logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारत विकास परिषद राजस्थान पश्चिम प्रांत एक दिवसीय प्रांतीय कार्यशाला पाली और सिरोही जिले की स्थानीय होटल में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री राधेश्याम रंगा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की । साथ ही इस मौके पर क्षेत्रीय संगठन सचिव जगदीश शर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र गहलोत, प्रांतीय महासचिव दिनेश पेड़ीवाल, प्रांतीय वित्त सचिव पुखराज फोफलिया, जिला समन्वयक जगदीश झंवर तथा शाखा अध्यक्ष श्रीमती नूतनबाला कपिला और शाखा सचिव जयशंकर त्रिवेदी और समस्त पाली शाखा सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम के द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में पाली जिला की पाली मुख्य शाखा, विवेकानंद शाखा, सोजत शाखा, सुमेरपुर शाखा, सादड़ी शाखा और फालना शाखा तथा सिरोही जिले की देवनगरी शाखा, पिंडवाड़ा शाखा, आबूरोड शाखा और माउंट आबू शाखा के मुख्य दायित्वधारियों के साथ 101 सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत महेंद्र गहलोत द्वारा कार्यशाला का उद्देश्य और प्रस्तावना के साथ की गई। जगदीश शर्मा ने भारत विकास परिषद का उद्देश्य और अवधारणा प्रस्तुत की। डॉक्टर दिनेश पेड़ीवाल ने शाखा अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष की प्रभावी भूमिका पर प्रकाश डाला। इसी के साथ सभी सदस्यों को भारत विकास परिषद का संगठनात्मक स्वरूप, नियम और विनियम आदि कार्यक्रमों और प्रोटोकॉल, संपर्क पर्यावरण गतिविधि, सेवा संस्कार गतिविधि, महिला सहयोगिता गतिविधि आदि पर विचार प्रस्तुत किए गए और सदस्यों को उनके बारे में जानकारी दी गई। अंत में खुला सत्र व परस्पर चर्चा में सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया और उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। अंत में प्रांतीय महासचिव डॉक्टर दिनेश पेड़ीवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। संपूर्ण कार्य का प्रभावी मंच संचालन राजेंद्र जैन ने किया।

1 hr ago
user_Dhala Ram Dewasi
Dhala Ram Dewasi
Local News Reporter रोहट, पाली, राजस्थान•
1 hr ago
f01dbf6d-3670-4602-a89a-707ad7a0f99a

भारत विकास परिषद राजस्थान पश्चिम प्रांत एक दिवसीय प्रांतीय कार्यशाला पाली और सिरोही जिले की स्थानीय होटल में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री राधेश्याम रंगा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की । साथ ही इस मौके पर क्षेत्रीय संगठन सचिव जगदीश शर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र गहलोत, प्रांतीय महासचिव दिनेश पेड़ीवाल, प्रांतीय वित्त सचिव पुखराज फोफलिया, जिला समन्वयक जगदीश झंवर तथा शाखा अध्यक्ष श्रीमती नूतनबाला कपिला और शाखा सचिव जयशंकर त्रिवेदी और समस्त पाली शाखा सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम के द्वारा

0a58ea52-a6c8-4b5d-b408-585926ccadec

की गई। इस कार्यक्रम में पाली जिला की पाली मुख्य शाखा, विवेकानंद शाखा, सोजत शाखा, सुमेरपुर शाखा, सादड़ी शाखा और फालना शाखा तथा सिरोही जिले की देवनगरी शाखा, पिंडवाड़ा शाखा, आबूरोड शाखा और माउंट आबू शाखा के मुख्य दायित्वधारियों के साथ 101 सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत महेंद्र गहलोत द्वारा कार्यशाला का उद्देश्य और प्रस्तावना के साथ की गई। जगदीश शर्मा ने भारत विकास परिषद का उद्देश्य और अवधारणा प्रस्तुत की। डॉक्टर दिनेश पेड़ीवाल ने शाखा अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष की प्रभावी भूमिका पर प्रकाश डाला। इसी के साथ

02a98e43-b6c3-4429-aac2-9444f3d000e9

