Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोगरी प्रखंड क्षेत्र के भोजुआ में पत्रकार आशीष झा के पूज्य पिताजी स्वर्गीय विभूति झा के पांचवी पुण्यतिथि के अवसर पर खगड़िया विधायक बबलू मडल, परबता विधायक बाबु लाल शौर्य, जिले के दर्जनों पत्रकार के अलावा सैकड़ो ग्रामीणों ने दिवंगत स्वर्गीय विभूति झा के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
Press Reporter
गोगरी प्रखंड क्षेत्र के भोजुआ में पत्रकार आशीष झा के पूज्य पिताजी स्वर्गीय विभूति झा के पांचवी पुण्यतिथि के अवसर पर खगड़िया विधायक बबलू मडल, परबता विधायक बाबु लाल शौर्य, जिले के दर्जनों पत्रकार के अलावा सैकड़ो ग्रामीणों ने दिवंगत स्वर्गीय विभूति झा के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
More news from बिहार and nearby areas
- गोगरी प्रखंड क्षेत्र के भोजुआ में पत्रकार आशीष झा के पूज्य पिताजी स्वर्गीय विभूति झा के पांचवी पुण्यतिथि के अवसर पर खगड़िया विधायक बबलू मडल, परबता विधायक बाबु लाल शौर्य, जिले के दर्जनों पत्रकार के अलावा सैकड़ो ग्रामीणों ने दिवंगत स्वर्गीय विभूति झा के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।1
- वार्ड-32 में 21.48 लाख की लागत से दो सड़कों का भव्य उद्घाटन, नगर परिषद की पहल से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर खगड़िया, संवाददाता। नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र के वार्ड संख्या-32 में लंबे समय से प्रतीक्षित दो पीसीसी सड़क निर्माण कार्यों का भव्य उद्घाटन नगर सभापति अर्चना कुमारी द्वारा फीता काटकर किया गया। करीब 21 लाख 48 हजार रुपये की लागत से निर्मित इन सड़कों के उद्घाटन के साथ ही स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है और क्षेत्र में विकास की नई दिशा दिखाई देने लगी है।1
- खगड़िया जिले के गोगरी अनुमंडल अस्पताल से मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी पसराहा की एएनएम एवं जीएनएम छात्राओं द्वारा जिला सिविल सर्जन के निर्देश पर आयोजित की गई। प्रभात फेरी गोगरी अनुमंडल अस्पताल से शुरू होकर हनुमान अस्पताल, जमालपुर बाजार होते हुए गोगरी प्रखंड मुख्यालय तक पहुंची। इस दौरान छात्राओं ने स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता नारों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता, टीकाकरण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अनुमंडलीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश, सीएचओ रूपक कुमार, पीसीएम नीतू कुमारी सहित अनुमंडल अस्पताल के कई स्वास्थ्य कर्मी एवं चिकित्सक मौजूद रहे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। नियमित जांच, संतुलित आहार और स्वच्छता अपनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक संदेश देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।1
- मुंगेर : राज्य बार काउंसिल पटना के द्वारा मुंगेर विधिज्ञ संघ में चुनाव की घोषणा कर दी गई है मुंगेर विधिज्ञ के संघ में चुनाव 18 अप्रैल को होना है जिसको लेकर आज मंगलवार को नामांकन के आखिरी दिन संघ के आरो वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्णानंद सिंह के समक्ष कई उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। आपको बता दे अध्यक्ष उपाध्यक्ष ट्रेजर जॉइंट सेक्रेटरी कार्यकारिणी सदस्य आदि पदों पर चुनाव होना है नामांकन दाखिल करने वालों में विधिज्ञ संघ मुंगेर के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अमर सिन्हा अंजनी कुमार सिन्हा रामानंद प्रसाद आदि अन्य उम्मीदवार शामिल थे।1
- 26 मार्च को ट्रेन संख्या 22234 जलपाईगुड़ी वन्दे भारत पर पथराव करने वाला युवक गिरफ्तार। स्कूली बच्चों ने नहीं की थी कोई पत्थरबाजी।1
- Post by Gaurav Kumar Mishra1
- सहरसा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जमीन विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और देखते ही देखते पूरा गांव रणभूमि में तब्दील हो गया… मामला सलखुआ थाना क्षेत्र के बहुअरवा भरना गांव के वार्ड संख्या 10 का है… जहां दीवार निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई… लेकिन कुछ ही पलों में विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और लोहे की रॉड चलने लगी… इस खूनी झड़प में एक पक्ष के जितेंद्र सिंह और उनकी पत्नी अलका सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए… बताया जा रहा है कि अलका सिंह के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया, जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है… वहीं जितेंद्र सिंह को भी चोटें आई हैं… पीड़ित जितेंद्र सिंह का आरोप है कि रविवार सुबह करीब 10 बजे जब वह अपनी जमीन पर दीवार निर्माण करा रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, अभिमन्यु सिंह, अभिषेक सिंह, दीपक सिंह, सूरज सिंह और नारद सिंह समेत कई लोग वहां पहुंचे… और विरोध करने पर उन पर जानलेवा हमला कर दिया… आरोप तो यहां तक है कि हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट की… और इस दौरान अलका सिंह के गले से सोने की चेन और कान की बाली भी छीन ली… घटना के बाद परिजनों ने किसी तरह घायलों को सलखुआ अस्पताल पहुंचाया… जहां उनका इलाज जारी है… प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया… पीड़ित परिवार का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है… इससे पहले भी कई बार उनके साथ मारपीट की जा चुकी है… जिससे उनका परिवार लगातार भय के साए में जी रहा है… वहीं इस पूरे मामले पर डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया है कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है… और जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी…1
- खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड क्षेत्र में दिव्यांगजनों की समस्याओं को लेकर दिव्यांगजन कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष पवन कुमार पासवान ने मंगलवार को सुदूर ग्रामीण इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों में रह रहे दिव्यांगजनों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना। दौरे के दौरान यह सामने आया कि आज भी कई दिव्यांगजन सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इसका मुख्य कारण जानकारी का अभाव बताया गया। कई लोगों ने बताया कि उन्हें बैटरी चलित साइकिल तो मिली, लेकिन कुछ ही दिनों में वह खराब हो गई, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। इसके अलावा कई ऐसे दिव्यांगजन भी पाए गए, जिनका अब तक दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है, जिससे वे सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं। इस पर चिंता जताते हुए जिला अध्यक्ष पवन कुमार पासवान ने कहा कि सरकार द्वारा वितरित की जा रही बैटरी चलित साइकिल की गुणवत्ता में सुधार की जरूरत है, ताकि दिव्यांगजन आसानी से रोजगार और अपने दैनिक कार्य कर सकें। वहीं, रामदेव कुमार ने कहा कि इन समस्याओं के लिए कहीं न कहीं प्रशासन भी जिम्मेदार है और इन मुद्दों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। इस मौके पर रणवीर कुमार, अशोक कुमार, राहुल कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।1