मधेपुरा सड़क हादसा: 1KM दूर मिला चौथे दोस्त का शव, सुरसर नदी में समाई कार से 4 युवकों की मौत बिहार के मधेपुरा में दिल दहला देने वाली सड़क हादसे की खबर सामने आई, जहां शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार कार पुल से नीचे गिरकर सुरसर नदी में समा गई और एक साथ चार युवकों की जान चली गई। हादसे के दो दिन बाद रविवार सुबह चौथे युवक का शव भी बरामद कर लिया गया, जिससे पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। घटना ग्वालपाड़ा प्रखंड के अरार घाट पुल की है। शुक्रवार देर रात मेला देखकर लौट रहे चार दोस्त अचानक हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल के पास दो पुराने टेलीफोन खंभों को तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे नदी में जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और शीशे चकनाचूर हो गए। हादसे के बाद से लापता चल रहे चौथे युवक सागर कुमार का शव रविवार सुबह पुल से करीब एक किलोमीटर दूर छपरिया वासा के पास नदी किनारे पानी में उपलाता मिला। ग्रामीणों ने नाव की मदद से सुबह करीब 9 बजे शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। इससे पहले शनिवार को ही तीन अन्य युवकों के शव बरामद कर लिए गए थे। मृतकों में घनश्याम कुमार, अंकित कुमार और बसंत कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कार का शीशा टूटने से दो युवक बह गए थे, जबकि दो की लाश कार के अंदर ही फंसी मिली थी। हादसे के बाद SDRF की टीम ने पूरे दिन सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन चौथे युवक का कोई सुराग नहीं मिला था। आखिरकार दो दिन बाद ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी और तलाश खत्म हुई। घटना की रात का रेस्क्यू भी बेहद भयावह था। जिसके विडियो सामने आया है। कार पूरी तरह पानी में डूबी हुई थी, जिसे ट्रैक्टर की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। एक साथ चार युवकों की मौत से इलाके में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही की कीमत की दर्दनाक याद दिला गया है।
मधेपुरा सड़क हादसा: 1KM दूर मिला चौथे दोस्त का शव, सुरसर नदी में समाई कार से 4 युवकों की मौत बिहार के मधेपुरा में दिल दहला देने वाली सड़क हादसे की खबर सामने आई, जहां शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार कार पुल से नीचे गिरकर सुरसर नदी में समा गई और एक साथ चार युवकों की जान चली गई। हादसे के दो दिन बाद रविवार सुबह चौथे युवक का शव भी बरामद कर लिया गया, जिससे पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। घटना ग्वालपाड़ा प्रखंड के अरार घाट पुल की है। शुक्रवार देर रात मेला देखकर लौट रहे चार दोस्त अचानक हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल के पास दो पुराने टेलीफोन खंभों को तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे नदी में जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और शीशे चकनाचूर हो गए। हादसे के बाद से लापता चल रहे चौथे युवक सागर कुमार का शव रविवार सुबह पुल से करीब एक किलोमीटर दूर छपरिया वासा के पास नदी किनारे पानी में उपलाता मिला। ग्रामीणों ने नाव की मदद से सुबह करीब 9 बजे शव को बाहर निकाला
और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। इससे पहले शनिवार को ही तीन अन्य युवकों के शव बरामद कर लिए गए थे। मृतकों में घनश्याम कुमार, अंकित कुमार और बसंत कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कार का शीशा टूटने से दो युवक बह गए थे, जबकि दो की लाश कार के अंदर ही फंसी मिली थी। हादसे के बाद SDRF की टीम ने पूरे दिन सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन चौथे युवक का कोई सुराग नहीं मिला था। आखिरकार दो दिन बाद ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी और तलाश खत्म हुई। घटना की रात का रेस्क्यू भी बेहद भयावह था। जिसके विडियो सामने आया है। कार पूरी तरह पानी में डूबी हुई थी, जिसे ट्रैक्टर की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। एक साथ चार युवकों की मौत से इलाके में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही की कीमत की दर्दनाक याद दिला गया है।
- भीषण हादसा: कैसे हुआ हादसा देखें लाइव वीडियो, वीडियो, बताया जा रहा है कि चारो दोस्त मधेपुरा के ग्वालपाड़ा से मेला देखकर वापस लौट रहा था1
- बिहार के मधेपुरा में दिल दहला देने वाली सड़क हादसे की खबर सामने आई, जहां शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार कार पुल से नीचे गिरकर सुरसर नदी में समा गई और एक साथ चार युवकों की जान चली गई। हादसे के दो दिन बाद रविवार सुबह चौथे युवक का शव भी बरामद कर लिया गया, जिससे पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। घटना ग्वालपाड़ा प्रखंड के अरार घाट पुल की है। शुक्रवार देर रात मेला देखकर लौट रहे चार दोस्त अचानक हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल के पास दो पुराने टेलीफोन खंभों को तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे नदी में जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और शीशे चकनाचूर हो गए। हादसे के बाद से लापता चल रहे चौथे युवक सागर कुमार का शव रविवार सुबह पुल से करीब एक किलोमीटर दूर छपरिया वासा के पास नदी किनारे पानी में उपलाता मिला। ग्रामीणों ने नाव की मदद से सुबह करीब 9 बजे शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। इससे पहले शनिवार को ही तीन अन्य युवकों के शव बरामद कर लिए गए थे। मृतकों में घनश्याम कुमार, अंकित कुमार और बसंत कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कार का शीशा टूटने से दो युवक बह गए थे, जबकि दो की लाश कार के अंदर ही फंसी मिली थी। हादसे के बाद SDRF की टीम ने पूरे दिन सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन चौथे युवक का कोई सुराग नहीं मिला था। आखिरकार दो दिन बाद ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी और तलाश खत्म हुई। घटना की रात का रेस्क्यू भी बेहद भयावह था। जिसके विडियो सामने आया है। कार पूरी तरह पानी में डूबी हुई थी, जिसे ट्रैक्टर की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। एक साथ चार युवकों की मौत से इलाके में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही की कीमत की दर्दनाक याद दिला गया है।2
- Post by मिथिलेश कुमार1
- Post by गणेश कुमार1
- फारबिसगंज के पटेल चौक, सदर रोड पर बसा… खाटू श्याम गिफ्ट हाउस — जहां हर गिफ्ट में छुपा है अपनापन, हर चीज़ में झलकता है प्यार।1
- मधेपुरा शहर का हादसे में चार चक्के नदी में गिरने के कारण चार व्यक्तियों की मौत तीन की लाश बरामद चौथ की तलाश जारी है पुलिस प्रशासन अपना काम कर रही है उम्मीद है कि जल्द से जल्द निष्प्रशन अपना काम करेगी अब आगे देखिए कब तक पुलिस प्रशासन अपना काम करती है मुकेश कुमार शर्मा जी2
- Post by Kirana dukan1
- Post by मिथिलेश कुमार1