सभी सदस्यों को भारत विकास परिषद का संगठनात्मक स्वरूप, नियम और विनियम आदि कार्यक्रमों और प्रोटोकॉल, संपर्क पर्यावरण गतिविधि, सेवा संस्कार गतिविधि, महिला सहयोगिता गतिविधि आदि पर विचार प्रस्तुत किए गए और सदस्यों को उनके बारे में जानकारी दी गई। अंत में खुला सत्र व परस्पर चर्चा में सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया और उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। अंत में प्रांतीय महासचिव डॉक्टर दिनेश पेड़ीवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। संपूर्ण कार्य का प्रभावी मंच संचालन राजेंद्र जैन ने किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 108 एंबुलेंस में ऑक्सीजन हुई खत्म, पाली जोधपुर के बीच मरीज की हुई मौत, बांगड़ अस्पताल से जोधपुर किया था रेफर वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली। बांगड़ अस्पताल से जोधपुर रेफर किए गए मरीज की बीच रास्ते में ही मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद उसका भाई उसी एंबुलेंस में शव को लेकर वापस बांगड़ पहुंचा जहां मॉर्च्यूरी के बाहर परिजनों ने एंबुलेंस ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना दे दिया। दरअसल बांगड़ अस्पताल से रविवार दोपहर ऑक्सीजन सपोर्ट पर मरीज को 108 एंबुलेंस से जोधपुर रेफर किया गया। इस दौरान बीच रास्ते में ओम बन्ना के निकट एंबुलेंस में रखे सिलेंडर से ऑक्सीजन सप्लाई बंद हो गई जिसके चलते मरीज ने जोधपुर पहुंचने से पहले ही अपने भाई की गोद में दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनो द्वारा ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप लगाने पर 108 एंबुलेंस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने कहा कि बुलाना में ऑक्सीजन थी, लेकिन सिलेंडर की चूड़ी में किसी प्रकार की समस्या आने से सप्लाई प्रभावित हुई जिसकी जांच करवा रहे हैं। वहीं परिजनों की शिकायत पर सीएमएचओ ने भी ड्राइवर के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।शहर के ट्रांसपोर्ट नगर नया गांव सांसी बस्ती निवासी सावन कुमार (20) पुत्र सज्जन कुमार को किडनी की समस्या होने पर चार दिन पहले 7 मई को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया गया था। सावन की हालत गंभीर होने पर उसे रविवार को जोधपुर के मथुरादास माथुर हॉस्पिटल रेफर किया गया, जिसके बाद उसके परिजन 108 एंबुलेंस में ऑक्सीजन सपोर्ट पर मरीज को लेकर जोधपुर रवाना हुए, बीच रास्ते में मरीज की तबीयत बिगड़ने लगी और ओम बन्ना के निकट उसकी सांसें थम गईं। इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर मृतक के परिजन बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी के बाहर धरने पर बैठ गए। मृतक की मां लाली देवी का कहना है कि उनका बेटा अस्पताल में सही होने आया था, लेकिन ड्राइवर की लापरवाही ने उसकी जान ले ली। मृतक के भाई देवाराम ने बताया- करीब 6 महीने पहले उसके भाई की दोनों किडनियों में समस्या हो गई। अब तक सिर्फ 10 बार उसका डायलिसिस हुआ था। सप्ताह में दो बार उसे डायलिसिस करवाने बांगड़ हॉस्पिटल लाते थे। चार दिन पहले 7 मई को तबीयत बिगड़ने पर उसे बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था।
    1
    108 एंबुलेंस में ऑक्सीजन हुई खत्म, पाली जोधपुर के बीच मरीज की हुई मौत, बांगड़ अस्पताल से जोधपुर किया था रेफर
वॉइस ऑफ मारवाड़
पाली।  बांगड़ अस्पताल  से जोधपुर रेफर किए गए मरीज की बीच रास्ते में ही  मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद उसका भाई  उसी एंबुलेंस में शव को लेकर वापस बांगड़ पहुंचा जहां  मॉर्च्यूरी के बाहर परिजनों ने एंबुलेंस ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना दे दिया।
