logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाबासाहेब जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण महिला सुरक्षा बाबा साहब का सपना

2 hrs ago
user_Rajiv kumar
Rajiv kumar
Police Officer बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

बाबासाहेब जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण महिला सुरक्षा बाबा साहब का सपना

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Rajiv kumar
    1
    Post by Rajiv kumar
    user_Rajiv kumar
    Rajiv kumar
    Police Officer बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बदायूं जिले की सभी तहसीलों में पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा तथा तहसील बिसौली में ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन के पत्रकारों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया दैनिक प्रतिज्ञा : बदायूं, बिसौली में दिनांक 13/4/2026 को बदायूं जिले की सभी तहसीलों में ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा) के पत्रकारों ने प्रदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे। पत्रकारों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मानते हुए, पत्रकारों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मीडिया ने लोकतांत्रिक परंपराओं और जनतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन लंबे समय से पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और हितों के लिए संघर्षरत है। इसी क्रम में, जिला बदायूं की तहसील बिसौली के समस्त पत्रकारों ने अपने पेशेवर दायित्वों के निर्वहन को अधिक प्रभावी, सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से पांच सूत्रीय मांगों वाला ज्ञापन तहसील के उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा है।इस अवसर पर तहसील बिसौली में ठाकुर वेदपाल सिंह, राहुल गुप्ता, राहुल शाक्य, इकरार अली, प्रदीप सक्सेना, अवधेश शर्मा, अखिलेश श्रीवास्तव, सर्वेश, दीपक कुमार, दीपू सक्सेना, जीशान खान, राशिद खान, राजकुमार मौर्य, बृजभान सिंह चौहान, अभिषेक आर्य, मोहित कुमार, विजय कुमार, कुलदीप सक्सेना, लोकेश भारद्वाज, पत्रकार इकरार अली सहित काफ़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
    1
    बदायूं जिले की सभी तहसीलों में पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा तथा तहसील बिसौली में ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन के पत्रकारों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया
दैनिक प्रतिज्ञा : बदायूं, बिसौली में दिनांक 13/4/2026 को बदायूं जिले की सभी तहसीलों में ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा) के पत्रकारों ने प्रदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे। पत्रकारों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मानते हुए, पत्रकारों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मीडिया ने लोकतांत्रिक परंपराओं और जनतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन लंबे समय से पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और हितों के लिए संघर्षरत है।
इसी क्रम में, जिला बदायूं की तहसील बिसौली के समस्त पत्रकारों ने अपने पेशेवर दायित्वों के निर्वहन को अधिक प्रभावी, सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से पांच सूत्रीय मांगों वाला ज्ञापन तहसील के उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा है।इस अवसर पर तहसील बिसौली में ठाकुर वेदपाल सिंह, राहुल गुप्ता, राहुल शाक्य, इकरार अली, प्रदीप सक्सेना, अवधेश शर्मा, अखिलेश श्रीवास्तव, सर्वेश, दीपक कुमार, दीपू सक्सेना, जीशान खान, राशिद खान, राजकुमार मौर्य, बृजभान सिंह चौहान, अभिषेक आर्य, मोहित कुमार, विजय कुमार, कुलदीप सक्सेना, लोकेश भारद्वाज, पत्रकार इकरार अली सहित काफ़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
    user_Thakur Sobran singh Journalist
    Thakur Sobran singh Journalist
    Media house बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Chunmun Gupta पत्रकार
    2
    Post by Chunmun Gupta पत्रकार
    user_Chunmun Gupta पत्रकार
    Chunmun Gupta पत्रकार
    Building consultant बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Diwakar Sahab Chaudhary Diwakar Sahab Chaudhary
    1
    Post by Diwakar Sahab Chaudhary Diwakar Sahab Chaudhary
    user_Diwakar Sahab Chaudhary Diwakar Sahab Chaudhary
    Diwakar Sahab Chaudhary Diwakar Sahab Chaudhary
