logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को श्रीकोलायत मुख्यालय पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। पूर्व ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर बल प्रयोग करना बेहद निंदनीय है और केंद्र सरकार जनता की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। जिला कांग्रेस देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने मांगों को न्यायसंगत बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में सरकार का दायित्व जनता की बात सुनना है। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा बल प्रयोग के बजाय संवाद का रास्ता अपनाने की मांग की। प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मदनलाल, जिला महासचिव देवी सिंह, कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज खान, ओमप्रकाश, युवा नेता जयप्रकाश जाजड़ा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से छात्रों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने देने की मांग की।

3 hrs ago
user_Rahul sewag
Rahul sewag
Local News Reporter कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
3 hrs ago

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को श्रीकोलायत मुख्यालय पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। पूर्व ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर बल प्रयोग करना बेहद निंदनीय है और केंद्र सरकार जनता की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। जिला कांग्रेस देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने मांगों को न्यायसंगत बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में सरकार का दायित्व जनता की बात सुनना है। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा बल प्रयोग के बजाय संवाद का रास्ता अपनाने की मांग की। प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मदनलाल, जिला महासचिव देवी सिंह, कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज खान, ओमप्रकाश, युवा नेता जयप्रकाश जाजड़ा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से छात्रों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने देने की मांग की।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को श्रीकोलायत मुख्यालय पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। पूर्व ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर बल प्रयोग करना बेहद निंदनीय है और केंद्र सरकार जनता की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। जिला कांग्रेस देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने मांगों को न्यायसंगत बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में सरकार का दायित्व जनता की बात सुनना है। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा बल प्रयोग के बजाय संवाद का रास्ता अपनाने की मांग की। प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मदनलाल, जिला महासचिव देवी सिंह, कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज खान, ओमप्रकाश, युवा नेता जयप्रकाश जाजड़ा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से छात्रों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने देने की मांग की।
    1
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को श्रीकोलायत मुख्यालय पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।

पूर्व ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर बल प्रयोग करना बेहद निंदनीय है और केंद्र सरकार जनता की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। जिला कांग्रेस देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने मांगों को न्यायसंगत बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में सरकार का दायित्व जनता की बात सुनना है। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा बल प्रयोग के बजाय संवाद का रास्ता अपनाने की मांग की।

