logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिनदहाड़े कॉलेज जा रही 19 वर्षीय छात्रा की गला काटकर हत्या गोपालपुर में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: कॉलेज जा रही 19 वर्षीय छात्रा की गला काटकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार =गोपालपुर में दिनदहाड़े छात्रा की गला काटकर हत्या कॉलेज जा रही 19 वर्षीय युवती को बनाया निशाना =दो बाइक सवार युवकों पर वारदात का शक =घटना के बाद पूरे इलाके में फैली दहशत =ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ा, गेहूं के खेतों में छिपा मिला आरोपी =पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीमें =सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही जांच एजेंसियां, हत्या के कारणों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, मौके पर पहुंचे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी =स्थानीय लोगों में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग गोपालपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब कॉलेज जा रही 19 वर्षीय छात्रा की अज्ञात हमलावरों ने गला काटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान सिया गुलेरिया (19), निवासी गांव नैण, गोपालपुर, सरकाघाट के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस जघन्य वारदात को दो बाइक सवार युवकों ने अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सरकाघाट पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना के कुछ ही समय बाद ग्रामीणों की सतर्कता से एक आरोपी को पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी वारदात के बाद गेहूं के खेतों में छिप गया था, जहां स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा और डीएसपी सरकाघाट संजीव कुमार गौतम घटनास्थल पर मौजूद रहे और जांच का जायजा लिया। पुलिस ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं। आसपास के क्षेत्रों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है, जबकि स्थानीय लोग आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

6 hrs ago
user_Chunmun Gupta पत्रकार
Chunmun Gupta पत्रकार
Building consultant बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Chunmun Gupta पत्रकार
    1
    Post by Chunmun Gupta पत्रकार
    user_Chunmun Gupta पत्रकार
    Chunmun Gupta पत्रकार
    Building consultant बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • Post by Rajiv kumar
    1
    Post by Rajiv kumar
    user_Rajiv kumar
    Rajiv kumar
    Police Officer बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बदायूं जिले की सभी तहसीलों में पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा तथा तहसील बिसौली में ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन के पत्रकारों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया दैनिक प्रतिज्ञा : बदायूं, बिसौली में दिनांक 13/4/2026 को बदायूं जिले की सभी तहसीलों में ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा) के पत्रकारों ने प्रदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे। पत्रकारों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मानते हुए, पत्रकारों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मीडिया ने लोकतांत्रिक परंपराओं और जनतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन लंबे समय से पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और हितों के लिए संघर्षरत है। इसी क्रम में, जिला बदायूं की तहसील बिसौली के समस्त पत्रकारों ने अपने पेशेवर दायित्वों के निर्वहन को अधिक प्रभावी, सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से पांच सूत्रीय मांगों वाला ज्ञापन तहसील के उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा है।इस अवसर पर तहसील बिसौली में ठाकुर वेदपाल सिंह, राहुल गुप्ता, राहुल शाक्य, इकरार अली, प्रदीप सक्सेना, अवधेश शर्मा, अखिलेश श्रीवास्तव, सर्वेश, दीपक कुमार, दीपू सक्सेना, जीशान खान, राशिद खान, राजकुमार मौर्य, बृजभान सिंह चौहान, अभिषेक आर्य, मोहित कुमार, विजय कुमार, कुलदीप सक्सेना, लोकेश भारद्वाज, पत्रकार इकरार अली सहित काफ़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
    1
    बदायूं जिले की सभी तहसीलों में पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा तथा तहसील बिसौली में ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन के पत्रकारों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया
दैनिक प्रतिज्ञा : बदायूं, बिसौली में दिनांक 13/4/2026 को बदायूं जिले की सभी तहसीलों में ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा) के पत्रकारों ने प्रदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे। पत्रकारों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मानते हुए, पत्रकारों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मीडिया ने लोकतांत्रिक परंपराओं और जनतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन लंबे समय से पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और हितों के लिए संघर्षरत है।
इसी क्रम में, जिला बदायूं की तहसील बिसौली के समस्त पत्रकारों ने अपने पेशेवर दायित्वों के निर्वहन को अधिक प्रभावी, सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से पांच सूत्रीय मांगों वाला ज्ञापन तहसील के उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा है।इस अवसर पर तहसील बिसौली में ठाकुर वेदपाल सिंह, राहुल गुप्ता, राहुल शाक्य, इकरार अली, प्रदीप सक्सेना, अवधेश शर्मा, अखिलेश श्रीवास्तव, सर्वेश, दीपक कुमार, दीपू सक्सेना, जीशान खान, राशिद खान, राजकुमार मौर्य, बृजभान सिंह चौहान, अभिषेक आर्य, मोहित कुमार, विजय कुमार, कुलदीप सक्सेना, लोकेश भारद्वाज, पत्रकार इकरार अली सहित काफ़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