    Farmer बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ग्रामीणों ने बिजली के जर्जर तार बदलने के लिए उठाई आवाज, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन बदायूं। बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव दबतोरा के ग्रामीणों ने तहसील परिसर में एकत्रित होकर विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उसके बाद एसडीएम राशि कृष्णा को ज्ञापन सौंपकर जर्जर बिजली तार बदलने की मांग की है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने गांव में लगे बिजली के जर्जर तार को बदलकर नए तार लगाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगे पुराने बिजली के तार जर्जर हो गए हैं। इसके चलते थोड़ी बहुत शॉट सर्किट होने पर बिजली का तार टूट जाता है। इससे लोगों में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। एड. मो. अजीम ने बताया कि इस जर्जर तार को बदलने के लिए बिजली विभाग के आला अधिकारियों को कई बार मांग पत्र दिया गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। एड. नकी खान ने बताया कि हमें विभाग के अधिकारियों द्वारा आश्वासन पर आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन अभी तक जर्जर तार नहीं बदले गए हैं। जिस कारण हमेशा लोगों की जान पर खतरा मंडराता रहता है। ज्ञापन देते समय शोएब खान, शेर मोहम्मद मलिक, इरफान खान, जीशान, अनवार, मेहदी हसन, आले हसन, ओमकार, जगदीश, बाबू कुम्हार, भूरा, हंसपाल, माधोराम मौर्य, बृजपाल, राजाराम मौर्य आदि मौजूद रहे।
    1
    ग्रामीणों ने बिजली के जर्जर तार बदलने के लिए उठाई आवाज, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बदायूं। बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव दबतोरा के ग्रामीणों ने तहसील परिसर में एकत्रित होकर विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उसके बाद एसडीएम राशि कृष्णा को ज्ञापन सौंपकर जर्जर बिजली तार बदलने की मांग की है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने गांव में लगे बिजली के जर्जर तार को बदलकर नए तार लगाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगे पुराने बिजली के तार जर्जर हो गए हैं। इसके चलते थोड़ी बहुत शॉट सर्किट होने पर बिजली का तार टूट जाता है। इससे लोगों में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। एड. मो. अजीम ने बताया कि इस जर्जर तार को बदलने के लिए बिजली विभाग के आला अधिकारियों को कई बार मांग पत्र दिया गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। एड. नकी खान ने बताया कि हमें विभाग के अधिकारियों द्वारा आश्वासन पर आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन अभी तक जर्जर तार नहीं बदले गए हैं। जिस कारण हमेशा लोगों की जान पर खतरा मंडराता रहता है। ज्ञापन देते समय शोएब खान, शेर मोहम्मद मलिक, इरफान खान, जीशान, अनवार, मेहदी हसन, आले हसन, ओमकार, जगदीश, बाबू कुम्हार, भूरा, हंसपाल, माधोराम मौर्य, बृजपाल, राजाराम मौर्य आदि मौजूद रहे।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बरेली। अलीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे अलीगंज-बिशारतगंज मार्ग पर एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार पंकज (15) पुत्र हरिओम, निवासी ग्राम पडरी, थाना भमौरा की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई, जबकि उसके साथ चल रहा राजा भी घायल हो गया। सूचना मिलते ही अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मजगामा भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल राजा का उपचार जारी है। थाना प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    बरेली। अलीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे अलीगंज-बिशारतगंज मार्ग पर एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार पंकज (15) पुत्र हरिओम, निवासी ग्राम पडरी, थाना भमौरा की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई, जबकि उसके साथ चल रहा राजा भी घायल हो गया।
सूचना मिलते ही अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मजगामा भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल राजा का उपचार जारी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अलापुर/बदायूं। थाना अलापुर परिसर में सोमवार शाम दातागंज क्षेत्राधिकारी राहुल पांडे,उपजिलाधिकारी दातागंज धर्मेंद्र कुमार ने कस्बे और क्षेत्र के सम्मानित लोगों के साथ बैठक की। यह बैठक डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के मद्देनजर को लेकर आयोजित की गई थी। आज थाना अलापुर मे भीमराब अम्बेडकर जयंती को लेकर हुई मीटिंग मे दातागंज सीओ राहुल पांडे एसडीएम साहब थाना अध्यक्ष माधव सिंह बिष्ट, एस आई मनोज कुमार, एस आई अश्विनी कुमार, पुलिस स्टॉफ मीटिंग में उपस्थित कस्बा आलापुर के लोग, रूपमाई उर्फ़ रामनगला के लोग, भसराला के आदि लोग उपस्थित रहे क्षेत्राधिकारी उपजिलाधिकारी ने सख्त आदेश दिए हैं कि बाबा साहब की प्रत्येक मूर्ति पर पुलिस बल मौजूद रहेगा। थाना क्षेत्र में कोई भी नई परंपरा नहीं निकल जाएगी जो परंपराएं प्राचीन समय से चलती आ रही है वही परंपराएं इस समय भी चलती रहेगी अगर किसी भी गांव या कस्बे में किसी बात को लेकर झगड़ा या कोई शिकायत सुनने को मिलती है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    2
