Shuru
Apke Nagar Ki App…
मौत से पहले चारो लड़के ने बनाया था वीडियो, बताया जा रहा है कि चारो दोस्त मधेपुरा के ग्वालपाड़ा से मेला देखकर वापस लौट रहा था भीषण हादसा: कैसे हुआ हादसा देखें लाइव वीडियो, वीडियो, बताया जा रहा है कि चारो दोस्त मधेपुरा के ग्वालपाड़ा से मेला देखकर वापस लौट रहा था
Avinash Kumar
मौत से पहले चारो लड़के ने बनाया था वीडियो, बताया जा रहा है कि चारो दोस्त मधेपुरा के ग्वालपाड़ा से मेला देखकर वापस लौट रहा था भीषण हादसा: कैसे हुआ हादसा देखें लाइव वीडियो, वीडियो, बताया जा रहा है कि चारो दोस्त मधेपुरा के ग्वालपाड़ा से मेला देखकर वापस लौट रहा था
More news from Bihar and nearby areas
- भीषण हादसा: कैसे हुआ हादसा देखें लाइव वीडियो, वीडियो, बताया जा रहा है कि चारो दोस्त मधेपुरा के ग्वालपाड़ा से मेला देखकर वापस लौट रहा था1
- बिहार के मधेपुरा में दिल दहला देने वाली सड़क हादसे की खबर सामने आई, जहां शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार कार पुल से नीचे गिरकर सुरसर नदी में समा गई और एक साथ चार युवकों की जान चली गई। हादसे के दो दिन बाद रविवार सुबह चौथे युवक का शव भी बरामद कर लिया गया, जिससे पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। घटना ग्वालपाड़ा प्रखंड के अरार घाट पुल की है। शुक्रवार देर रात मेला देखकर लौट रहे चार दोस्त अचानक हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल के पास दो पुराने टेलीफोन खंभों को तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे नदी में जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और शीशे चकनाचूर हो गए। हादसे के बाद से लापता चल रहे चौथे युवक सागर कुमार का शव रविवार सुबह पुल से करीब एक किलोमीटर दूर छपरिया वासा के पास नदी किनारे पानी में उपलाता मिला। ग्रामीणों ने नाव की मदद से सुबह करीब 9 बजे शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। इससे पहले शनिवार को ही तीन अन्य युवकों के शव बरामद कर लिए गए थे। मृतकों में घनश्याम कुमार, अंकित कुमार और बसंत कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कार का शीशा टूटने से दो युवक बह गए थे, जबकि दो की लाश कार के अंदर ही फंसी मिली थी। हादसे के बाद SDRF की टीम ने पूरे दिन सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन चौथे युवक का कोई सुराग नहीं मिला था। आखिरकार दो दिन बाद ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी और तलाश खत्म हुई। घटना की रात का रेस्क्यू भी बेहद भयावह था। जिसके विडियो सामने आया है। कार पूरी तरह पानी में डूबी हुई थी, जिसे ट्रैक्टर की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। एक साथ चार युवकों की मौत से इलाके में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही की कीमत की दर्दनाक याद दिला गया है।2
- Post by मिथिलेश कुमार1
- Post by Mukesh Sharma2
- सहरसा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पंचगछिया बैंक के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां सीहोल निवासी वार्ड नंबर 1 के रहने वाले दिगंबर यादव के पुत्र को एक अनजान स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक का पैर पूरी तरह फ्रैक्चर हो गया है और वह मौके पर ही बेहोश हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने तुरंत घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की।1
- सुपौल में एक कैदी की इलाज के दौरान मौत के बाद मामला गरमा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैदी सुबोध कुमार सादा पिता महेंद्र सादा निवासी पथरा दक्षिण वार्ड नंबर 2 की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें सदर अस्पताल सुपौल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सुपौल जेल अधीक्षक ने फोन पर बताया कि कैदी की तबीयत खराब होने के कारण उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया था, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित परिजनों ने शहर के महावीर चौक को जाम कर दिया और प्रशासन से न्याय की मांग करने लगे। परिजनों का कहना है कि उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है और उनके पास कफन तक खरीदने के पैसे नहीं हैं। प्रशासन द्वारा काफी समझाने-बुझाने के प्रयास किए गए जहां मौके पर सूचना मिलते ही सुपौल अनुमंडल पदाधिकारी मनोहर कुमार साहू ने पहुंचकर परिजनों को उचित आश्वासन देने के बाद जाम को खाली कराया गया है।1
- Post by गणेश कुमार1
- Post by मिथिलेश कुमार1