कौशिक ने थाना कोतवाली कटरा, कोतवाली शहर और चिल्ह थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख चौराहों, संकरे मार्गों और संवेदनशील इलाकों का दौरा किया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों और दोपहिया वाहनों की गहनता से तलाशी ली गई।
तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के निर्देश: निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मातहतों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि गो-तस्करी, अवैध शराब और मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी में लिप्त अपराधियों पर हर हाल में प्रभावी अंकुश लगाया जाए। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने और किसी भी प्रकार की अनहोनी या कानून उल्लंघन पर तत्काल कठोर विधिक कार्रवाई करने के आदेश दिए।
जिले भर में चला एक साथ अभियान
एसपी के सड़क पर उतरते ही जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों (CO) ने अपने-अपने सर्किलों में और समस्त थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। प्रमुख सड़कों व अंतर-जनपदीय सीमाओं पर देर रात तक गाड़ियों की तलाशी ली गई।
जनता से शालीन व्यवहार का विशेष संदेश
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी कि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को चेकिंग के दौरान आमजन के साथ शालीन, विनम्र और संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी।
    user_Shriyam News Network
    Shriyam News Network
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जौनपुर में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के भव्य शोरूम का उद्घाटन, समाजसेवा के कार्यक्रम भी आयोजित जौनपुर में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के भव्य शोरूम का उद्घाटन, समाजसेवा के कार्यक्रम भी आयोजित जौनपुर। पॉलीटेक्निक चौराहा स्थित किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के भव्य शोरूम का उद्घाटन 28 अक्टूबर 2026 को समारोहपूर्वक किया गया। मीरजापुर के प्रतिष्ठित श्री कृष्णा अलंकार मंदिर ज्वैलर्स के संचालक गोकुल अग्रवाल और किशन अग्रवाल द्वारा शुरू की गई इस नई शाखा के उद्घाटन अवसर पर किसना कंपनी के फाउंडर घनश्याम ढोलकिया, कंपनी के सीईओ पराग भाई और उत्तर प्रदेश सरकार के खेलकूद मंत्री गिरीश चंद्र यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कंपनी के फाउंडर घनश्याम ढोलकिया ने किसना ज्वेलरी की विशेषताओं और ग्राहकों को दी जाने वाली वापसी की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उनके अनुसार, कंपनी की घोषित नीति के तहत सोने के आभूषणों पर 100 प्रतिशत और हीरे के आभूषणों पर 95 प्रतिशत वापसी की सुविधा है, जबकि नकद वापसी 90 प्रतिशत तक बताई गई। उन्होंने बताया कि किसना के देशभर में कुल 177 स्टोर हो चुके हैं। शोरूम के उद्घाटन के बाद सामाजिक सरोकारों के तहत जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन वितरण, वृक्षारोपण और रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से समाजसेवा और जनकल्याण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर गोकुल अग्रवाल ने बताया कि मीरजापुर में उनका प्रतिष्ठान पिछले 25 वर्षों से ग्राहकों का विश्वास अर्जित करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों के प्यार और भरोसे के चलते अब जौनपुर में भी नई शाखा शुरू की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि उनका परिवार निर्धन वैश्य कन्याओं के विवाह में सहयोग करता है और अब तक लगभग 500 जरूरतमंद कन्याओं के विवाह कराए जा चुके हैं। नए शोरूम की शुरुआत के साथ प्रतिष्ठान ने जौनपुर में भी ग्राहकों को बेहतर सेवा देने और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।
    4
    जौनपुर में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के भव्य शोरूम का उद्घाटन, समाजसेवा के कार्यक्रम भी आयोजित
जौनपुर में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के भव्य शोरूम का उद्घाटन, समाजसेवा के कार्यक्रम भी आयोजित
जौनपुर। पॉलीटेक्निक चौराहा स्थित किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के भव्य शोरूम का उद्घाटन 28 अक्टूबर 2026 को समारोहपूर्वक किया गया। मीरजापुर के प्रतिष्ठित श्री कृष्णा अलंकार मंदिर ज्वैलर्स के संचालक गोकुल अग्रवाल और किशन अग्रवाल द्वारा शुरू की गई इस नई शाखा के उद्घाटन अवसर पर किसना कंपनी के फाउंडर घनश्याम ढोलकिया, कंपनी के सीईओ पराग भाई और उत्तर प्रदेश सरकार के खेलकूद मंत्री गिरीश चंद्र यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कंपनी के फाउंडर घनश्याम ढोलकिया ने किसना ज्वेलरी की विशेषताओं और ग्राहकों को दी जाने वाली वापसी की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उनके अनुसार, कंपनी की घोषित नीति के तहत सोने के आभूषणों पर 100 प्रतिशत और हीरे के आभूषणों पर 95 प्रतिशत वापसी की सुविधा है, जबकि नकद वापसी 90 प्रतिशत तक बताई गई। उन्होंने बताया कि किसना के देशभर में कुल 177 स्टोर हो चुके हैं।
शोरूम के उद्घाटन के बाद सामाजिक सरोकारों के तहत जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन वितरण, वृक्षारोपण और रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से समाजसेवा और जनकल्याण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर गोकुल अग्रवाल ने बताया कि मीरजापुर में उनका प्रतिष्ठान पिछले 25 वर्षों से ग्राहकों का विश्वास अर्जित करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों के प्यार और भरोसे के चलते अब जौनपुर में भी नई शाखा शुरू की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि उनका परिवार निर्धन वैश्य कन्याओं के विवाह में सहयोग करता है और अब तक लगभग 500 जरूरतमंद कन्याओं के विवाह कराए जा चुके हैं।