    अलापुर/बदायूं। थाना अलापुर परिसर में सोमवार शाम दातागंज क्षेत्राधिकारी राहुल पांडे,उपजिलाधिकारी दातागंज धर्मेंद्र कुमार ने कस्बे और क्षेत्र के सम्मानित लोगों के साथ बैठक की। यह बैठक डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के मद्देनजर को लेकर आयोजित की गई थी। आज थाना अलापुर मे भीमराब अम्बेडकर जयंती को लेकर हुई मीटिंग  मे दातागंज सीओ राहुल पांडे एसडीएम साहब थाना अध्यक्ष माधव सिंह बिष्ट, एस आई मनोज कुमार, एस आई अश्विनी कुमार, पुलिस स्टॉफ
मीटिंग में उपस्थित कस्बा आलापुर के लोग, रूपमाई उर्फ़ रामनगला के लोग, भसराला के आदि लोग उपस्थित रहे 
क्षेत्राधिकारी उपजिलाधिकारी ने सख्त आदेश दिए हैं कि बाबा साहब की प्रत्येक मूर्ति पर पुलिस बल मौजूद रहेगा। थाना क्षेत्र में कोई भी नई परंपरा नहीं निकल जाएगी जो परंपराएं प्राचीन समय से चलती आ रही है वही परंपराएं इस समय भी चलती रहेगी अगर किसी भी गांव या कस्बे में किसी बात को लेकर झगड़ा या कोई शिकायत सुनने को मिलती है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_पत्रकार संजीव कुमार राणा
    पत्रकार संजीव कुमार राणा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आठवें दिन भी जारी रहा भाकियू चढूनी का धरना, पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग तेज दैनिक प्रतिज्ञा : बिल्सी (बदायूं)। तहसील क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) का धरना सोमवार को आठवें दिन भी लगातार जारी रहा। संगठन के कार्यकर्ता तहसील परिसर में डटे हुए हैं और परगना कोट के ग्राम अगोल के मजरा नगला खुर्द स्थित गाटा संख्या 352 पर हुए अवैध कब्जे को हटवाने की मांग कर रहे हैं। भाकियू कार्यकर्ताओं का आरोप है कि दबंग किस्म के लोगों ने उक्त भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है, जिसे हटवाने के लिए कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। संगठन का कहना है कि संबंधित लेखपाल की मिलीभगत से यह कब्जा कराया गया है और पीड़ित पक्ष को लगातार धमकियां भी दी जा रही हैं। धरने पर बैठी पीड़ित महिला सोमवती 6 अप्रैल से न्याय की मांग को लेकर तहसील परिसर में डटी हुई हैं। उनका कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे दबंगों के हौसले और बुलंद हो रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध कब्जा तत्काल हटवाया जाए, पीड़ित महिला को उसकी जमीन वापस दिलाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष यार्वेंद्र यादव, तहसील अध्यक्ष रामसिंह, जिला उपाध्यक्ष इरशाद खान, रहिस अहमद, नैपाली, अनवार शाह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। (अपील) स्थानीय प्रशासन से अपेक्षा है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।
    1
    आठवें दिन भी जारी रहा भाकियू चढूनी का धरना, पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग तेज
दैनिक प्रतिज्ञा : बिल्सी (बदायूं)। तहसील क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) का धरना सोमवार को आठवें दिन भी लगातार जारी रहा। संगठन के कार्यकर्ता तहसील परिसर में डटे हुए हैं और परगना कोट के ग्राम अगोल के मजरा नगला खुर्द स्थित गाटा संख्या 352 पर हुए अवैध कब्जे को हटवाने की मांग कर रहे हैं।
भाकियू कार्यकर्ताओं का आरोप है कि दबंग किस्म के लोगों ने उक्त भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है, जिसे हटवाने के लिए कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। संगठन का कहना है कि संबंधित लेखपाल की मिलीभगत से यह कब्जा कराया गया है और पीड़ित पक्ष को लगातार धमकियां भी दी जा रही हैं।
धरने पर बैठी पीड़ित महिला सोमवती 6 अप्रैल से न्याय की मांग को लेकर तहसील परिसर में डटी हुई हैं। उनका कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे दबंगों के हौसले और बुलंद हो रहे हैं।
भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध कब्जा तत्काल हटवाया जाए, पीड़ित महिला को उसकी जमीन वापस दिलाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष यार्वेंद्र यादव, तहसील अध्यक्ष रामसिंह, जिला उपाध्यक्ष इरशाद खान, रहिस अहमद, नैपाली, अनवार शाह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
(अपील)
स्थानीय प्रशासन से अपेक्षा है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।
    user_Thakur Sobran singh Journalist
    Thakur Sobran singh Journalist
    Media house बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.