दरअसल बांगड़ अस्पताल से रविवार दोपहर ऑक्सीजन सपोर्ट पर मरीज को 108 एंबुलेंस से जोधपुर रेफर किया गया। इस दौरान बीच रास्ते में ओम बन्ना के निकट एंबुलेंस में रखे सिलेंडर से ऑक्सीजन सप्लाई बंद हो गई जिसके चलते मरीज ने जोधपुर पहुंचने से पहले ही अपने भाई की गोद में दम तोड़ दिया।
मृतक के परिजनो द्वारा ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप लगाने पर 108 एंबुलेंस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने कहा कि बुलाना में ऑक्सीजन थी, लेकिन सिलेंडर की चूड़ी में किसी प्रकार की समस्या आने से सप्लाई प्रभावित हुई जिसकी जांच करवा रहे हैं। वहीं परिजनों की शिकायत पर सीएमएचओ ने भी ड्राइवर के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।शहर के ट्रांसपोर्ट नगर नया गांव सांसी बस्ती निवासी सावन कुमार (20) पुत्र सज्जन कुमार को किडनी की समस्या होने पर चार दिन पहले 7 मई को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया गया था।
सावन की हालत गंभीर होने पर उसे रविवार को जोधपुर के मथुरादास माथुर हॉस्पिटल रेफर किया गया, जिसके बाद उसके परिजन 108 एंबुलेंस में ऑक्सीजन सपोर्ट पर मरीज को लेकर जोधपुर रवाना हुए, बीच रास्ते में मरीज की तबीयत बिगड़ने लगी और ओम बन्ना के निकट उसकी सांसें थम गईं।
इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर मृतक के परिजन बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी के बाहर धरने पर बैठ गए। मृतक की मां लाली देवी का कहना है कि उनका बेटा अस्पताल में सही होने आया था, लेकिन ड्राइवर की लापरवाही ने उसकी जान ले ली।
मृतक के भाई देवाराम ने बताया- करीब 6 महीने पहले उसके भाई की दोनों किडनियों में समस्या हो गई। अब तक सिर्फ 10 बार उसका डायलिसिस हुआ था। सप्ताह में दो बार उसे डायलिसिस करवाने बांगड़ हॉस्पिटल लाते थे। चार दिन पहले 7 मई को तबीयत बिगड़ने पर उसे बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था।
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • 16 वी सीनियर महिला राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए पाली जिले टीम का चयन ट्रायल हुआ संपन्न पाली,ब्यूरो चीफ मनीष राठौड़। 16 वी सीनियर महिला राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए पाली जिले टीम का चयन के लिए सचिव सत्यनारायण सिंह पुनाडिया ने बताया कि रिजर्व पुलिस लाइन हॉकी खेल मैदान में रविवार को सुबह 9:00 बजे शुरू की गई जिसमें संपूर्ण जिले के गांव बाली , खिमेल, कोटडी , मिरगेश्वर, सांडिया, निमाज, जैतारण, बिराटिया खुर्द हॉकी पाली संघ के संपूर्ण गांव से 50 सीनियर महिला हॉकी खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस मौके पर हॉकी पाली के अध्यक्ष महिपाल सिंह निंबाड़ा ने पाली पुलिस लाइन में संपूर्ण व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन एवं हॉकी राजस्थान जूनियर टीम कोच व पाली सीनियर महिला टीम के सलेक्टर दीपक सोलंकी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान हॉकी पाली कोषाध्यक्ष दिनेश पंवार, अभिषेक चोपड़ा , प्रेम सिंह गादेरी, नंदू सिंह, अमृतलाल शारीरिक शिक्षक आदि मौजूद रहे।
    2
    16 वी सीनियर महिला राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए पाली जिले टीम का चयन ट्रायल हुआ संपन्न
