गोगरी नगर परिषद वार्ड संख्या 14 में जल जमाव से लोग परेशान, स्थानीय लोगों को आवागमन में हो रही है काफी परेशानी। गोगरी नगर परिषद के वार्ड संख्या-14 में जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश के कारण सड़क और गलियों में पानी जमा हो गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हल्की बारिश होने पर भी इलाके में जलजमाव की स्थिति बन जाती है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होती है। साथ ही गंदे पानी के जमाव से बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। इस संबंध में गोगरी नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी ने रविवार दोपहर करीब दो बजे बताया कि लेबर के माध्यम से जल्द ही पानी की निकासी कराई जाएगी और फिलहाल अस्थायी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जांच के बाद इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द राहत दिलाने और स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी से बचा जा सके।

- बिहार सरकार ने जारी कर दिया बिजली बिल का नया नियम नीतीश कुमार1
- Post by मिथिलेश कुमार1
- गोगरी प्रखंड के मारवाड़ी धर्मशाला में खगड़िया सदर के पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस बचाओ सम्मेलन को लेकर क्या कुछ कहा सुनिए Chhatrapati Yadav MLA1
- Post by Ayush Kumar1
- स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल1
- भीषण हादसा: कैसे हुआ हादसा देखें लाइव वीडियो, वीडियो, बताया जा रहा है कि चारो दोस्त मधेपुरा के ग्वालपाड़ा से मेला देखकर वापस लौट रहा था1
- Post by मिथिलेश कुमार1
- Post by Ayush Kumar1
- बिहार के मधेपुरा में दिल दहला देने वाली सड़क हादसे की खबर सामने आई, जहां शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार कार पुल से नीचे गिरकर सुरसर नदी में समा गई और एक साथ चार युवकों की जान चली गई। हादसे के दो दिन बाद रविवार सुबह चौथे युवक का शव भी बरामद कर लिया गया, जिससे पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। घटना ग्वालपाड़ा प्रखंड के अरार घाट पुल की है। शुक्रवार देर रात मेला देखकर लौट रहे चार दोस्त अचानक हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल के पास दो पुराने टेलीफोन खंभों को तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे नदी में जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और शीशे चकनाचूर हो गए। हादसे के बाद से लापता चल रहे चौथे युवक सागर कुमार का शव रविवार सुबह पुल से करीब एक किलोमीटर दूर छपरिया वासा के पास नदी किनारे पानी में उपलाता मिला। ग्रामीणों ने नाव की मदद से सुबह करीब 9 बजे शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। इससे पहले शनिवार को ही तीन अन्य युवकों के शव बरामद कर लिए गए थे। मृतकों में घनश्याम कुमार, अंकित कुमार और बसंत कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कार का शीशा टूटने से दो युवक बह गए थे, जबकि दो की लाश कार के अंदर ही फंसी मिली थी। हादसे के बाद SDRF की टीम ने पूरे दिन सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन चौथे युवक का कोई सुराग नहीं मिला था। आखिरकार दो दिन बाद ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी और तलाश खत्म हुई। घटना की रात का रेस्क्यू भी बेहद भयावह था। जिसके विडियो सामने आया है। कार पूरी तरह पानी में डूबी हुई थी, जिसे ट्रैक्टर की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। एक साथ चार युवकों की मौत से इलाके में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही की कीमत की दर्दनाक याद दिला गया है।2