नए शोरूम की शुरुआत के साथ प्रतिष्ठान ने जौनपुर में भी ग्राहकों को बेहतर सेवा देने और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।
    user_Gufran Ahmad
    Gufran Ahmad
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • वाराणसी शिक्षक और स्नातक खण्ड की दोनो सीटो की जीत पर सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न ढोल-नगाड़ो की थाप पर नाचा, पटाखे छोड़े और मिठाईया बांटी एमएलसी चुनाव में हार से हताशा भाजपा की हालत खराबः अशोक यादव मिर्जापुर। वाराणसी शिक्षक और स्नातक खण्ड की दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत की खबर आते ही पार्टी कार्यालय लोहियाट्रस्ट में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचा। समाजवादी झंडे फहराए और पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव का कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाई और फूलमालाओ से लादकर उनका स्वागत किया और गुलाब की पंखुड़ी भी छोड़ा। इस मौके पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने विधान परिषद चुनाव के नतीजों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव दुसरी बार लाल बिहारी यादव व स्नातक एमएलसी चुनाव में आशुतोष सिन्हा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने हार को लेकर भाजपा पर तंज कसा और मतगणना में गड़बड़ी की साजिश का आरोप लगाया। एमएलसी चुनाव में हार से हताशा भाजपा की हालत खराब है। श्री यादव ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को इस जीत की बधाई दी और कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी जनपद की पांचो विधालसभा सीटे जितेगी और प्रदेश की बागडौर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी संभालेगे। उन्होने लगे हाथ भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि अब भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो गयी है। कार्यकर्ता गाॅव-गाॅव जाकर सपा सरकार में लागू की गई योजनाओं को बताने का काम करें। कहा कि 31 अक्टूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पार्टी कार्यालय पर मनाई जायेगी। जश्न में पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, मुन्नी यादव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, राजेश भारती,, सुभाष पटेल, आदर्श यादव, रामजी मौर्या, अभय यादव, संतोष गोयल, कौशिक कन्नौजिया, अनीस खान, परवीन बानो, बनवारी मौर्या, गप्पू यादव, मेवालाल प्रजापति, राकेश यादव, रत्नेश श्रीवास्तव, रवि सोनकर, बन्दना गुप्ता, दिव्या गुप्ता, श्यामसुन्दर सोनकर, रामजी बिन्द, आकाश यादव, संतोष यादव, राममिलन यादव, डा0 शक्ति श्रीवास्तव, चिन्तामणि यादव, राहुल यादव, लवकुश यादव, जमुना यादव, वीरेन्द्र यादव, हेमंत सिंह, मनीष यादव, लवकुश प्रजापति आदि सैकड़ो लोग शामिल रहे।
    1
    वाराणसी शिक्षक और स्नातक खण्ड की दोनो सीटो की जीत पर सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
ढोल-नगाड़ो की थाप पर नाचा, पटाखे छोड़े और मिठाईया बांटी
एमएलसी चुनाव में हार से हताशा भाजपा की हालत खराबः अशोक यादव
मिर्जापुर। वाराणसी शिक्षक और स्नातक खण्ड की दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत की खबर आते ही पार्टी कार्यालय लोहियाट्रस्ट में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचा। समाजवादी झंडे फहराए और पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया।
इस अवसर पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव का कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाई और फूलमालाओ से लादकर उनका स्वागत किया और गुलाब की पंखुड़ी भी छोड़ा। 
इस मौके पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने विधान परिषद चुनाव के नतीजों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव दुसरी बार लाल बिहारी यादव व स्नातक एमएलसी चुनाव में आशुतोष सिन्हा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने हार को लेकर भाजपा पर तंज कसा और मतगणना में गड़बड़ी की साजिश का आरोप लगाया। एमएलसी चुनाव में हार से हताशा भाजपा की हालत खराब है। श्री यादव ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को इस जीत की बधाई दी और कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी जनपद की पांचो विधालसभा सीटे जितेगी और प्रदेश की बागडौर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी संभालेगे। उन्होने लगे हाथ भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि अब भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो गयी है। कार्यकर्ता गाॅव-गाॅव जाकर सपा सरकार में लागू की गई योजनाओं को बताने का काम करें। कहा कि 31 अक्टूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पार्टी कार्यालय पर मनाई जायेगी।
जश्न में पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, मुन्नी यादव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, राजेश भारती,, सुभाष पटेल, आदर्श यादव, रामजी मौर्या, अभय यादव, संतोष गोयल, कौशिक कन्नौजिया, अनीस खान, परवीन बानो, बनवारी मौर्या, गप्पू यादव, मेवालाल प्रजापति, राकेश यादव, रत्नेश श्रीवास्तव, रवि सोनकर, बन्दना गुप्ता, दिव्या गुप्ता, श्यामसुन्दर सोनकर, रामजी बिन्द, आकाश यादव, संतोष यादव, राममिलन यादव, डा0 शक्ति श्रीवास्तव, चिन्तामणि यादव, राहुल यादव, लवकुश यादव, जमुना यादव, वीरेन्द्र यादव, हेमंत सिंह, मनीष यादव, लवकुश प्रजापति आदि सैकड़ो लोग शामिल रहे।
