Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजू काँकोरिया खण्डार
More news from Rajasthan and nearby areas
- सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय सहित आसपास क्षेत्र में विराट हिंदू सम्मेलन के तहत भव्य कलश यात्रा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह कलश यात्रा बड़ के बालाजी हनुमान नगर चौराहा हाउसिंग बोर्ड से प्रारंभ होकर स्काउट मैदान तक निकाली गई। यात्रा में 501 कलश शामिल रहे, जिन्हें महिलाओं ने सिर पर धारण कर पूरे भक्तिभाव से शोभायात्रा के रूप में आगे बढ़ाया। बैंड-बाजों की मधुर धुनों और भजनों की गूंज ने पूरे मार्ग को धार्मिक माहौल से सराबोर कर दिया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और पुरुषों ने भाग लिया। श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए अनुशासित ढंग से यात्रा में शामिल रहे। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया। कलश यात्रा के समापन के पश्चात स्काउट मैदान में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें गीता पाठ, महामंत्र की माला, जय हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, संतों के प्रवचन एवं उद्बोधन हुए। संतों ने अपने प्रवचनों में धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता पर प्रकाश डाला। आयोजकों ने बताया कि इस विराट हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना जागृत करना, सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना तथा आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।1
- उनियारा | संवाददाता क्षेत्र के रसूलपुरा गांव में शनिवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर एक ही पक्ष के करीब एक दर्जन लोगों ने एक घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक ही परिवार के चार-पांच सदस्य लहूलुहान हो गए। गंभीर रूप से घायल रमेश चंद कुमावत को प्राथमिक उपचार के बाद टोंक अस्पताल रेफर किया गया है, जहाँ उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर जानलेवा हमले सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुबह के वक्त हुआ हमला पीड़ित कालू पुत्र रमेश चंद कुमावत ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 7 फरवरी की सुबह करीब 9:30 बजे जब वह घर में था, तभी गांव के ही नरेश, चिरंजी, नाथू, लोकेश, बृजमोहन, राहुल सहित करीब 8-10 स्त्री-पुरुषों ने एकराय होकर उनके घर पर धावा बोल दिया। हमलावर अपने साथ गंडासी, लोहे के सरिए, कुल्हाड़ी और लाठियां लेकर आए थे। केस वापस न लेने पर दी जान से मारने की धमकी रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी पहले दर्ज कराए गए एक मामले को लेकर नाराज थे। घर में घुसते ही आरोपियों ने चिल्लाते हुए कहा कि यदि पुरानी रिपोर्ट वापस नहीं ली तो आज जान से खत्म कर देंगे। इसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी के पिता रमेश चंद के सिर पर गंडासी और सरिए से ताबड़तोड़ वार कर दिए। बीच-बचाव करने आई मांगी बाई, मेवा बाई और नरेश के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई।1
- Post by Ramesh Jangid1
- SILVER SAGA – 25 Years of Excellence 25 वर्षों की एक ऐसी प्रेरणादायक यात्रा, जहाँ शिक्षा ने संस्कार दिए, संस्कारों ने सपनों को उड़ान दी, और सपनों ने उज्ज्वल भविष्य रचा। 🎭 नृत्य • संगीत • नाट्य प्रस्तुति ✨ 25 वर्षों की स्मृतियों और उपलब्धियों की झलक विजयलक्ष्मी ऑडिटोरियम ⏰ प्रातः 10 बजे से 1बजे तक दोप. 2 बजे से 5 बजे1
- is pratiyogita mein jyada Se jyada bhag Lene Wale ummedwaron Ko 11000 rupaye ka inam Diya jaega1
- गंगापुर सिटी अग्रवाल खंडेलवाल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने खंडेलवाल धर्मशाला में कि प्रेस वार्ता प्रेस वार्ता में पदाधिकारीयों ने खोले कई नये राज1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- करौली के हिंडौन से है जहाँ ऑनलाइन सट्टे के मुखिया सट्टा किंग अमीनुद्दीन खान के गिरोह से जुड़े 8 और सटोरियों को पुलिस ने आज अल सुबह धर दबोचा पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने हिंडौन सदर थाने में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी आईपीएल और अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैचो पर ऑनलाइन सट्टा लगवाते थे आरोपी पुलिस को ऑनलाइन सट्टेबाजी के पुख्ता मिले थे पुख्ता सबूत ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क में संलिप्त आरोपियों को कड़ी से कड़ी जोड़कर लगातार गिरफ्तार किया जारहा पुलिस ने क्रिकेट मैचो पर ऑनलाइन सट्टे