प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मदनलाल, जिला महासचिव देवी सिंह, कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज खान, ओमप्रकाश, युवा नेता जयप्रकाश जाजड़ा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से छात्रों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने देने की मांग की।
    user_Rahul sewag
    Rahul sewag
    Local News Reporter कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • बीकानेर के ब्लॉक कोलायत में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा और आगामी कार्ययोजना को लेकर ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ. सुनील कुमार जैन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध रिपोर्टिंग और स्वास्थ्य संस्थानों पर बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP) की समय पर पहचान, नियमित एएनसी जांच, जोखिम वाली गर्भवतियों का सतत फॉलो-अप, समयबद्ध रेफरल और संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के लिए व्यक्तिगत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए। गैर-संचारी रोग (NCD) कार्यक्रम के तहत 30 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी व्यक्तियों की हाईपरटेंशन, मधुमेह, ओरल कैंसर, स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की नियमित स्क्रीनिंग और उपचार सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान, निक्षय पोषण योजना का लाभ दिलाने, संपर्क अनुरेखण और वर्ष 2025 तक टीबी उन्मूलन के राष्ट्रीय लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बीसीएमओ डॉ. भरत ओझा, डॉ. मनीष पुष्करणा, डॉ. कपिल सारस्वत, डॉ. दुर्गावती टाक, डॉ. कुंदन मल, बीपीएम अल्ताफ अली, एसटीएलएस राजेश कुमार रंगा, एसटीएस लक्ष्मीकांत सहित ब्लॉक के चिकित्सा अधिकारी, सीएचओ, एएनएम और नर्सिंग ऑफिसर उपस्थित रहे। इसके अलावा पीएमएसएमए, नियमित टीकाकरण, परिवार कल्याण, वीएचएनडी, पीसीटीएस व ई-हेल्थ पोर्टल पर डेटा अपडेट करने, दवाइयों व जांच सेवाओं की उपलब्धता और रिकॉर्ड संधारण के संबंध में आवश्यक निर्देश देकर टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।
    1
    बीकानेर के ब्लॉक कोलायत में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा और आगामी कार्ययोजना को लेकर ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ. सुनील कुमार जैन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध रिपोर्टिंग और स्वास्थ्य संस्थानों पर बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP) की समय पर पहचान, नियमित एएनसी जांच, जोखिम वाली गर्भवतियों का सतत फॉलो-अप, समयबद्ध रेफरल और संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के लिए व्यक्तिगत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए। गैर-संचारी रोग (NCD) कार्यक्रम के तहत 30 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी व्यक्तियों की हाईपरटेंशन, मधुमेह, ओरल कैंसर, स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की नियमित स्क्रीनिंग और उपचार सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान, निक्षय पोषण योजना का लाभ दिलाने, संपर्क अनुरेखण और वर्ष 2025 तक टीबी उन्मूलन के राष्ट्रीय लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में बीसीएमओ डॉ. भरत ओझा, डॉ. मनीष पुष्करणा, डॉ. कपिल सारस्वत, डॉ. दुर्गावती टाक, डॉ. कुंदन मल, बीपीएम अल्ताफ अली, एसटीएलएस राजेश कुमार रंगा, एसटीएस लक्ष्मीकांत सहित ब्लॉक के चिकित्सा अधिकारी, सीएचओ, एएनएम और नर्सिंग ऑफिसर उपस्थित रहे। इसके अलावा पीएमएसएमए, नियमित टीकाकरण, परिवार कल्याण, वीएचएनडी, पीसीटीएस व ई-हेल्थ पोर्टल पर डेटा अपडेट करने, दवाइयों व जांच सेवाओं की उपलब्धता और रिकॉर्ड संधारण के संबंध में आवश्यक निर्देश देकर टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।
    user_आवाज़
    आवाज़
    Media company कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा है कि करोड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित होने के बाद अब उन्हें आधी रात की रीलों से भ्रमित करने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि छात्रों का भविष्य बर्बाद करने के बाद अब उनका समय बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए। राहुल गांधी ने अपनी मांगों को स्पष्ट करते हुए कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उनके पद से हटाया जाए, पेपर लीक मामलों के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और सरकार छात्रों से माफी मांगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाबदेही तय करनी होगी और इस मामले में इससे कम कोई भी समाधान स्वीकार्य नहीं होगा।
    1
    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा है कि करोड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित होने के बाद अब उन्हें आधी रात की रीलों से भ्रमित करने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि छात्रों का भविष्य बर्बाद करने के बाद अब उनका समय बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए।

राहुल गांधी ने अपनी मांगों को स्पष्ट करते हुए कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उनके पद से हटाया जाए, पेपर लीक मामलों के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और सरकार छात्रों से माफी मांगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाबदेही तय करनी होगी और इस मामले में इससे कम कोई भी समाधान स्वीकार्य नहीं होगा।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    10 min ago
  • बीकानेर में लगातार हो रही बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। पिछले 24 घंटे में यहाँ 91 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जिसके चलते अधिकतम तापमान गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए और बारिश होने की संभावना जताई है।
    1
    बीकानेर में लगातार हो रही बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। पिछले 24 घंटे में यहाँ 91 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जिसके चलते अधिकतम तापमान गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए और बारिश होने की संभावना जताई है।
    user_Bikaner local news
    Bikaner local news
    Local News Reporter बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान की ओर से बीकानेर में एक गिफ्ट शॉप पर विशेष बैठक आयोजित की गई। इस दौरान शहर में असहाय और लावारिस शवों के अंतिम संस्कार तथा आपातकालीन एम्बुलेंस सेवाओं के संचालन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई, ताकि आमजन तक त्वरित सहायता पहुंचाई जा सके। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बीकानेर शहर के अंदर किसी भी दुर्घटना होने या लावारिस शव मिलने पर तत्काल और निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना है। समाज सेवा के इन कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस सामाजिक आयोजन में प्रमुख समाजसेवी मुकेश भाटिया जी विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके अलावा साकिर हुसैन जी, इमरान भाई और सोहेब भाई सहित शहर के सक्रिय समाजसेवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और इस मुहिम को नई दिशा देने के लिए अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
    1
    खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान की ओर से बीकानेर में एक गिफ्ट शॉप पर विशेष बैठक आयोजित की गई। इस दौरान शहर में असहाय और लावारिस शवों के अंतिम संस्कार तथा आपातकालीन एम्बुलेंस सेवाओं के संचालन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई, ताकि आमजन तक त्वरित सहायता पहुंचाई जा सके।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य बीकानेर शहर के अंदर किसी भी दुर्घटना होने या लावारिस शव मिलने पर तत्काल और निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना है। समाज सेवा के इन कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

