बरेली - अलीगंज में सड़क हादसा, 15 वर्षीय किशोर की मौत, साथी घायल। बरेली। अलीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे अलीगंज-बिशारतगंज मार्ग पर एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार पंकज (15) पुत्र हरिओम, निवासी ग्राम पडरी, थाना भमौरा की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई, जबकि उसके साथ चल रहा राजा भी घायल हो गया। सूचना मिलते ही अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मजगामा भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल राजा का उपचार जारी है। थाना प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बरेली - अलीगंज में सड़क हादसा, 15 वर्षीय किशोर की मौत, साथी घायल। बरेली। अलीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे अलीगंज-बिशारतगंज मार्ग पर एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार पंकज (15) पुत्र हरिओम, निवासी ग्राम पडरी, थाना भमौरा की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई, जबकि उसके साथ चल रहा राजा भी घायल हो गया। सूचना मिलते ही अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मजगामा भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल राजा का उपचार जारी है। थाना प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
- बरेली। अलीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे अलीगंज-बिशारतगंज मार्ग पर एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार पंकज (15) पुत्र हरिओम, निवासी ग्राम पडरी, थाना भमौरा की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई, जबकि उसके साथ चल रहा राजा भी घायल हो गया। सूचना मिलते ही अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मजगामा भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल राजा का उपचार जारी है। थाना प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- नोएडा में महंगाई और हालात को लेकर जनता का गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है। जब रोज़मर्रा की चीज़ें महंगी होती जाती हैं और आम आदमी पर बोझ बढ़ता है, तो आक्रोश सामने आना स्वाभाविक है। कई जगहों पर लोगों ने कंपनियों और व्यवस्थाओं के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है, लेकिन कानून हाथ में लेना किसी भी हालत में सही नहीं ठहराया जा सकता। सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि हालात को गंभीरता से ले, महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए और जनता को राहत दे। अगर समय रहते हालात नहीं संभाले गए, तो महंगाई और असंतोष दोनों बढ़ सकते हैं—जिसका असर पूरे देश पर पड़ेगा।1
- Post by Rajiv kumar1
- खबर बरेली से भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष चौधरी सोमवीर सिंह ने गेहूं खरीद में हो रही देरी को लेकर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि जिले में 120 क्रय केन्द्र स्थापित होने के बावजूद केवल 60 से70 केन्द्रों पर ही खरीद शुरू हो सकी है, जिससे किसानों में नाराजगी बढ़ रही है। किसानों का आरोप है कि कई केन्द्रों पर बोरों, कर्मचारियों और मजदूरों की कमी के चलते खरीद प्रभावित हो रही है। साथ ही कुछ स्थानों पर एक ही जगह दो नामों से केन्द्र संचालित हैं, जहां बिचौलियों का कब्जा है। किसानों ने सभी केन्द्रों पर तत्काल खरीद शुरू करने, पारदर्शी टोकन व्यवस्था लागू करने और प्रत्येक केन्द्र पर प्रतिदिन 400-500 कुंतल खरीद सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही बारिश और ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति का सर्वे कर मुआवजा देने व आवारा पशुओं से निजात दिलाने की भी मांग उठाई है। बाइट। अविनाश सिंह जिला अधिकारी गेहूं खरीद को लेकर जिला अधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि बरेली में गेहूं खरीद व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच जिला अधिकारी अविनाश सिंह ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित की जा रही है और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि गेहूं खरीद वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष 2425 रुपये प्रति कुंतल था। जिले में गेहूं खरीद 30 मार्च 2026 से शुरू होकर 15 जून 2026 तक जारी रहेगी। जिले में कुल 7 क्रय एजेंसियां गेहूं खरीद में लगी हुई हैं। शासन द्वारा 101 क्रय केन्द्रों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष जनपद में 107 स्थायी और 13 मोबाइल क्रय केन्द्रों सहित कुल 120 केन्द्र स्थापित किए गए हैं। शासन के निर्देशानुसार मोबाइल केन्द्रों को भी स्थायी केन्द्र के रूप में संचालित किया जा रहा है। कृषक पंजीकरण की स्थिति पर उन्होंने बताया कि अब तक 9705 किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है। वहीं गेहूं खरीद के लिए 329 गांठ यानी 1,64,500 बोरे उपलब्ध हैं और भंडारण के लिए भी जिले में पर्याप्त स्थान मौजूद है। खरीद प्रगति की जानकारी देते हुए डीएम ने बताया कि 11 अप्रैल 2026 तक 26 क्रय केन्द्रों पर 126 किसानों से कुल 679.45 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। जिला अधिकारी ने कहा कि जहां भी व्यवस्थागत कमी की शिकायत मिल रही है, वहां तत्काल सुधार कराया जा रहा है, ताकि सभी क्रय केन्द्रों पर खरीद प्रक्रिया तेज गति से संचालित हो सके और किसानों को समय पर उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। बाइट। अविनाश सिंह जिला अधिकारी बाइट। चौधरी सोमवीर सिंह जिला अध्यक्ष1