    user_Thakur Sobran singh Journalist
    Thakur Sobran singh Journalist
    Media house बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई अलापुर कस्बे में सड़कों पर लोगों की उमड़ी भीड़ जिला बदायूं के कस्बा अलापुर में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बड़ी धूमधाम से लेकर ली गई शोभायात्रा जिसमें सड़कों पर लोगों की उमड़ी भीड़ इसी दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा आज, 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों में भव्य शोभा यात्राएं निकाली गईं।
    2
    अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा  निकाली गई  अलापुर कस्बे में सड़कों पर लोगों की उमड़ी भीड़ 
जिला बदायूं के कस्बा अलापुर में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बड़ी धूमधाम से लेकर ली गई शोभायात्रा जिसमें सड़कों पर लोगों की उमड़ी भीड़ इसी दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद 
रहा आज, 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों में भव्य शोभा यात्राएं निकाली गईं।
    user_Journalist Shivam Bhardwaj
    Journalist Shivam Bhardwaj
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • बदायूं :- संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर यूपी के बदायूं जिले में व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके अलावा डीजे की धुन पर जुलूस निकालते हुए युवाओं ने अंबेडकर पार्क पहुंचकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
    1
    बदायूं :- संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर यूपी के बदायूं जिले में व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके अलावा डीजे की धुन पर जुलूस निकालते हुए युवाओं ने अंबेडकर पार्क पहुंचकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
    user_Journalist
    Journalist
    Journalist बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • यूपी: गैस एजेंसी पर घरेलू गैस कनेक्शन की KYC की आड़ में किसी से 100₹, किसी से 200₹ की वसूली चल रही है, पब्लिक सब जानती है मगर सहन और वहन दोनों कर रही है। मामला बुलंदशहर के खुर्जा का है।
    1
    यूपी: गैस एजेंसी पर घरेलू गैस कनेक्शन की KYC की आड़ में किसी से 100₹, किसी से 200₹ की वसूली चल रही है, पब्लिक सब जानती है मगर सहन और वहन दोनों कर रही है। मामला बुलंदशहर के खुर्जा का है।
    user_Budaun talks Digital Media
    Budaun talks Digital Media
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज | संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा । म्याऊं ब्लॉक के ग्राम गूरा बरेला में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की 135वीं जयंती बदायूँ के म्याऊं ब्लॉक स्थित ग्राम गूरा बरेला में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर का 135वां जन्मदिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद वक्ताओं ने उनके जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बाबा साहब का जीवन परिचय: डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। वे एक महान समाज सुधारक, अर्थशास्त्री, विधिवेत्ता और भारतीय संविधान के शिल्पकार थे। उन्होंने दलितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। भारतीय संविधान के निर्माण में अहम भूमिका छुआछूत और जातिवाद के खिलाफ आवाज उठाई शिक्षा को समाज सुधार का सबसे बड़ा हथियार बताया महिलाओं और श्रमिकों के अधिकारों के लिए कार्य किया कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। अंत में उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर सामाजिक समानता और शिक्षा के प्रसार का संकल्प लिया।
    4
    ब्रेकिंग न्यूज | 
संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा ।
म्याऊं ब्लॉक के ग्राम गूरा बरेला में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की 135वीं जयंती
बदायूँ के म्याऊं ब्लॉक स्थित ग्राम गूरा बरेला में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर का 135वां जन्मदिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद वक्ताओं ने उनके जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
बाबा साहब का जीवन परिचय: डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। वे एक महान समाज सुधारक, अर्थशास्त्री, विधिवेत्ता और भारतीय संविधान के शिल्पकार थे। उन्होंने दलितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया।
भारतीय संविधान के निर्माण में अहम भूमिका
छुआछूत और जातिवाद के खिलाफ आवाज उठाई
शिक्षा को समाज सुधार का सबसे बड़ा हथियार बताया
महिलाओं और श्रमिकों के अधिकारों के लिए कार्य किया
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
अंत में उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर सामाजिक समानता और शिक्षा के प्रसार का संकल्प लिया।
    user_Munendra Sharma
    Munendra Sharma
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Chunmun Gupta पत्रकार
    1
    Post by Chunmun Gupta पत्रकार
    user_Chunmun Gupta पत्रकार
    Chunmun Gupta पत्रकार
    Building consultant बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.