    user_"नित्यवार्ता"  एस एन यादव
    "नित्यवार्ता" एस एन यादव
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मिर्ज़ापुर जीआरपी ने ट्रेन यात्रियों का सामान चुराने वाले 3 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार।
    1
    मिर्ज़ापुर जीआरपी ने ट्रेन यात्रियों का सामान चुराने वाले 3 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • DM रहते एक साइन से मिली थी युवक को बिजली, अब दिव्या मित्तल को देखते ही दौड़ा आया! मिर्जापुर में पूर्व IAS दिव्या मित्तल के एक पुराने फैसले की याद उस वक्त ताजा हो गई, जब उनके जिलाधिकारी रहते बिजली पाने वाले युवक ने उनसे मुलाकात कर आभार जताया। राजनीति में कदम रखने के बाद जब दिव्या मित्तल युवक के क्षेत्र में पहुंचीं, तो वह दौड़कर उनके पास आया और पुराने सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। एक पुराना फैसला, सालों बाद भी याद!
    1
    DM रहते एक साइन से मिली थी युवक को बिजली, अब दिव्या मित्तल को देखते ही दौड़ा आया!
मिर्जापुर में पूर्व IAS दिव्या मित्तल के एक पुराने फैसले की याद उस वक्त ताजा हो गई, जब उनके जिलाधिकारी रहते बिजली पाने वाले युवक ने उनसे मुलाकात कर आभार जताया। राजनीति में कदम रखने के बाद जब दिव्या मित्तल युवक के क्षेत्र में पहुंचीं, तो वह दौड़कर उनके पास आया और पुराने सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
एक पुराना फैसला, सालों बाद भी याद!
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    4
    #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मीरजापुर में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने खुद संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान मीरजापुर में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने खुद संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान मीरजापुर, 29 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के आदेश एवं अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन के निर्देशों के अनुपालन में मीरजापुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक स्वयं पर्याप्त पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरीं और विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली कटरा, कोतवाली शहर तथा चिल्ह थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच कराई। प्रमुख चौराहों, मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। अभियान के दौरान आवश्यक स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों की जांच भी की गई। इस विशेष अभियान का उद्देश्य गो-तस्करी, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना और जनपद में शांति एवं सुरक्षा का माहौल बनाए रखना रहा। एसपी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि संदिग्ध गतिविधियों की लगातार निगरानी की जाए तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने सर्किल में तथा थाना प्रभारियों ने संबंधित थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक ने चेकिंग के दौरान आमजन की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखने तथा नागरिकों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। मीरजापुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी एवं चेकिंग अभियान प्रभावी ढंग से संचालित किए जा रहे हैं।
    3
    मीरजापुर में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने खुद संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान

मीरजापुर में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने खुद संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान
मीरजापुर, 29 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के आदेश एवं अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन के निर्देशों के अनुपालन में मीरजापुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक स्वयं पर्याप्त पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरीं और विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली कटरा, कोतवाली शहर तथा चिल्ह थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच कराई। प्रमुख चौराहों, मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। अभियान के दौरान आवश्यक स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों की जांच भी की गई।
इस विशेष अभियान का उद्देश्य गो-तस्करी, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना और जनपद में शांति एवं सुरक्षा का माहौल बनाए रखना रहा। एसपी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि संदिग्ध गतिविधियों की लगातार निगरानी की जाए तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने सर्किल में तथा थाना प्रभारियों ने संबंधित थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया।
पुलिस अधीक्षक ने चेकिंग के दौरान आमजन की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखने तथा नागरिकों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। मीरजापुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी एवं चेकिंग अभियान प्रभावी ढंग से संचालित किए जा रहे हैं।
    user_Gufran Ahmad
    Gufran Ahmad
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.