- Post by Diwakar Sahab Chaudhary Diwakar Sahab Chaudhary1
- बरेली के सर्वोदया नगर कॉलोनी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सरकारी पार्क ग्राउंड पर अवैध कब्जे को लेकर बवाल मच गया है। कॉलोनी के बच्चों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि 10 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे ब्लॉक प्रमुख के पति मौके पर पहुंचे और बच्चों को डराते-धमकाते हुए ग्राउंड खाली कराने की कोशिश की। पीड़ित बच्चों के मुताबिक, आरोपी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए यहां तक कह दिया—“जहां शिकायत करनी है कर लो, मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।” जाते-जाते मारपीट की धमकी भी दी गई। हैरानी की बात तब सामने आई जब अगले दिन सुबह ग्राउंड की हालत बदली हुई मिली। आरोप है कि ट्रैक्टर से जमीन जुतवा दी गई, वॉलीबॉल के पोल उखाड़कर फेंक दिए गए और पार्क पर ताला डाल दिया गया। इतना ही नहीं, पार्क में अवैध पार्किंग, जनरेटर और निजी इस्तेमाल भी शुरू कर दिया गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पहले भी बच्चों को खेलने से रोका गया और पुलिस बुलाकर हटाया गया। अब पूरे मामले में लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर सख्त कार्रवाई और पार्क को कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है। पूरे मामले में आज सोमवार समय लगभग दोपहर के 12:00 बजे दी गई जानकारी1
- बदायूं जिले की सभी तहसीलों में पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा तथा तहसील बिसौली में ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन के पत्रकारों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया दैनिक प्रतिज्ञा : बदायूं, बिसौली में दिनांक 13/4/2026 को बदायूं जिले की सभी तहसीलों में ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा) के पत्रकारों ने प्रदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे। पत्रकारों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मानते हुए, पत्रकारों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मीडिया ने लोकतांत्रिक परंपराओं और जनतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन लंबे समय से पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और हितों के लिए संघर्षरत है। इसी क्रम में, जिला बदायूं की तहसील बिसौली के समस्त पत्रकारों ने अपने पेशेवर दायित्वों के निर्वहन को अधिक प्रभावी, सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से पांच सूत्रीय मांगों वाला ज्ञापन तहसील के उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा है।इस अवसर पर तहसील बिसौली में ठाकुर वेदपाल सिंह, राहुल गुप्ता, राहुल शाक्य, इकरार अली, प्रदीप सक्सेना, अवधेश शर्मा, अखिलेश श्रीवास्तव, सर्वेश, दीपक कुमार, दीपू सक्सेना, जीशान खान, राशिद खान, राजकुमार मौर्य, बृजभान सिंह चौहान, अभिषेक आर्य, मोहित कुमार, विजय कुमार, कुलदीप सक्सेना, लोकेश भारद्वाज, पत्रकार इकरार अली सहित काफ़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।1
- आंवला। तहसील आंवला के अलीगंज में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ‘संविधान बचाओ संवाद सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीतापुर के सांसद राकेश राठौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन अलीगंज स्थित डॉ. शोएब मिर्जा के बैंकट हॉल में आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र भर से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। वक्ताओं ने देश में लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने बहुजन नायक कांशीराम के सिद्धांत *‘जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी’* को आधार बनाकर संगठन को मजबूत करने की बात कही। साथ ही आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए दलित और पिछड़ा वर्ग को पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव ओमवीर सिंह यादव, जिला अध्यक्ष अशफाक मिर्जा, डॉ. शोएब मिर्जा, सरफराज, सैयद मतलुब अली, आरिफ समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1