इस सामाजिक आयोजन में प्रमुख समाजसेवी मुकेश भाटिया जी विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके अलावा साकिर हुसैन जी, इमरान भाई और सोहेब भाई सहित शहर के सक्रिय समाजसेवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और इस मुहिम को नई दिशा देने के लिए अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
    user_Suck it Hussain 02/03/1983 Bikaner khabari
    Suck it Hussain 02/03/1983 Bikaner khabari
    बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • फलोदी में समाज सेवा की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मानव सेवा संस्थान की ओर से नए वृद्धाश्रम भवन के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए इस कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित सभी लोगों ने इस जनकल्याणकारी परियोजना की सफलता की कामना की। संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि नए वृद्धाश्रम भवन के निर्माण से निराश्रित और जरूरतमंद बुजुर्गों को सुरक्षित आवास, बेहतर देखभाल तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह पहल बुजुर्गों के सम्मानपूर्ण और सुरक्षित जीवन के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। वहीं, कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया और सभी से ऐसे सेवा कार्यों में सहयोग करने की अपील की।
    1
    फलोदी में समाज सेवा की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मानव सेवा संस्थान की ओर से नए वृद्धाश्रम भवन के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए इस कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित सभी लोगों ने इस जनकल्याणकारी परियोजना की सफलता की कामना की।

संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि नए वृद्धाश्रम भवन के निर्माण से निराश्रित और जरूरतमंद बुजुर्गों को सुरक्षित आवास, बेहतर देखभाल तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह पहल बुजुर्गों के सम्मानपूर्ण और सुरक्षित जीवन के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। वहीं, कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया और सभी से ऐसे सेवा कार्यों में सहयोग करने की अपील की।
    user_Sachin vyas
    Sachin vyas
    Journalist फलोदी, जोधपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रमुख और सांसद हनुमान बेनीवाल ने सरकार पर हमला बोलते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की पहली मांग रखी है। बेनीवाल ने कहा कि सरकार की रणनीति अपनी मीठी बातों से हर प्रदर्शन को खत्म करने की होती है, इसलिए CJP के लोगों को इस सरकार के बहकावे में नहीं आना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि CJP के लोग बहकावे में आ गए तो देश का युवा उन्हें भी माफ नहीं करेगा, क्योंकि यह भीड़ सिर्फ CJP के बैनर तले नहीं आई है। हनुमान बेनीवाल ने जोर देकर कहा कि देश की शिक्षा प्रणाली में व्यवस्था लाने की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि यह आंदोलन जंतर-मंतर से शुरू होकर अब पूरे देश में फैल चुका है, क्योंकि प्रत्येक युवा चाहता है कि पेपर लीक जैसे मामले ना हों और यह देश के नौजवानों के भविष्य का सवाल है। सांसद ने स्पष्ट किया कि वे इस मुद्दे पर सरकार को लगातार घेरने का काम कर रहे हैं।
    1
    राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रमुख और सांसद हनुमान बेनीवाल ने सरकार पर हमला बोलते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की पहली मांग रखी है। बेनीवाल ने कहा कि सरकार की रणनीति अपनी मीठी बातों से हर प्रदर्शन को खत्म करने की होती है, इसलिए CJP के लोगों को इस सरकार के बहकावे में नहीं आना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि CJP के लोग बहकावे में आ गए तो देश का युवा उन्हें भी माफ नहीं करेगा, क्योंकि यह भीड़ सिर्फ CJP के बैनर तले नहीं आई है।