पाली,ब्यूरो चीफ मनीष राठौड़। 16 वी सीनियर महिला राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए पाली जिले टीम का चयन के लिए सचिव सत्यनारायण सिंह पुनाडिया ने बताया कि रिजर्व पुलिस लाइन हॉकी खेल मैदान में रविवार को सुबह 9:00 बजे शुरू की गई   जिसमें संपूर्ण जिले के गांव बाली , खिमेल, कोटडी , मिरगेश्वर, सांडिया, निमाज, जैतारण, बिराटिया खुर्द हॉकी पाली संघ के संपूर्ण गांव से 50 सीनियर महिला हॉकी खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस मौके पर हॉकी पाली के अध्यक्ष महिपाल सिंह निंबाड़ा ने पाली पुलिस लाइन में संपूर्ण व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन एवं  हॉकी राजस्थान जूनियर टीम कोच व पाली सीनियर महिला टीम के सलेक्टर दीपक सोलंकी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान हॉकी पाली कोषाध्यक्ष दिनेश पंवार, अभिषेक चोपड़ा , प्रेम सिंह गादेरी, नंदू सिंह, अमृतलाल शारीरिक शिक्षक आदि मौजूद रहे।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher पाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • *ग्राम रथ अभियान से गांव-गांव पहुंचेगी जनकल्याण योजनाओं की रोशनी, सांपा में होगा जागरूकता महाअभियान* पाली, 10 मई मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप जिले में किसानों, पशुपालकों एवं ग्रामीण परिवारों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से “ग्राम रथ अभियान” चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने का अभिनव प्रयास किया जा रहा है। ग्राम पंचायत सांपा के एलडीसी विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार 11 मई को ग्राम रथ यात्रा ग्राम पंचायत सांपा पहुंचेगी, जहां आमजन को विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, कार्मिक एवं पंचायत समिति सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। अभियान के अंतर्गत एलईडी मोबाइल वैन द्वारा सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रेरणादायक फिल्मों का प्रसारण किया जाएगा। साथ ही कला जत्थों एवं स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। ग्रामीण परिवेश में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित यह अभियान आमजन के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। स्थानीय कलाकार अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन एवं सामाजिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देंगे, ताकि पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सके। ग्राम पंचायत सांपा के समस्त पंचायतवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जनजागरूकता अभियान का लाभ उठाने की अपील की गई है।
    3
    *ग्राम रथ अभियान से गांव-गांव पहुंचेगी जनकल्याण योजनाओं की रोशनी, सांपा में होगा जागरूकता महाअभियान* 

पाली, 10 मई मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप जिले में किसानों, पशुपालकों एवं ग्रामीण परिवारों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से “ग्राम रथ अभियान” चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने का अभिनव प्रयास किया जा रहा है। ग्राम पंचायत सांपा के एलडीसी विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार 11 मई को ग्राम रथ यात्रा ग्राम पंचायत सांपा पहुंचेगी, जहां आमजन को विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, कार्मिक एवं पंचायत समिति सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। अभियान के अंतर्गत एलईडी मोबाइल वैन द्वारा सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रेरणादायक फिल्मों का प्रसारण किया जाएगा। साथ ही कला जत्थों एवं स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। ग्रामीण परिवेश में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित यह अभियान आमजन के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। स्थानीय कलाकार अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन एवं सामाजिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देंगे, ताकि पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सके। ग्राम पंचायत सांपा के समस्त पंचायतवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जनजागरूकता अभियान का लाभ उठाने की अपील की गई है।
