logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीएचसी में ‘पंचनद कैंटीन’ का शुभारंभ, महिला समूह को मिला स्वरोजगार का अवसर जसवंतनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन ‘प्रेरणा’ के तहत संचालित होने वाली पंचनद कैंटीन का शुभारंभ सोमवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती पूनम द्विवेदी ने फीता काटकर किया। इस कैंटीन के संचालन की जिम्मेदारी केस्त गांव में संचालित ‘राधे-राधे’ स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिला श्रीमती रजनी देवी को सौंपी गई है। उद्घाटन के अवसर पर श्रीमती पूनम द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के तहत प्रदेश में लाखों महिलाएं स्वयं सहायता समूह बनाकर स्वरोजगार से जुड़ रही हैं। इससे न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है, बल्कि वे परिवार की जिम्मेदारियों में भी महत्वपूर्ण सहयोग दे रही हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और समाज में उनकी भागीदारी भी मजबूत होती है। कैंटीन के माध्यम से अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को भी चाय-नाश्ता व अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेन्द्र सिंह, डॉ. तृप्ति शुक्ला, महिला थाना प्रभारी निर्मला कुमारी सहित अस्पताल का स्टाफ और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी कई महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम में सभी ने महिला समूह की इस पहल की सराहना करते हुए इसे आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

17 hrs ago
user_रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
Local News Reporter जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago
f7f0d9c9-bdad-479d-b19b-70a066f919cf

सीएचसी में ‘पंचनद कैंटीन’ का शुभारंभ, महिला समूह को मिला स्वरोजगार का अवसर जसवंतनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन ‘प्रेरणा’ के तहत संचालित होने वाली पंचनद कैंटीन का शुभारंभ सोमवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती पूनम द्विवेदी ने फीता काटकर किया। इस कैंटीन के संचालन की जिम्मेदारी केस्त गांव में संचालित ‘राधे-राधे’ स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिला श्रीमती रजनी देवी को सौंपी गई है। उद्घाटन के अवसर पर श्रीमती पूनम द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के तहत प्रदेश में लाखों महिलाएं स्वयं सहायता समूह बनाकर स्वरोजगार से जुड़ रही हैं। इससे न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है, बल्कि वे परिवार की जिम्मेदारियों में भी महत्वपूर्ण सहयोग दे रही हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और समाज में उनकी भागीदारी भी मजबूत होती है। कैंटीन के माध्यम से अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को भी चाय-नाश्ता व अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेन्द्र सिंह, डॉ. तृप्ति शुक्ला, महिला थाना प्रभारी निर्मला कुमारी सहित अस्पताल का स्टाफ और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी कई महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम में सभी ने महिला समूह की इस पहल की सराहना करते हुए इसे आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जसवंतनगर के मोहल्ला लुधपुरा में स्थित पानी की टंकी का ट्यूबवेल खराब हो गया है। रविवार रात से ट्यूबवेल में खराबी आने के कारण पूरे क्षेत्र में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे स्थानीय निवासियों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका द्वारा ट्यूबवेल की मरम्मत का कार्य सोमवार सुबह शुरू किया गया। हालांकि, काम की धीमी गति के कारण लोगों में असंतोष देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, ट्यूबवेल से कुल 13 पाइप निकाले जाने हैं, जिनमें से सोमवार शाम तक केवल 5 पाइप ही निकाले जा सके थे। मोटर पंप की मरम्मत का कार्य मंगलवार को शुरू होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी की आपूर्ति बंद होने से उनके घरों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्हें पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका से जल्द से जल्द ट्यूबवेल ठीक कराकर पानी की सप्लाई बहाल करने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके। इस संबंध में सुपरवाइजर विनय कुमार सागर ने बताया कि रविवार को छुट्टी होने के कारण मरम्मत कार्य सोमवार से शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि संभवतः मोटर खराब हो गई है, जिसे बाहर निकालने के बाद मंगलवार को मोटर की मरम्मत का कार्य शुरू होगा। मरम्मत पूरी होने और पाइपों को फिर से फिट करने के बाद, संभवतः मंगलवार शाम तक पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
    1