हनुमान बेनीवाल ने जोर देकर कहा कि देश की शिक्षा प्रणाली में व्यवस्था लाने की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि यह आंदोलन जंतर-मंतर से शुरू होकर अब पूरे देश में फैल चुका है, क्योंकि प्रत्येक युवा चाहता है कि पेपर लीक जैसे मामले ना हों और यह देश के नौजवानों के भविष्य का सवाल है। सांसद ने स्पष्ट किया कि वे इस मुद्दे पर सरकार को लगातार घेरने का काम कर रहे हैं।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    Local News Reporter नागौर, नागौर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • ब्लॉक कोलायत में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा और आगामी कार्ययोजना को लेकर ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ. सुनील कुमार जैन ने की। इस अवसर पर बीसीएमओ डॉ. भरत ओझा, डॉ. मनीष पुष्करणा, डॉ. कपिल सारस्वत, डॉ. दुर्गावती टाक, डॉ. कुंदन मल, बीपीएम अल्ताफ अली, एसटीएलएस राजेश कुमार रंगा और एसटीएस लक्ष्मीकांत सहित ब्लॉक के सभी चिकित्सा अधिकारी, सीएचओ, एएनएम एवं नर्सिंग ऑफिसर उपस्थित रहे। बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP) की समय पर पहचान, नियमित एएनसी जांच, जोखिम वाली गर्भवतियों का सतत फॉलो-अप, समयबद्ध रेफरल तथा संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। निर्देश दिए गए कि प्रत्येक हाई रिस्क गर्भवती की व्यक्तिगत मॉनिटरिंग की जाए और कोई भी पात्र लाभार्थी सेवाओं से वंचित न रहे। साथ ही, गैर-संचारी रोग (NCD) कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए 30 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी पात्र व्यक्तियों की हाइपरटेंशन, मधुमेह, ओरल कैंसर, स्तन कैंसर तथा सर्वाइकल कैंसर की नियमित स्क्रीनिंग, मरीजों का समय पर उपचार, दवा की उपलब्धता और जीवनशैली में सुधार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान संभावित टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान, सैंपल जांच, पुष्टि होने पर तुरंत इलाज, निक्षय पोषण योजना का लाभ दिलाने, संपर्क अनुरेखण (Contact Tracing) और टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को गति देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने वर्ष 2025 तक टीबी उन्मूलन के राष्ट्रीय लक्ष्य को हासिल करने में सभी स्वास्थ्य कर्मियों को सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। इसके अतिरिक्त पीएमएसएमए, नियमित टीकाकरण, परिवार कल्याण, वीएचएनडी, पीसीटीएस व ई-हेल्थ पोर्टल पर डेटा अपडेट और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करते हुए सभी कर्मियों से टीम भावना के साथ काम करने का आह्वान किया गया।
    1
    ब्लॉक कोलायत में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा और आगामी कार्ययोजना को लेकर ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ. सुनील कुमार जैन ने की। इस अवसर पर बीसीएमओ डॉ. भरत ओझा, डॉ. मनीष पुष्करणा, डॉ. कपिल सारस्वत, डॉ. दुर्गावती टाक, डॉ. कुंदन मल, बीपीएम अल्ताफ अली, एसटीएलएस राजेश कुमार रंगा और एसटीएस लक्ष्मीकांत सहित ब्लॉक के सभी चिकित्सा अधिकारी, सीएचओ, एएनएम एवं नर्सिंग ऑफिसर उपस्थित रहे।

बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP) की समय पर पहचान, नियमित एएनसी जांच, जोखिम वाली गर्भवतियों का सतत फॉलो-अप, समयबद्ध रेफरल तथा संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। निर्देश दिए गए कि प्रत्येक हाई रिस्क गर्भवती की व्यक्तिगत मॉनिटरिंग की जाए और कोई भी पात्र लाभार्थी सेवाओं से वंचित न रहे। साथ ही, गैर-संचारी रोग (NCD) कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए 30 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी पात्र व्यक्तियों की हाइपरटेंशन, मधुमेह, ओरल कैंसर, स्तन कैंसर तथा सर्वाइकल कैंसर की नियमित स्क्रीनिंग, मरीजों का समय पर उपचार, दवा की उपलब्धता और जीवनशैली में सुधार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान संभावित टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान, सैंपल जांच, पुष्टि होने पर तुरंत इलाज, निक्षय पोषण योजना का लाभ दिलाने, संपर्क अनुरेखण (Contact Tracing) और टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को गति देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने वर्ष 2025 तक टीबी उन्मूलन के राष्ट्रीय लक्ष्य को हासिल करने में सभी स्वास्थ्य कर्मियों को सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। इसके अतिरिक्त पीएमएसएमए, नियमित टीकाकरण, परिवार कल्याण, वीएचएनडी, पीसीटीएस व ई-हेल्थ पोर्टल पर डेटा अपडेट और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करते हुए सभी कर्मियों से टीम भावना के साथ काम करने का आह्वान किया गया।
    user_Rahul sewag
    Rahul sewag
    Local News Reporter कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.