    user_Praveen singh od
    Praveen singh od
    Actor पाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Voice of people पाली, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • पाली के रायपुर थाना क्षेत्र में देवा होटल के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। ट्रक की टक्कर से हुई इस घटना में ब्यावर जिले के मालाराम कुमावत ने दम तोड़ा; पुलिस जांच में जुटी है।
    1
    पाली के रायपुर थाना क्षेत्र में देवा होटल के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। ट्रक की टक्कर से हुई इस घटना में ब्यावर जिले के मालाराम कुमावत ने दम तोड़ा; पुलिस जांच में जुटी है।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    पाली, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by RAWALGIRI
    1
    Post by RAWALGIRI
    user_RAWALGIRI
    RAWALGIRI
    जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • ऽ डीएसटी जोधपुर ग्रामीण की अवैध डोडा पोस्त तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, डोडा पोस्त से भरी बेलेनो कार को किया जब्त। ऽ ⁠⁠⁠डोडा तस्कर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए की पुलिस पर की फायरिंग, पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए हवाई फायरिंग कर तस्कर को दबोचा। ऽ बेलेनो कार से 69 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा पोस्त व एक लोडेड पिस्टल, 03 जिंदा कारतूस बरामद। ऽ ⁠बेलेनो कार चालक बंशीलाल बिश्नोई निवासी जालेली चम्पावता थाना डांगियावास व मांगीलाल बिश्नोई निवासी ओलवी थाना कापरड़ा को किया गिरफ्तार। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण पी.डी. नित्या ने बताया कि डीएसटी जोधपुर ग्रामीण द्वारा पुलिस थाना बोरून्दा के सरहद गढसूरिया में मेड़ता-जोधपुर राज्य मार्ग-21 पर पुलिस थाना बोरून्दा के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुवे एक बेेलेनो कार से कुल 69.800 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त व एक पिस्टल मय 03 जिंदा कारतूस बरामद कर 02 मुलजिमों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। कार्यवाही पुलिस विवरण - जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण पी.डी. नित्या ने बताया कि पुलिस मुख्यालय व श्री सत्येन्द्रसिंह, महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज, जोधपुर के निर्देषानुसार अवैध मादक पदार्थ व हथियार तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत श्री भोपालसिंह लखावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण के निर्देशन में डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया के नेत्त्व में डीएसटी को अवैध मादक पदार्थ व हथियार तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये। जिसपर दिनांक 09.05.2026 को अन्नराजसिंह राजपुरोहित वृताधिकारी बिलाडा के निकटतम सुपरविजन में डीएसटी की सूचना पर मेड़ता-जोधपुर राज्य मार्ग-21 पर एक बेलेनो कार को रोकने के लिये नवनिर्मित पुलिस थाना बोरूदंा के सामने व गढसूरिया घाटी के पास द्विस्तरीय नाकाबंदी शुरू की गई, दौराने नाकाबंदी ईतलानुसार एक संदिग्ध बेलेनो कार आती हुई दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा रूकवाने का प्रयास किया गया तो बेलेनो कार चालक ने नाकाबंदी तोड़कर