Shuru
Apke Nagar Ki App…
दतौरा मोड के पास सवारियो से भरी चार पहिया वाहन की स्टेरिंग फेल हो जाने से अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, चार गंभीर रूप से घायल
JSB NEWS UP
दतौरा मोड के पास सवारियो से भरी चार पहिया वाहन की स्टेरिंग फेल हो जाने से अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, चार गंभीर रूप से घायल
More news from Banda and nearby areas
- Post by JSB NEWS UP1
- बांदा जनपद के बड़ोखर क्षेत्र स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय लुकतरा कंपोजिट का वार्षिकोत्सव एवं प्रवेशोत्सव एक प्रेरक उदाहरण बनकर उभरा।09 अप्रैल 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम ने यह सिद्ध कर दिया कि विद्यालय केवल ज्ञानार्जन का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की प्रयोगशाला भी है। सरस्वती वंदना से आरंभ हुए इस आयोजन में विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का मनोहारी प्रदर्शन देखने को मिला। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने न केवल अपनी अभिव्यक्ति को स्वर दिया, बल्कि भारतीय परंपराओं की जीवंतता को भी मंच पर साकार किया।कार्यक्रम का एक प्रमुख आयाम वार्षिक परीक्षा परिणामों की घोषणा और मेधावी छात्रों का सम्मान रहा। यह केवल पुरस्कार वितरण नहीं, बल्कि परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के मूल्यांकन का प्रतीक था, जिसने विद्यार्थियों में आगे बढ़ने की प्रेरणा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को सुदृढ़ किया।मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान तुलसीराम यादव एवं विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी किशन कुमार मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों के विचारों ने आयोजन को वैचारिक ऊँचाई प्रदान की। उनके उद्बोधनों में शिक्षा के साथ नैतिकता, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व पर विशेष बल दिया गया, जो वर्तमान समय की आवश्यकता को रेखांकित करता है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्याम बाबू के कुशल नेतृत्व में शिक्षकगण—डॉ. अश्वनी यादव, राजेश तिवारी, भावेश शर्मा, राजेंद्र साहू—ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंच संचालन की सजीवता और कार्यक्रम की सुव्यवस्था ने पूरे आयोजन को प्रभावशाली बनाए रखा।यह वार्षिकोत्सव केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि उस व्यापक दृष्टिकोण का प्रतीक था, जिसमें शिक्षा, संस्कार और समाज एक सूत्र में पिरोए नजर आते हैं। ऐसे आयोजन यह संदेश देते हैं कि यदि विद्यालयों में इस प्रकार की गतिविधियाँ निरंतर होती रहें, तो न केवल प्रतिभाएँ निखरेंगी, बल्कि एक जागरूक, संस्कारित और जिम्मेदार समाज की सुदृढ़ नींव भी स्थापित होगी।1
- “बयान बदलो वरना जान से मार देंगे!”—पॉक्सो केस में दबाव, पीड़ित पिता से सरेआम मारपीट यूपी के #बांदा में पॉक्सो एक्ट के एक पुराने मामले में अब पीड़ित परिवार पर दबाव बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित कृष्ण कुमार दीक्षित का आरोप है कि आरोपी सौरभ तिवारी अपने साथियों के साथ घात लगाकर खड़ा था और रास्ते में रोककर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और मारपीट की। आरोप है कि आरोपी कोर्ट में चल रहे मुकदमे में बयान बदलने का दबाव बना रहा है। पीड़ित ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन सुरक्षा को लेकर अब भी परिवार दहशत में है। पीड़ित की बेटी, जो बीएससी फाइनल की छात्रा है, उसकी सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता जताई गई है। मामले में पहले से ही छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज है। अब पीड़ित ने पुलिस से तत्काल गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की है। #UPPolice #PocsoCase #CrimeNews #LawAndOrder #ThreatCase #bandapolice Yogi Adityanath Office DM Banda #highlight #followers4
- बांदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन कर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया।1
- बांदा की सड़कों पर उभरा यह विरोध केवल एक राजनीतिक प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि संवाद की मर्यादा और सार्वजनिक भाषा की शालीनता पर उठे गंभीर प्रश्न का प्रतीक है। जब राजनीति में शब्दों की गरिमा क्षीण होती है, तो उसका प्रतिकार भी उतना ही प्रखर रूप लेता है। इसी क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma के विवादित बयान के विरोध में अशोक लाट तिराहे पर उनका पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष Rajesh Dixit के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में आक्रोश केवल किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं था, बल्कि उस प्रवृत्ति के खिलाफ था जो राजनीतिक विमर्श को कटुता और व्यक्तिगत आक्षेपों तक सीमित कर देती है प्रदर्शनकारियों ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध बताते हुए कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।यह विरोध Ajay Rai के आह्वान पर आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने यह स्पष्ट किया कि सार्वजनिक जीवन में आसीन नेताओं से संयमित और उत्तरदायी भाषा की अपेक्षा की जाती है खासकर तब, जब टिप्पणी देश के प्रमुख विपक्षी चेहरों—Mallikarjun Kharge और Rahul Gandhi—को लेकर हो, तो उसकी गंभीरता और बढ़ जाती है। यह घटना केवल एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि उस व्यापक चिंता का प्रतिबिंब है कि कहीं राजनीति संवाद की संस्कृति को खोकर केवल आरोप-प्रत्यारोप की कठोर धारा में न बदल जाए।1
- *बांदा-* बांदा में कांग्रेसियों ने असम मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा का पुतला फूंका जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मुख्यमंत्री को हेमंत सूअर शर्मा कहा हेमंत बिस्वा शर्मा की टिपड़ियों पर जताई नाराजगी असम मुख्यमंत्री ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष और राहुल गांधी पर दिया था विवादित बयान शहर के अशोक लॉट तिराहे में कांग्रेसियों ने फूंका पुतला योगी मोदी मुर्दाबाद के लगाए नारे उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के आवाहन पर फूंका पुतला बाइट - राजेश दीक्षित जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी बांदा2
- Post by Mr_shyamu _kumar1
- बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कमासिन रोड दतौरा मोड़ के पास का है, जहां आज शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार यात्रियों से भरी चार पहिया वाहन की अचानक स्टेरिंग फेल हो जाने से अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गई, जिसमें से सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें अर्जुन यादव पुत्र विश्राम 48 वर्ष निवासी इगुवा थाना मरका, कालका प्रसाद पुत्र मैया दीन उम्र 55 वर्ष, निवासी बबेरू आकाश पुत्र कंचन उम्र 17 वर्ष निवासी चिल्ली सर्द हुआ अजय पुत्र गोविंद उम्र 18 वर्ष निवासी चिल्ली थाना सरधुवां यह चारों गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं अन्य सवार कमलेश सिंह निवासी इंगुआ मऊ, विपिन राहुल सिंपैथी राव धीरज, निवासी ओझा नगर थाना कमासिन सहित अन्य सवारो को मामूली चोटे आई हैं, वहीं जो गंभीर घायल थे उनको पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद आकाश निवासी चिल्ली थाना सरधुवा को गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रिफर कर दिया है। वही यह जानकारी आज शुक्रवार की दोपहर करीब 12:00 बजे सीएचसी के डॉक्टर नीमराज के द्वारा बताते हुवे बताया कि एंबुलेश के द्वारा चार घायलों को सीएचसी में लेकर आए थे जिनका हमारे द्वारा उपचार किया गया वहीं आकाश ने के युवकों को गंभीर देखते हुवे जिला अस्पताल रिफर कर दिया है।1