की खाईवाली करने वाले 6आरोपियों को पूर्व में एवं 8अन्य आरोपियों को आज गिरफ्तार किया है कुल 14आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका आरोपी शाहगंज के रहीस, बनकी के विक्रम,हनुमान कॉलोनी के दिनेश चंद,जोशी मार्किट के संतोष, शाहगंज छोटा बाजार के रामनिवास,भायलापुरा के भगवान सहाय,हेमराज,कृष्णा कॉलोनी के बबलू को आज गिरफ्तार किया है आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से दर्ज है कई मामले, हिंडौन गंगापुर जयपुर, सहित प्रदेश भर में फैला है आरोपियों का ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में की गई पूरी कार्रवाई डीएसपी मुनेश कुमार के नेतृत्व में सदर थाना प्रभारी पुरषोत्तम लाल की टीम ने अल सुबह की कार्रवाई आरोपियों के कब्जे से सट्टा उपकरण और एंड्रॉयड मोबाइल फ़ोन पुलिस ने बरामद किए है | बाइट -लोकेश सोनवाल,पुलिस अधीक्षक2
- हिंडौन सिटी। शहर के अग्रसेन कॉलेज के पास वृद्ध आश्रम में सोमवार को राजस्थान पेंशनर्स मंच की बैठक हुई। मंच के हिंडौन तहसील अध्यक्ष जेपी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कोष प्रभारी धर्मराज जांगिड़ ने गत सामूहिक भोज का हिसाब प्रस्तुत किया। जिसे मंच के सभी सदस्यों ने सर्व समिति से अनुमोदन किया। गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी 26 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे से होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर शाम 5:00 बजे सामूहिक भोज होगा। जिसमें वृद्ध आश्रम में निवास करने वाले वृद्धजन भी शामिल होंगे। होली मिलन समारोह के संयोजक, श्री शंकर लाल चतुर्वेदी एवं श्री छैल बिहारी पाठक रहेंगे। बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि पेंशन से काटी जा रही कम्यूटेंशन राशि 10 वर्ष 8 माह में सर्वोच्च न्यायालय के अनुसार पूर्ण होनी चाहिए। यदि किसी साथी के 10 वर्ष 8 माह हो चुके हैं तो वे उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर अपनी कटौती पर स्टे प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान विजय कुमार शर्मा ने कहा कि जो साथी बैठक में नियमित आते हैं उनकी समस्याओं को संगठन द्वारा प्राथमिकता से निपटाना चाहिए। जो साथी व्हाट्सएप के जरिए अपनी समस्याएं बताते हैं उन्हें बैठक में आकर ही अपनी समस्याएं रखनी चाहिए। संगठन को तब ही समस्याओं को आगे बढ़ाना चाहिए। प्रस्ताव ध्वनि मत्स्य पारित किया गया। बैठक में नवीन सेवानिवृत्त सदस्य श्रीनिवास शर्मा, घनश्याम शर्मा, एवं विनोद कुमार शर्मा सम्मिलित हुए। जिनका अध्यक्ष एवं सदस्यों ने माला पहनाकर स्वागत किया और संगठन की सदस्यता दिलाई। मंच के सदस्य श्रीनिवास द्वारा प्रस्ताव रखा कि इस सत्र में पेंशनर्स द्वारा तीन माह के लिए प्याऊ की व्यवस्था करनी चाहिए। जिसे ध्वनि मत से पारित किया गया। प्याऊ संचालन के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाने का निर्णय लिया गया। रिटायर्ड तहसीलदार महेश चंद जैन ने बताया कि पेंशन अकाउंट में दुर्घटना बीमा, बैंक अकाउंट से ऑटो स्वीप की व्यवस्था इत्यादि सुविधाएं केवल 70 वर्ष की आयु तक ही रहेंगी। इसके बाद की आयु वाले पेंशनर्स के लिए सरकारों ने ये सुविधाएं समाप्त कर दी हैं। इन सुविधाओं का पेंशनर्स को जीवित रहने तक लाभ मिल सके। इसके लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भिजवाने का निर्णय लिया गया।जिसे ध्वनि मत से पारित किया गया। इस मौके पर साइबर फ्रॉड को लेकर सदस्यों के बीच चर्चा हुई। इस पर विजय कुमार शर्मा महेश चंद जैन,धर्मचंद जैन,दरव सिंह गुर्जर आदि सदस्यों ने साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय बताए। बैठक में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य धर्मचंद जैन, सेवानिवृत्त एडीपीसी अशोक कुमार जैन ने इनकम टैक्स रिटर्न के बारे में बताया इस अवसर पर राजस्थान पेंशनर्स मंच हिंडौन के अध्यक्ष जेपी शर्मा ने वृद्ध आश्रम के लिए ₹11000 का आर्थिक सहयोग प्रदान किया। बैठक में धर्मराज जांगिड़,नेतराम सिंह बेनीवाल, भूर सिंह सांवरिया, विनोद कुमार शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, डॉक्टर रमेश पाराशर, केदारनाथ शर्मा, परशुराम शर्मा, दरब सिंह गुर्जर, जगमोहन लाल, शर्मा ,घनश्याम शर्मा, जगदीश प्रसाद, धर्मचंद जैन, अशोक कुमार जैन,रामेश्वर प्रसाद शर्मा, स्वरूप लाल माली, सुरेश चंद दत्तात्रेय, पूरणमल जाटव, श्रीनिवास शर्मा, महेश चंद शर्मा, विजय कुमार शर्मा, रामगोपाल शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, महेंद्र सिंह राजपूत,महेश चंद जैन, बाबूलाल शर्मा,भरत सिंह गुर्जर आदि सदस्य मौजूद रहे।2