कार को पीपाड़ शहर की तरफ भगाने लगा, जिसपर डीएसटी व थाना बोरूंदा टीम ने तत्परता से उक्त संदिग्ध बेलेनो कार का पीछा कर आगे पीछे वाहन लगाकर संदिग्ध कार को घेरकर रूकवाया गया तो कार चालक गाड़ी को छोड़कर भागने लगा तो डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया मय टीम ने तत्परता से कार चालक का खेतों में पीछा शुरू किया गया तो कार चालक ने पुलिस पार्टी की तरफ फायरिंग करता हुआ खेतों की कच्ची दिवारे फांदते हुवे भागने लगा, जिसपर डीएसटी के सोहनलाल कमाण्डो ने जवाबी कार्यवाही व आत्मरक्षार्थ हवाई फायर किये एवं पुलिस टीम ने बहादुरी का परिचय देते हुवे सुनियोजित घेराबंदी कर आरोपी कार चालक को दस्तयाब कर मौके पर लाया गया व शेष पुलिस जाब्ता द्वारा कार में बैठे कार चालक के साथी व्यक्ति मांगीलाल विष्नोई को डिटेन किया गया। उक्त कार्यावाही में बेलेनो कार से कुल 69.800 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर आरोपी कार चालक बंषीलाल के कब्जे से 01 पिस्टल मय 03 जिंदा कारतूस के जब्त किये गये। अवैध डोडा पोस्त की तस्करी में प्रयुक्त बेलेनो कार को कब्जा पुलिस लिया जाकर मुलजिमों के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया। उक्त दोनों आरोपी पूर्व में भी अवैध मादक पदार्थ की तस्करी व हथियार रखने के आरोप में जेल जा चुके हैं। अवैध मादक पदार्थ व हथियार की खरीद-फरोक्त के सम्बन्ध में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। गिरफ्तार मुलजिम - 1. बंशीलाल पुत्र छोगाराम बिश्नोई निवासी जालेली चम्पावता पुलिस थाना डांगियावास। 2. ⁠मांगीलाल पुत्र छोगाराम बिश्नोई निवासी ओलवी पुलिस थाना कापरडा। कार्यवाही टीम - उक्त कार्यवाही में डीएसटी प्रभारी श्री श्रवणकुमार भंवरिया, हैडकानि0 मदन मीणा, मुकनसिंह, कमाण्डो सोहनराम, हरेन्द्र लोहरा (मुख्य भूमिका) एवं पपूराम एंव थाना बोरून्दा से श्री सुजानाराम नि0पु0 थानाधिकारी, हैडकानि. लखपत, सुखदेव, रामेश्वर नेहरा, सुभाष, सोहनराम व मूलाराम ने विशेष भूमिका निभाई।
    1
    ऽ	डीएसटी जोधपुर ग्रामीण की अवैध डोडा पोस्त तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, डोडा पोस्त से भरी बेलेनो कार को किया जब्त।
ऽ	⁠⁠⁠डोडा तस्कर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए की पुलिस पर की फायरिंग, पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए हवाई फायरिंग कर तस्कर को दबोचा।
ऽ	बेलेनो कार से 69 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा पोस्त व एक लोडेड पिस्टल, 03 जिंदा कारतूस बरामद। 
ऽ	⁠बेलेनो कार चालक बंशीलाल बिश्नोई निवासी जालेली चम्पावता थाना डांगियावास व मांगीलाल बिश्नोई निवासी ओलवी थाना कापरड़ा को किया गिरफ्तार।
जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण  पी.डी. नित्या ने बताया कि डीएसटी जोधपुर ग्रामीण द्वारा पुलिस थाना बोरून्दा के सरहद गढसूरिया में मेड़ता-जोधपुर राज्य मार्ग-21 पर पुलिस थाना बोरून्दा के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुवे एक बेेलेनो कार से कुल 69.800 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त व एक पिस्टल मय 03 जिंदा कारतूस बरामद कर 02 मुलजिमों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं।
कार्यवाही पुलिस विवरण -		
जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण  पी.डी. नित्या ने बताया कि पुलिस मुख्यालय व श्री सत्येन्द्रसिंह, महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज, जोधपुर के निर्देषानुसार अवैध मादक पदार्थ व हथियार तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत श्री भोपालसिंह लखावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण के निर्देशन में डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया के नेत्त्व में डीएसटी को अवैध मादक पदार्थ व हथियार तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये। जिसपर दिनांक 09.05.2026 को  अन्नराजसिंह राजपुरोहित वृताधिकारी बिलाडा के निकटतम सुपरविजन में डीएसटी की सूचना पर मेड़ता-जोधपुर राज्य मार्ग-21 पर एक बेलेनो कार को रोकने के लिये नवनिर्मित पुलिस थाना बोरूदंा के सामने व गढसूरिया घाटी के पास द्विस्तरीय नाकाबंदी शुरू की गई, दौराने नाकाबंदी ईतलानुसार एक संदिग्ध बेलेनो कार आती हुई दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा रूकवाने का प्रयास किया गया तो बेलेनो कार चालक ने नाकाबंदी तोड़कर कार को पीपाड़ शहर की तरफ भगाने लगा, जिसपर डीएसटी व थाना बोरूंदा टीम ने तत्परता से उक्त संदिग्ध बेलेनो कार का पीछा कर आगे पीछे वाहन लगाकर संदिग्ध कार को घेरकर रूकवाया गया तो कार चालक गाड़ी को छोड़कर भागने लगा तो डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया मय टीम ने तत्परता से कार चालक का खेतों में पीछा शुरू किया गया तो कार चालक ने पुलिस पार्टी की तरफ फायरिंग करता हुआ खेतों की कच्ची दिवारे फांदते हुवे भागने लगा, जिसपर डीएसटी के सोहनलाल कमाण्डो ने जवाबी कार्यवाही व आत्मरक्षार्थ हवाई फायर किये एवं पुलिस टीम ने बहादुरी का परिचय देते हुवे सुनियोजित घेराबंदी कर आरोपी कार चालक को दस्तयाब कर मौके पर लाया गया व शेष पुलिस जाब्ता द्वारा कार में बैठे कार चालक के साथी व्यक्ति मांगीलाल विष्नोई को डिटेन किया गया। उक्त कार्यावाही में बेलेनो कार से कुल 69.800 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर आरोपी कार चालक बंषीलाल के कब्जे से 01 पिस्टल मय 03 जिंदा कारतूस के जब्त किये गये। अवैध डोडा पोस्त की तस्करी में प्रयुक्त बेलेनो कार को कब्जा पुलिस लिया जाकर मुलजिमों के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया। उक्त दोनों आरोपी पूर्व में भी अवैध मादक पदार्थ की तस्करी व हथियार रखने के आरोप में जेल जा चुके हैं। अवैध मादक पदार्थ व हथियार की खरीद-फरोक्त के सम्बन्ध में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
गिरफ्तार मुलजिम - 
1. बंशीलाल पुत्र छोगाराम बिश्नोई निवासी जालेली चम्पावता पुलिस थाना डांगियावास। 
2. ⁠मांगीलाल पुत्र छोगाराम बिश्नोई निवासी ओलवी पुलिस थाना कापरडा।
कार्यवाही टीम - 
उक्त कार्यवाही में डीएसटी प्रभारी श्री श्रवणकुमार भंवरिया, हैडकानि0 मदन मीणा, मुकनसिंह, कमाण्डो सोहनराम, हरेन्द्र लोहरा (मुख्य भूमिका) एवं पपूराम एंव थाना बोरून्दा से श्री सुजानाराम नि0पु0 थानाधिकारी, हैडकानि. लखपत, सुखदेव, रामेश्वर नेहरा, सुभाष, सोहनराम व मूलाराम ने विशेष भूमिका निभाई।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • 108 एंबुलेंस या चलता-फिरता 'यमराज'? ऑक्सीजन खत्म होने से तड़प-तड़पकर मरीज की मौत पाली से बड़ी खबर मनीष राठौड़ @ManishR24044053 भाई बोला- ड्राइवर से गिड़गिड़ाते रहे, वो कहता रहा- 'ऊपर-नीचे होता रहता है' ​पाली | स्वास्थ्य सेवाओं में संवेदनहीनता और निजी एंबुलेंस संचालकों की मनमानी ने एक बार फिर एक परिवार को कभी न भरने वाला जख्म दिया है। जोधपुर रेफर किए गए एक गंभीर मरीज ने रास्ते में महज इसलिए दम तोड़ दिया क्योंकि 108 एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म हो गई थी। मृतक के परिजनों ने चालक पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि बार-बार चेतावनी के बावजूद ड्राइवर ने सुध नहीं ली। ​किडनी खराब थी, बेहतर इलाज की उम्मीद में निकले थे जोधपुर मृतक के भाई देवाराम ने बताया कि श्रवण कुमार की किडनियां खराब थीं और वह पिछले चार दिनों