    जसवंतनगर के मोहल्ला लुधपुरा में स्थित पानी की टंकी का ट्यूबवेल खराब हो गया है। रविवार रात से ट्यूबवेल में खराबी आने के कारण पूरे क्षेत्र में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे स्थानीय निवासियों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर पालिका द्वारा ट्यूबवेल की मरम्मत का कार्य सोमवार सुबह शुरू किया गया। हालांकि, काम की धीमी गति के कारण लोगों में असंतोष देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, ट्यूबवेल से कुल 13 पाइप निकाले जाने हैं, जिनमें से सोमवार शाम तक केवल 5 पाइप ही निकाले जा सके थे। मोटर पंप की मरम्मत का कार्य मंगलवार को शुरू होने की उम्मीद है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी की आपूर्ति बंद होने से उनके घरों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्हें पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका से जल्द से जल्द ट्यूबवेल ठीक कराकर पानी की सप्लाई बहाल करने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
इस संबंध में सुपरवाइजर विनय कुमार सागर ने बताया कि रविवार को छुट्टी होने के कारण मरम्मत कार्य सोमवार से शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि संभवतः मोटर खराब हो गई है, जिसे बाहर निकालने के बाद मंगलवार को मोटर की मरम्मत का कार्य शुरू होगा। मरम्मत पूरी होने और पाइपों को फिर से फिट करने के बाद, संभवतः मंगलवार शाम तक पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • दलित समाज से आने वाले ज्ञानपुर कोतवाली के एक चौकीदार जैसलाल सरोज हैंडपंप मरम्मत के लिए लाइन लेने पिपरगांव की प्रधान चंदादेवी के घर जाते हैं प्रधान के पति रामनायक यह कहकर भगाने लगते हैं कि तुमने हमें वोट नहीं दिया था, सेक्रेटरी के पास जाओ। जैसलाल ने कहा कि गांव के प्रधान तो आप हैं इतने में प्रधान के बेटे कमलेश ने जैसलाल पर पेट्रोल डाल दिया, भागने की कोशिश की तबतक आग लगा दी और जैसलाल को दर्दनाक मौत की तरफ धकेल दिया सूचना मिलते ही ग्रामीण पहुंचे व महाराजा बलवंत सिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर में पीड़ित को भर्ती कराया गया। जहां से बीएचयू वाराणसी रेफर किया
    1
    दलित समाज से आने वाले ज्ञानपुर कोतवाली के एक चौकीदार जैसलाल सरोज हैंडपंप मरम्मत के लिए लाइन लेने पिपरगांव की प्रधान चंदादेवी के घर जाते हैं
प्रधान के पति रामनायक यह कहकर भगाने लगते हैं कि तुमने हमें वोट नहीं दिया था, सेक्रेटरी के पास जाओ। जैसलाल ने कहा कि गांव के प्रधान तो आप हैं
इतने में प्रधान के बेटे कमलेश ने जैसलाल पर पेट्रोल डाल दिया, भागने की कोशिश की तबतक आग लगा दी और जैसलाल को दर्दनाक मौत की तरफ धकेल दिया
सूचना मिलते ही ग्रामीण पहुंचे व महाराजा बलवंत सिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर में पीड़ित को भर्ती कराया गया। जहां से बीएचयू वाराणसी रेफर किया
    user_Vikas Babu
    Vikas Babu
    Public relations firm Karhal, Mainpuri•
    2 hrs ago
  • Post by PK Crime Story
    1
    Post by PK Crime Story
    user_PK Crime Story
    PK Crime Story
    Media company इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • वीडियो को शेयर करें लाइक करें सब्सक्राइब करें
    1
    वीडियो को शेयर करें लाइक करें सब्सक्राइब करें
    user_Sandesh yadav ji
    Sandesh yadav ji
    Graphic designer करहल, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *शराब के पैग पर पैग! इटावा में बिजली विभाग के दो जेई का वीडियो वायरल, बियर पीते और गालियां देते दिखे* *इटावा। जनपद में बिजली विभाग के दो अवर अभियंताओं का कथित वीडियो सामने आने के बाद चर्चा तेज हो गई है।* *बताया जा रहा है कि काली वाहन मंदिर इटावा में तैनात जेई रतन भूषण और इकदिल क्षेत्र में तैनात प्रभारी अवर अभियंता जितेन्द्र कुमार (टीजी-2) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।* *वायरल वीडियो में दोनों अधिकारी आपस में पैग से पैग टकराकर बियर पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही वीडियो में अभद्र भाषा और गाली-गलौज भी सुनाई दे रही है, जिसे लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।* *स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार पद पर तैनात अधिकारियों का इस तरह का आचरण विभाग की छवि को खराब करता है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।* *हालांकि वीडियो की सत्यता और यह किस स्थान का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। वहीं मामला सामने आने के बाद विभागीय अधिकारियों में भी हलचल मची हुई है।* *अब देखना होगा कि बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस वायरल वीडियो पर क्या कार्रवाई करते हैं।* *रजत यादव पत्रकार 7417197064*
    1
    *शराब के पैग पर पैग! इटावा में बिजली विभाग के दो जेई का वीडियो वायरल, बियर पीते और गालियां देते दिखे*
*इटावा। जनपद में बिजली विभाग के दो अवर अभियंताओं का कथित वीडियो सामने आने के बाद चर्चा तेज हो गई है।*
*बताया जा रहा है कि काली वाहन मंदिर इटावा में तैनात जेई रतन भूषण और इकदिल क्षेत्र में तैनात प्रभारी अवर अभियंता जितेन्द्र कुमार (टीजी-2) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।*
*वायरल वीडियो में दोनों अधिकारी आपस में पैग से पैग टकराकर बियर पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही वीडियो में अभद्र भाषा और गाली-गलौज भी सुनाई दे रही है, जिसे लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।*
*स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार पद पर तैनात अधिकारियों का इस तरह का आचरण विभाग की छवि को खराब करता है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।*