से पाली के अस्पताल में भर्ती था। डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया। परिजनों को उम्मीद थी कि जोधपुर के बड़े अस्पताल में श्रवण ठीक हो जाएगा, लेकिन उन्हें क्या पता था कि जिस 108 एंबुलेंस को वो जीवनदायिनी समझ रहे हैं, वही काल बन जाएगी। ​ परिजनों के अनुसार, एंबुलेंस जब घूमटी के पास पहुंची तभी ऑक्सीजन का फ्लो कम होने लगा था। देवाराम ने बताया, मैंने ड्राइवर से बार-बार कहा कि ऑक्सीजन खत्म हो रही है, भाई को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। लेकिन ड्राइवर ने अनसुना कर दिया और कहा कि यह थोड़ा बहुत ऊपर-नीचे होता रहता है, डरने की बात नहीं है।" ओम बन्ना पहुंचते-पहुंचते सिलेंडर पूरी तरह खाली हो गया और श्रवण ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। मौत के बाद रोहट के पास सिलेंडर मंगवाकर की 'खानापूर्ति' हैरानी की बात यह है कि जब मरीज की मौत हो गई, तब चालक ने दूसरी गाड़ी बुलवाकर ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवाया। परिजनों का आरोप है कि चालक अपनी गलती छिपाने के लिए कागजों और उपकरणों की औपचारिकता पूरी करने में जुटा रहा। ​"मेरे भाई की जान लापरवाही ने ली है। अगर ड्राइवर हमारी बात मान लेता और समय रहते सिलेंडर बदल देता, तो भाई आज जिंदा होता। — देवाराम, मृतक का भाई
    1
    108 एंबुलेंस या चलता-फिरता 'यमराज'? ऑक्सीजन खत्म होने से तड़प-तड़पकर मरीज की मौत
पाली से बड़ी खबर मनीष राठौड़
@ManishR24044053
भाई बोला- ड्राइवर से गिड़गिड़ाते रहे, वो कहता रहा- 'ऊपर-नीचे होता रहता है'
​पाली | स्वास्थ्य सेवाओं में संवेदनहीनता और निजी एंबुलेंस संचालकों की मनमानी ने एक बार फिर एक परिवार को कभी न भरने वाला जख्म दिया है। जोधपुर रेफर किए गए एक गंभीर मरीज ने रास्ते में महज इसलिए दम तोड़ दिया क्योंकि 108 एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म हो गई थी। मृतक के परिजनों ने चालक पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि बार-बार चेतावनी के बावजूद ड्राइवर ने सुध नहीं ली।
​किडनी खराब थी, बेहतर इलाज की उम्मीद में निकले थे जोधपुर
मृतक के भाई देवाराम ने बताया कि श्रवण कुमार की किडनियां खराब थीं और वह पिछले चार दिनों से पाली के अस्पताल में भर्ती था। डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया। परिजनों को उम्मीद थी कि जोधपुर के बड़े अस्पताल में श्रवण ठीक हो जाएगा, लेकिन उन्हें क्या पता था कि जिस 108 एंबुलेंस को वो जीवनदायिनी समझ रहे हैं, वही काल बन जाएगी।
​
परिजनों के अनुसार, एंबुलेंस जब घूमटी के पास पहुंची तभी ऑक्सीजन का फ्लो कम होने लगा था। देवाराम ने बताया, मैंने ड्राइवर से बार-बार कहा कि ऑक्सीजन खत्म हो रही है, भाई को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। लेकिन ड्राइवर ने अनसुना कर दिया और कहा कि यह थोड़ा बहुत ऊपर-नीचे होता रहता है, डरने की बात नहीं है।" ओम बन्ना पहुंचते-पहुंचते सिलेंडर पूरी तरह खाली हो गया और श्रवण ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया।
मौत के बाद रोहट के पास सिलेंडर मंगवाकर की 'खानापूर्ति'
हैरानी की बात यह है कि जब मरीज की मौत हो गई, तब चालक ने दूसरी गाड़ी बुलवाकर ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवाया। परिजनों का आरोप है कि चालक अपनी गलती छिपाने के लिए कागजों और उपकरणों की औपचारिकता पूरी करने में जुटा रहा।
​"मेरे भाई की जान लापरवाही ने ली है। अगर ड्राइवर हमारी बात मान लेता और समय रहते सिलेंडर बदल देता, तो भाई आज जिंदा होता। — देवाराम, मृतक का भाई
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher पाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.