*हालांकि वीडियो की सत्यता और यह किस स्थान का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। वहीं मामला सामने आने के बाद विभागीय अधिकारियों में भी हलचल मची हुई है।*
*अब देखना होगा कि बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस वायरल वीडियो पर क्या कार्रवाई करते हैं।*
*रजत यादव पत्रकार 7417197064*
    user_नव भारत संवाद
    नव भारत संवाद
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    1
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Mukesh Kumar
    1
    Post by Mukesh Kumar
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    करहल, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • जसवंतनगर:उपाध्याय श्री 108 मेडिटेशन गुरु विहसंत सागर जी महाराज दो पीछी सहित का सोमवार को सैमरा से विहार करते हुए जसवंतनगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। गुरुदेव की मंगलमय अगवानी के लिए जैन समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में सैमरा पहुंचे और विहार कराते हुए ढोल-नगाड़ों के साथ उन्हें नगर में लाया गया। गौरतलब है कि विगत 1 मार्च को गुरुदेव आगरा से विहार करते हुए जैतपुरा क्षेत्र उदी मोड़, इटावा के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। जैतपुरा में 15 मार्च को प्रस्तावित विहंसत सागर तीर्थधाम के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचने के लिए उनका पद विहार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को वे जसवंतनगर पहुंचे। नगर पहुंचने पर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ नृत्य करते हुए, पाद प्रक्षालन और आरती कर गुरुदेव की भव्य अगवानी की। इसके पश्चात श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में गुरुदेव के मंगलमय प्रवचन आयोजित हुए। प्रवचन में उपाध्याय श्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया में अधिकांश रिश्ते स्वार्थ से जुड़े हुए हैं, लेकिन मुनिराज बिना किसी स्वार्थ के समाज को धर्ममय जीवन जीने की शिक्षा देते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान के दर्शन करते समय अपनी आत्मा का दर्शन करना चाहिए, क्योंकि मानव जीवन बहुत अल्प समय के लिए मिला है। इसलिए दूसरों की कमियों को देखने के बजाय अपने आत्मकल्याण में समय लगाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि धर्म करने से संकट नहीं आते, बल्कि यह जीवन की परीक्षा होती है। भगवान की भक्ति और गुरु मार्ग पर चलने से साधक समता और शील को धारण करता है। निग्रन्थ साधु समता के प्रतीक होते हैं, वे शत्रुता नहीं बल्कि आत्मशुद्धि का संदेश देते हैं। यही कारण है कि समाज दूर-दूर से मुनिराजों को अपने नगर में आमंत्रित कर समता का पाठ सीखता है। इस अवसर पर जैतपुरा तीर्थ के लिए जसवंतनगर के 11 श्रेष्ठ दाताओं ने शिला राशि अर्पित की। कार्यक्रम में जैन समाज के अनेक श्रद्धालु एवं गुरु भक्त उपस्थित रहे और सभी ने धर्म लाभ प्राप्त किया।
    1
    जसवंतनगर:उपाध्याय श्री 108 मेडिटेशन गुरु विहसंत सागर जी महाराज दो पीछी सहित का सोमवार को सैमरा से विहार करते हुए जसवंतनगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। गुरुदेव की मंगलमय अगवानी के लिए जैन समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में सैमरा पहुंचे और विहार कराते हुए ढोल-नगाड़ों के साथ उन्हें नगर में लाया गया।
गौरतलब है कि विगत 1 मार्च को गुरुदेव आगरा से विहार करते हुए जैतपुरा क्षेत्र उदी मोड़, इटावा के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। जैतपुरा में 15 मार्च को प्रस्तावित विहंसत सागर तीर्थधाम के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचने के लिए उनका पद विहार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को वे जसवंतनगर पहुंचे।
नगर पहुंचने पर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ नृत्य करते हुए, पाद प्रक्षालन और आरती कर गुरुदेव की भव्य अगवानी की। इसके पश्चात श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में गुरुदेव के मंगलमय प्रवचन आयोजित हुए।
प्रवचन में उपाध्याय श्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया में अधिकांश रिश्ते स्वार्थ से जुड़े हुए हैं, लेकिन मुनिराज बिना किसी स्वार्थ के समाज को धर्ममय जीवन जीने की शिक्षा देते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान के दर्शन करते समय अपनी आत्मा का दर्शन करना चाहिए, क्योंकि मानव जीवन बहुत अल्प समय के लिए मिला है। इसलिए दूसरों की कमियों को देखने के बजाय अपने आत्मकल्याण में समय लगाना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि धर्म करने से संकट नहीं आते, बल्कि यह जीवन की परीक्षा होती है। भगवान की भक्ति और गुरु मार्ग पर चलने से साधक समता और शील को धारण करता है। निग्रन्थ साधु समता के प्रतीक होते हैं, वे शत्रुता नहीं बल्कि आत्मशुद्धि का संदेश देते हैं। यही कारण है कि समाज दूर-दूर से मुनिराजों को अपने नगर में आमंत्रित कर समता का पाठ सीखता है।
इस अवसर पर जैतपुरा तीर्थ के लिए जसवंतनगर के 11 श्रेष्ठ दाताओं ने शिला राशि अर्पित की। कार्यक्रम में जैन समाज के अनेक श्रद्धालु एवं गुरु भक्त उपस्थित रहे और सभी ने धर्म लाभ प्राप्त किया।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.